Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।

Monday, 21 June 2010

छठी का आयोजन

रानीवाड़ा ! अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की छठी की प्रसादी का आयोजन रविवार को जूमा मस्जिद में किया गया। इस अवसर पर जिले के कई जगहों से आए मौलवियों ने मिराज की तकरीर की। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक रीति रिवाजों के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर हुसैनभाई मिस्त्री, कालुभाई मुसला, रहमानभाई मुसला, छोटुभाई, वल्लुभाई, यासिनभाई, फिरोजभाई सहित कई मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।

खत्री समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

रानीवाड़ा ! अखिल भारतीय ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज का वार्षिक उत्सव रविवार को हिंगलाज मंदिर में शुरू हुआ। हर वर्ष की भांति दो दिन तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक उत्सव में हजारों की तादाद देश भर के खत्री समाज के लोगों भाग लिया। रविवार को महोत्सव के दौरान हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देकर देश में सुख समृद्धि की कामना की। शाम को कस्बे में समाज के लोगों ने वरघोड़ा निकाला। सोमवार को अखिल भारतीय ब्रह्मक्षत्रिय समाज की कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें सालभर करवाए गए समाज के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक आयोजित

रानीवाड़ा ! कस्बे में आज गर्ग समाज युवा समिति की बैठक मसराराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक समस्याओं, चेतना, शिक्षा, संगठन सहित कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अशोककुमार जालेरा खुर्द, अशोककुमार हिरपुरा, जबराराम, दिनेशकुमार, सुमेरकुमार, बाबुलाल जाखड़ी सहित कई लोगों ने भाग लिया

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज

रानीवाड़ा ! निकटवर्ती दूधवट गांव में सोमवार वहाणवटी माताजी के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर के पूजारी कानाराम देवासी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव १७ जून से शुरू हो चुका है। जिसमें कई प्रकार के धार्मिक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Sunday, 20 June 2010

दानदाता निकला अवैध अतिक्रमी

रानीवाड़ा।
विधानसभा क्षेत्र के सेडिया गांव में ट्यूबवेल के बहाने गोचर भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। तथाकथित दानदाता के विरूद्ध तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण करने का फैसला सुनाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंबालाल चितारा ने बताया कि सेडिया गांव में गत वर्ष जनवरी माह में दानदाता केसाराम रामचंद्र विश्रोई ने सार्वजनिक ट्यूबवेल के लिए जिला कलेक्टर से परमीशन मांगी थी। कलेक्टर ने 15 जनवरी 2009 को सेडिया गांव के खसरा संख्या ४७२ में बोरवेल करने के आदेश सशर्त जारी किए थे। उक्त दानदाता के द्वारा शर्तों की पालना नही की गई है। चितारा ने बताया कि उक्त खसरा नम्बर में अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत पर तहसीलदार सांचोर ने उक्त दानदाता को दोषी पाया। गत वर्ष 9, 26 व 30 नवम्बर को तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमी के विरूद्ध नोटिस जारी किए। नोटिस का जवाब नही देने पर तहसीलदार ने 22 मार्च 2010 को दानदाता केसाराम रामचंद्र विश्रोई को खसरा नम्बर ४७२ में अवैध अतिक्रमण करने का दोषी पाया तथा जुर्माना लगाते हुए उक्त सरकारी भूमि में से बैदखल करने के आदेश दिए।
चितारा ने बताया कि 9 मई 2010 को करड़ा थानाधिकारी, तहसीलदार सांचोर व भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी की टीम ने सेडिया गांव के खसरा नम्बर ४७२ में से उक्त अतिक्रमी का अतिक्रमण हटाया। जिसमें ग्राम वासियों ने सरकारी अमले को सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि जालोर मुख्यालय पर पानी की समस्या को लेकर दिए जाने वाले धरने के पीछे धरणार्थियों की मंशा सरकारी जमीन हडपने की है। उन्होंने जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों व शर्तों की पालना नही की है। इसके अलावा पीएचईडी ने भी उक्त बोरवेल को नियम विरूद्ध माना है। टीडीएस गुट में उक्त बोरवेल का पानी पीने योग्य नही माना गया है। वर्तमान में सेडिया गांव में सांकड़ जलप्रदाय योजना से जलापूर्ति सही समय पर व पर्याप्त मात्रा में करवाई जा रही है। जालोर मुख्यालय पर दिए जाने वाला धरना एक राजनीतिक नाटक जैसा प्रतित होता है।

युवराज का जन्मदिन मनाया

रानीवाड़ा।
कांग्रेस के 'युवराजÓ सांसद राहुल गांधी के 40 वें जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड, गरीबों को फल वितरित करके, संगोष्ठी आयोजित कर मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता गंगाराम खीचड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस में नई जान फूंकी है। उन्होंने युवा शक्ति को देश का कर्णधार बताते हुए कहा कि युवाओं को राहुल के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राव सज्जनसिंह ने कहा कि राहुल जैसे व्यक्तित्व देश ही नहीं दुनिया के लिये भी अनूठी पहचान बनाने वाले है। अंबालाल चितारा ने कहा कि राहुल ने अपने परिवार के आदर्श को बरकरार रखते हुए स्वच्छ राजनीति को नये आयाम दिये है। कार्यक्रम में पूर्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परसराम ढ़ाका ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में गणेश देवासी, ईश्वरभाई माहेश्वरी, पारसमल जीनगर, राहुल वैष्णव, कृष्ण पुरोहित, खेताराम देवासी, रमेश मेघवाल, बगदाराम पाल, मसराराम जालेरा, जितेंद्र जोशी, धुकाराम भोकू आदि ने अस्पताल परिसर में गरीबों को फल वितरित कर राहुल के मंगलदीर्घा आयु की कामना की।

सजगता से होगा समस्याओं का समाधान : शर्मा

रानीवाड़ा
ग्रामीण जन स्तर पर समस्याओं की प्रति सजग रहें तो उसका समाधान समय पर हो सकेगा। यह बात उपजिला कलेक्टर कैलाशचंद्र शर्मा ने ग्राम पंचायत सिलासन में रात्रिकालीन ग्रामीण चौपाल के दौरान कही। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए। शर्मा ने विकट भविष्य में मानसून आने की स्थिति में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सतर्क रहने की बात कही। साथ ही इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने राशन संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसी प्रकार तहसीलदार खेताराम सारण ने जनगणना, ब्लॉक सीएमएचओं डा.ॅ आलाराम चौहान ने मौसमी बीमारी, बचाव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अमृतलाल वर्मा ने क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव व नवीन प्रस्तावों, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेंद्र देवासी ने शिक्षा का अधिकार, साक्षर भात मिशन २०१२, मिड-डे-मील, छात्रवृति और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आर.एन. यादव ने पेयजल संबंधी जानकारी दी। चौपाल में टी.पी. सिंह, श्रवणकुमार परिहार, मोहनलाल, सोनाराम, हरिश राणावत, पप्पूसिंह, राहुल वैष्णव, सरपंच झमका कंवर, वार्डपंच, ग्रामसेवक, पटवारी, प्रधानाध्यापक सहित सैकड़ो लोग 
उपस्थित थे।

बया बुनने लगी घरौंदा

मेहमान पक्षी के लौटने के बाद घरों की शोभा बढ़ाते हैं उसके घोंसलें
रानीवाड़ा (जालोर)

एक एक तिनके को बारीकी से चुनकर उससे भी कहीं अधिक कठिन परिश्रम के बाद बहुत ही खूबसूरत घरौंदा बनाने वाली बया ने इन दिनों क्षेत्र के कई गांवों में डेरा डाला है। बारीकी से अपना घोंसला बनाने वाले इस पक्षी को इसी कला के कारण दर्जी पक्षी यानी कि टेलरबर्ड भी कहा जाता है। क्षेत्र में इनका पड़ाव दो माह का होता है। इस दौरान ये पेड़ पर घोंसला बनाकर प्रजनन भी करती है। इनके घोंसलों की बनावट काफी जटिल होती है।

समय की पाबंद : मारवाड़ी में 'सुगरीÓ हिंदी में 'दर्जी चिडिय़ाÓ अथवा 'बयाÓ तथा अंग्रेजी में 'टेलर बर्डÓ के नाम से प्रसिद्घ यह चिडिय़ा समय की पाबंद है। वो हर वर्ष नीयत समय पर आती है। इस वर्ष भी समय की पाबंद यह मेहमान चिडिय़ा यहां पहुंची है। सुगरी ने अपने साथी के साथ खेतों में ऊंचे दरख्तों पर घोंसला बनाना शुरू कर दिया है जो देखने में वाकई में बहुत खूबसूरत लगते हैं।

पड़ाव अर्थात प्रजनन काल : किसान कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि सुगरी हर वर्ष मई की शुरूआत में यहां आ जाती है। कुछ ही दिनों यह घोंसले का निर्माण कर लेती है। घोंसला बनाने की भी इनकी अलग कला है। इस दौरान मादा सुगरी अंदर से व नर सुगरी घोंसले के बाहर से एक—एक तिनका पिरोती हैं। जून के प्रथम सप्ताह में सुगरी अंडे देती है। इस समय मादा सुगरी ने अंडे देना शुरू कर दिया है। अंडा देने के बाद नर सुगरी घोंसले में प्रवेश नहीं कर बाहर से ही अंडे की सुरक्षा करता है।

Thursday, 17 June 2010

मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

रानीवाड़ा 

कस्बे के रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार भाटीव निवासी रामा पुत्र चूना ने बुधवार सवेरे 11 बजे भीलड़ी से समदड़ी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Sunday, 13 June 2010

पुनरीक्षण अभियान जारी

रानीवाड़ा. युवा कांग्रेस के आगामी माह में होने वाले चुनाव के तहत सदस्यता अभियान के बाद मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विधानसभा नामांकन अधिकारी परसराम ढाका ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास बॉर कोड स्लिप है। जबकि उसका नाम मतदाता सूची में नही है, तो कस्बे के सांचौर रोड पर स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में नाम पंजीयन करवाने के लिए आवेदन कर सकते हंै। उन्होंने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ११५०० सदस्यता फार्म पंजीयन किए गए, जिसमें से 1२९४ फार्म त्रुटियों की वजह से खारीज किए गए। कुछ फार्म अन्य विधानसभा क्षेत्र से भी आए है, उन्हें भी अलग करने का कार्य चल रहा है

डोर-टू-डोर सर्वे २२ जुलाई से

रानीवाड़ा. उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि भारत साक्षर मिशन 2012 अंतर्गत १४-१५ जून २०१० को पंचायत समिति स्तर पर सर्वेयर्स का प्रशिक्षण एवं 16 जून से ३० जून तक पंचायत में वार्डवार डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाना था, 
लेकिन निदेशालय साक्षरता एवं सतï्त शिक्षा जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार अब सर्वेयर्स का प्रशिक्षण २०-२१ जुलाई को होगा तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जाएगा।

Friday, 11 June 2010

गिरफ्तारी की मांग पर दिया ज्ञापन

रानीवाड़ा! तहसील क्षेत्र के भोमिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हर्षवाड़ा में मंगलवार रात को जानलेवा हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। सांचौर के पूर्व प्रधान प्रतापसिंह ने बताया कि मंगलवार रात को हर्षवाड़ा गांव में कुछ लोगों ने सुनियोजित ढंग से भोमिया समाज के कुछ लोगों पर कातिलाना हमला किया, जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोटे लगी। घायल इलाज के लिए गुजरात के चिकित्सालय में भर्ती हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई प्रकार की कार्यवाही नहीं की है। इस दौरान पूर्व उपप्रमुख हड़मतसिंह भोमिया, मोहब्बतसिंह गुंदाऊ, जवाहरसिंह पाल, रावतसिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Monday, 7 June 2010

इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस

रानीवाड़ा
समदडी-भीलड़ी ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी शुरू करवाने की राजनीतिक कवायद शुरू हो गई है। जिले के कांग्रेस नेता यात्री गाड़ी शुरू करवाने को लेकर गुरुवार को रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से दिल्ली में जाकर मिले। मंत्री ने अतिशीघ्र भीलड़ी-समदड़ी टै्रक पर यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक, समदड़ी-भीलड़ी आमान परिवर्तन के बाद पांच माह से मालगाडिय़ों का परिवहन हो रहा है। इस ट्रैक पर गत पांच माह से काफी तादाद में रोजाना मालगाडिय़ा चल रही है। जिले के लोगों व आप्रवासियों की मांग पर जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल सहित कई नेताओं ने नई दिल्ली जाकर रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से मिले। नेताओं ने इस इस ट्र्रैक पर अतिशीघ्र यात्री गाडिय़ां शुरू करने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर रेल राज्य मंत्री ने तुरंत रेल विभाग के आलाधिकारियों को मंत्री निवास पर बुलाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां होने के उपरांत यात्री गाड़ी शुरू नहीं करवाने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही जून के अंतिम सप्ताह तक किसी भी सूरत में यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया। जिले के लोगों ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा दिल्ली जाकर इस मुद्दे को गंभीरता से मंत्री के सामने उठाने पर आभार जताया है। कई आप्रवासी बंधुओं ने भी कांग्रेस नेताओं को सीआरएस विषय पर संवेदनशीलता बरतने पर तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

इनका कहना है
मंत्रीजी ने जून माह में ही सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए है। इस मुद्दे को लेकर मंत्रीजी 9 जून को जयपुर में आकर रेल विभाग के अधिकारियों से मिटिंग करेंगे। ऐसी आशा है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में यात्री गाडिय़ां पटरियों पर दौडऩी शुरू हो जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा जालोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

रानीवाड़ा

युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की प्रक्रिया के बाद होने वाले चुनावों में संभावित प्रत्याशियों की चयन को लेकर लोकसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी प्रणय शुक्ला ने रविवार को कस्बे के युवा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। एलआरओ शुक्ला ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के सदस्यों की सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गई है। अब सूची की स्क्रीनिंग चल रही है। 12 जून के बाद कोई भी सदस्य इंटरनेट से बार कोड की रसीद जांच कर सकता है, अगर कोई प्रकार की गलती हो तो वह सदस्य एलआरओ से संपंर्क कर इस गलती को दूरस्त करवा सकता है। शुक्ला ने बताया कि संगठन में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव करवाए जा रहे हैं। जो कि युवा महासचिव राहुल गांधी की विचारधारा का अनुसरण है। बैठक में रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एईओ परसराम ढाका, सांचौर एईओ बाबूलाल विश्नोई, जिला महासचिव गंगाराम खींचड, मोहनलाल मांजू, हरीराराम खिलेरी, बाबूलाल पंडित, अंबालाल और कृष्णकुमार पुरोहित सहित कई जने उपस्थित थे।

Sunday, 6 June 2010

अतिक्रमण की चपेट में सुकल नदी

रानीवाड़ा

किसी समय अच्छी बारिश और जलस्रोतों में पर्याप्त पानी होने से क्षेत्र कभी बहुफसली इलाके के रूप में विख्यात मारवाड़ का कश्मीर सुणतर क्षेत्र अब सूखे का दंश झेल रहा है। सूखे के हालात और औसत से कम बारिश के चलते यहां बहने वाली बारहमासी सुकल नदी तट के आसपास का क्षेत्र फसल तो दूर बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। क्षेत्र के लगभग सभी गांव लघु नदियों के किनारे बसे हुए हैं। पूर्व में सामान्य बरसात होने से हर वर्ष नदी में पानी की आवक रहने से आसपास के किनारों पर आबाद सैकड़ों की संख्या में कृषि कुएं पानी से लबालब रहते थे। खरीफ की फसल लेने के बाद यहां पर जीरा, रायड़ा, गेहूं, इसबगोल आदि भरपूर फसलें होती थीं। अब कुएं सूख जाने एवं प्रकृति में बदलाव आने से बहुफसली तो दूर एक फसल भी किसानों को नसीब नहीं हो रही है।

सुकल बचाओ

सुकल नदी से क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होता था। नदी में पानी नहीं आने से कुएं सूख गए। अब यहां के किसान सुकल नदी में पानी का प्रवाह बरकरार रखने के लिए लामबद्ध होने लगे है। नदी में सैकड़ों बीघा भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने कथित पेटा कास्त आवंटन के नाम पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे नदी में जल का प्रवाह रुक गया है। दर्जनों गांवों के लोगों के हलक भी इसी नदी के पानी से तर हो रहे हंै। नदी किनारे भाटवास गांव से पाइपलाइन से रानीवाड़ा में पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में नदी को संरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नदी को समय रहते अतिक्रमण से बचाया नहीं गया तो ऐतिहासिक सुकल नदी लुप्त हो जाएगी। सरकार को इस मामले को गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करनी होगी।

- कृष्णकुमार पुरोहित, किसान, रोड़ा

क्षेत्र की जीवन रेखा सुकल नदी ही है। इस नदी के कारण ही क्षेत्र में थोड़ी बहुत हरियाली बची है। सरकार इस नदी को संरक्षित कर जल प्रवाह को बचाने के लिए उपाय करे तो नदी एक बार फिर पुराने स्वरूप में आ सकती है।

- बाबूलाल चौधरी, सरपंच ग्राम पंचायत, बडग़ांव

कम बारिश के चलते क्षेत्र की एक मात्र बारहमासी सुकल नदी का अस्तित्व भी अब खतरे में है। कभी कल कल कर बहने वाली यह नदी निरंतर अपना वजूद खोती जा रही है। जगह-जगह बांध बनने से पानी की आवक बंद हो गई, वहीं बड़ी तादात में कृषि कुंए खुद जाने व पानी का अत्यधिक दोहन होने से भू-जल स्तर भी रसातल पहुंच गया है।

Friday, 4 June 2010

पेयजल समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन



रानीवाड़ा! कस्बे के बस स्टैंड वासियों ने गुरूवार को उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा को ज्ञापन प्रेषित कर पानी की समस्या का निराकरण करने की मांग की है। कस्बे वासियों ने ज्ञापन देकर बताया कि इस कॉलोनी में पिछले 3 माह से नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो रही है तथा लोगों को दूर से पानी लाकर इंतजाम करना पड़ रहा है। जबकि कस्बे के अन्य कोलोनियों में नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ज्ञापन देते समय बाबूगिरी गोस्वामी, नारायण महेश्वरी, अमृतलाल जोशी, गुलजार अहमद, जगदीश जोशी, प्रकाश, मो. इरफान, इंद्रकुमार, संजय कुमार, नरपतसिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

बैठक आज



रानीवाड़ा नरेगा एवं पंचायतीराज योजनाओं को लेकर पंचायत समिति में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे बैठक होगी। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति के समस्त ग्रामसेवकों, सहायक अभियंता, वनविभाग एवं ग्रामरोजगार सहायकों को नरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की पाक्षिक रिपोर्ट लेकर बैठक में उपस्थिति आवश्यक है

Thursday, 3 June 2010

अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था चरमराई


रानीवाड़ा

ग्राम प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद कस्बे के बाजार अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। सभी जगह व्यवसायियों ने दुकानों के बाहर दस से बीस फीट तक सामान बाहर रख कर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। सवेरे सब्जी मंडी के बाहर सब्जी विक्रेता और ठेले वालों का सड़क पर जमघट लगा रहता है। साथ ही ग्राहक वाहन बेतरतीब खड़े कर देते हंै। सड़क के दोनों छोर पर कमोबेश ऐसे ही हालात रहते हंै।

नहीं हो रही पार्किग व्यवस्था

दुकानों के बाहर सामान पड़ा होने से अधिकांश बाजारों में वाहन चालकों को वाहन पार्किग के लिए जगह नहीं मिलती है। इससे अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटना हो जाती है। कभी कभार तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि उसे सुलझाने में घंटों लग जाते हैं।

यह कस्बे की बड़ी समस्या है। इसके लिए ग्राम पंचायत के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे समस्या का समाधान हो सके।
- शिवराम मेघवाल, एएसआइर्, रानीवाड़ा पुलिस

दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई चल रही है। दुकानदारों को पाबंद भी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत शीघ्र अभियान चलाएगी।
- भाणाराम श्रीमाली, ग्रामसेवक रानीवाड़ा

खेलों में भरवाया टैंकरों से पानी


रानीवाड़ा

सुंधा के पिछवाड़े क्षेत्र में गर्मी व प्यास से बंदरों की मौत की सूचना मिलने पर दानदाता व वन्यप्रेमी आगे आए हैं। उन्होंने जंगली क्षेत्र की कई खेलों में टैंकरों से पानी भरवाने की व्यवस्था की है।
भूतेश्वर मठ के महंत शंभुगिरी महाराज ने बताया कि सुंधा पर्वत के पीछे धोरों में पेयजल संकट के चलते कई वन्य प्राणी काल कलवित हो रहे हैं। वन विभाग द्वारा पेयजल मुहैया नहीं करवाने पर दानदाता परिवारों से गुहार की गई। धोरों में धाराल व वनार क्षेत्र में पक्की खेली बनाई गई है। उनमें रोजाना टैंकर द्वारा पेयजल पहुंचाया जा रहा है। अन्य कच्ची खेलियों में भी टैंकरों से पानी भरवा दिया गया है। इन खेलियों पर काफी वन्य जीव प्यास बुझाते हैं। उल्लेखनीय है कि गर्मी व प्यास से बड़ी संख्या में बंदरों की अकाल मौत तथा अन्य वन्य जीवों के पीने के पानी के लिए भटकने के मामले में दैनिक भास्कर में कुछ दिनों पूर्व समाचार प्रकाशित किया गया था।

प्रत्येक पंचायत में अब रात्रि चौपाल


रानीवाड़ा! धानोल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार रात को चौपाल आयोजित की जाएगी। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि शाम ७ बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपखंडस्तरीय सभी विभागों के अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कलक्टर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक गुरूवार को एक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

Wednesday, 2 June 2010

खेल मैदान का कार्य शुरू


रानीवाड़ा

विधायक रतन देवासी ने मंगलवार को यहां खेल मैदान के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि कस्बे में खेल मैदान की कमी को देखते हुए नरेगा योजना के तहत समतलीकरण, ट्रेक निर्माण सहित सौंदर्यकरण का कार्य स्वीकृत कराया गया है।

खेल मैदान के बनने से यहां सभी प्रकार के खेल खेले जा सकेंगे। साथ ही मोर्निंग वॉक के लिए फूट ट्रेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैवेलियन व दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा का निर्माण विधायक कोष से कराया जाएगा। अभी नरेगा योजना के तहत 22.७१ लाख रूपए स्वीकृत हुए हंै। इस राशि से समतलीकरण, दीवार का निर्माण, सुंदर गैट सहित ट्रेक का निर्माण प्रस्तावित है। खेल मैदान के बनने के बाद इसमें हरी घास लगाने का कार्य भी विभिन्न ऐजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा। दर्शक दीर्घा के उपर शेड निर्माण का कार्य दान दाताओं के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर कस्बे के चौराहा सौंदर्यकरण, टैक्सी स्टेण्ड, बस स्टेण्ड के काम भी शीघ्र ही शुरू किए जाऐंगे। इस मौके उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, सहायक अभियंता अमृत वर्मा, डॉ. रमेशदेवासी, डॉ. ए.आर. चौहान, प्रधान राधादेवी देवासी, हरजीराम, परसराम ढाका, मंछाराम परिहार, अंबालाल चितारा, नवलसिंह देवड़ा, ललिता बोहरा, रतनभारती महाराज, ईश्वरभाई महेश्वरी, भाणाराम बोहरा, प्रभुराम जीनगर, राहुल वैष्णव सहित कई जने उपस्थित थे।

कार्यकारिणी गठित

रानीवाड़ा
महानरेगा मेट संघर्ष समिति ग्राम पंचायत मेड़ा की मंगलवार को हुई बैठक मे ंकार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में कैलाशसिंह राठौड़ अध्यक्ष, सुरसिंह राजपूत उपाध्यक्ष, अमृतलाल गर्ग कोषाध्यक्ष, हटाराम पुरोहित सचिव, कृष्णकुमार वाघेला संगठन मंत्री, युवराजसिंह प्रचार-प्रसार मंत्री व दिनेश मेघवाल एवं लाखाराम सलाहकार मनोनीत किया गया। बैठक में मेटों ने 107 रुपए दैनिक मजदूरी की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Tuesday, 1 June 2010

गर्ग समाज की बैठक


रानीवाड़ा

कस्बे के वाल्मिकि आश्रम में गर्ग समाज युवा सेवा समिति की मासिक बैठक मसराराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष जबराराम ने समाज की बैठकों में सभी सदस्यों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की बात कही। इस दौरान गत सत्र का हिसाब एवं आगामी सत्र की कार्ययोजना सचिव अशोककुमार ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर अशोक हिरपुरा, बाबूलाल जाखड़ी, पोपटलाल, जबराराम कोटड़ा, दिनेश बडग़ांव, कृष्ण सिलासन, दलाराम कोटड़ा, दिनेश जालेरा खुर्द समेत कई जनों ने भाग लिया।

शिविर सम्पन्न


रानीवाड़ा

खरीफ अभियान 2010 के तहत सोमवार को कृषि व आदान शिविर का जालेरा खुर्द में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रेवाराम भील और पंचायत समिति सदस्य वागाराम देवासी ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने फसलों में उत्पादन वृद्धि के मूल-मंत्र, जैविक खेती, बागवानी खेती, जल सरंक्षण, उन्नतकृषि उपकरण, मौसम आधारित बीमा, बायो फर्टिलाइजर आदि के बारे में किसानों को बताया। कृषि पर्यवेक्षक खीयाराम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिट्टी के नमूने लेने की विधि व उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिला कृषकों को निशुल्क बीज, मिनी किट व पशुपालन विभाग द्वारा मिनरल मिक्सर के पैकेट प्रदान किए। एक जून को जाखडी व दो जून को जोडवास में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Monday, 31 May 2010

राजयोग केंद्र भवन का शिलान्यास



रानीवाड़ा
कस्बे के धर्माराम नगर में रविवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के राजयोग केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक रतनदेवासी ने किया। इस अवसर पर निर्मला बहन व सैमभाई सतयुगी भी मौजूद रहे।
इस मौके देवासी ने कहा कि इस भागदौड़ के जीवन में ध्यान व राजयोग करने से मन को शांति व शरीर में नव उर्जा का संचार बना रहता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने इश्वरीय ज्ञान, स्वास्थ्य सेवाओं व राजयोग में अनुकरणरीय कार्य किया है। देवासी ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित ग्लोबल अस्पताल सेवा को लेकर सिरोही-जालोर जिलों में लोकप्रिय बन चुका है। विशेषतया बच्चों के कटे फटे होंठ की शल्य चिकित्सा का कार्य सराहनीय है। आस्ट्रेलिया-एशिया की प्रभारी बहन निर्मला ने कहा कि श्रेष्ठ कर्म ही जीवन की पूंजी है। संस्थान द्वारा मूल्यों का प्रसार-प्रचार कर श्रेष्ठ कर्म की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने कहा कि दान से ही ज्ञान प्राप्त होता है। सभी को ईश्वरीय विद्या का लाभ लेना चाहिए। गीता बहन ने भूमि दानदाता प्रेमाराम चौधरी का आभार जताते हुए भवन निर्माण में जन सहभागिता की अपील की। रमा बहन ने सभी मेहमानों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आस्ट्रेलिया से आए मुस्लिम धर्म के अनुयायी सैमभाई ने कहा कि राजयोग से उन्हें ईश्वरीय ज्ञान के साथ शक्ति की भी प्राप्ति हो रही है। जिसकी बदौलत वे २५ सालों से संस्थान में सेवाएं दे रहे है। एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने व्यक्ति में चरित्र निर्माण के लिए संस्थान का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने भवन निर्माण में तन मन व धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच गोदाराम देवासी, जिला परिषद सदस्य नरेंद्र विश्नोई, हड़मतसिंह भोमिया, अंबालाल चितारा, जसमूल डेयरी के एमडी मोहनलाल गरवा, अधिशासी अभियंता बी.एल.सुथार, भारत विकास परिषद के भीनमाल अध्यक्ष नैनाराम चौहान, अशोककुमार, पुरेश पटेल, उदयसिंह राजपुरोहित, नागजीराम जोशी, हरजीराम देवासी, सोनाराम चौधरी, हरेंद्र चौधरी, महानंद माहेश्वरी और हनुमान चौधरी सहित कई जनों ने भाग लिया।

Sunday, 30 May 2010

खेल प्रतिभाओं में आएगा निखार


रानीवाड़ा

क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए कस्बे के राउमावि खेल मैदान में जालोर व भीनमाल की तर्ज पर स्टेडियम निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।

यह कार्य विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर नरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के प्रस्ताव को नरेगा योजना के तहत स्वीकृति मिली है। मैदान के चारों तरफ फुट ट्रैक भी बनाई जा रहा है। स्टेडियम निर्माण का शुभारंभ 1 जून को विधायक देवासी के आतिथ्य में होगा। खेल मैदान का सर्वप्रथम समतलीकरण कर सड़क से एक फीट ऊंचाई तक रेती डालकर रोलर से आधार को मजबूत बनाया जाएगा। मैदान के चारों तरफ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। स्कूल भवन की ओर पेवेलियन बनाया जाएगा, जहां दर्शक बैठ सकेंगे। खेल मैदान के चारों ओर घास भी लगाई जाएगी। वर्तमान

चार दीवारी को ऊंची उठाकर सुंदर रूप दिया जाएगा। राजकीय अस्पताल के सामने स्टेडियम का गेट बनाया जाएगा।

आकर्षक होगा स्वरूप

नरेगा योजना के तहत २२.७१ लाख रुपए इस कार्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके तहत ट्रैक, समतलीकरण, मिट्टी की भराई व दीवार का कार्य करवाया जाएगा। विधायक मद से अतिरिक्त राशि का आवंटन कर पैवेलियन निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में केंद्रीय खेल प्राधिकरण यानि पायका योजना की राशि को भी सही कार्य में

लगाया जाएगा।

नरेगा योजना के तहत इस स्टेडियम को सुंदर व सुविधायुक्त बनाया जाएगा, क्षेत्र में अभी तक एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खेलप्रेमियों को इसकी कमी खल रही है। राशि कम पडऩे पर विधायक मद से पक्के निर्माण को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

-रतनदेवासी, विधायक रानीवाड़ा।

नरेगा योजना के तहत जिले में पहली बार ऐसा कार्य विधायक देवासी के प्रयासों से स्वीकृत हो पाया है। निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने करने का प्रयास करेगा।

अमृतलाल वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, रानीवाड़ा।

रात्रि चौपाल का आयोजन


रानीवाड़ा. निकटवर्ती दहीपुर गांव में शुक्रवार रात एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दहीपुर ग्राम पंचायत के लोगों की पेयजल, विद्युत, नरेगा और पंचायत सहित कई तरह की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार खेताराम सारण, बीडीओ ओमप्रकाश शर्मा, हरजीराम देवासी सहित ग्रामों के अधिकारियों, सरपंच व ग्रामसेवक ने भाग लिया।

आईआईटी में चयन पर गांव में खुशी



रानीवाड़ा
तहसील क्षेत्र के जाखड़ी गांव के एक बालक का आईआईटी में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े इस होनहार विद्यार्थी पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक हीरालाल चौधरी बचपन से ही जाखड़ी व रानीवाड़ा के विद्यालयों में पढ़कर बड़ा हुआ। जोधपुर में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लेकर आईआईटी की तैयारी की। हीरालाल का प्रथम प्रयास के दौरान ही ओबीसी की 80वीं रेंक पर चयन हुआ है, वहीं बाहरवीं बोर्ड परीक्षा में ७3 प्रतिशत हासिल किए हंै। चौधरी के पिता हिंदूराम प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बालक हीरालाल बचपन से मेघावी रहा है। जाखड़ी सहित तहसील क्षेत्र के कई लोगों ने हीरालाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राजयोग भवन का शिलान्यास आज



रानीवाड़ा. ब्रह्माकुमारी संस्थान के राजयोग केंद्र भवन का शिलान्यास रविवार को विधायक रतन देवासी व निर्मलादेवी करेंगी। केंद्र संचालिका रमाबेन ने बताया कि कस्बे के धर्माराम कॉलोनी में रविवार सवेरे साढ़े आठ बजे भवन का शिलान्यास कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई है। करीबन बीस ब्रह्माकुमारीज बहनें कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। भीनमाल केंद्र संचालिका गीताबेन के दिशा निर्देशन में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा अन्य क्षेत्रों से हजारों की तादात में संस्थान से जुडे सदस्य भाग लेंगे।

लू बचाव केंद्र का शुभारंभ



रानीवाड़ा. क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए संभावित मौसमी बिमारियों से बचाव को लेकर प्रशासन ने लू एवं तापघात बचाव केंद्र शुरू किया है। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कला के सहयोग से इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र में कूलर, पंखा, बिस्तर, शीतल जल व भोजन की व्यवस्था करवाई गई है। यह व्यवस्था उनके लिए हैं जो लोग खुले आसमान में रह रहे हैं। इन्हें संभावित मौसमी बिमारी से बचाने को लेकर इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र की मोनिटरिंग ग्रामसेवक भाणाराम श्रीमाली द्वारा की जा रही है। शनिवार को काफी तादादï में लोगों ने तेज धूप का बचाव करने के लिए इस केंद्र में शरण ली

बिना कर्मचारी की मौजूदगी में राशन वितरण



रानीवाड़ा
राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर माह की १६ से 21 व 29 से 31 तारीख को राशन का वितरण सरकारी कर्मचारी की देख-रेख में करना आवश्यक है, लेकिन शनिवार को भाटवास गांव में राशन का वितरण सरकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति में हुआ। इस बारे में राशन डीलर पदमसिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के रूप में यहां कार्यरत एएनएम अवकाश पर है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में राशन वितरण किया जा रहा है। इधर, एसडीएम ने बताया कि राशन का वितरण सरकारी कर्मचारी की उपस्थिति में ही आवश्यक है। यदि कर्मचारी अवकाश पर है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए किसी अन्य कर्मचारी को राशन डीलर की दुकान पर नियुक्त किया जाना चाहिए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Friday, 28 May 2010

बैठक एक को



रानीवाड़ा! समस्याओं के समाधान को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों की बैठक १ जून को कस्बे के हठीला हनुमान मंदिर में होगी। नर्सिंग एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कांतिलाल जीनगर ने बताया कि सही समय पर वेतन नहीं मिलने, ९, १८ व २७ का वेतनमान लंबित होने, एरियर व डीए को लेकर हो रही समस्याओं पर चर्चा होगी।

जलापूर्ति का समय कम होने से परेशानी



रानीवाड़ा! कस्बे समेत आस पास के गांवों में पानी की आपूर्ति का समय कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम समय के लिए पानी की आपूर्ति के चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फिलहाल महज 10 से 15 मिनट पानी की आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति का समय कम होने के साथ साथ प्रेशर कम रहने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग द्वारा जलापूर्ति वितरण में भेदभाव किया जाता है। जलदाय विभाग द्वारा की जा रही जलापूर्ति फिलहाल पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को अपने स्तर पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाने को मजबूर 

होना पड़ रहा है।

तकनीकी दक्ष मेट का होगा चयन



रानीवाड़ा
महानरेगा योजना में श्रमिकों को समुचित सलाह व मार्गदर्शन के लिए सरकार ने अब तकनीकी दक्ष मेट लगाने की पहल की है। प्रशिक्षित मेट नरेगा कार्यों पर रोजाना माप लेकर कनिष्ठ अभियंता को देगा। इससे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान सही समय पर हो सकेगा। महानरेगा मेट को विशेष पहचान कार्ड दिया जाएगा और उन्हें कार्य के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैयार किए गए मेट पैनल से 12वीं पास अथवा इससे अधिक योग्यता वाले दो मेटों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन कर एक माह का सैद्धांतिक व गहन प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी दक्ष मेट के

रूप में प्रशिक्षित कर इन्हें प्रत्येक ग्राम पंचायत में कनिष्ठ अभियंता के कार्यक्षेत्र में वैकल्पिक माप कार्मिक के रूप में रखा जाएगा। शेष&पेज १9

पात्र उम्मीदवारों के पारदर्शितापूर्ण चयन तथा प्रशिक्षण के लिए जिला परिषद के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रथम चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए न्यूनतम दो व्यक्तियों को 30 सितंबर से पूर्व प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पखवाड़ा समाप्त होने के तीन दिन के भीतर श्रमिकों को भुगतान किया जा सकेगा।

Monday, 24 May 2010

आग से घरेलू सामान जला



रानीवाड़ा !निकटवर्ती मेड़ककलां की एक ढाणी में आग लगने से काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है। पूर्व सरपंच लखमाराम चौधरी ने बताया कि रणछोड़ाराम पुत्र धीराजी कुम्हार की ढाणी पर रविवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे मकान में रखा हुआ राशनकार्ड, जॉब कार्ड समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ौस की ढाणियों लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी चंदनसिंह राठौड ने मौके पर पहुंचे तथा घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को प्रेषित की।

विकास कार्यों को लेकर बैठक आज



रानीवाड़ा ! नरेगा एवं पंचायतीराज योजनाओं के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 24 मई को पंचायत समिति सभा भवन में रखी गई है। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामसेवक एवं रोजगार सहायकों को अमृतादेवी योजना के तहत वर्ष २००९-१० में एकल महिला जिन्होंने 100 दिवस रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों की सूची, सूचना दीवारों पर लिखवाने, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट, एमआईएस की श्रम व सामग्री की अंतर राशि, नरेगा प्रगति की समीक्षा, हरीत राजस्थान कार्यक्रम 2010-११, ई-मस्टररोल, विभिन्न शिकायतों की जांच, उपयोगिता प्रमाण पत्र, सामाजिक अंकेक्षण, बीपीएल व स्टेट बीपीएल कार्ड की प्रगति रिपोर्ट साथ में लेकर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है

Sunday, 23 May 2010

पपीतों से कमाए बीस लाख



रानीवाड़ा
सुणतर क्षेत्र के एक युवा किसान ने दो हैक्टेयर जमीन में विदेशी पपीते का नव प्रयोग कर बीस लाख रुपए की आय की है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह अच्छा संकेत है।

जानकारी के अनुसार रमेशकुमार चौधरी वैसे तो सरकारी शारीरिक शिक्षक हंै, लेकिन खेती में नए प्रयोग करते रहते हैं। इस युवक ने सुकल नदी के किनारे भाटवास गांव में एक कृषि कुंए पर दो हैक्टयर भूमि में ताईवानी पपीते लगाने का प्रयोग किया। गत वर्ष मई महीने में रमेशकुमार ने पांच हजार पौधे तैयार किए। इस वर्ष उन पौधों पर पपीते की पैदावार से उसने बीस लाख रुपए की आमदनी कर ली है। चौधरी ने बताया कि उनके इस प्रयोग में कृषि विभाग के अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने पूरा सहयोग दिया। शेष & पेज १७

विभाग की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।

उन्होंने बताया कि वे गत तीन माह से लगातार पपीतों को जयपुर, दिल्ली, जालंधर और जम्मू सहित देश के अन्य भागों में विभिन्न ऐजेंसियों के मार्फत बिक्री के लिए भेज रहे हैं। उत्तम गुणवत्ता व स्वाद से भरपूर ये पपीते इन शहरों में खूब खरीदे जा रहे हैं। इस एक पपीते में पांच से छह किलो तक का वजन होता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते पपीते की पैदावार काफी प्रभावित हो रही है, परंतु नमी बरकरार रखने के लिए उन्होंने रैनगेज लगवाकर कृत्रिम बरसात करने का प्रयास किया है। इस फसल में उन्हें चार लाख रुपए लगाए हैं तथा अनुभवी किसानों के सहयोग से फसल लेने में सफलता प्राप्त की है। चौधरी के सफल प्रयोग के चलते सुणतर क्षेत्र के धानोल, धामसीन, रोड़ा, सूरजवाड़ा, जेतपुरा, बडग़ांव, अमरापुरा, भाटवास, अदेपुरा, आजोदर सहित कई गांवों के किसान कृषि विभाग से संपर्क कर रहे हैं। विशेषतया लघु सीमांत किसानों के लिए यह फसल वरदान साबित हो सकती है।

इनका कहना

चौधरी की मेहनत व अनुभव से ही यह मिशन सफल हो पाया है। किसानों को इसका लाभ मिलेगा जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

- कन्हैयालाल विश्नोई, सहायक कृषि अधिकारी, रानीवाड़ा

Saturday, 22 May 2010

मतदाता पहचान पत्र की वीडीओं ग्राफी

रानीवाड़ा।
क्षेत्र में फोटो पहचान पत्र से वंचित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने नए पहचान पत्र बनाने का अवसर दिया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र की वीडीओं ग्राफी को लेकर 23 मई को कोड़का, 2४ को कोटड़ा, सेवाड़ा, करवाड़ा, दांतवाड़ा, करड़ा, चाटवाड़ा, वणधर २५ मई को रोपसी, सिलासन, आखराड़ा, मेड़ा, जालेरा खुर्द, कुड़ा, गांग, २६ मई को दहीपुर, जाखड़ी, रतनपुर, धानोल, धामसीन, बडग़ांव, जोड़वास, २७ मई को आजोदर, रानीवाड़ा कलां, रानीवाड़ा खुर्द, डूंगरी, सूरजवाड़ा, मालवाड़ा, कागमाला, २८ मई को चितरोड़ी, पंचेरी, पूरण, सावीधर, पावली, राजीकावास, दांतलावास, २९ मई को डोरड़ा, चांदुर, जसवंतपुरा, गजापुरा, कलापुरा, पुर, दाता व ३० मई को सरनाऊ, पांचला, नैनोल, सूरावा, सांकड़ व गुंदाऊ में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वीडीओंग्राफी से अवशेष रहे मतदाताओं को इन्टीमेशन स्लीप पटवारी, ग्रामसेवक व बीएलओं के द्वारा आवश्यक रूप से भिजवाना है, ताकि शत प्रतिशत वीडीओंग्राफी की लक्ष्यों की प्राप्ती हो सके।

आवंटन सलाहकार समिति घोषित

रानीवाड़ा।
जिले की उचित मूल्य की दूकानों के आवंटन में गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन को लेकर आवंटन सलाहकार समितियों की घोषणा कर दी गई है। रानीवाड़ा तहसील में सज्जनसिंह राव, गणेश देवासी व संगीता चितारा, जालोर नगरपालिका क्षेत्र के लिए मिश्रीमल गहलोत, नवीन पारासर व कांता परमार, जालोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए मालमसिंह दहीया, शंभुसिंह रेवत व गंगा देवी मेघवाल, भीनमाल नगरपालिका क्षेत्र के लिए कन्हैयालाल मेघवाल, समरथाराम सांखला व मोवनदेवी घांची, भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र के लिए मांगीलाल भट्ट, भंवरलाल टांणी व अरूणा कंवर पुनासा, आहोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए मंगलराम माली, लादुराम चौधरी व लीला कवंर नोरवा, सांचोर नगरपालिका क्षेत्र के लिए रमेश मेहता, भंवरलाल मेघवाल व रजिया बैगम, सांचोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए गजेंद्रसिंह विरोल, सुजानाराम देवासी व अंता चौधरी, सायला ग्रामीण क्षेत्र के लिए सूरजसिंह सूराणा, भंवरूखां तेजा की बेरी व लहरीदेवी मेघवाल उम्मेदाबाद तथा बागोड़ा क्षेत्र के लिए भोपालसिंह राऊता, मीर मौहम्मद खां खोखा व राधादेवी मेघवाल बागोड़ा का मनोनयन किया गया है।

अनुज्ञा पत्र निलंबित

रानीवाड़ा।
गुरूवार को विधायक रतन देवासी व विकास अधिकारी के द्वारा उचित मूल्यों की दूकानों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर जिला रसद अधिकारी ने उक्त डीलर का अनुज्ञा पत्र निलंबित कर दिया है। जिला रसद अधिकारी विरेंद्रसिंह ने बताया कि विकास अधिकारी व एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार डीलर किशोरकुमार मानाराम ने केरोसीन के भण्ड़ारण में अनियमितता व अवैधानिक रूप से भूमिगत टैंकर में केरोसीन का स्टोरेज करने का सत्यापन होने पर उक्त अनुज्ञा पत्र ९० दिन के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त राशन डिलर राज्य सरकार की योजना अनुसार दो रूपए प्रतिकिलों की दर से बीपीएल परीवारों को गेहूं उपलब्ध करावे। कोई अनियमितता पाई जाने पर कडी कार्रवाई की जाएगी।

खरीफ अभियान २३ से

रानीवाड़ा।
कृषि ज्ञान एवं आदान अभियान २०१० के तहत प्रत्येक ग्रामपंचायत में कृषि शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्रोई ने बताया कि अभियान में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों का सीधा संवाद किसानों से होगा। किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इस नए कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सूरक्षा मिशन में दलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना, मौसम आधारित फसल बीमा योजना एवं जनजाति क्षैत्रों में बाजरे का उत्पादन बढाने के लिए गोल्डन रेज नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। विश्रोई ने बताया कि 23 मई को चितरोड़ी, 24 को रोपसी व वणधर, 25 को चाटवाड़ा व करड़ा, 26 को कोड़का व दांतवाड़ा, 27 को करवाड़ा व कोटड़ा, 28 को सेवाड़ा, 29 को गांग व कूड़ा, 30 को जालेरा खुर्द व दहीपुर, 31 को रतनपुर, 1 जून को जाखड़ी, 2 को जोड़वास, 3 को धानोल, 4 को धामसीन, 5 को बडग़ांव, 6 को आजोदर, 7 को रानीवाड़ा कलां, 8 को मेड़ा, 9 को सिलासन, 10 को कागमाला, 11 को आखराड़, 12 को मालवाड़ा, 13 को रानीवाड़ा खुर्द, 14 को डूंगरी एव ं15 को सूरजवाड़ा में खरीफ अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

रानीवाड़ा।
कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के युवा नेता अंबालाल जीनगर अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जीनगर ने कर्मियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानवजाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधी ने जीवन पर्यत सामाजिक सद्भाव व समाज के विभिन्न वर्गो के बीच शांति कायम करने के लिए काम किया। उन्होंने 21वीं सदी में भारत का विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रेरणा पूंज के रूप में काम किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया कि वे समाज विरोधी घटकों का डटकर मुकाबला करे। हमें निजी स्वार्थो से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना चाहिए। समाज में नैतिक मूल्यों के सृजन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाकर चलना चाहिए। बाद में सभी जनों ने सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कहा इलाज करवा रहे मरीजों को गांधी की याद में फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जनसिंह राव, गणेश देवासी, रहमानभाई मूसला, सांकलाराम राणा, मंछाराम परिहार, राहुल वैष्णव, छेलाराम मेघवाल, बगदाराम देवासी, बलदेव राणा, रमेश मेघवाल आदि शामिल थे।

कागमाला में चौपाल सम्पन्न

रानीवाड़ा।
निकटवर्ती कागमाला ग्रामपंचायत मुख्यालय की रामावि में रात्री कालीन ग्रामीण चौपाल का आयोजन एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चौपाल में उपस्थित विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। शर्मा ने बताया कि भीलों की ढाणी कागमाला में पेयजल की व्यवस्था को लेकर जसवंतपुरा जलदाय विभाग के एईएन श्यामसुदंर शर्मा को तुरंत समस्या के निस्तारण के लिए पाबंद किया गया। राप्रावि चौधरियों की ढाणी चाण्डपुरा का नाम परिवर्तित करने तथा माध्यमिक विद्यालय में खेल-मैदान की भूमि के आवंटन संंबंधित कार्यों को ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर पंचायत समिति में भिजवाने को लेकर सरपंच व ग्रामसेवक को निर्देश दिए गए।
शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र व्यक्तिओं से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करवाने तथा फायदा उठाने की अपील की गई। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान करवाने की बात कही। जिस परीवार में बुर्जुगों की सार संभाल उनके परिजन नही कर रहे है, उनकी सहायता के लिए राज्य सरकार संकल्परत है। ऐसे बुर्जुग सहयोग के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन कर सकते है। सरकार उनके पोषण की व्यवस्था करवाएगी।
ब्लॉक सीएमओं डॉ. आत्मराम चौहान ने टीकाकरण, जननी सूरक्षा योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीडीओं ओमप्रकाश शर्मा ने नरेगा, इंद्रावास एवं पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों सहित ग्रामसेवक, पटवारी, पशुधन सहायक, साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज, समाजसेवी रायमलदेवासी, भूताराम भील, मोहनलाल सैन, प्रकाश कुमार, प्रतापसिंह सहित कई जनों ने भाग लिया।

Friday, 21 May 2010

राशन की दुकानों का किया निरीक्षण



रानीवाड़ा
विधायक रतन देवासी ने आज विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के साथ कस्बे की उचित मूल्यों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। विधायक ने दोषी डीलर्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारी शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दो रुपए प्रति किलो गेहंू का वितरण व रियायती दर पर केरोसीन की बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर विधायक देवासी ने तीन दुकानों का आकस्मिक अवलोकन किया। सबसे पहले मै. किशोरकुमार मानाराम रावल की दुकान का निरीक्षण करने पर उसमें ३१७ लीटर केरोसीन कम पाया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विकास अधिकारी ने कार्रवाई रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी है। इसी प्रकार कस्बे की मै. शेलेष कुमार अमृतलाल व भगवती प्रसाद जसीराम जोशी की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। वहां डिस्पले बोर्ड व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी का बोर्ड नहीं होने पर उन्हें शीघ्र ही दुकान के बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।



ञ्चराज्य सरकार बीपीएल परिवारों के लिए प्रतिमाह २५ किलोग्राम गेहूं दो रूपए की दर से वितरित करेगी। सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिमाह निरीक्षण किए जाएंगे। अनियमितता देखी जाने पर डीलर्स का अनुज्ञा पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

-रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा

ञ्चमुझे बीडीओ के मार्फत मामले की जानकारी मिली है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-कैलाशचंद्र शर्मा, एसडीएम रानीवाड़ा

ञ्चउक्त दुकान में ३१७ लीटर केरोसीन पाया गया है तथा भूमिगत भण्डारण के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। यह नियम विरुद्ध है। कार्रवाई के लिए जिला रसद अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

-ओमप्रकाश शर्मा, विकास अधिकारी रानीवाड़ा

ञ्चएसडीएम व बीडीअड्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही अनियमितता पाई जाने पर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।

-विरेंद्रसिंह जिला रसद अधिकारी, जालोर।

रानीवाड़ा डेयरी का घी पहुंचा मैसूर



रानीवाड़ा &जालोर सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित रानीवाड़ा की जसमूल डेयरी का घी अब कर्नाटक के मैसूर शहर पहुंच गया है। बुधवार को डेयरी के प्रबंध संचालक ने झंडी दिखाकर घी के ट्रक को रवाना किया। एमडी एम.एल. गरवा ने बताया कि रानीवाड़ा का शुद्ध देशी घी समूचे देश सहित आप्रवासी राजस्थानियों में खासा प्रसिद्ध है, उनकी मांग पर अब डेयरी प्रशासन ने दक्षिण भारत में मैसूर शहर में सर्वप्रथम घी के विपणन की व्यवस्था की है। बुधवार को १६ हजार किग्रा घी को ट्रक में रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे पूरे दक्षिण भारत में रानीवाड़ा डेयरी के घी की विपणन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर डेयरी के समस्त स्टॉफ सहित मार्केटिंग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

परशुराम जंयति में उमड़े श्रद्धालु



रानीवाड़ा! कस्बे में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाज सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयंती को लेकर कस्बे में शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सवेरे सात बजे श्रीमाली ब्राह्मण समाज से रवाना हुई जो कस्बे के गरबा चौक, मुख्य बाजारा, पुलिस थाना, राजकीय चिकित्सालय और भीनमाल रोड होते हुए पुन: श्रीमाली ब्राह्मण समाज में पहुंची। इस मौके संत रेवानंद महाराज व उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा द्वारा भगवान परशुराम महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपखंड अधिकारी शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं से बच्चों को शिक्षा से जोडऩे की बात कही। साथ ही भगवान परशुराम के आदर्श 'शिक्षा व दीक्षाÓ पर जोरे दिया। परशुराम की जयंती के आयोजन पर धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने तहेदिल से ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. किशन जोशी, अमृतलाल जोशी, भाणाराम बोहरा, जेसाराम पुरोहित, पोपटलाल, किशोर जोशी, ओ.डी. वैष्णव, ताराचंद भारद्वाज, महेंद्र त्रिवेदी, इंद्रभाण, राहुल वैष्णव, कृष्ण पुरोहित, पुखराज श्रीमाली और जयराम पुरोहित समेत ब्राह्मण समाज के हजारो बंधुओं ने भाग लिया।

यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा



रानीवाड़ा!कस्बे की यातायात व्यवस्था में सुधार व सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए विधायक रतन देवासी की मौजूदगी में पुलिस थाने में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सब्जी विक्रताओं के साथ टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने शहर में विकास की संभावनाओं तथा यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा के साथ आवश्यक निर्देश दिए। देवासी ने कहा कि शहर में पंचायत समिति के सामने, सांचौर रेलवे क्रॉसिंग व पेट्रोल पंप के पास टैक्सियों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने ऑपरेटर्स से इस समस्या के समाधान के लिए विचार कर अंतिम निर्णय लेकर भीनमाल-सुंधामाता, सिलासन, मालवाड़ा रूठ की टैक्सियों को सब्जी मंडी के सामने ठहराव तथा छह छह टैक्सियों को बारी-बारी से खड़े करने के निर्देश दिए। शेष टैक्सियों को भीनमाल रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क करने के निर्देश दिए।

इसी तरह सांचौर रूट की टैक्सियों को फाटक के बाहर एवं बडग़ांव रूट की टैक्सियों को आशापुरा कांपलेक्स से आगे खड़े रखने के निर्देश दिए। बैठक में कस्बे में जगह-जगह सब्जी विक्रताओं के खड़े रहने से प्रभावित हो रही यातायात समस्या पर विचार किया गया। देवासी ने सब्जी विक्रेताओं को भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ३ यातायात पुलिसकर्मियों को विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, सरंपद गोदाराम देवासी, कांग्रेस जिला सचिव मंशाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, पूरणसिंह देवड़ा, रहमान भाई मुसला, अन्ना भारती, पूनमाराम मेघवाल, ओमप्रकाश वैष्णव, दीपाराम सिंधी, जेसाराम माली, कन्हैयालाल वैष्णव, शिवाराम और पूनमाराम विश्नोई समेत कई जने उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान का शुभारंभ



रानीवाड़ा! पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान इकाई जालोर की बैठक निकटवर्ती सुंधापर्वत पर राजपूत धर्मशाला में हुई। सभा के दौरान योग ऋषि स्वामी रामदेव के संकल्प स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वाभिमान भारत बनाने के लिए जन-जन को इस अभियान को साकार करने के लिए इस अभियान को गति के साथ चलाने के लिए सुंधामाता से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सभा की शुरूआत समिति के सरंक्षक राधेश्याम गर्ग के प्रेरक उदबोधन द्वारा हुई, उसके बाद अरविंद पारंगी के पूर्णकालीन सदस्य के रूप में प्रशिक्षण के अनुभवों को सबके सामने रखा। समिति के जिलाध्यक्ष राव शैतानसिंह ने प्रत्येक तहसील स्तर पर योग शिविरों के कार्यक्रमों की तिथि की घोषणा की एवं आगामी 15 जून तक सभी तहसीलों पर शिविर लगाने एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देने को कहा। समिति के महामंत्री विक्रमसिंह ने योग एवं आयुर्वेद के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ओमकार जोशी, महिला अध्यक्ष कमला विश्नोई, अमृत जोशी, रावताराम, मांगीलाल, गणपत दवे, लादूराम, राजेंद्रसिंह, बाबुसिंह, विक्रमसिंह, दोलाराम, गेमाराम समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।

वात्सल्य धाम का अवलोकन किया



रानीवाड़ा. श्रीआत्मानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित वात्सल्य धाम का शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी सीबी एन मोरिस बाबू ने निरीक्षण किया। धाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि उन्होंने संस्था के द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में अध्ययनरत बालकों से शिक्षा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व उनका मंछाराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा, निरीक्षक दिनेशकुमार, छोटुभाई मिस्त्री और रमेश पुरोहित सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

Monday, 10 May 2010

लद्धाख व लेह की यात्रा पर

लू से हाल बेहाल

रानीवाड़ा।
बढ़ते तापमान के साथ चली लू व धूल भरी धुंध ने सुणतर क्षेत्र के लोगो को बेहाल कर दिया। दिन में आग बरसाती हवाओं के कारण लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। रविवार को मौसम का कड़ा रूख बरकरार रहा। सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप का अहसास शुरू हो गया था। इसके बाद तेज हवा के साथ आंधी और लू का ऐसा दौर चला कि जनजीवन को झकझोर दिया। आग बरसाती लू के चलते पंखे और कूलर जवाब देने लग गए। दोपहर में बाजार में कफर््यू जैसी स्थिति बन गई। चारा व पानी की कमी पर भूख के शिकार आवारा पशुओं की हालत सबसे अधिक खराब है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई शीतल छाया व पानी की तलाश में भटकता नजर आता। देर रात बाद चलने वाली ठण्डी हवाओं पर आमजन राहत की सांस लेता है।
अलसुबह तेज गर्मी का दौर शुरू हुआ जो रात्रि 11 बजे तक जारी रहा। दोपहर में कोलतार की सड़के आग उगलने लगी। तेज गर्मी व लू के प्रकोप के चलते गलियों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। वाहन चालक लू से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढके रहे। इधर अस्पताल में भी गर्मी व लू के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। उल्टी दस्त के मरीजों को लेकर चिकित्सकों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.आर. चौहान ने सलाह दी है कि गर्मी में भूखे पेट नहीं रहें। पानी की मात्रा की शरीर में कमी नहीं होने दें। धूप से बचाव के उपाय करें। उल्टी दस्त होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

नर्मदा नीर संघर्ष समिति का गठन

रानीवाड़ा।
स्थानीय आपेश्वर सेवाडिय़ा महादेव मंदिर में आज रविवार को हेमसिंह सेवाड़ा की अध्यक्षता व महंत रतन भारती के विशिष्ठ अतिथि में नर्मदा नीर संघर्ष समिति का गठन किया गया। रतनसिंह कोडिटा को संयोजक तथा पदमाराम चौधरी डूंगरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में इस योजना की स्वीकृति को लेकर संघर्ष करने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर जाखड़ी सरपंच मंगलाराम दर्जी, सिलासन सरपंच उकसिंह परमार, भाजपा नेता बलवंतसिंह डाभी, नरपत सोनी, तगाराम घांची, वगताराम माली, परखाराम करवाड़ा, बलवंत पुरोहित सरपंच धामसीन, नेथीराम मेघवाल आखराड़, प्रागाराम पुरोहित सेवाडिय़ा, जसीराम जोशी, हरसनराम देवासी, जवाहरसिंह पाल, छगनाराम डेलीगेट, फगलुराम विश्रोई करवाड़ा, प्रभुराम जीनगर, वगताराम सैन सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Sunday, 9 May 2010

वात्सल्य धाम का अवलोकन किया

रानीवाड़ा. श्रीआत्मानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित वात्सल्य धाम का शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी सीबी एन मोरिस बाबू ने निरीक्षण किया। धाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि उन्होंने संस्था के द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में अध्ययनरत बालकों से शिक्षा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व उनका मंछाराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा, निरीक्षक दिनेशकुमार, छोटुभाई मिस्त्री और रमेश पुरोहित सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

रानीवाड़ा
निकटवर्ती आजोदर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में शनिवार को बीईईओ तोलाराम राणा और संस्था प्रधान धर्मदान चारण की मौजूदगी में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। राणा ने नव प्रवेशी बालक-बालिकाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया। संस्था प्रधान चारण ने समस्त अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने व ठहराव सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर पन्नालाल सोलंकी, समेलाराम, अमृतलाल, कांतिलाल, बाबुराम, अमराराम, माणकराम, अमृतलाल, रतनाराम, करणसिंह, नरसीराम, नरेंद्रकुमार और ओबीदेवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

विद्यालयों के एकीकरण पर जताया रोष

रानीवाड़ा
पंचायत समिति क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एकीकरण के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करने से अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधि में रोष बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित, मालवाड़ा पंचायत समिति सदस्या दीवाली काबा व स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इन विद्यालयों को यथावत रखने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कस्बे की नट कॉलोनी में दस साल पुराने विद्यालय का समायोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीवाड़ा में, मालवाड़ा कस्बे के पास प्राथमिक विद्यालय ऊंट का धोरा को लाधाणी उच्च प्राथमिक विद्यालय मालवाड़ा में समायोजित किए जाने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदेव का धोरा बामनवाड़ा के विद्यालय को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनवाड़ा गांव में समायोजन पर विरोध जताया है।

बीपीएल सर्वे की मांग

रानीवाड़ा
जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर बीपीएल सर्वे 2002 में वंचित गरीब परिवारों का पुन: सर्वे करवाने का निवेदन किया है। बोहरा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के हजारों परिवार जो विषम परिस्थितियों में ढाणियों व दूर-दराज के पहाड़ी वन क्षेत्रों में निवास करते हैं। उनका नाम बीपीएल सर्वे सूचि में नहीं होने से वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। बोहरा ने बताया कि सर्वे में काफी अनियमितताएं व भेदभाव बरता गया है। वहीं आर्थिक रूप से संपन्न होने के उपरांत ऐसे कई लोगों के नाम बीपीएल सर्वे सूची में देखने को मिल रहे हैं।

भागवत कथा जारी

रानीवाड़ा
जाखड़ी के रामदेव मठ में भागवत कथा का वाचन जारी है। कथावाचक शास्त्री हरीप्रसाद त्रिवेदी को सुनने के लिए काफी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। महंत काशीनाथ महाराज ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से 15 अप्रैल से 15 मई तक अधिकमास के दौरान कथा का वाचन होता रहेगा। सुबह 10 से 12 बजे तक मंदिर परिसर में मेले सा माहोल दिखाई देता है।

पात्रता सूची घोषित

रानीवाड़ा. बीईईओ तोलाराम राणा ने बताया कि तृतीय वेतनशृंखला से द्वितीय वेतन शृंखला में पदोन्नति के लिए अध्यापकों की पात्रता सूची कार्यालय को प्राप्त हो गई है। सभी अध्यापक सूची का अवलोकन कर परिवेदना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जालोर को दस मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे। राणा ने बताया कि जिनका पात्रता सूची में नाम नहीं हंै। वे अध्यापक भी शैक्षिक व प्रशैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकते हंै।

पोशाक वितरण कार्यक्रम हुआ

रानीवाड़ा. निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातड़ों की ढाणी मैत्रीवाड़ा में सरपंच प्रभीदेवी देवासी की अध्यक्षता छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी समंदरसिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत २२ छात्राओं को पोशाकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्ण देवासी, सोमाराम, नानजीराम, हमीराराम, जगदीशकुमार और छगनाराम सहित कई जनों ने भाग लिया।

क्रिकेट क्लब की बैठक हुई

रानीवाड़ा. निकटवर्ती मालवाड़ा में क्रिकेट क्लब की बैठक खेल मैदान में हुई। क्रिकेट प्रभारी सिकंदर खान मुसला ने बताया कि कस्बे में 16 से 30 मई तक क्रिकेट खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा क्रिकेट खेल के गुर सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर महासिंह जाखड़ीया, हीरालाल देवासी, बुद्धाराम, मनोहरलाल व रजब शेख सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

पानी को लेकर संघर्ष समिति गठित

रानीवाड़ा. नर्मदा के पानी को पेयजल के लिए रानीवाड़ा तहसील तक पहुंचाने के संबंध में वर्षों पूर्व बनाई गई योजना को स्वीकृत करवाने को लेकर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया है। संयोजक रतनसिंह कोडि़टा ने बताया कि रविवार को समिति की बैठक सेवाडिय़ा आपेश्वर महादेव मंदिर में सवेरे 10 बजे होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के नागरिक भाग लेंगे।

अवैध कनेक्शन हटाए

रानीवाड़ा.क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जलदाय विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को गांग ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सात अवैध कनेक्शन हटाए गए। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि इस दौरान स्थानीय जलदायकर्मी ने पुलिस इंद्राज के साथ जोरा, नानजी, बालू, दाना, काला, भगराज और हीरा कलबी के अवैध कनेक्शन हटाए।

पाइपलाइन से हटाए अवैध कनेक्शन

रानीवाड़ा
ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन विच्छेद करने का अभियान जारी है। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि आज गुरुवार को पुलिस के सहयोग से विभाग ने गांग व मंडारडी गांव में रिदाराम, हीराराम, भगाराम, रूपाराम, रतनाराम, चतराराम, प्रभुराम, लालाराम, खंगाराराम, जगाराम, गजाराम, बाबुराम, राजाराम, समरथाराम, रूपाराम, रणछोड़ाराम, ओखाराम व मेजलाराम सहित 18 जनों के अवैध कनेक्शन काटे गए। इस अभियान में जलदाय विभाग के कर्मचारी रमेशकुमार व सुआदेवी ने भी सहयोग प्रदान किया।

रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्रवाई

रानीवाड़ा
क्षेत्र के कोटड़ा व कोड़का में महानरेगा कार्यस्थल में अनियमितता के चलते कार्यक्रम अधिकारी ने छह मेटों को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया। साथ ही रोजगार सहायक को पदमुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी रमेशकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोनों ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्यो में अनियमितताओं की शिकायत के चलते विधायक रतन देवासी ने नरेगा टीम के साथ इन दोनों कार्य स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विधायक रतन देवासी ने बताया कि महानरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का इसी तरह आकस्मिक निरीक्षण समय-समय पर किया जाएगा, ताकि कार्यों में अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि नरेगा योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों को मिले। इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

अधिकारी का कहना

ञ्च नरेगा कार्यों का निरीक्षण करने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें बनाई जा रही है। जो कार्यों का निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट भेजेगी।

-कैलाशचंद्र शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक व एसडीएम, रानीवाड़ा

ञ्च दोनों कार्य स्थलों पर बीस श्रमिकों को एवजी पाया जाना गंभीर बात है। ऐसे कार्यों में मेट व रोजगार सहायक की मिलीभगत प्रतीत होती है। छह मेटों को ब्लेक लिस्टेड घोषित कर दिया है। रोजगार सहायक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-रमेश कुमार शर्मा, कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी।