Hot News अभी - अभी
Showing posts with label Sanchore. Show all posts
Showing posts with label Sanchore. Show all posts
Saturday, 17 April 2010
सरपंचों को दी महानरेगा की टे्रनिंग
सांचौर! महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर क्षेत्र की पालड़ी ग्राम पंचायत के कमालपुरा गांव में चल रहे महानरेगा कार्य स्थल पर पंचायत समिति के सरपंचों को फिल्ड टे्रनिंग दी गई। ग्रामीण एवं पंचायती राज निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार महानरेगा के तहत होने वाले कार्यों में जानकारी के अभाव में रहने वाली कमी को दूर करने के लिए सरपंचों की दो दिवसीय फिल्ड कार्यशाला हुई। शुक्रवार को कमालपुरा में चल रहे गोचर टे्रचिंग कार्य स्थल पर सरपंचों को विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी नारायणसिंह भाटी व तकनीकी सहायक भगराज विश्नोई ने मस्ट्रोल एन्ट्री,माप प्रक्रिया, कार्य नक्शा, स्वीकृति के अनुसार कार्य निष्पादन, कार्य स्थल पर छाया-पानी, मेडिकल किट सहित अन्य तकनीकी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर लेखा सहायक सोनाराम चौधरी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक शोभित आत्रेय, ग्रामसेवक सुनिल विश्नोई, जयकिशन साहु सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद थे।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
सांचौर! सांचौर के तहत हाड़ेतर गांव के निकट रानीवाड़ा रोड़ पर गुरूवार रात को ट्रक चालक ने मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दाता निवासी हनुमानाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई गुरूवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाईकिल पर सवार होकर सांचौर से दाता की तरफ जा रहा था तो हाड़ेतर बस स्टंैड के नजदीक रानीवाड़ा से सांचौर की तरफ आ रहे ट्रक ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे हनुमानाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन विसनाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी दाता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।
Subscribe to:
Comments (Atom)