रानीवाड़ा
ग्रामीण क्षेत्र में विकास एवं रोजगार सृजन तथा सामुदायिक परिसम्पतियों के निर्माण में अब जन सहभागिता को लेकर राज्य सरकार ने नई योजना शुरू की है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा संचालित अपना गांव, अपना काम की योजना के आधार पर बनी इस योजना का नाम ग्रामीण जन भागीदारी विकास योजना दिया गया है।
विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री बजट भाषण में घोषणा के बाद यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत विकास कार्यों का चयन जनसमुदाय की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा।
क्या है उद्देश्य
योजना का उद्देश्य गांव में विकास के कार्यों को आवश्यकतानुसार पूरा करवाने और जनता को भी उसमें शामिल करना है। योजना के तहत गांव के विकास के लिए आवश्यक सामुदायिक परिसम्पतियों का निर्माण, रोजगार के अतिरिक्त अवसरों का सजृन करना, स्थानीय समुदाय में स्वालंबन एवं आत्म निर्भरता को प्रोत्साहन करना है।
योजना की विशेषताएं
राज्य वित पोषित योजना प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में लागू होगी। श्मशान एवं कब्रिस्तान भूमि की चार दीवारी के निर्माण में ९० प्रतिशत राज्यांश एवं 10 प्रतिशत जन सहयोग, सामान्य क्षेत्र में अन्य कार्य में 70 प्रतिशत राज्यांश एवं 30 प्रतिशत जन सहयोग एवं एसटी व एससी बहुल्य क्षेत्र में ८० प्रतिशत राज्यांश एवं २० प्रतिशत जन सहयोग रहेगा। जन सहयोग की राशि का वहन स्थानीय समुदाय, सामाजिक संगठन, एनजीओ, संस्थान, ट्रस्ट, पंजीकृत संस्था, व्यक्तिगत दानदाता कर सकता है। इस योजना के तहत निजी संस्था, व्यक्तिलाभ के लिए परिसम्पतियों का निर्माण, धार्मिक पूजा स्थल, जातिगत व धार्मिक आधार पर सामुदायिक भवन के निर्माण नही करवाए जा सकते हंै।
Hot News अभी - अभी
Saturday, 7 August 2010
पॉलिथीन को लेकर चेताया
रानीवाड़ा
राज्य सरकार द्वारा केरीबैग पर प्रतिबंध लगाने के बाद आम जनता में इन आदेशों की पालना को लेकर गुरूवार को नायब तहसीलदार गोपालसिंह राजपुरोहित, पटवारी रतनाराम देवासी, ग्रामसेवक भाणाराम श्रीमाली, पंचायत प्रसार अधिकारी नारणाराम मेघवाल ने पूरे कस्बे दौरा कर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की समझाईश की।

डीडीटी के छिडकाव की मांग
रानीवाड़ा.
क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के बाद अब मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका के चलते प्रधान राधादेवी देवासी ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर ग्रामीण क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव कराने का निवेदन किया है। देवासी ने बताया कि कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों व गड्डों में पानी के जमा होने के चलते काफी तादाद में मच्छर पैदा हो गए हैं। जिससे क्षेत्र में मलेरिया रोग फैलने की संभावना है। ब्लॉक सीएमओं डॉ. एआर चौहान के अनुसार डीडीटी का छिड़काव हाई रिस्क क्षेत्रों में करवाया जा चुका है और कहीं से भी इस बीमारी की जानकारी मिलने पर डीडीटी का छिडकाव करवाया जाएगा।

जश्ने आजादी की तैयारी
रानीवाड़ा
उपखंड कार्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रबुद्ध नागरिकों एवं समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, नायब तहसीलदार गोपालसिंह राजपुरोहित, सरपंच गोदाराम देवासी सहित कई जनों ने भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राउमावि खेल मैदान में ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गोदाराम देवासी ने उपखंड मुख्यालय पर होने वाले इस सार्वजनिक स्वतंत्रता समारोह में सभी निजी विद्यालयों को आवश्यक रूप से भाग लेने की बात कही। बैठक में कई लोगों ने सीडी व केसेट पर नृत्य करने पर रोक लगाने की मांग की तथा कार्यक्रम को लघु रूप देने की बात कही। इस अवसर पर सहायक अभियंता तरूण खत्री, रामनिवास यादव, अमृतलाल वर्मा, पंचायत प्रसार अधिकारी नारणाराम मेघवाल, मंछाराम परिहार, चमनाराम देवासी, टीकमचंद माहेश्वरी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

वैद्य तिवारी एपीओ
रानीवाड़ा! सीएचसी में कार्यरत वैद्य लोकेश तिवारी को एपीओ किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें एपीओ करने के आदेश दिए है। ब्लॉक सीएमओ डॉ. एआर चौहान ने बताया कि अगामी आदेश तक तिवारी को जालोर मुख्यालय में ड्यूटी करने के आदेश जारी किए है। गौरतलब, यह है कि तीन दिन पूर्व सीएचसी में रात को ड्यूटी के दौरान उन पर लापरवाही बरतने और महिला का प्रसव नहीं करने देने की शिकायत है।
Thursday, 5 August 2010
मालवाड़ा में बनेगा जिला स्तरीय स्टेडियम
रानीवाड़ा
तहसील क्षेत्र में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने मालवाड़ा ग्राम पंचायत के फतापुरा गांव में ४५ बीघा जमीन खेल मैदान के लिए आरक्षित कर दी है। संभवतया शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो सकेगा।
जानकारी के मुताबिक, रानीवाड़ा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में जिला स्तरीय स्टेडियम के निर्माण की लंबे समय से मांग होने की मांग चली आ रही है। इसके बाद विधायक देवासी की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने मालवाड़ा पटवार हल्के के फतापुरा ग्राम में खसरा नंबर ५७/५१८, ५७ कुल रकबा ७.२० हैक्टेयर भूमि को राजस्थान भू राजस्व नियम १९६३ के तहत युवा मामले एवं खेल विभाग राज्य सरकार को निशुल्क भूमि आवंटन कर दी गई है। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि इन आदेशों के तहत अब ७.२० हैक्टेयर जमीन का नामांतरण युवा मामले एवं खेल विभाग के नाम किया जाएगा। जमीन में जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर केंद्र व राज्य खेल मंत्रालय ग्रामीण स्टेडियम का कार्य स्वीकृत करेंगे।
यह रहेंगी शर्ते
जिला प्रशासन ने यह भूमि 99 वर्ष के लिए आवंटित की है। भूमि का हस्तानांतरण या बेचान नहीं किया जा सकेगा। भवन का निर्माण कब्जा सौंपने के छह माह के भीतर प्रारंभ करवाना व दो वर्ष की अवधि में पूर्ण करवाना आवश्यक है। भूमि व भवन का अधिकार राज्य सरकार का रहेगा।
-ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने को लेकर कार्य को हाथ में लिया गया है। खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया ने भी स्टेडियम की स्वीकृति को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया है। अनुमानत एक करोड़ की लागत का यह कार्य अतिशीघ्र स्वीकृत हो सकेगा।

Sunday, 1 August 2010
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रसव
रानीवाड़ा!(1.08.2010)
कस्बे की सीएचसी पर शुक्रवार रात को एक वैद्य द्वारा एक महिला के प्रसव में आनाकानी के बाद विधायक और सीएमएचओ के हस्तक्षेप से प्रसव हो पाया। इस बीच लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद वैद्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे कस्बे की सीएचसी में गायत्रीदेवी हरिजन को दर्द होने पर उसकी सासू भंवरीदेवी प्रसव के लिए लेकर आई। इस बीच सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात वैद्य लोकेश तिवारी ने उसका परीक्षण किया। ज्यादा दर्द होने पर भंवरीदेवी ने वैद्य से एएनएम अन्नमॉ को बुलाने का निवेदन किया। इस बीच वैद्य ने आनाकानी की और वहां मौजूद एएनएम व सूचना पाकर आए ब्लॉक सीएमओ डॉ. आत्माराम चौहान को भी प्रसव कक्ष में घुसने नहीं दिया। इसके बाद विधायक रतनदेवासी और सीएमएचओ किशनसिंह राठौड़ को सूचना दी गई। इनके हस्तक्षेप के बाद महिला का प्रसव करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई शिवाराम मेघवाल व हेड कांस्टेबल जाकिर अली भी सीएचसी पहुंचे।
मुझे सीएचसी इंचार्ज ने ड्यूटी पर लगाया था, जिसका मैं निर्वहन कर रहा था। कुछ लोग मेरे प्रति द्वेषता रखते हैं और मुझे यहां से हटाना चाहते हैं।
लोकेश तिवारी, वैद्य
शुक्रवार रात की यह घटना गंभीर प्रवृत्ति की है। प्रसव कराने का काम एलोपैथिक चिकित्सक का होता है, न कि वैद्य का। इसमें लिप्त चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सूचित कर दिया गया है।
- रतन देवासी,
स्थानीय विधायक, रानीवाड़ा
मेरी पुत्रवधू तीन घंटे तक दर्द से तड़पती रही। बार-बार निवेदन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
- भंवरीदेवी, पीडि़ता
विभाग के नियमानुसार वैद्य को सीएचसी में रात्रिकालीन ड्यूटी पर नहीं लगाया जा सकता है। घटना की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. किशनसिंह राठौड़, सीएमएचओ, जालोर
मैं ब्लॉक सीएमओ हूं, लेकिन वैद्य ने मुझे भी प्रसव कक्ष में नहीं आने दिया। बाद में पुलिस के सहयोग से हम लोगों ने इलाज किया।
- डॉ. आत्माराम चौहान, ब्लॉक सीएमओ, रानीवाड़ा

भंडारा कल
रानीवाड़ा ! निकटवर्ती जेतपुरा गांव की धरणीधर गोशाला में ब्रह्मलीन संत विश्वश्वरानंद ब्रह्मचारी महाराज का भंडारा रविवार को आयोजित होने जा रहा है। मंहत रेवानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि भंडारा कार्यक्रम के तहत शनिवार रात भजन संध्या व रविवार को ब्रह्म भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर रामकृष्णानंद ब्रह्मचारी अमरकंठक, गोपालानंद ब्रह्मचारी बैलखा, मोरारी चैतन्य ब्रह्मचारी नाभा पंजाब, गोविंदनंद ब्रह्मचारी मुंबई, अचुत्यानंद ब्रह्मचारी जुनागढ़, आनंद चैतन्य ब्रह्मचारी बागडिय़ा पंजाब, कैलाशानंद ब्रह्मचारी हरिद्वार, जयदेव स्वयरूप ब्रह्मचारी नायका, दिव्य स्वरूप ब्रह्मचारी गुजरात व संतोषानंद ब्रह्मचारी चंडीखोड़ उड़ीसा सहित कई संत महात्मा भाग लेंगे
विद्यालयों का निरीक्षण किया
रानीवाड़ा ! भारत साक्षर सर्वे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रधान राधादेवी देवासी व बीईईओ तोलाराम राणा ने कई विद्यालयों को निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक, प्रधान ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमपुरा, आजोदर, बडग़ांव व राबाउमावि बडग़ांव का निरीक्षण किया। इस दौरान पोषाहार कार्यक्रम व शिक्षण व्यवस्था सहित विभिन्न गतिविधियों के दौरान कमी पाई जाने पर संस्था प्रधानों को निर्देशित किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामा कॉलोनी बडग़ाव के अध्यापक पारसमल पुरोहित के बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनवाडी केंद्र आमपुरा व आजोदर का भी निरीक्षण किया। वहीं सर्वेयर्स को समय पर सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आदेश वापस लेने की मांग
रानीवाड़ा ! स्थानीय राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई ने ज्ञापन में सरकारी विद्यालयों में एसडीएमसी के स्थान पर एसएमसी के गठन के आदेश का विरोध दर्ज करवाया है तथा इन आदेशों को वापस लेने की मांग की है। विश्रोई ने बताया कि हाल राज्य सरकार ने ऐसे आदेश जारी किए है। इसके अलावा शिक्षक स्थानांतरण जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से न करके अनिल बोर्दिया समिति की सिफारिश के अनुसार करने का ज्ञापन उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को भेज गया। इस अवसर पर महादेवाराम देवासी, भागीरथराम कड़वासरा, ओखाराम देवासी, रूगनाथ जांगू, राजेंद्र साहृ व भेराराम गोदारा सहित कई शिक्षक
उपस्थित थे।
उपस्थित थे।
ई-मस्टररोल व्यवस्था का शुभारंभ
रानीवाड़ा! महानरेगा योजना के तहत पंचायत समिति के कागमाला ग्राम पंचायत कार्यालय में ई-मस्टररोल व्यवस्था का शुक्रवार को कार्यवाहक विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने शुभारंभ किया। शर्मा ने बताया कि ई-मस्टररोल शुरू होने से महानरेगा योजना अब पूर्ण रूप से कम्प्यूटराइज हो गई है। इससे श्रमिकों को समय पर भुगतान करने में सुविधा रहेगी।
वहीं मेट द्वारा नाम में कांट-छांट करने पर भी अंकुश लग पाएगा। इस अवसर पर जिला एमएसआई मैनेजर दिनेशकुमार चौधरी, जिला परिषद के सहायक अभियंता सुंदरलाल गोदारा व गणपत विश्नोई सहित कई जने उपस्थित थे।

Friday, 30 July 2010
विद्यालय के खेल मैदान का अपग्रेडेशन शुरू
रानीवाड़ा(30.07.2010)
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान का कायाकल्प शुरू हो गया है। विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर स्वीकृत यह कार्य महानरेगा योजना के तहत करवाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमृत वर्मा ने बताया कि लगभग २४ लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्टेडियम से कस्बे के खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा तराशने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में पांच फुट तक रेत डालकर इसका समतलीकरण करवाया जा रहा है। मैदान के चारों तरफ की दीवार को ऊंचा उठाकर मैदान को सुरक्षित किया जाएगा। राजकीय चिकित्सालय के सामने मैदान के लिए नया, सुंदर व भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि मैदान के समतलीकरण के बाद में वॉकिंग के लिए फुट ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही चारों कोर्नर पर घास लगाकर मैदान को सुंदर बनाया जाएगा। मैदान का काम शुरू होने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है। इसको लेकर क्रिकेट खेल प्रेमियों ने मैदान के बीच पिच बनाने का भी निवेदन किया है। खेल प्रेमी सुविधा संपन्न मैदान बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के आगे आने व उनमें निखार आने का कयास लगा रहे हैं।
-क्षेत्र के लोगों की मांग पर खेल मैदान का अपग्रेडेशन का कार्य स्वीकृत करवाया गया है। मैदान में विधायक कोष से पेवेलियन सहित अन्य खेल सामग्रीया उपलब्ध करवाकर प्रतिभाओं को तरासने में कोई कमी नही रखी जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा
-खेल मैदान बनने से खिलाडिय़ों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। सुविधा संपन्न खेल मैदान की आवश्यकता लंबे समय से थी, जो अब जल्द ही पूरी हो जाएगी।
- राहुल वैष्णव, क्रिकेट खिलाड़ी, रानीवाड़ा

देवासी का चयन
रानीवाड़ा! ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने को लेकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिओं की जयपुर में 31 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में पंचायत समिति से स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी का चयन हुआ है। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियल साइंस नई दिल्ली द्वारा नव निर्वाचित पंचायती राज जनप्रतिनिधिओं की कांफ्रेंस शनिवार को इंद्रा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान भवन जयपुर में रखी गई है। शर्मा ने बताया कि एक दिवसीय कांफ्रेंस में पंचायत समिति से रानीवाड़ा कलां के सरपंच गोदाराम देवासी, जिला प्रमुख जसवंत कंवर, सांचौर प्रधान शमशेर अली, चितलवाना प्रधान मनीषा मेघवाल एवं नरता सरपंच नीरू कंवर भाग लेंगे। सभी जनप्रतिनिधिओं को 31 जुलाई सवेरे ९.३० बजे आवश्यक रूप से भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
एएमसी का हुआ गठन
रानीवाड़ा! सिंगावास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रधानाध्यापक अर्जुनलाल सोलंकी की अध्यक्षता में एसएमसी का गठन किया गया। जिसके तहत परबतसिंह देवड़ा को अध्यक्ष, जोराराम चौधरी को उपाध्यक्ष, अर्जुनलाल सोलंकी को सचिव के रूप में मनोनित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Thursday, 29 July 2010
जोड़ बांध की दीवारों में दरार
रानीवाड़ा !(29.07.2010)
मालवाड़ा स्थित जोड़ बांध की दीवारों में दरार आने को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि चार दिन पूर्व हुई बरसात से बांध लबालब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग ७० दशक पूर्व इस बांध का निर्माण हुआ था। ऐसे में इसकी दीवारों में दरार आने से क्षतिग्रस्त होने की आंशका बनी हुई है। बांध के निरीक्षण को लेकर बुधवार को सरपंच दिवालीदेवी व लक्ष्मण गुलसर सहित कई वार्डपंचों ने मौका मुआयना किया। बांध की एक तरफ की दीवार में दरारें आने से बांध के फूटने की आंशका जताई गई। सरपंच ने बताया कि पांच दिन पूर्व उन्होंने प्रशासन को इस बांध की दीवार की मरम्मत को लेकर सूचना दी थी, परंतु कोई कार्रवाई नही हो पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामसेवकों ने भेजा सीएम को ज्ञापन
रानीवाड़ा
पंचायत समिति के ग्रामसेवकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत करवाया है। जिला मंत्री भाणाराम श्रीमाली ने बताया कि इस समय ग्रामसेवक अत्यधिक कार्यभार, उत्पीडऩ व शोषण सहित कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हंै। ग्रामसेवक संघ ने निर्णय लेकर १६ अगस्त से सामूहिक उपार्जित अवकाश को लेकर मुख्यमंत्री से समस्या समाधान का निवेदन किया है। उन्होंने बताया कि नरेगा योजना में संसाधन युक्त दक्ष मानव संसाधन के अभाव की चलते ग्रामसेवकों पर कार्यभार निरंतर बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भी उन्होंने ग्यारह सूत्री मांग पत्र राज्य सरकार को भेजकर समाधान का निवेदन किया था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। जिसको लेकर १६ अगस्त से सामूहिक उपार्जित अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस समय सभी ग्रामसेवक १९ जुलाई से सरकारी कार्य को लेकर अपना निजी मोबाईल बंद कर रखे हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से निवेदन कर ग्रामसेवकों की ग्यारह सूत्रीय मांगों पर विचार कर उचित फैसला लेने का निवेदन किया है।

बीईईओ ने किया निरीक्षण
रानीवाड़ा!(29.07.2010)
साक्षर भारत 2012 अंतर्गत क्षेत्र भर में सर्वेयर्स द्वारा किया जा रहा सर्वे प्रगति पर है। साक्षरता सर्वे के अवलोकन के दौरान बीईईओ तोलाराम राणा ने ग्राम पंचायत बडग़ांव, धामसीन, धानोल व रतनपुर के विभिन्न वार्डों में चल रहे साक्षरता सर्वे का निरीक्षण किया तथा सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में कार्य कर रहे ज्यादातर सर्वेयर्स ने वर्षा के कारण बाधित हो रहे सर्वे कार्य की अवधि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान सर्वेयर्स को मौके पर ही अतिरिक्त सीटें भी दी गईं। बीईईओ के साथ साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज एवं चतनाराम देवासी भी थे। जिन्होंने क्षेत्र में सर्वेयर्स के समक्ष आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया। बीईईओ राणा ने राबाउप्रावि धामसीन, राबाउप्रावि खाखरीया का निरीक्षण भी किया। जहां पर पोषाहार, नवीन प्रवेश, निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण व विद्यालय भवन के रख-रखाव संबंधित जांच की तथा अपेक्षित निर्देश दिए।

Wednesday, 28 July 2010
आवागमन गत तीन दिनों से बंद
रानीवाड़ा।
गुजरात के रामसन व धानेरा के बीच रेल पटरियों के नीचे से रेती खिसक जाने से भीलड़ी-समदड़ी रेल मार्ग पर मालगाडिय़ों का आवागमन गत तीन दिनों से बंद है। मरम्मत का कार्य जोरों पर चल रहा है। रेल सूत्रों के अनुसार वहां पर अतिरिक्त श्रमिक लगाकर काम को तेजी प्रदान की गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण रामसन व धानेरा के बीच सामरवाड़ा गांव के पास एक पूल के पास बालू रेती का चार मीटर गड्डा हो जाने से टे्रक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रेल मार्ग पर परसों से ही मालगाडियों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पर तीन दिनों से मालगाड़ी टे्रक सुधरने के इंतजार में खड़ी है। स्टेशन मास्टर सुबोध कुमार ने बताया कि टे्रक की मरम्मत के लिए आज मंगलवार सुबह जोधपुर से चार टीमें रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई है। काफी तादाद में मशीनरी लगाई गई है। वहां पर दस मीटर लंबा, तीन मीटर चौड़ा व चार मीटर गहरा गड्डा हो जाने से आवागमन बाधित हुआ है। रामसन रेलवे स्टेशन पर भी बालू रेत के आ जाने से मीट्टी हटाने का कार्य जोरो पर चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेक पर गुरूवार दोपहर तक मालगाडिय़ों का आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस टे्रक पर रोजाना की बीस मालगाडिय़ा माल का परिवहन कर रही है। उक्त मालगाडियों को को दूसरे टे्रक पर डाइवर्ट कर दिया गया है।

प्रेरक संघ की बैठक आयोजित
रानीवाड़ा ! राजस्थान प्रेरक संघ उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक आज वाल्मीकि आश्रम में रेशम गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रेरकों ने अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर राजस्थान सरकार को पत्र लिखने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया। प्रेरकों ने साक्षर भारत योजना में सम्मिलित करने की मांग भी उठाई। उन्होंनें कहा कि साक्षर भारत सर्वें में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। इस अवसर पर फुलसिंह देवड़ा, सेामाराम, नेहरूराम, कांतिलाल, हितेष कुमार, ओमप्रकाश, हमीराराम सहित कई लोग उपस्थित थे।
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
रानीवाड़ा! पुलिस ने मंगलवार को चार साल से चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मैत्रीवाड़ा निवासी चकाराम पुत्र हरजीजी भील २००६ में घटित एक चोरी की घटना में वांछित था। आरोपी को एएसआई शिवाराम ने गिरफ्तार कर सांचोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)