Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label Crime. Show all posts
Showing posts with label Crime. Show all posts

Wednesday, 14 September 2011

सरकारी कार्यक्रम में बाधा डाली, शिक्षक गिरफ्तार

 रानीवाड़ा!
जननी शिशु सुरक्षा योजना को लेकर पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अनाधिकृत रूप से स्टेज पर पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने पर सरकारी शिक्षक के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामचंद्र मीणा ने बताया कि प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी के संबोधन के दौरान राउमावि में कार्यरत शिक्षक किशनाराम विश्नोई निवासी खारा जबरन स्टेज पर पहुंचा एवं माईक के तार को छेडऩे लगा। मंच का संचालन कर रहे कर्मचारियों ने उसे रोका तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलोज कर सरकारी कार्यक्रम में व्यवधान पहुंचाया है। इस घटना को लेकर ब्लॉक सीएमओ डा. रघुनंदन विश्नोई ने आरोपी शिक्षक के विरूद्ध राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को पंचायत समिति परिसर में हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है।

Thursday, 8 September 2011

राजपूत समाज ने दिया ज्ञापन

रानीवाड़ा! पाली जिले की नोवी ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमकंवर के साथ मारपीट के विरोध में तहसील राजपूत समाज की ओर से कस्बे में रैली का आयोजन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। छैलसिंह ने बताया कि नोवी ग्राम पंचायत के कार्यालय में ग्रामसभा के दौरान महिला सरपंच के साथ मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, फिर भी पुलिस व प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। ज्ञापन में आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस मौके पर भंवरसिंह एडवोकेट, हरिसिंह, कालू सिंह, ऊकसिंह, दीपसिंह, नवलसिंह, श्रवण सिंह एडवोकेट, रघुवीरसिंह, शैतानसिंह, गणपतसिंह, मनोहरसिंह, फूलसिंह, पूरणसिंह एडवोकेट, रणजीतसिंह, मूलसिंह और विजयसिंह सहित सैकड़ों की तादाद में समाज के लोग उपस्थित थे।

Friday, 2 September 2011

चोरी के आरोपियों से 8.35 लाख बरामद

रानीवाड़ा
पिछले माह मालवाड़ा में एक दुकान से नौ लाख दस हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस ने दो दिन पूर्व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह लाख रुपए बरामद किए थे, घटना में सहयोगी अन्य आरोपी को गुरुवार गिरफ्तार कर उसके कब्जे 2.35 लाख रुपए बरामद किए। थानाधिकारी रामचंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान को लेकर पुलिस ने आरोपी चंदू पुत्र गजा राम भील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.35 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस तरह प्रथम आरोपी अजबाराम पुत्र कपूराराम भील से बरामद राशि के बाद पुलिस ने अब 8.35 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

Saturday, 26 March 2011

मानव मुंड की घटना का पटाक्षेप, हत्या का मामला निकला, आरोपी गिरफ्तार


रानीवाड़ा। 
पिछले दिनों सिंगावास के पास वडलू नदी में मिले अज्ञात मानव मुंड का मामला धानेरा पुलिस ने खोल दिया है। अवैध संबंधों को लेकर हुई हत्या के इस सनसनीखेज मामले में धानेरा पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से तीन जने रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव के रहवासी है। अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे है। अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने अपने आशिक की मदद से पति की हत्या करवाने की इस घटना की सर्वत्र निंदा हो रही है।

थानाधिकारी जयदीपसिंह छावड़ा ने बताया कि धानेरा तहसील के मेवाड़ा गांव के धनाजी मफाजी कोली की पत्नि के साथ भतीज प्रहलाद कोली के अवैध संबंध थे। इस बारे में मृतक के परिवारजनों ने कई बार उसे समझाईस की परंतु नही मानने पर लगभग ४५ दिनों पूर्व भतीज प्रहलाद कोली ने अपने मित्रों के साथ धारदार हथियार से हत्या कर दी। बाद में इस घटना में साथी रहे रानीवाड़ा के जाखड़ी निवासी नारखान पुत्र रेवाजी कोली एवं जोधाजी पुत्र प्रतापजी कोली के कहने पर सिंगावास के पास वडलू नदी में गाड़ दिया। बाद में जंगली जानवरों ने उस शव को कुछ दिनों पूर्व रेती में बाहर निकाला। ग्रामीणों के कहने पर ९ मार्च को रानीवाड़ा पुलिस मौके पर पहूंची, परंतु मुंड़ को देखने पर वो जानवर का है या इंसान का। यह पता नही पडऩे पर मामला आया गया हो गया। परंतु गत २० मार्च को धानेरा पुलिस ने मृतक के परिजनों के साथ उक्त घटना स्थल का निरीक्षण किया। मुंड के पास पड़े रक्त रंजिश कपड़ों को पहचान लिया गया। बाद में धानेरा पुलिस थाने में मृतक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया।
धानेरा पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को उक्त घटना में लिप्त पांच आरोपियों को राजोडा गांव के पास एक मार्शल जीप क्रमांक जीजे-७ ऐच ९२८१ में से मुख्यआरोपी प्रहलाद पुत्र अमीचन्द कोली निवासी मेवाड़ा (मृतक का भतीज), नारखन पुत्र रेवाराम कोली निवासी जाखड़ी, जोधाराम पुत्र प्रताप कोली जाखड़ी, गंगाराम पुत्र प्रताप कोली जाखड़ी एवं नारखन पुत्र रायचन्द कोली निवासी विठोदर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारियां एवं लाठियां बरामद कर ली गई है। जीप को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के धारिएं से कई टूकडें करना आरोपियों ने मंजूर किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। इन्हे १० दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रहलाद कोली के मृतक धनाजी कोली की पत्नि शंकाबेन से अवैध संबंध थे। लगभग ४५ दिन पूर्व मृतक का इन आठ आरोपियों ने अपहरण कर धारिएं से टुकडें कर सिंगावास के पास वडलूं सीमा में नदी में दफना दिया था।


Wednesday, 16 March 2011

दुर्घटना में कलेक्टर घायल, गनमैन की हालत गंभीर, ईलाज के लिए मेहसाना भेजा


 रानीवाड़ा।
सांचोर सड़क मार्ग पर कूड़ा ग्राम के पास जिला कलेक्टर के वाहन की एक टे्रक्टर से हुई टक्कर से जिला कलेक्टर, गनमैन व ड्राईवर के चौटे आई है। गनमैन राजेंद्रकुमार की हालत गंभीर होने से उसे ईलाज के लिए गुजरात के मेहसाना रेफर किया है, जबकि चिकित्सकों ने जिला कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता के एक दाए पैर में फ्रेक्चर होना बताया है। चालक शमसेर के भी मामूली अंदरूनी चोटे पहुंची है। घायलों के रानीवाड़ा सीएचसी में ईलाज चल रहा है। मौके पर भीनमाल व रानीवाड़ा एसडीएम सहित पूरा सरकारी लवाजमा मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे जिला कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता, गनमैन राजेंद्रकुमार व चालक शमसेर अली सांचोर में बैठक में भाग लेकर जालोर की लौट रहे थे। कूड़ा ग्राम के पास जलदाय विभाग के कार्यालय के सामने एक टे्रक्टर जिसे उसका चालक लापरवाही व तेजगति से चला रहा है। उस ट्रैक्टर ने जिला कलेक्टर के वाहन को जोरदार टक्कर मारी। जिससे सरकारी वाहन आरजे १६ सीए 11७६ स्वीफ्ट के परखच्चे उड गए। इस अचानक हुई घटना से कूड़ा बस स्टेण्ड़ पर खड़े सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तथा एक निजी वाहन में तीनों घायलों को सीएचसी में ईलाज के लिए लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार खेताराम सारण, भीनमाल एसडीएम शेलेंद्रकुमार देवड़ा व सब रजिस्ट्रार जितेंद्र ओझा व थानाधिकारी रामचंद्र मीणा भी सीएचसी में पहुंचे। चिकित्सक रघुनाथ विश्रोई ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया। गनमैन की हालत गंभीर होने पर एम्बूलेंस में गुजरात के मेहसाना ईलाज के लिए रेफर किया गया। कलेक्टर गुप्ता के दाए पैर के एक्सरे करने पर उसमें फ्रैक्चर पाया गया। उनके मुंह पर चौटे पहुंची है। चिकित्सकों ने कलेक्टर गुप्ता एवं चालक शमशेर अली की हालत खतरे से बाहर बताई है। समाचार लिखने तक कलेक्टर व चालक सीएचसी में भर्ती है।
कूड़ा के ग्रामवासियों ने बताया कि ट्रैक्टर पर चालक के साथ एक बालक व एक महिला भी थी। जिनकों इस दुघर्टना में चौटे पहुंची है। बालक को सांचोर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी कस्बा सहित आस पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। लोग सीएचसी की ओर उमड़ पड़े। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी जोर आजमाईस करनी पड़ी। लोग गनमैन राजेंद्रकुमार की हिम्मत को दाद देते नजर आए, क्योंकि ऐसी गंभीर हालत में भी गनमैन पूर्णतया होशोहवास में बातचित करते नजर आए। उसके सिर पर गंभीर चौट लगने के कारण काफी खून बह रहा था, जिन्हें चिकित्सकों ने टांके लेकर प्राथमिक उपचार कर कंट्रोल किया।

Saturday, 29 January 2011

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन


रानीवाड़ा।
निकटवर्ती सरनाऊ गांव के लोगों ने मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा सहित विधायक रतन देवासी को ज्ञापन प्रेषित कर गत 22 दिसम्बर को सरनाऊ गांव से नाबालिग दलित बालिका का अपहरण व दुष्कर्म में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य श्रीदेवी मेघवाल ने बताया कि सरनाऊ गांव से गत 22 दिसम्बर को भंवरा पुत्र जामता विश्रोई सहित एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग दलित बालिका का अपहरण कर गुजरात के रमाणा गांव में ले जाया गया था, बाद में पुलिस ने बालिका को उक्त गांव से बरामद भी किया, परंतु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। इस अवसर पर सरनाऊ गांव के कई लोग भी उपस्थित थे।

लूट का मामला दर्ज


रानीवाड़ा।
कस्बे के सेवाडिय़ा आपेश्वर मंदिर के सामने चिकित्सा विभाग के आवासीय क्वाटर में 27 जनवरी की रात को कुछ लोगों ने जबरन प्रवेश कर एक व्यक्ति को लूटने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी रामचंद्र मीणा ने बताया कि किशनलाल पुत्र जगमालाराम विश्रोई निवासी बावरला सांचोर हॉल एसटीएस सीएचसी रानीवाड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि 27 जनवरी की रात्री को वह आईटीआई के पास स्थित सरकारी आवास में सो रहा था, तभी रात्री 11.३० बजे कुछ लोगों ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे आवास से बाहर बुलाया। दरवाजा खोलते ही पांच व्यक्ति जिनके मुह पर कपड़ा बांधा हुआ था, उन्होंनें आवास के अंदर प्रवेश कर उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंनें चाकू बताकर पांच हजार छ: सौ रूपए छीन लिए तथा उसकी जेब से एटीएम कार्ड लेकर जान की धमकी देने पर पासवर्ड मांगे। उसके द्वारा पासवर्ड बताने पर उनमें से एक व्यक्ति कस्बे के एसबीबीजे के एटीएम में गया और एटीएम से सात सो रूपए नकद निकाल लिए। प्रार्थी ने बताया कि इसी बीच उसने अपने मित्र मनोज को जानकारी भी दी। कुछ समय के बाद मनोज मौके पर पहुंचा, मनोज के द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखते ही पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसी दरमियान दो व्यक्तियों की उसने पहचान कर ली, जिनमें से दिनेश पुत्र खंगाराराम विश्रोई निवासी मौखातरा एवं ओमप्रकाश पुत्र हरीराम विश्रोई हॉल आईटीआई में अध्ययनरत छात्र है, पहचान लिया गया। पुलिस ने उक्त मामला आईपीसी की धारा १४३,३२३,३७९ व ४५२ में दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Saturday, 25 December 2010

रात भर दिया धरना

रानीवाड़ा
जाखड़ी गांव में गत शनिवार को शिक्षक के साथ हुए मारपीट के मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने और लापरवाही बरतने के आरोप में रानीवाड़ा थानाधिकारी को लाइन हाजिर करने की मांग को लेकर गुरुवार सवेरे से दिया गया कलबी समाज का धरना पूरी रात जारी रहा। समाज के लोग अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। 

दूसरे दिन शुक्रवार को दिनभर चली वार्ता के बाद मामले के जांच अधिकारी बदलने और शीघ्र ही गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इस बीच इस मामले में राजपूत समाज ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निर्दोष लोगों को फंसाने के आरोप लगाए और कुछ धाराएं हटाने की मांग की।

शिक्षक रमेश कुमार चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने और लापरवाही बरतने पर रानीवाड़ा थानाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर कलबी समाज ने गुरुवार सवेरे ११ बजे से थाने के समक्ष धरना शुरू किया था। इस मामले में कोई आश्वासन नहीं मिलने पर समाज के लोग पूरी रात थाने के समक्ष धरने पर बैठे रहे। शुक्रवार सवेरे धरना स्थल पर समाज के और भी लोग पहुंच गए। दोपहर दो बजे धरना स्थल पर सांसद देवजी पटेल एवं पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी पहुंचे। 

उन्होंने पुलिस कार्यवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस पूरे मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है। दिनभर चले इस घटनाक्रम के बाद दो दिन से यहां मौजूद एएसपी यूएन छानवाल, डीएसपी रामदेवसिंह डूकिया भीनमाल एवं जयपालसिंह यादव सांचौर ने संासद सहित कलबी समाज के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। बाद में सभी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां धरने को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वार्ता के दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगें मान ली हैं। उन्होंने कहा कि थानाधिकारी दिनेशकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा जांच अधिकारी के रूप में रामदेवसिंह एवं कैलाशदान चारण को नियुक्त किया गया है। आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कलबी समाज के लोगों ने धरने को स्थगित कर दिया। हालांकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी ने इस बात से इनकार किया कि थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया गया है।

जालोर में किया प्रदर्शन

इधर, इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसाने और बेवजह धाराएं जोडऩे के विरोध में राजपूत समाज ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। दोपहर बाद समाज के कई लोग रानीवाड़ा से जालोर पहुंचे। इस दौरान जालोर से भी कई लोग एकत्रित हुए। बाद में इन सभी ने एक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने टायर भी जलाए। इसके बाद समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी राजेश मीणा को उनके कक्ष में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि रानीवाड़ा थाने मेंं दर्ज इस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। साथ ही बेवजह कुछ धाराएं जोड़ दी गई हैं। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच और धारा ३०७ हटाने की मांग की गई। इस दौरान समाज के रघुनाथसिंह, भवानीसिंह, सुमेरसिंह, दातारसिंह, गंगासिंह, चंद्रवीरसिंह, बन्नेसिंह, राजपूत करणी सेनी के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह, महिपालसिंह और गोविंद सिंह, जितेंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह, कृष्णपालसिंह, धर्मवीरसिंह, विजेंद्रपालसिंह, जितेंद्रसिंह सोढ़ा, महेंद्रपालसिंह भाटी, जनकसिंह और प्रवीणसिंह देवड़ा समेत कई लोग मौजूद थे।

थानाधिकारी छुट्टी पर

रानीवाड़ा. एक ओर धरने को संबोधित करते हुए जहां सांसद देवजी पटेल ने कहा कि थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर धरना स्थगित होने के बाद हुई प्रेसवार्ता में एएसपी यूएल छानवाल ने कहा कि थानाधिकारी को लाइन हाजिर नहीं किया गया है, वे लंबी छुट्टी पर गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले के जांच अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। साथ ही उन्होंनें आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी। इस संबंध में फोन पर एसपी राजेश मीणा ने भी थानाधिकारी को लाइन हाजिर करने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि थानाधिकारी लंबी छुट्टी पर गए हैं। इधर, पुलिस अधिकारियों की ओर से इस तरह के बयान देने के बाद सांसद देवजी पटेल ने 'भास्करÓ को बताया कि पुलिस को वार्ता के दौरान यह नहीं कहना चाहिए था कि हम थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर रहे हैं।

Thursday, 23 December 2010

मामले की निष्पक्ष जांच को -देवजीभाई

रानीवाड़ा।
शारीरिक शिक्षक रमेशकुमार चौधरी के उपर हुए कातिलाना हमले को लेकर आज बुधवार को कस्बे में पुलिस थाने के सामने चौधरी समाज के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर चौधरी समाज के हजारों लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रकट किया गया। धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह 11 बजे से ही चौधरी समाज के लोगों द्वारा विशाल रैली का आयोजन कर पुलिस थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होनें पुलिस थाना परिसर को घेर लिया तथा पुलिस पर आरोपो की झड़ी लगाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित न्याय की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपप्रधान प्रेमाराम चौधरी ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो जाती, समाज का एक भी व्यक्ति धरना प्रदर्शन से नही हटेगा। उन्होंनें प्रशासन पर लेटलतिफि का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज द्वारा सोमवार को चेतावनी दी गई थी, कि अगर 22 दिसम्बर की शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है तो समाज धरना प्रदर्शन करेगा, परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही होने से समाज में भारी रोष व्याप्त है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता सोमाराम चौधरी ने कहा कि समाज की एक महिला को सड़क दुघर्टना में मारने के बाद उसी के भतिज पर प्राणघातक हमला कर निष्पक्ष जांच की मांग करना राजपुत समाज को शोभा नही देता है। पुलिस को चाहिए कि मामले की बिना किसी पक्षपात के न्यायिक जांच कर आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करे तथा पीडि़तों को न्याय दे।



कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता सवदाराम चौधरी, मकनाराम चौधरी सहित समाज के कई व्यक्तियों ने संबोधित किया। निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर देर शाम को पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर चौधरी समाज के हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीडि़तों को तत्काल प्रभाव से न्याय मिले। मामले में किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिकरण ना हो। देवल ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पानी मांगने पर बंदुल की गोली से जवाब देती है। इस बात का ताजा उदाहरण चौधरी समाज द्वारा पूरे दिन धरना प्रदर्शन किए जाने के बावजूद भी आश्वासन तक नही देना है। देवल ने वर्तमान सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि उक्त घटना को बीते करिबन सप्ताह भर से अधिक वक्त गुजर गया है, परंतु विधायक व प्रशासन की लापरवाही के चलते उक्त मामले को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जा रही है। देर शाम तक एडीसनल एसपी के मौके पर नही पहुंचने के कारण देवल के नेतृत्व में हजारो की तादाद में लोगों का जमावड़ा यथावत था।
इधर उक्त धरने को लेकर आज दिन भर मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जिससे कई वाहनों को आवागमन भारी परेशानी सामना करना पड़ा। उधर मामले की गंभीरता को लेकर उपखंड़ अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा तथा भीनमाल वृताधिकारी रामदेवसिंह मौका स्थल पर समझाईस को लेकर दिन भर जमे रहे।

देर रात तक जमे रहे:- रात्रि ९ बजे सांसद देवजीभाई ने भी धरना स्थल पर भीड़ को संबोधित कर न्याय नही मिलने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। समाचार लिखे जाने तक धरना पुलिस थाने के सामने जारी है। लोग सड़कों पर बिस्तर लगा कर सो रहे है।

Tuesday, 21 December 2010

राजपुत समाज ने भी ताल ठोंकी, धारा ३०७ हटाओं

रानीवाड़ा।
क्षेत्र के राजपुत के समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रमेश चौधरी की मारपीट के संदर्भ में निर्दोष व्यक्तियों को जूठा फसाने का आरोप लगाया है। छैलसिंह रतनपुर ने बताया कि शनिवार को शाम को रमेश चौधरी के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर चोटे पहुंचाई थी। उक्त घटना को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि जाति विशेष के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रभाव के चलते जबरन संगीन धाराओं को मुकदमें में जोड़ा जा रहा है, जो कि न्यायोचित नही है। उन्होंनें कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष व्यक्तियों के साथ न्याय किया जाए। इस अवसर पर ठाकुर रणजीतसिंह मेत्रीवाड़ा, ठाकुर रघुवीरसिंह आजोदर, नवलसिंह रानीवाड़ा, ठाकुर छैलसिंह सिंगावास, ठाकुर रघुनाथसिंह धामसीन, फतेहसिंह रानीवाड़ा खुर्द, उकसिंह डूंगरी, ठाकुर केशरसिंह जोड़वास, रेवतसिंह जाखड़ी, जीवसिंह रतनपुर, पदमसिंह, शंभुसिंह, रणजीतसिंह, भीखसिंह, केशरसिंह, जब्बरसिंह, इंद्रसिंह, डूंगरसिंह, शेरसिंह, मदनसिंह, बलवंतसिंह, सुजानसिंह, परबतसिंह सहित राजपुत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
गौरतलब यह है कि रमेश चौधरी प्रकरण के बाद रानीवाड़ा क्षेत्र में दिनों दिन परिस्थितियां बदल रही है। सोमवार को सांसद देवजीभाई पटेल ने कलबी समाज के लोगों के साथ पुलिस थाने के सामने धरना देकर राजनेतिक दबाव पैदा करने का प्रयास किया था, वहीं आज देवड़ा राजपुतों ने भी इस घटना के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर संघर्ष करने की ताल ठोक दी है। मूंछ का बाल बने इस मामले में दोनो जातियों में वर्ग संघर्ष छिडऩे का अंदेशा जताया जा रहा है।

Monday, 20 December 2010

सांसद सड़क पर बैठे, पुलिस पर आरोप, कलबी समाज में आक्रोश

रानीवाड़ा(20.12.2010)

रमेश चौधरी पर हुए कातिलाना हमले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज पुलिस थाने के सामने सांसद देवजीभाई पटेल एवं पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के नेतृत्व में हजारों कलबी समाज के लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इससे पूर्व कस्बे में कलबी समाज के लोगों ने विरोध शुरू रेली भी निकाली।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को जाखड़ी गांव के तिराहे पर धानोल निवासी रमेश चौधरी पर पांच व्यक्तियों ने घात लगाकर हमला किया था। जिससे रमेश चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पीटल में भर्ती है। आज तीसरे दिन पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नही करने पर कलबी समाज के लोगों में रोष देखा गया। बाद में समाज के लोगों ने आंजणा छात्रावास में आवश्यक बैठक का आयोजन सांसद देवजी भाई पटेल के नेतृत्व में किया। जिसमें सांसद ने पूरी घटना की जानकारी लेकर वहां से रैली के रूप में पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस थाने के गेट पर खड़े होकर उन्होंनें थानाधिकारी दिनेशकुमार को बुलाकर मामले की जांच के बारे में प्रश्र किए। सांसद के द्वारा संतुष्ट नही होने पर वे थाने के सामने ही सड़क पर बैठ गए। उनके बैठते ही हजारो की तादाद में कलबी के समाज के लोगों ने भी सड़क पर बैठकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया। जिससे आवागमन बंद हो जाने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बाद में मौके पर पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि भी सड़क पर बैठकर सांसद के साथ पुलिस प्रशासन के विरूद्ध बयानबाजी करने लगे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंनें लोगों के बीच जाकर समझाईस करने का प्रयास किया।
सांसद पटेल ने कहा कि उक्त मामला कातिलाना हमले के उपरांत पुलिस ने मामूली मारपीट का मामला दर्ज किया है। जो कि न्याय के विरूद्ध है। उन्होंने उक्त मामले में धारा ३०७ सहित दो अन्य धाराए जुडवाने एवं दो दिनों के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। एसडीएम की पहल पर थानाधिकारी ने मौके पर ही तीन अन्य धाराए जोड़कर मामले की तफ्तीश शुरू करने का वायदा किया तथा 22 दिसम्बर शाम से पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी आश्वासन दिया। एसडीएम की मध्यस्थता पर सांसद एवं पूर्व विधायक ने दो दिन की मोहलत देने का निर्णय कर विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर भीड़ को विसर्जित किया। सांसद ने प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि 22 दिसम्बर तक गिरफ्तारी नही होने पर 23 दिसम्बर को रानीवाड़ा मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित व्यवसायी भी उपस्थित थे।

कातिलाना हमले में युवक घायल, अहमदाबाद रैफर, समाज में तनाव।

रानीवाड़ा(19.12.2010)
निकटवर्ती जाखड़ी में तीन रास्ते पर शनिवार शाम को पूर्व रंजिश के चलते घात लगाकर किए गए प्राणघातक हमले में युवक को गंभीर रूप से घायल किया गया है। युवक रतनपुर राउप्रावि में शारीरिक शिक्षक है। घायल का अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पीटल में ईलाज चल रहा है। घटना के बाद कलबी जाति में तनाव देखा जा रहा है। कई जगह समाज की बैठके आयोजित की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व जीप की टक्कर से हुई एक वृद्धा की मौत की रंजिश के चलते जाखड़ी व धानोल में तनावग्रस्त स्थितिया बनी हुई थी। इसी दौरान धानोल निवासी रमेशकुमार चौधरी हॉल पीटीआई रतनपुर धानोल से जाखड़ी आ रहा था। जाखड़ी तीन रास्ते पर घात लगाकर बैठे शैतानसिंह, मूलसिंह, गुमानसिंह, कालुसिंह व विक्रमसिंह ने धारदार हथियारों से रमेश पर अचानक हमला बोल दिया। जिससे उसके सिर व अन्य अंगों पर गंभीर रूप से चोटे पहुंची। रमेश उसी जगह बैहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रमेश के परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीवाड़ा में भर्ती करवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. हरीश जीनगर ने उसे ईलाज के लिए आगे रेफर किया। बाद में परिजनों ने उसे मेहसाना भर्ती करवाया, वहां भी डॉक्टरों के मना करने पर उसे अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पीटल में भर्ती करवाया। जहॉ डॉक्टरों ने बताया कि रमेश फिलहाल कोमा की स्थिति में है।
दूसरी ओर आज रविवार को रमेश के भाई कमलेशकुमार पुत्र भावाजी निवासी धानोल पुलिस थाना रानीवाड़ा में उपस्थित होकर उक्त मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि उक्त मामला धारा १४३, ३४१ व ३२३ में फिलहाल दर्ज किया गया। मेडिकल की रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद अतिरिक्त धाराए जोडी जा सकेगी। आरोपी रविवार शाम तक फरार बताए जा रहे है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। कलबी समाज के लोगों ने आज सैकड़ों की तादाद में पुलिस थाने में हाजिर होकर मामले में लिप्त आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की है।

Wednesday, 20 October 2010

भूखंड को लेकर हुए संघर्ष में तीन घायल

रानीवाड़ा
भीनमाल रेलवे क्रासिंग के पास एक भूखंड में कब्जे को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार भीनमाल रेलवे क्रासिंग के पास एक भूखंड पर सुरेशकुमार पुत्र बाबूलाल कबाड़ी की दुकान चलाता था। सोमवार शाम 4 बजे दौलपुरा निवासी भगवानाराम पुत्र टीकमाराम पुरोहित सहित करीब ४० जनों ने हथियारों के साथ भूखंड में प्रवेश कर सुरेशकुमार, बाबूलाल, गुलाबाराम, गोविंद सहित दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश व उसकी माता के हाथ व छोटे भाई गोविंद के पैर पर तथा गुलाबाराम की आंखों गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने मौके से दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश की। शेष & पेज १५

बाद में सीएचसी में घायलावस्था में भर्ती सुरेशकुमार पुत्र बाबूलाल खटीक ने ताराराम पुरोहित सहित ३० जनों के विरूद्ध उसके प्लोट में प्रवेश कर हमला करने व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी तरह दूसरे पक्ष के भगवानाराम पुत्र त्रिकमाराम पुरोहित ने रिपोर्ट देकर बताया कि सुरेश, गोविंद, बाबू सहित अन्य लोगों ने उसके प्लोट में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर चोटें पहुंचाईं। इस बीच डीएसपी देवेंद्र शर्मा ने घटना स्थल का मुआयना किया।

Tuesday, 19 October 2010

रंजिश में अधेड़ की हत्या

रानीवाड़ा! निकटवर्ती भाटवास में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर देने का मामला पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भवंर पुत्र जवार राव ने रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार रात को गांव के पास नागणेशी माता मंदिर में भजन कीर्तन के लिए जा रहे वेनाराम पुत्र जवार और भूर पुत्र देवा पर गांव के पास भाटवास निवासी भूर पुत्र उका, कमलेश पुत्र भूर व बबीदेवी पत्नी भूर राव ने लाठियों व धारियों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए रानीवाड़ा सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गुजरात रेफर कर दिया। गुजरात ले जाते समय बीच रास्ते में ही वेनाराम पुत्र जवार की मौत हो गई। गुरुवार सवेरे डीएसपी देवेंद्र शर्मा ने मौके का मुआयना कर मामला धारा 302 के तहत दर्ज कर आरोपियों को दस्तयाब कर दिया है।

Friday, 17 September 2010

गुंडा एक्ट के लिए खंगाल रहे रिकार्ड

रानीवाड़ा
क्षेत्र में राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम के दायरे में आने वाले बदमाशों का रिकार्ड खंगालने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत पुलिस अधिकारी सजायाफ्ता होने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे बदमाशों को सूचीबद्ध कर फाइलें तैयार कर रहे हैं। गौरतलब है कि करीब दस साल से इस अधिनियम के तहत कार्रवाई बंद पड़ी थी। करीब एक माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक्ट को संवैधानिक घोषित किए जाने के बाद महकमे में इस एक्ट के जरिए अपराधियों पर शिकंजा कसने की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई है। गृह विभाग के निर्देशों पर अब अमल शुरू हो गया है। रानीवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में सजा होने के बाद भी आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरणों में लिप्त रहे कई बदमाश है।
कलेक्टर के समक्ष पेश होंगी फाइलें :इ गुण्डा एक्ट के आरोपियों को तड़ीपार करने या इनके विरूद्ध अन्य कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट ही निर्णय करते हंै। इसके मद्देनजर पुलिस ऐसे आरोपियों का रिकार्ड इकट्ठा करने के बाद डीएम के समक्ष पेश करेगी।

-गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पुलिस सक्रिय है। पुलिस की ओर से अपराधियों को चिह्नित कर फाइलें बनवाई जा रही हैं।

-दिनेशकुमार, पुलिस निरीक्षक रानीवाड़ा

दीवार ढहने से एक की मौत

रानीवाड़ा ! निकटवर्ती रतनपुर गांव में कुम्भारियों की ढाणी की राप्रावि में मंगलवार को दीवार गिरने से एक जने की मौत हो गई। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे विद्यालय में किचन शेड के निर्माण को लेकर नींव की खुदाई हो रही थी। 
इसी दौरान घटना स्थल के पास पुराने शौचालय की दीवार के ढह जाने से खेताराम पुत्र रूपाराम मेघवाल निवासी रतनपुर की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी सहित प्रधान राधादेवी देवासी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

करंट से भैंस की मौत

रानीवाड़ा! हीरपुरा गांव में सोमवार शाम को करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। सोमाराम कलाजी चौधरी निवासी हिरपुरा ने बताया कि उसके कृषि कुएं पर करंट की चपेट में आने से भंैस की मौत हो गई। इसी तरह धानोल में रविवार रात को बरसात के दौरान कांतिराम साकलाजी कोली के कृषि कुएं पर बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।

Wednesday, 8 September 2010

तीन माह की सजा

रानीवाड़ा& तहसील क्षेत्र के रामपुरा गंाव में आम रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करने के आरोपी को नायब तहसीलदार गोपालसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को तीन माह के सिविल कारावास से दंडित किया है। राजपुरोहित ने बताया कि रामपुरा गांव में खसरा नंबर ६७६ व ६७८ में गैर मुमकिन रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत करने पर पटवारी से जांच करवाई गई। इसके बाद बुधवार को उसे भौतिक रूप से बेदखल करने व ५० रुपए के अर्थदंड सहित तीन माह के सिविल कारावास की सजा सुनाई है।

Sunday, 22 August 2010

नजर आने लगे कपड़े के थैले

रानीवाड़ा 
प्रदेश में पॉलीथिन कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब कई उपभोक्ताओं ने कपड़े के थैले लेकर बाजार जाना शुरू कर दिया है। रानीवाड़ा क्षेत्र की दुकानों पर कागज की थैलियां भी मिलनी शुरू हो गई है। कुछ कपड़ों के व्यापारियों ने भी अपनी ओर से बनवाए गए थैले देना शुरू किया है।इनके अलावा कस्बे के कई व्यवसायियों ने गत्ते, मोटे कागज व अन्य सस्ते थैलों के लिए आर्डर किया हुआ है। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ता व व्यवसायी सेल्युलोज से निर्मित थैले, कागज के थैले, केनवास बैग, जुट बैग अथवा कॉयर मेटेरियल से बने थैले व कपड़े के थैलों आदि को कैरी बैग के विकल्प के रूप में उपयोग में ले सकते हंै।

हो रहा इस्तेमाल : एक अगस्त से पॉलीथिन कैरी बैग पर सख्ती के प्रतिबंध लगाए जाने से अधिकांश व्यवसायियों के पास पूर्व से खरीदे हुए पॉलीथिन कैरी बैग रखे हुए है। ऐसे कुछ दुकानदारों का कहना है कि जितने कैरी बैग रखे हुए है उनको तो निकालेंगे ही सही। वही आज भी कई जगहों पर प्लास्टिक कैरी बैग का धडल्लें से इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है।

Wednesday, 11 August 2010

बिजली गिरने से भैंस की मौत

रानीवाड़ा!
निकटवर्ती धानोल में मंगलवार दोपहर एक कृषि कुएं पर बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। बगदाराम घांची ने बताया कि दोपहर 12 बजे बारिश के साथ अचानक मफाराम हिंदूजी कलबी के खेत पर बिजली गिर पड़ी। इससे उसकी भैंस की मौत हो गई।