Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label BSNL. Show all posts
Showing posts with label BSNL. Show all posts

Tuesday, 28 September 2010

मोबाइल सेवाएं हुई बाधित

रानीवाड़ा . कस्बे में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा में तकनीकी खराबी के चलते उपभोक्ताओं को परेशान हो रही है। कस्बे के पुराने दूरसंचार कार्यालय में लगे टॉवर की बैटरियां खराब होने से यह समस्या पैदा हुई है। विभाग बैटरियों को बदल नहीं रहा है। ऐसे में जब भी बिजली आपूर्ति ठप होती है, तब दूरसंचार की सेवाएं स्वत: ही बंद हो जाती हंै। इस समस्या के समाधान को लेकर कस्बे के उपभोक्ताओं ने सिरोही डीजीएम सहित विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भी लिखे, परंतु कोई समाधान नहीं हो पाया है। टॉवर के साथ लगा हुआ स्वचालित जनरेटर भी लंबे समय से खराब पड़ा है। विभाग की ओर से इसका रख रखाव नहीं हो रहा है।

Wednesday, 8 September 2010

बीएसएनएल नेटवर्क हुआ बाधित

रानीवाड़ा & कस्बे में लंबे समय से बीएसएनएल के सिटी टॉवर की बैटरियां खराब होने से उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। समाजसेवी अंबालाल चितारा ने बताया कि पिछले तीन माह से यह समस्या जारी है। समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित में सूचित किया परंतु बैटरियों की खराबी व नई बैटरी उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के उपभोक्ता मजबूरन अन्य नेटवर्क का सहारा ले रहे हैं।

Tuesday, 27 July 2010

बीएसएनएल सेवाएं लडखडाई

रानीवाड़ा।
आज मंगलवार को उपखंड क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड रही है। बडग़ांव कस्बे में गत तीन दिनों से मोबाईल फोन एवं बैसिक सेवाएं भी बंद पड़ी है। काफी उपभोक्ताओं ने सिरोही व स्थानीय दूर संचार अधिकारियों को लिखित में संचार सेवाएं बहाल करने को लेकर निवेदन किया, परंतु मंगलवार शाम तक कोई समाधान नही होने से उपभोक्ता परेशान है। तहसील मुख्यालय पर भी आज बैसिक सेवाएं बंद हो जाने से सरकारी कामकाज व एसटीडी पीसीओ धारकों की सेवाएं प्रभावित हुई है। दूर संचार अधिकारियों के अनुसार यह समस्या विद्युत की कटौति से हो रही है। विद्युत आपूर्ति सही हो जाने पर सेवाएं स्वत: ही सही हो जाएगी।

Friday, 5 March 2010

दूरसंचार सेवाए ठप

रानीवाड़ा !निकटवर्ती बडग़ांव ग्रामपंचायत में पखवाड़े भर से बीएसएनएल की लैंड लाईन सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपसरपंच शब्बीर हुसैन बोहरा ने बताया कि लैंड लाईन की सेवा दुरस्त करने को लेकर उन्होंने कई बार लिखित व मौखिक रूप से दूर संचार अधिकारी रानीवाड़ा को सूचित किया, परंतु सेवाए बहाल नही हो पा रही है। दूर संचार कार्यालय ने बताया कि बडग़ांव एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के चलते सेवाए प्रभावित हो रही है।