Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label Vetenary. Show all posts
Showing posts with label Vetenary. Show all posts

Saturday, 22 January 2011

स्वस्थ पशुओं की प्रतियोगिता सम्पन्न


रानीवाड़ा।
मालवाड़ा के राजकीय पशु अस्पताल में आज स्वस्थ पशुधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता का आयोजन मालवाड़ा क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के पशु पालकों में पशुपालन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर किया गया था। शिविर प्रभारी डॉ. मुकेश पटेल ने बताया कि पशुपालन विभाग के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में कुल १२० पशुओं ने भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाली भैंस एवं गायों की उत्कृष्ण नसल व स्वस्थ पशुधन का चयन को लेकर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें मुर्रा भैंस नस्ल के तहत दुग्ध, हिफर, पाड़ा व पाड़ी प्रतियोगिता एवं गाय नस्ल में दुग्ध, हिफर, बछड़ा व बछड़़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाद में प्रथम तीन स्थानों पर चयनित पशुपालकों को पंचायत समिति सदस्य दीवाली काबा के कर कमलों से प्रमाण-पत्र व नकद राशी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. मूलसिंह राठौड़, डॉ. महेश सींदे, डॉ. रामाभाई पटेल एवं एल.एस.वी., हीरालाल दर्जी, लखमाराम पुरोहित ने भी सहयोग प्रदान किया।

Tuesday, 13 July 2010

जहरीले चारे से ४ भैंस मरी

रानीवाड़ा(13.07.2010)
धानोल गांव में चार भैंसों की मौत जहरीला चारा खाने से रविवार को हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी पीडि़त किसान के कृषि कुएं पर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार भैंसों की मौत जहरीला चारा खाने से हुई है, जबकि किसान परिवार इससे मुकर रहा है। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार को सहायता राशि देने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार धानोल निवासी मकनाराम अगराराम चौधरी के यहां दो दिनों पूर्व भी ऐसे ही एक हादसे में एक भैंस की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर को उसकी चार भैंसों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार खेताराम सारण व पटवारी लखाराम कुमावत सहित सरंपच भीखाराम चौधरी भी मौका स्थल पर पहुंंचे। पोस्टमार्टम के लिए डॉ. मुकेश पटेल की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार को राहत राशि दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Friday, 19 February 2010

पशु चिकित्सा शिविर सम्पन्न


रानीवाड़ा।
निकटवर्ती मालवाड़ा की संघवी कंकुबाई वरधीचंद गौरी गौशाला जीवदया में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आज शुक्रवार को विधिवत रूप से समापन हुआ। मुख्य अतिथि रायंचद मेहता इस इवसर पर कहा कि मूक पशुओं का दर्द समझ कर इस प्रकार के शिविरों के द्वारा उनकी स्वास्थ्य सेवा करने से मन को शांति का अनुभव होता है। समाज सेवी वस्तुपाल जैन ने चिकित्सा शिविर में निशुल्क सेवाएं देने पर चिकित्सकों का आभार जताया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश पटेल ने बताया कि शिविर में २५४१ पशुओं का इलाज किया गया। जिनमें से कई पशुओं की शल्य चिकित्सा भी की गई। गौशाला अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने शिविर के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। समापन समारोह का संचालन मुकेश खंडेलवाल ने किया।

Monday, 15 February 2010

चिकित्सा शिविर कल से

रानीवाड़ा! निकटवर्ती मालवाड़ा ग्राम के कंकुबाई वरधीचंद संघवी गौरी गौशाला जीवदया में नि:शुल्क विशाल पशु शल्य चिकित्सा एवां बांझपन निवारण शिविर आचार्य यशोवर्म सुरिश्वर महाराज आदि समुदाय एवं मुन्नी देवरत्न विजय महाराज तथा ललीता बेन बाबूलाल परिवार के सौजन्य से १६ फरवरी से १८ फरवरी तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय पशु शिविर में पशुपालन विभाग जालोर के सहयोग से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा ईलाज नि:शुल्क किया जाएगा।