Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।

Thursday, 7 January 2010

न पोस्टर लग सकेंगे, न बैनर

रानीवाड़ा
पंचायत संस्थाओं के चुनाव के तहत मतदान केन्द्र भवन की 200 मीटर की परिधि में किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक या निजी स्थान पर किसी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल के नेता की तस्वीर, अथवा चुनाव चिह्न या नारे दर्शाते हुए पोस्टर व बैनर नहीं लगाए जाएंगे। तहसील निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने क्षेत्र के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदान के दिन अभ्यर्थियों द्वारा लगाए जाने वाले निर्वाचन बूथों पर एक बैनर लगाया जा सकता है। इसका आकार पांच गुणा दो फीट से अधिक नहीं होगा। शेष & पेज 9
अभ्यर्थियों द्वारा स्थापित किए जाने वाले निर्वाचन बूथों में अधिकतम एक मेज व दो कुर्सी लगाई जा सकेगी। उन्होंने पंचायत संस्थाओं के चुनाव में निर्भय व स्वतंत्रता पूर्वक मतदान तथा मतदाताओं की हर सूरत में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने कहा कि आपराधिक-असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर्स, समाज कंटकों तथा शराब माफियाओं की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाए तथा उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाए।

Wednesday, 6 January 2010

बैठक में दिनभर रहा दावेदारों का जमावड़ा

रानीवाड़ा
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मंगलवार को कांग्रेस भवन में दिनभर दावेदारों की भीड़ रही। पंचायतीराज चुनावों में टिकट के लिए दावेदारी जताने सुदूर गांवों से कार्यकर्ता रानीवाड़ा पहुंचे। बैठक में विधायक रतन देवासी ने पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों सेे आवेदन लेकर मशवरा किया। कमेटी द्वारा आवेदकों से सीटवार आवेदन मांगे गए। एक सीट के लिए कई उम्मीदवारों के नाम आने के कारण पैनल बनाए गए। पैनल के आधार पर टिकट वितरण किया जाएगा। जिला उपप्रमुख हड़मतसिंह भोमिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर पंचायतीराज चुनाव में टिकट बांटे जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष नागजीराम भील ने आवेदकों से मिलजुलकर आवेदन देने व टिकट नहीं मिलने वालों से नाराज नहीं होने की बात कही। इस मौके कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गणेश देवासी भी मौजूद थे।

भाजपाई भी उमड़े : भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन के निवास पर मंगलवार को भाजपा से पंचायतीराज चुनाव में दावेदारी जताने के लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने भी संभावित प्रत्याशियों के बायो-डाटा लेकर चर्चा की।

अभाविप की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय विद्या परिषद की मासिक बैठक मंगलवार को कस्बे के रामदेव मंदिर में नगर प्रमुख लक्ष्मणसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा कि छात्रहितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर नगर मंत्री लक्ष्मणाराम चौधरी ने कहा कि 12 जनवरी के अवसर पर समस्त भारत में विद्यार्थी परिषद द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक तथा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, वैसा ही कोई कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद रानीवाड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष चंदनसिंह डाभी ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर राष्ट्र हित में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर छैलसिंह बुट्डी, जयंतिलाल चौधरी, नीलेश राणा, सुरेश खत्री, दिलीप सोनी, मनोज विश्रोई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tuesday, 5 January 2010

स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

रानीवाड़ा! निकटवर्ती मालवाड़ा में उमाजी ओखाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय से एमजीबी बैंक तक श्रमदान कर साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी चौखाराम पूनिया के नेतृत्व में गोद ली गई बस्ती में घर-घर जाकर नशा मुक्ति सर्वे किया गया तथा नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। अपराह्न में प्रधानाचार्य पुखराज जीनगर के निर्देशन में शंकरलाल, बाबूलाल जीनगर व गणपतसिंह राव ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर वार्ता दी। वार्ता के बाद समूह चर्चा का कार्यक्रम रखा गया। शिविर में मंगलवार को योग शिक्षक शैतानसिंह राव द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

विश्नोई अध्यक्ष मनोनीत

रानीवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा के चुनाव रविवार को राउप्रावि में जिलाध्यक्ष पूनमाराम सारण की देखरेख में हुए। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई ने बताया कि वीराराम वाघेला को सभाध्यक्ष, रघुनाथ विश्नोई को अध्यक्ष, बगदाराम चौधरी व कैलाश विश्नोई को उपाध्यक्ष, ओखाराम देवासी को मंत्री, चमनाराम देवासी को कोषाध्यक्ष, रामकिशन ढाका को उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि, गणेशाराम को माध्यमिक प्रतिनिधि, पारसाराम को उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि, भंवरलाल व नैनाराम को प्राथमिक प्रतिनिधि, भंवरलाल कांवा को प्रबोधक प्रतिनिधि, गणपतसिंह को शिक्षाकर्मी प्रतिनिधि, सोमाराम को निजी शिक्षा प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी जोगाराम सुथार व पूनमाराम सारण ने संगठन के संघर्षों एवं भावी रणनीति पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर लाधूराम खिलेरी, देवाराम चौधरी, केसाराम गोदारा, लखमाराम, भागीरथराम करवासड़ा आदि उपस्थित थे।

Monday, 4 January 2010

जनजाति में शामिल करने की मांग

रानीवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पाऊआ जाति के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अनुसूचित जनजाति में शामिल करवाने की मांग की है। पाऊआ समाज के अध्यक्ष दाड़माराम ने बताया कि पाऊआ जाति गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है। समाज के लोग रावण हत्था बजाकर अपना पेट पालते हंै। घुमक्कड़ होने के कारण इस जाति के लोगों के पास मकान, कृषि, कुएं सहित अन्य संसाधनों की कमी है। घुमक्कड़ होने से इस जाति के लोग जनजाति वर्ग में शामिल अन्य जातियों की तरह ही मापदंड पूरे करते हैं।

मौसम की ठंडक में चुनावों की गर्माहट

रानीवाड़ा
कभी सूनी रहने वाली गांवो की चौपाल पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद आबाद हो गई हैं। सुबह से शाम तक यहां अब चुनावी चर्चा का आलम है। ठंडी हवा के बीच चुनावी चर्चा का पारा चढ़ गया है। संभावित उम्मीदवारों व उनकी हार-जीत के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के तर्क-वितर्क मे अपने-अपने दावे हैं तो कहीं विकास की उम्मीदें भी हैं। चुनावी वैतरणी में उतरने के इच्छुक उम्मीदवार तारनहार मतदाताओं की नब्ज टटोलने मे लगे हैं, तो कहीं मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया है। इन चुनावों में खड़ा होने वाला प्रत्याशी अपने क्षेत्र का होता है। इसीलिए हर नाम को हार-जीत की कसौटी पर कसा जा रहा है।

नामों की चर्चा शुरू : लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिला प्रमुख पद के दावेदारों के बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है। सामान्य महिला वर्ग का पता चलने के बाद लोग यह चर्चा करने लगे है कि इस बार कांटे की टक्कर होना तय है। जिला परिषद सदस्य में सामान्य वर्ग के वार्डों को लेकर भी चर्चा आम है। विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद में कुल ६ क्षेत्र हंै। जिन में से ५ सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से जिला प्रमुख रानीवाड़ा से चुनने की पूरी संभावना जताई जा रही है। सामान्य महिला वर्ग के आरक्षण घोषित होने के बाद कई दावेदारों ने भी अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढऩा शुरू कर दिया है।

होगा चतुष्कोणीय संघर्ष

कांग्रेस विधायक रतन देवासी व पूर्व कांग्रेसी विधायक रतनाराम चौधरी एवं भाजपा के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह देवड़ा व विधानसभा चुनावों में रहे भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह देवल के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। कांग्रेस में टिकट वितरण देवासी के माध्यम से तथा भाजपा में देवल द्वारा किया जाएगा। इस सूरत में देवड़ा, देवल को एवं चौधरी, देवासी को पटकनी देने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में पंचायत चुनावों का मामला रोचक होता जा रहा है।

कहीं खुशी-कहीं गम

पंचायत चुनाव के लिए निकली आरक्षण की लॉटरी ने कइयों के अरमानो पर पानी फेर दिया तो कइयों के लिए जैसे घर बैठे ही लॉटरी खुल गई। ऐसे मे कहीं किंग मेकर की भूमिका को तलाशा जा रहा है तो कहीं पत्नी को सरपंच बनाने की जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। उधर आगामी पंचायतराज चुनावों के तहत जिला प्रमुख पद के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाले जाने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनो ही प्रमुख दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टिकट बंटवारे में पर्दे के पीछे के मापदंड भले ही कुछ भी रहे, लेकिन दोनों ही पार्टियों मे जिताऊ प्रत्याशी की तलाश शुरू हो गई है।

Saturday, 2 January 2010

एचआईवी की दी जानकारी


रानीवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी के चलते असुरक्षित यौन संबंध पर अंकुश लगाना आवश्यक है। जागरूकता की कमी के चलते यह बीमारी ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसार रही है। यह बात महिला मंडल बाड़मेर आगोर की आउटरिच वर्कर सुश्री उमा जांगीड़ ने कस्बे की कोट की ढाणी की गुंदिया नाड़ी में चल रहे नरेगा कार्यों पर कार्यरत श्रमिकों को कही। उन्होंने कहा कि एड््स की बीमारी लाइलाज है, इसका उपचार बचाव ही है। उन्होंने एड्स होने के कारणों व बचाव की विस्तृत में महिलाओं को जानकारी दी। संस्था के जिला समन्वयक भीमाराम माला ने कहा कि उनकी संस्था जिले की प्रत्येक गांव में हाई रिस्क क्षेत्र में लोगों को एचआईवी से बचाव को लेकर अभियान चला रही है।

उन्होंने महिलाओं को स्वंय सहायता समूह, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में, विकलांग प्रमाण-पत्र, बस व रेल पास, विधवा पेंशन व पालनहार योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में सौ से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।

Friday, 1 January 2010

भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक कल

रानीवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को श्रीयादेवी मंदिर परिसर में दोपहर ३ बजे होगी। जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, भाजपा नेता नारायणसिंह देवल, मंडल अध्यक्ष भीखाराम चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

रामसीन विश्वकर्मा मंदिर के समीप जसवंतपुरा भाजपा मंडल की बैठक शनिवार को सांसद देवजी पटेल की अध्यक्षता में होगी। महामंत्री भैरुलाल अग्रवाल ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज चुनावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डवार दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे। बैठक में भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन मौजूद रहेंगे।

जसवंतपुरा भाजपा की बैठक 2 जनवरी को रामसीन में विधायक पूराराम चौधरी व पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में गुमानसिंह राव सहित मंडल के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में पंचायतीराज चुनाव को लकर चर्चा की जाएगी।

Tuesday, 29 December 2009

चुनाव लडऩा है तो हिसाब दो

रानीवाड़ा
नरेगा के तहत हुए कार्यों का लेखा जोखा पूरा नहीं करना वर्तमान सरपंचों को फिर से पंच, सरपंच, प्रधान या जिला पार्षद बनने से रोक सकता है। राज्य सरकार के आदेश जारी किए है, जिसके अन्तर्गत पंचायत समिति से उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना पंचायत चुनाव लडऩा संभव नहीं होगा। रानीवाड़ा पंचायत समिति के सभी वर्तमान सरपंच इसकी चपेट में आ गए है। गौरतलब है कि पंचायत समिति में नरेगा कार्य करवा रही ३० पंचायतों में दर्जनों पंचायतें ऐसी है, जिन्होंने अभी तक उपयोगिता प्रमाण पत्र और क्लियरेंस प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। ऐसी स्थिति में जिला परिषद से इन सरपंचों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। जिससे वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हालांकि आचार संहिता लागू होने के बाद भी जिला परिषद से यह प्रमाण पत्र दिए जा रहे है। राज्य सरकार के आदेश के बाद कई सरपंचों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि नरेगा कार्यों के तहत दूसरी किश्त तभी जारी की जानी है, जब पहले कार्य के उपयोगिता प्रमाण पत्र और सीसी जारी कर दिए गए हो।

सभी सरपंच होंगे अयोग्य

पंचायत समिति की ३० ग्राम पंचायतों के सरपंच अभी तक नरेगा राशि का समायोजन नहीं कर पाए हैं। इस तरह एक भी वर्तमान सरपंच आगामी पंचायतीराज चुनावों में सरपंच, वार्डपंच, डेलिगेट का चुनाव नहीं लड़ सकता है। इन निर्देशों के चलते काफी तादात में सरपंचों के दोबारा चुनाव लडऩे का सपना धरा का धरा रह सकता है।

राज्य सरकार से मिला है आदेश

जिन पंचायतों में नरेगा कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र व सीसी प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उन सरपंचों को चुनाव लडऩे के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार की ओर से आदेश आ गए है।

कैलाशचंद्र शर्मा, एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी

नहीं करवाया है समायोजन

अभी तक सरपंचों ने सामग्री सहित अन्य मद में व्यय राशि का शत प्रतिशत समायोजन नहीं करवाया है।

ओमप्रकाश शर्मा, बीडीओ, रानीवाड़ा

Sunday, 27 December 2009

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया

रानीवाड़ा. कस्बे के भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर कई वक्ताओं ने वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में जाकर मरीजों को फल वितरीत किए। इस अवसर पर रतनसिंह राव, राजेंद्र वैष्णव, भवसिंह डाभी, प्रकाश सैन, चतराराम देवासी, लक्ष्मणसिंह सांचोर, सुरेश कुमार, भुदराराम मेघवाल, प्रेमप्रकाश वैष्णव, अशोक श्रीमाली सहित कई लोग उपस्थित थे।

पीपा समाज का सम्मान समारोह आज

रानीवाड़ा. पीपा क्षत्रिय शिक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में द्वितीय पीपा क्षत्रिय प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह कस्बे के पीपाजी मंदिर में रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में जोधपुर संभाग व गुजरात के बनासकांठा जिले के पीपा क्षत्रिय समाज के लोग तथा प्रतिभावन विद्यार्थी भाग लेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष हिरालाल सोलंकी ने बताया कि पीपा क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बडगुजर के मुख्य आतिथ्य में होने वाले समारोह में सिरोही के लेखाधिकारी दशरथ सोलंकी, सांचौर के एसडीएम छगनलाल गोयल, मालवाड़ा के रमेशकुमार डाभी, समाज के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हाथीभाई वाघेला, पीपा प्रकाश के संपादक नरेंद्र चौहान, कनिष्ठ अभियंता कालूराम परमार, मुंबई के महेंद्रकुमार मकवाणा व राणपुर के कीर्तिलाल अतिथि विशेष के रूप में भाग लेंगे।

चौपाल पर होने लगी चुनावी चर्चा

रानीवाड़ा
पंचायतराज चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है, लेकिन गांवों में चुनावी रंग जमने लगा है। सवेरे से लेकर देर शाम तक अब चुनावों की चर्चा मुख्य मुद्दा बन गई है। लोग अपने-अपने तरीके से हार-जीत के तरीके और समीकरण बताकर गांव की सरकारों का स्वरूप तय कर रहे हैं। इस बीच कई सीटों पर जहां लोग खुश हैं तो कई जगहों पर मौजूदा प्रतिनिधियों को आरक्षण के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इधर, आयोग की ओर से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम ने भी दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उनकी जिन्हें पहले चरण में 20 जनवरी को चुनाव लडऩा है।

यह रहेगा कार्यक्रम

पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद के ४ वार्डों एवं पंचायत समितियों के १९ वार्डों के लिए नामांकन 7 से 9 जनवरी तक स्वीकार होंगे। इनकी जांच के बाद 12 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही जिला परिषद एवं पंचायत समिति के प्रत्येक वार्ड का राजनीतिक परिदृश्य साफ हो जाएगा। 20 जनवरी के पहले चरण में शामिल रानीवाड़ा, चितलवाना व सांचौर पंचायत समिति क्षेत्र के प्रत्याशियों को एक सप्ताह का समय प्रचार के लिए मिलेगा। दूसरे चरण में शामिल पंचायत समितियों के प्रत्याशियों को 16 दिन का समय प्रचार के लिए मिलेगा। सर्वाधिक लाभ में तीसरे चरण में शामिल पंचायत समिति क्षेत्र के प्रत्याशी रहेंगे जिन्हें प्रचार के लिए 20 दिन तक का समय मिलेगा।

नेता हुए सक्रिय

चुनाव समीप होने से भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने गांवों में कार्यकर्ताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। शेष & पेज 9

भाजपा नेता नारायणसिंह देवल, सांसद देवजीभाई पटेल व जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन की तिकड़ी भावी प्रत्याशियों की तलाश में जुट गई है।



भाजपा की नजर कलबी वोट बैंक पर टिकी हुई है। कलबी वोट बैंक परम्परागत रूप से कांग्रेस के साथ रहा है, परंतु रतनाराम चौधरी का टिकट कटने के बाद कुछ बदलाव देखा जा रहा है। इसी तरह विधायक रतन देवासी के पास टिकट के आवेदकों की लंबी सूची आनी शुरू हो गई है।



एक ही दिन नामांकन, अलग-अलग चुनाव

जि ले में तीन चरणों में चुनाव होना है। सभी तीन चरण के चुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम एक ही होने से विसंगति उत्पन्न हो गई है। पहले चरण वालों को सबसे कम प्रचार की अवधि मिलेगी तो उनके साथ ही नामांकन पत्र पेश करने वाले तीसरे चरण के उम्मीदवारों को दो सप्ताह तक का अधिक समय मिलेगा। ऐसे में जिन लोगों की सीट पहले चरण में है वे अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। जिन क्षेत्रों में प्रचार की अवधि कम मिलेगी वहां टिकट के दावेदारों की चिंता अभी से बढ़ गई है। कुछ दावेदारों ने टिकट तय मान अभी से गांवों की चौपालों पर लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पहले चरण के क्षेत्रों वाले दावेदार राजनीतिक दलों पर प्रत्याशी घोषणा शीघ्र करने का दबाव बनाने लगे हैं।

Friday, 25 December 2009

बजट नहीं होने से अटका आवासीय विद्यालय भवन

रानीवाड़ा
बिना भवन के ही क्षेत्र में कस्तुरबा आवासीय विद्यालय आरंभ कर देना ना केवल छात्राओं के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है बल्कि भवन के अभाव में विद्यालय की कीमती सामग्री कबाड़ में तब्दील हो रही है। वैसे तो इस आवासीय विद्यालय का अपना भवन होता है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं होने के कारण यह विद्यालय किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। केंद्र संचालिका के अनुसार भवन किराए का होने के कारण काफी सामग्री आसमान के नीचे पड़ी है। इस सामग्री का रख-रखाव सर्वशिक्षा अभियान के पास है। जानकारी के मुताबिक यह केजीबी जालेराकलां के नाम से स्वीकृत है। जालेराकलां में भवन निर्माणाधीन होने के कारण इसे रानीवाड़ा कस्बे में संचालित किया जा रहा है।

९० से अधिक छात्राएं : इस केंद्र में ९० से ज्यादा बालिकाएं ६ से ८ तक की कक्षाओं में अध्ययन कर रही हैं। केंद्र में सर्दी के मौसम के चलते बालिकाओं के रहने के लिए पर्याप्त कमरे भी नहीं है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल विद्यालय की सामग्री का है। बालिकाओं को सिलाई शिक्षा प्रदान करने के लिए दी गई मशीनें धूल फांक रही है। यही हालत लोहे के पलंग, कंप्यूटर, सौर उर्जा की प्लेट, रजाई-बिस्तर की भी है।

कंप्यूटर व सौर उर्जा प्लांट भी खराब : भवन के अभाव और सामग्री की देखभाल के प्रति लापरवाही के कारण विद्यालय को कीमती सामान भी खराब हो रहा है। लंबे समय से इनवर्टर खराब पड़े हैं एवं कंप्यूटर भी बदहाल है। सर्दी के मौसम में पानी गर्म करने के लिए व रोशनी व्यवस्था के लिए सौर उर्जा का प्रोजेक्ट धूल फांक रहा है।



निर्माणाधीन भवन के लिए मांगा है बजट

ञ्चकेजीबी की व्यवस्था के लिए सीआरसीएफ जालाराम मेघवाल को नियुक्त किया हुआ है। फिलहाल यह केंद्र एसडीएमसी जालेराकलां संचालित कर रहा है। निर्माणाधीन भवन के लिए बजट की मांग विभाग को भेजी गई है। राशि आने पर भवन को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

तेजाराम विश्नोई, बीआरसीएफ, रानीवाड़ा

मेघवाल का किया स्वागत

रानीवाड़ा! मेघवाल समाज के मेधावी युवा पृथ्वीपालसिंह मेघवाल का डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद पर चयन होने के बाद प्रथम बार रानीवाड़ा पहुंचने पर मेघवाल युवा अंबेडकर संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कस्बे के सांचौर सड़क मार्ग पर संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के बीच साफा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कृष्ण रांगी, कृष्ण चौहान, महेंद्र परिहार, सवदाराम, जेठाराम, सोमाराम, गौतमकुमार, रमेशकुमार, मंछाराम, सावलांराम, नानजीराम, ईश्वरकुमार, अमृत कटारिया, जानू मेघवाल सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Thursday, 24 December 2009

जीरे पर ग्लोबल वार्मिंग का असर

गुमानसिंह राव रानीवाड़ा
सुणतर क्षेत्र में इस बार मानसून की रुसवाई व तापमान में आ रहे उतार चढ़ाव के कारण 25 प्रतिशत कृषि भूमि पर ही रबी की फसल बोई जा सकी। जानकारी के अनुसार इस बार ३२०० हैक्टेयर भूमि पर ही जीरे की फसल की बुवाई की गई है। जबकि गत वर्ष ४२०० हैक्टेयर भूमि पर बुवाई की गई थी।

क्षेत्र के खेतों में ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव के कारण फसलें अभी पूरी तरह से पक नहीं पा रही हंै। कृषि अधिकारियों का कहना है कि जब तक तापमान और अधिक नीचे नहीं आ जाता है तब तक फसलों को सुरक्षित रख पाना मुश्किल है। क्षेत्र के गांवों में अगर मौसम के तेवर यही रहे तो गेहूं, जौ, सरसों व जीरे की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है। रबी की फसल नवंबर के अंत तक पूरे यौवन पर आ जाती है, लेकिन लगातार तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण खेतों में फसलें अभी भी पक नहीं पाई हैं। कृषि अधिकारियों का मानना है कि तापमान में जितनी गिरावट आएगी उतना ही फसलों को लाभ मिलेगा। इधर, जिले का अधिकांश किसान जीरे पर ही निर्भर है। ऐसे में उसकी आश भी जीरे को लेकर ही है। क्या है इस समय जीरे का हाल और क्या चल रहे हैं भाव। अभी और कैसे बचाया जा सकता है जीरे को पेश है एक रिपोर्ट।
ऊंझामंड़ी का रूझान
जीरे की अंतर्राष्ट्रीय ऊंझा मंडी के प्रसिद्ध एक्सपोर्टर बाबुभाई शाह के अनुसार भारत में इस समय अग्रिम स्टॉक करीब 7 लाख बोरियों का है। वर्तमान में बाजार बहुत उतार-चढ़ाव वाला है। कीमतें स्थिर नहीं हैं और कारोबारी पुराने स्टॉक पर मुनाफा वसूली में लगे हुए हैं। ऊंझा में बेहतरीन क्वालिटी के 20 किलोग्राम जीरे का मूल्य 2,100-2,150 रुपये पहुंच गया है, जबकि खराब क्वालिटी के जीरे की कीमत 1,800 से 1,850 रुपये है। ज्यादातर जीरा कारोबारियों का मानना है कि मध्य फरवरी के बाद ही स्थितियां और ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी। जब नई फसल बाजार में आ जाएगी।
उन्नत किस्म
आर एस 1, एस 404, आर जेड 19, एम् सी 43, एम् यू सी, यू सी 198, एन पी डी 1, एन पी जे 126, सेलेक्शन 7-3, गुजरात जीरा 3 आदि।
जलवायु
जीरा ठंडे मौसम की फसल है, वानस्पतिक वृद्धि के लिए ठंडे मौसम परन्तु फूल आने और बीज पकने के समय उच्च तापमान और लम्बी प्रकाश अवधि वाले दिन उत्तम रहते हैं।
बीज की मात्रा
बीज का जीरा उत्पादन में विशेष महत्व है, इसकी अधिक उपज लेने के लिए बीज की पर्याप्त मात्रा बोनी चाहिए, आमतौर पर 20 किलो बीज प्रति हैक्टेयर पर्याप्त होता है।
जीरे के प्रमुख रोग एवं नियंत्रण
जीरे की फसल में मुख्यत: झुलसा रोग जिसमे पौधे की वृद्धि रुक जाती है और पौधा सूखने लगता है, अंगमारी जिसमे पौधा मुरझा जाता है, उसपर सफेद धब्बे आ जाते है और टहनियां नीचे की ओरे झुक जाती है, चूर्णी फफूंद जिसमे पौधे में सफेद चूर्ण सा लग जाता है प्रभावित करती हैं। इनकी रोकथाम के लिए 250 मिली लीटर नीम पानी, 25 मिली लीटर माइक्रो झिम प्रति पम्प मिलाकर अच्छी तरह से तर बतर कर छिड़काव करें इसके अलावा सुपर गोल्ड मैग्नीशियम 1 किलोग्राम प्रति एकड़ पानी में घोल कर छिडकाव करें। नीम पानी बनाने के लिए 25 किलो नीम की ताजी पत्तियों को 50 लीटर पानी में पकाए जब वह 20-25 लीटर रह जाए तब छानकर उपयोग करना चाहिए।
किसान अपनाएं फव्वारा पद्धति
ञ्चतापमान में गिरावट आती है तो ही फसल को फायदा होगा। अगर ठंड में कमी आती है तो रबी की फसल में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। किसानों को फव्वारा पद्घति से सिंचाई कर अपनी फसल को सुरक्षित रखना चाहिए।
कन्हैयालाल विश्नोई,
सहायक कृषि अधिकारी, रानीवाड़ा

ञ्चक्षेत्र में पानी की कमी के कारण इस बार रबी की फसल किसानों द्वारा कम बोई गई है। तापमान में आ रहा उतार चढ़ाव फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रयास कर फसल को बचाने में लगे है। अभी तक फसल पूरे यौवन पर नहीं आई है।

बाबूलाल चौधरी,
किसान, कोट की ढ़ाणी

विश्नोई की पुण्यतिथि मनाई

रानीवाड़ा
स्थानीय श्री रघुनाथ विश्नोई मैमोरियल कॉलेज में बुधवार को एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में पूर्व चिकित्सा एवं कानून मंत्री स्व. रघुनाथ विश्नोई की २०वीं पुण्यतिथि विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं जिला उपप्रमुख हड़तसिंह भोमिया की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला उपप्रमुख हडमतसिंह ने बताया कि विश्नोई उच्च प्रतिभा व सादगी के पूर्ण जीवन के धनी थे। वे पांच बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे व चिकित्सा व कानून मंत्री बने। कॉलेज निदेशक व पूर्व प्रधान नरेंद्र विश्नोई ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर पूर्वमंत्री को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर जालोर नगर पालिका पार्षद सुरेंद्र विश्नोई, छोटु भाई, कॉलेज प्रवक्ता गोवाराम मेघवाल व अखिलेश कुमार तथा राजकीय महाविद्यालय भीनमाल के प्रवक्ता डॉ. ओमपुरी स्वामी समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध सचिव बी.आर. विश्नोई ने किया।

Wednesday, 23 December 2009

जोशी समाज का स्नेह मिलन

रानीवाड़ा कस्बे के जोशी छात्रावास में सहस्त्र औदिच्य जोशी मण्डल सुणतर क्षेत्र का सामाजिक स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लंदन में व्यवसायरत स्नेहहल मेहता का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कस्बे में निर्माणाधीन छात्रावास के लिए डीसा गुजरात से आए त्रिभुवनदास पुंजीराम मेहता ने पांच लाख ग्यारह हजार व लाच्छिवाड़ निवासी भीखाराम जोशी ने ५१ हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर भूराराम रायपुर, ताराचंद मालवाड़ा, राजेश मेहता जेतपुरा, भंवरलाल जोशी, अमृतलाल वडलू, जगदीश जोशी, स्यामलाल जोशी ने भी समाज के उत्थान को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन डॉ. किशन जोशी ने किया।

Tuesday, 22 December 2009

सामुदायिक सभाभवन का लोकार्पण

रानीवाड़ा
विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर सरकार अतिशीघ्र कई योजनाए शुरू कर रही है। जिले में सर्वाधिक नलकूप रानीवाड़ा क्षेत्र में स्वीकृत हुए है। विद्युत क्षेत्र में भी अगले वर्ष आधा दर्जन से ज्यादा जीएसएस स्वीकृत होने जा रहे हैं। यह बात विधायक रतन देवासी ने कागमाला, चितरोड़ी में नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण समारोह में कही।

कागमाला में सामुदायिक सभाभवन के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने कहा कि पानी व बिजली को लेकर कोई भेदभाव नही किया जाएगा। महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक विकास को लेकर क्षेत्र में मुड्डा उद्योग को विकसित कर स्वयं सहायता समूह को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा क्षेत्र में कंटिजेन्शी प्लॉन के तहत सर्वाधिक राशि स्वीकृत हुई है। इस मौके विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तौलाराम राणा, सहायक अभियंता जेठाराम वर्मा, डॉ. आत्माराम चौहान, सरपंच रायमल देवासी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भूताराम भील सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Sunday, 20 December 2009

मौसमी बीमारियों को लेकर संगोष्ठी

रानीवाड़ा. कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को मौसमी बीमारियों को लेकर सीएचसी के इंचार्ज डॉ. हरीश जीनगर की देखरेख में व शिव सांई सेवा समिति के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में विद्यार्थिओं को विस्तृत में जानकारी दी। आयुर्वेद विभाग के डॉ. लोकेश तिवारी ने जड़ी-बूटियों से बनाया गया काढ़ा विद्यार्थिओं का पिलाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, मेलनर्स सुरेंद्र जोशी व सतीश शर्मा ने भी उपयोगी जानकारी प्रदान की।