Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label dewal. Show all posts
Showing posts with label dewal. Show all posts

Monday, 23 May 2011

मालवाड़ा में राजनैतिक बवाल, कार्य पर तोडफ़ोड


रानीवाड़ा।
मालवाड़ा कस्बे में मुख्य बस स्टेण्ड़ पर सौंदर्यकरण को लेकर विधायक रतन देवासी के प्रयासों से एवं दानदाता परिवार के सौजन्य से हो रहे निर्माण कार्यों ने राजनीति का रूप ले लिया है। एक तरफ विधायक के समर्थक किसी भी सूरत में उक्त निर्माण कार्य को जारी रखने की जिद कर रहे है, वही दूसरी ओर मालवाड़ा के ग्रामीण उक्त निर्माण कार्यों को अतिक्रमण का रूप देकर रूकवाने के प्रयास में लगे हुए है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार मौके का मुआयना भी किया एवं स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास भी किया, फिर भी राजनैतिक दखल के चलते यह कार्य विवाद का रूप ले रहा है।
जानकारी के मुताबिक, भामाशाहों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध मालवाड़ा कस्बे में कई वर्षों पूर्व दानदाता परिवार आरके माधाणी ने बस स्टेण्ड़ के पास अपने निजी खेत में केसर बाग की स्थापना कर कस्बा वासियों एवं मवेशियों के लिए निशुल्क पानी की व्यवस्था शुरू की थी, जो अभी भी जारी है। केसर बाग के पास भी ग्राम पंचायत की भूमि में दानदाता परिवार के द्वारा मुत्रालय एवं पशुओं के पीने के लिए अवाड़ा बनाया गया था। कई वर्षों बितने के बाद मुत्रालय एवं अवाड़ा क्षतिग्रस्त हालत में होने की वजह से ग्रामीणों की मांग पर दानदाता परिवार से इस स्थल पर नया मुत्रालय एवं अवाड़ा निर्माण सहित १५० फूट लंबी इंटरलोकिंग पक्की पट्टी बनाने पर सहमति जताई। इस कार्य को लेकर पंचायत ने दानदाता परिवार को इजाजत भी दे दी। कुछ दिनों पूर्व दानदाता परिवार के द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, परंतु गांव की राजनीति के चलते ग्रामीणों ने उसे अवैध अतिक्रमण का मामला मानते हुए विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया। कई ग्रामीण निर्माण कार्य को रूकवाने के लिए कार्यवाहक एसडीएम के समक्ष पेश भी हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआवना भी किया। कई ग्रामीणों के बयान लिए, उक्त कार्य कस्बे के सौंदर्यकरण में सहायक होने एवं जनहित का प्रतित होने पर उन्होंनें निर्माण कार्य को जारी रखने के आदेश दिए। शनिवार दोपहर के बाद गांव के कुछ लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर वहां कार्य कर रहे लोगों को भगा दिया एवं निर्माण कार्य के साथ तोडफ़ोड भी की। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंची। तथा समझाईस कर मामला शांत करवाया।
मालवाड़ा सरपंच दीवालीदेवी भील ने बताया कि ९ दिसम्बर 2010 को दानदाता परिवार ज्ञानचंद रूपचंद माधाणी ने जनहित को देखते हुए उक्त स्थल पर आरआई भवन से केसरबाग तक इंटरलोकिंग टाईल्स लगवाने, ट्रिगार्ड, पूराने लोहे के बने चबुतरे की जगह नया भवन बनवाने एवं महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग मुत्रालय बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। जिस पर ग्रामपंचायत की बैठक में आमसहमति बनने में पंचायत से निर्माण कार्य शुरू करवाने की अनापत्ती जारी की थी। कार्य जनहित में एवं गांव की सुंदरता बढ़ाने के लिए हो रहा है।
दूसरी ओर समाजसेवी हरीशचंद्रसिंह देवल ने बताया कि उक्त स्थल सार्वजनिक है, जिस पर पशुओं के पीने के लिए अवाड़ा बना हुआ है, यही पर गांव की मवेशियों के लिए कई लोग चारा भी डालते है। इस जगह पक्का निर्माण होने से अतिक्रमण का भय है। इस स्थल पर नए निर्माण की गांव को फिलहाल कोई जरूरत नही है। यदि निर्माण कार्य नही रूकवाया गया तो मालवाड़ा गांव के लोग कड़ा विरोध जताएंगे।
इस विवाद के चलते दोनों गुु्रपों में तनातनी देखी जा रही है। मूंछ का बाल बने इस कार्य को विधायक एवं दानदाता परिवार किसी भी सूरत में पूरा करवाना चाहते है। वही अन्य ग्रामीण काम को रूकवाने के कार्य में लगे हुए है। सभी जगह इस विवाद के बारे में लोग चर्चा करते नजर आ रहे है।

Friday, 25 February 2011

कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र

रामसीन 
भारतीय जनता पार्टी के जिला सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, सभी ने लिया एकता का संकल्प, महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए लिया कांग्रेस को आड़े हाथ 
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवल के नेतृत्व में पहली बार आयोजित पार्टी के जिला सम्मेलन में बुधवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी को भी आना था, लेकिन वे नहीं पहुंच सके। इस मौके देवल का अभिनंदन किया गया और पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर के समीप बगीची में आयोजित इस सम्मेलन में सबसे पहले पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देवल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सांसद देवजी पटेल, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, सांचौर जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग, शंकरसिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरधर कंवर, विभिन्न मोर्चों एवं मंडलों के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों एवं कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इसके बाद देवल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत प्रत्येक कार्यकर्ता के सक्रिय होने की है। आपस के मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाना होगा तभी जाकर कांग्रसे के कुशासन का जवाब दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी हित और जनहित में काम किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। नित नए घोटाले सामने आ रहे है, जिसमें 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले प्रमुख है, जिसके कारण भारत की जनता को लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। वहीं वर्तमान राज्य सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने वाले हंै, परंतु विकास का एक कार्य भी नहीं हुआ है। प्रदेश में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा एवं कृषि की हालत बहुत बिगड़ चुकी है। इसलिए प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के शासन से त्रस्त हो चुकी है।


समझाया भाजपा का अर्थ : देवल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के तीन अक्षरों का मतलब समझाया। उन्होंनेे कहा कि भा-यानी भारत माता के लिए समर्पित रहूंगा, ज- यानी जनता के हितों को समर्पित रहूंगा एवं पा -यानी पार्टी हित में कार्य करुंगा।

Tuesday, 22 February 2011

कांग्रेस है घोटालों की पर्याय- देवल


रानीवाड़ा।
नव मनोनित भाजपा जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवल ने कस्बे के भाजपा कार्यालय में प्रैस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर जमकर खिलाफत की। इस मौके देवल ने बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता जताते हुए केन्द्र की यूपीए सरकार से मांग की कि बढ़ती हुई महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाएं। सरकार ने हाल ही में बढ़ाई गई पेट्रोल मूल्य वृद्धि एक माह में दो बार बढ़ाकर आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते हुए महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो आम जनता का जीना दुभर हो जाएगा।
देवल ने बताया कि वर्तमान में देश जिस दौर से गुजर रहा है वह समय किसी भी देश के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। एक ओर आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, कुपोषण, नक्सलवाद साथ ही पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क जैसी आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं कांग्रेस का हाथ आम जनता के साथ वाली केन्द्र सरकार का आमजनों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों से घिरी हुई हैं। आए दिन एक के बाद एक उजागर होते घोटालों ने देश की साख पर बट्टा लगा दिया है। देश में हर किसी के जुबान में घोटाला का ही जिक्र है। चाहे वह 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला हो, आदर्श सोसायटी घोटाला हो, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला हो, आईपीएल घोटाला हो या और कोई घोटाला। जनता घोटालों और समस्याओं से त्रस्त है। मगर इससे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पर रहा है। कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता भ्रष्टाचार के नदी में डूबे हुये है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जितने घोटाले हुये है वो आजादी के बाद आज तक किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए है। केवल वर्ष 2010 में इतने बड़े-बड़े घोटाले सामने आये है जिसे भूलना आसान नहीं होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जैसे ही सत्ता में काबिज हुई है वैसे ही आम आदमी के उपयोग में आने वाली खाद्य एवं पदार्थ एवं पेट्रो पदार्थों में लगातार मूल्यवृद्धि की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री द्वारा हाल ही में पुन: पेट्रोल में 3 रुपए मूल्यवृद्धि करने पर भी देवल ने कड़ा विरोध करते हुए उन्हें जनहित में मूल्य वापस लेने की बात कही।
मण्डल अध्यक्ष भीखाराम चौधरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। सरकार बार-बार कीमत बढ़ाकर जनता के साथ धोखा कर रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता अमीचंद जैन, अमरसिंह माली, अशोक बोहरा, उकसिंह परमार, बलवंतसिंह डाभी समेत अनेक भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sunday, 6 February 2011

देवल को हुआ स्वागत


रानीवाड़ा।
कस्बे में शनिवार देर शाम को पूर्व जिला प्रमुख तथा नेताप्रतिपक्ष नारायणसिंह देवल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर स्थानीय ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका ढोल बजाकर एवं पटाखे छोड़कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए पद पर कार्य करते हुए पाटी के सिद्धांतों पर मैं खरा उतरने का प्रयत्न करूंगा। जिले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उनके निराकरण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहुंगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भीखाराम चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश खंड़ेलवाल, खेमराज देसाई, हनवंत बी शर्मा, किरण माली, अमरसिंह भाटी, चेतनदास वैष्णव, प्रागाराम पुरोहित, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, हेमाराम विश्रोई, जीवाराम भील, नागजीराम मेघवाल, विरधीसिंह पाथेड़ी, रतनसिंह राव कोडिटा, अशोक बोहरा, चतराराम जीनगर, पवन माहेश्वरी, भारताराम देवासी सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Saturday, 29 January 2011

भाजपा ने प्रेस वार्ता बुलाई


रानीवाड़ा।
कस्बे के भाजपा कार्यालय में आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस सरकार के दो साल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों को लेकर प्रकाशित पुस्तिका में दर्शाए गए तथ्यों का विरोध किया। भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश खंड़ेलवाल एवं भाजयुमों प्रभारी रतनसिंह कोडि़टा ने संवाददताओं को बताया कि उक्त पुस्तिका में कांग्रेस पार्टी का महिमा मंडन किया गया है। उन्होंने बताया कि दो साल के कार्यकाल के दौरान विधायक के द्वारा ठोस कार्य नही करवाए गए है। कस्बे में सौंदर्यकरण को लेकर अभी तक कोई कार्य शुरू नही करवाए गए है। क्षेत्र में विद्युत व पानी की समस्या गहराती जा रही है। डामर सड़कों की आवागमन के लायक नही रह गई है। इतना ही नही सड़कों पर अभी तक पैच वर्क भी नही किया गया है। भाजपा ने मालवाड़ा चार रास्ते पर खेल मैदान के लिए आरक्षित की गई भूमि का विरोध किया है। उन्होंनें बताया कि खेल प्रतिभाओं को यदि तरासना है, तो प्रत्येक विद्यालय के खेल मैदान को विकसित किया जाए। खंडेलवाल ने विधायक देवासी के द्वारा पोस्टर एवं पुस्तिका का विमोचन को मात्र प्रचार का प्रोपोगंड़ा बताया है।

Tuesday, 19 October 2010

सांसद को गुहार

रानीवाड़ा ! क्षेत्र में मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों ने सांसद देवजी पटेल को पत्र लिखकर अपने कोटे से जरूरत वाले मानव रहित क्रॉसिंग पर चौकीदार लगवाने की मांग की है। कस्बे के समीपवर्ती सेवाडिया व रानीवाड़ा खुर्द मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर यातायात के दबाव के चलते यहां पर चौकीदार लगाने की आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने अगले पांच साल में सभी मानव रहित क्रॉसिंग को बंद कर उन पर चौकीदार, आरयूबी, सब-वे और राज्य सरकार की मदद से आरओबी बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। इस बीच, रेलवे ने सांसदों को अपनी योजना से जोड़ते हुए कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास योजना से पैसा खर्च कर चौकीदार लगवा सकते हंै। पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने बताया कि आए दिन मंडल के ऐसे क्रॉसिंग पर वाहनों की ट्रेनों से टक्कर होती रहती है और कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इसलिए क्रॉसिंग पर चौकीदार लगाना जरूरी हो गया है।

Tuesday, 12 October 2010

सांसद ने किया गांवों का दौरा

 रानीवाड़ा
जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल एवं पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर आम जन की समस्याओं से रूबरू हुए। इससे पूर्व सांसद पटेल द्वारा पंचायत समिति सभा भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे कार्यों एवं राजीव गांधी सेवा केंद्रों लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद पटेल ने विभिन्न कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति के अंदर निर्माणाधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण कर अनियमितता पाई जाने के कारण अधिकारियों को लताड़ भी लगाई। बाद में सांसद पटेल, पूर्व जिला प्रमुख देवल एवं जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन सहित पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा द्वारा जाखड़ी-धानोल मार्ग का अवलोकन किया गया। पटेल एवं देवल द्वारा सड़कों की जांच करने पर जगह-जगह पर गड्ढे तथा डामर का कम उपयोग देखा गया। क्षेत्रीय दौरे में पटेल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भीखाराम चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल, रतनसिंह कोडिटा, किरणकुमार माली, मकनाराम चौधरी, प्रागाराम पुरोहित सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Tuesday, 21 September 2010

भाजपा नेताओं की डीआरएम से मुलाकात

रानीवाड़ा

समदड़ी-भीलड़ी रेलवे टै्रक पर यात्री गाड़ी शुरू करवाने की मांग को लेकर जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन के नेतृत्व में भाजपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि बुधवार को जोधपुर मंडल रेल कार्यालय के सामने दिया जाने वाला जिला भाजपा का धरना रेल प्रबंधक के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। 

जैन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक जी.सी. अग्रवाल से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर मुलाकात कर ब्रॉडगेज ट्रेक पर अतिशीघ्र यात्री गाड़ी शुरू करवाने के साथ जालोर मुख्यालय के पास स्थित जागनाथ स्टेशन पर ड्राइपोर्ट बनाने, भीनमाल जसवंतपुरा रोड पर फुट ब्रिज, भीनमाल रेलवे स्टेशन के बाइपास सड़क, रानीवाड़ा, बिशनगढ़ में रेलवे क्रोसिंग पर ऑवरब्रिज, बाकरा, मोदरान व बागरा पर लंबी दूरी की टे्रनों का ठहराव सुनिश्चित करने, सेवाडिय़ा गांव के पास मानव रहित फाटक पर स्वचालित फाटक लगवाने, सांचौर में आरक्षण केंद्र खोलने एवं लंबी दूरी की टे्रनों को जालोर, भीनमाल व रानीवाड़ा में ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर अपनी मांगे उठाई। 

रेल प्रबंधक ने सभी मांगों का यथासंभव हल निकालने का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने बताया कि यात्री गाड़ी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। यात्री गाड़ी को लेकर रेलवे ने संपूर्ण औपचारिकताएं पूरी कर दी हंै। 

दिल्ली से निर्देश मिलते ही यात्री गाड़ी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह देवल, प्रतापसिंह गुंदाऊ, धुखाराम पुरोहित, गुमानसिंह राव, मुरारदान चारण, मगसिंह सिराणा, रमेश पुरोहित, प्रताप पुरोहित, भीखाराम चौधरी, किरणकुमार माली, जेठमल जैन, चुन्नीलाल, देवेंद्र देवल, गिरधर कंवर, महेंद्रसिंह झाब, वालाराम चौधरी, जब्बरसिंह तूरा, ईश्वरसिंह थूंबा, खेमराज देसाई, ओटरमल परमार, भारताराम देवासी व दुर्गाराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Wednesday, 8 September 2010

चिकित्सक बढ़ाने की मांग

रानीवाड़ा& पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल टीमों की सुविधा शुरू करने और चिकित्सकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। देवल ने कहा कि रानीवाड़ा, मालवाड़ा, करड़ा, सूरजवाड़ा, रोड़ा, कैर, बडग़ांव, जसवंतपुरा क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप फैला है। मलेरिया व वायरल बुखार से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं चिकित्सा विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। गांवों व ढाणियों में मलेरिया व मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बावजूद डीडीटी छिड़काव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्ष 1991 व 1998 में इसी तरह बीमारियों का प्रकोप बढ़ा था, तब राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के लिए गांव व ढाणियों में मोबाइल सेवाएं प्रदान की थी। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य कमेटी बनाकर पंचायत स्तर पर मोबाइल टीमों के साथ बीमारियों की जांच करवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।