Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Friday, 24 June 2011

सुंधा ट्रस्ट पर सरकारी साया


रानीवाड़ा। 
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री सुंधामाता ट्रस्ट पर अब सरकारी साया पडने वाला है। देवस्थान विभाग उदयपुर ने ट्रस्ट की आय-व्यय की निगरानी के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर ट्रस्ट को प्राप्त होने वाली राशि की गणना में पारदर्शिता एवं नियमितता को लेकर अधिकृत किया है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात सहित देश के कई राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने श्री सुंधामाता तीर्थ को संचालित करने वाले श्री चामुण्ड़ा माताजी मंदिर ट्रस्ट में पिछले कई वर्षों से अनियमितताए एवं धांधली की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को लेकर गत जिला परिषद की बैठक में विधायक रामलाल मेघवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसका अनुमोदन सदन ने सर्व सम्मति से पारित कर ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आय-व्यय में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखकर रिसीवर लगाने का निवेदन किया था। जिला कलेक्टर ने जिला परिषद के इस प्रस्ताव को क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार को भेजा जहांं से सरकार की सकारात्मक टिप्पणी के साथ देवस्थान विभाग उदयपुर को पत्र प्रेषित किया गया है। जिस पर देवस्थान विभाग ने 10 जून को जिला कलेक्टर जालोर को पत्र प्रेषित कर श्री चामुण्ड़ा माताजी ट्रस्ट, सुंधापर्वत, दांतलावास तहसील भीनमाल में प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त कर पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिस पर जिला कलेक्टर के.के. गुप्ता 21 जून को नए निर्देश जारी कर श्री चामुण्ड़ा माताजी ट्रस्ट सुंधापर्वत में प्राप्त होने वाली राशि की गणना में पारदर्शिता एवं नियमितता के परिपेक्ष्य में मंदिर के भण्ड़ार तथा अन्य प्राप्त होने वाली भेंट राशि की गणना के लिए उपखंड अधिकारी, भीनमाल को मनोनित कर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करने के लिए पांबद किया है।
क्या है निर्देश :- सुंधामाता तीर्थ पर प्रतिमाह लाखों रूपए एवं सोने चांदी के गहनों की आवक होती है। अब नए निर्देशों के तहत ट्रस्ट के द्वारा संचालित भण्ड़ार को माह में एक बार निश्चित तिथि को एसडीएम के समक्ष खोला जाएगा। भण्ड़ार खोलने पर उसमें प्राप्त होने वाली राशि एवं अन्य सामग्री का लेखा-जोखा एसडीएम के समक्ष संधारित किया जाएगा। पूरा विवरण प्रत्येक माह मंदिर के पास ट्रस्ट कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर एवं उपखंड कार्यालय भीनमाल में चस्पा किया जाएगा, ताकि कोई भी श्रद्धालु ट्रस्ट की आय-व्यय को पारदर्शिता पूर्वक देख सके। इसी तरह मंदिर के नाम पर काटी जाने वाली रसीदों एवं दी जाने वाली भैंटों अर्थात गहनों का हिसाब-किताब इसी दिन एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसका सम्पूर्ण लेखा-जोखा नोटिस बोर्ड पर लगाना आवश्यक माना गया है। साथ ही ट्रस्ट की गतिविधियों, आय-व्ययों की जानकारी सहित नए होने वाले कार्यों की मासिक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रेषित करनी आवश्यक होगी।
क्या होगी भावी कार्यक्रम :- प्रशासनिक हल्कों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा की तर्ज पर श्री सुंधामाता मंदिर का संचालन राज्य सरकार देवस्थान विभाग को सौंपेगा। इससे पूर्व प्रत्येक माह की निश्चित तिथि को एसडीएम के समक्ष खुलने वाले भण्ड़ारे में से निकलने वाली दान राशि एवं भैंट की गणना के लिए विडियों केमेरे एवं सीसी टी.वी. केमेरे लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी श्रद्धालु मंदिर के बाहर भी खड़ा-खड़ा भण्ड़ारे से निकलने वाली राशि की गणना होते देख सकता है। गौरतलब यह है कि इस ट्रस्ट में कई वर्षों से लाखों रूपए के घोटाले होते आए है।
इनका कहना :-
-जिला परिषद जिले की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था होती है। गत बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा ट्रस्ट की गतिविधियों में अनियमितता को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव पर देवस्थान विभाग ने निर्देश जारी कर आय-व्यय पर निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगाने का कहा है, जिस पर हमने भीनमाल एसडीएम को निगरानी के लिए नियुक्त कर दिया है और इन निर्देशों की जानकारी ट्रस्ट के सचिव एवं अध्यक्ष को भी दे दी है।
-केवल कुमार गुप्ता जिला कलेक्टर, जालोर
-राज्य सरकार ने वित्तिय व्यवस्थाओं की पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया है और अन्य बिंदुओं पर भी जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। इससे जो सुंधा पर्वती य तीर्थ स्थल के विकास की राह सुदृढ होगी।
-रतन देवासी विधायक, रानीवाड़ा

Tuesday, 22 June 2010

"अब गुजरात जाने की जरूरत नहीं" मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


रानीवाड़ा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जालोर आगमन पर रानीवाड़ा उपखंड़ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ राव सज्जनसिंह ने २१ सूत्री ज्ञापन दिया। गहलोत ने राव से मुलाकात कर ध्यान से सभी समस्याएं सुनकर अतिशीघ्र स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। राव ने बताया कि रानीवाड़ा उपखंड़ का सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था, परंतु कुछ सालों से पानी के अत्याधिक दोहन से भूजल स्तर रसातल की ओर जा रहा है। इसके लिए बारहमासी सुकळ नदी का सरंक्षण जरूरी है। क्षेत्र में फ्लोराइड़ की मात्रा पानी में ज्यादा होने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग फ्लोरोसीस रोग से ग्रसित हो रहे है। रोग से बचाव मात्र नर्मदा के नीर से हो सकता है। रानीवाड़ा क्षेत्र को पाईपलाइन प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए। यह योजना पूर्व में बन चुकी है परंतु बजट ज्यादा होने से स्वीकृत नही हो पाई है। राव ने कहा कि उक्त योजना का दोबारा ऐस्टिमेंट बनाकर स्वीकृत किया जाए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा मुख्यालय पर रीको नही होने से उद्योग धंधे पनप नही हो रहे है। रीको क्षेत्र के लिए रानीवाड़ा डेयरी के पास जमीन अवाप्त कर रीको क्षेत्र घोषित करावे, ताकि कई उद्योग धंधे पनप सके। राव ने रानीवाड़ा खुर्द, डंूगरी, सूरजवाड़ा, सिलासन व करवाड़ा में ३३ केवी विद्युतउपकेंद्र स्वीकृत कराने का निवेदन किया है। इस अवसर स्थानीय विधायक रतनदेवासी, प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, जिलाप्रमुख जसवंतकवंर, परसराम ढ़ाका, अंबालाल चितारा सहित कई जनों उपस्थित रहें।


जालोर। बिशनगढ़ में सोमवार को कैलाश धाम का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एमजीनरेगा ने लोगों को रोजगार में स्थिरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नरेगा मेे साल में सौ दिन का रोजगार दिया जा रहा है। ऎसे में जिलेवासियों को कमाने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं है। 

कांग्रेस को गरीबों व किसानों का सच्चा साथी बताया। हरित राजस्थान का जिक्र करते हुए उन्होेेने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। गाजियाबाद मठ के मठाधीश नारायणगिरी महाराज ने कहा कि नर्मदा का पानी अब जालोर की जरूरत बन गया है। ऎसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वे इस दिशा में सकारात्मक पहले करें। 

सांसद देवजी एम पटेल, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला प्रमुख जसवंत कंवर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, मैसूर सांसद विश्वनाथन, पूर्व सांसद के.सी कौण्डया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोपालसिंह भाद्राजून, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, जोगेश्वर गर्ग, गोपाराम मेघवाल, जुगल काबरा, बिशनगढ़ सरपंच प्रवीण कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

बच्चों को स्कूल भेजो
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा से ही राज्य का विकास हो पाएगा। किसान या मजदूर परिवार का एक भी लड़का पढ़कर अफसर बन गया तो पूरा परिवार सुधर जाएगा। 

गायाें की सेवा करूंगा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद साधु-संतों को विश्वास दिलाया कि अकाल के दौरान मूक पशुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले भी इस दिशा में बहुत प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर अणसी देवी प्रतापजी खिंवेसरा रिलीजियस चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोशालाओं के लिए 11 ट्रक चारा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

23 मिनट का भाषण
बिशनगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 मिनट तक भाषण दिया। 1 बजकर 35 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया तथा 1 बजकर 58 मिनट पर अपना भाषण समाप्त किया। भाषण के दौरान ज्यादा समय नर्मदा व ब्रॉडगेज का जिक्र किया। 

छाया पत्रिका का मुद्दा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ दिनों पहले राजस्थान पत्रिका की ओर से उठाए ब्राडगेज पर सवारी गाड़ी व नर्मदा के पानी का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, सांसद देवजी एम पटेल, महंत नारायण गिरी व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने अपने भाषण में इनका जिक्र किया।

सुनी जनता की समस्याएं
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनता से सीधे मुखातिब हुए। ज्ञापन देने आए विभिन्न संगठनों के लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधे बात की व उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके जिला सरपंच संघ ने जिलाध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित, जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जनसिंह राव, विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ, नगरपालिका अध्यक्ष, सेडिया के ग्रामीणों, देवासी समाज के लोगों, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, रोडवेज कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठनों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपे। वहीं जिला कलक्ट्री में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद बिशनगढ़ रवाना होते समय भी कलक्टर कार्यालय के चैनल गेट के बाहर भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवासी छात्रावास एवं विकास संस्थान समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम को ज्ञापन सौंपे। 

कांगे्रसजनों ने किया स्वागत
स्टेडियम स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरते ही जिला संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जिला प्रमुख जसवंतकंवर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह, विधायक रामलाल मेघवाल, रतन देवासी, भगराज चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई व युवा नेता मोहनकुमार विश्नोई समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने सलामी दी। 

उलझन के मौके
सर्किट हाउस में युकां के पूर्व जिला अध्यक्ष परसराम ढाका व पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। कचहरी परिसर में आरएसी के जवान व वकील जगदीश गोदारा के बीच नोक-झोक हो गई। पुलिस व विद्यार्थी मित्र कई बार एक-दूसरे से उलझते नजर आए।

हेलीकॉप्टर का क्रेज
कार्यüक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों में हेलीकॉप्टर को लेकर खासा क्रेज देखा गया। लोग काफी समय तक उसे निहारते रहे। कार्यक्रम के दौरान भी हेलीकॉप्टर की आवाज पर कई लोग उसे देखने बाहर चले गए।

यहां भी लाओ पानी
कार्यक्रम के दौरान सांसद देवजी एम पटेल ने जिले के लोगों को नर्मदा का पानी पिलाने की पुरजोर वकालात की। उन्हाेंने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां तो बटन दबाकर महादेव की जटा से पानी प्रवाहित कर दिया अब जिले की प्यासी धरती पर नर्मदा का पानी भी प्रवाहित कर दो। 

Tuesday, 27 April 2010

चौधरी की जयंती मनाई

रानीवाड़ा. निकटवर्ती गांग में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी धर्माराम चौधरी की ५६वीं जयंती उनकी समाधि पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने भाग लिया एवं वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, पूर्व उपप्रधान प्रेमाराम चौधरी, किशनाराम बागडवा, दहीपुर सरपंच केराराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, दानाराम चौधरी सहित कई व्यक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Thursday, 22 April 2010

पेयजल आपूर्ति को लेकर माहौल गर्माया

रानीवाड़ा।
नवगठित पंचायत समिति की साधारण सभा की पहली बैठक विधायक रतन देवासी की देखरेख व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सदस्यों ने पेयजल, सड़क, नरेगा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस दौरान माहौल भी गर्मा गया। विधायक देवासी ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने के लिए पीएचईडी के एईएन की जोरदार खिंचाई की। सरपंचों ने पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान हेतु टेंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक को अवगत कराया। इस बैठक में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण भी मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्रवाई को लेकर किया।

विधायक ने बताया - रतन देवासी ने कहा कि कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर डीजाईन का कार्य पूरा हो चुका है। तीन चौराहै का निर्माण प्रथम चरण में होगा। समिति परिसर में शोपिंग कॉम्पलेक्श की डिजाईन का कार्य प्रगति पर है। परिसर में ही भव्य दरवाजा व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट के दिशा निर्देशन में नई आकर्षक डिजाईन में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या प्राकृतिक है। जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील है। कन्टेजेन्सी प्लॉन में ज्यादा से ज्यादा राशि आंवटित की गई है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी टंैंकर की व्यवस्था शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या अधिकतर गांवों में एवजी लाईनमेन के कारण पैदा हुई है। उनकों हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। देवासी ने कहा कि पानी का दुरूपयोग रोकने के लिए फ्लाईंग की टीम गठित की गई है। जिसमें एसडीएम, एईएन, सरपंच व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। वणधर में ऑपनवेल स्वीकृत हो चुका है, शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। जीएलआर में जलापूर्ति सूचारू रूप से करवाने के लिए अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा। नर्मदा से पेयजल लाने के लिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया है, आशा है कि उक्त योजना शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी। देवासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत आपूर्ति अब दोपहर 12 से 6 व शाम ६ से सुबह ६ बजे तक की जाएगी। प्रधानमंत्री मद से वंचित ढाणियों व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस सत्र में सात राउप्रावि को क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही मालवाड़ा में विज्ञान संकाय व रानीवाड़ा कस्बे की बालिका विद्यालय में वाणिज्य संकाय शुरू किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पौशाक वितरण व अग्रिशमन यंत्र की खरीद में पारदर्शिता नही होने से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध प्रेक्टिस कर गरीब मरीजों को सीएचसी तक नही पहुंचने के मसले को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला व बालविकास विभाग के द्वारा 19 आंगनवाड़ी केंद्र व 14 मिनी आगंनवाड़ी केंद्र स्वीकृ त करवाए है, जिनमें कार्यकर्ताओं की भर्ति अतिशीघ्र की जाएगी। देवासी ने कहा कि पंचायत समिति परिसर में विकास वाटिका के रूप में सुंदर बगीचा बनाया जाएगा। साथ ही प्रधान के लिए नया भवन व सभा भवन में सभी सदस्यों के लिए माईक की व्यवस्था शीघ्र ही करवाई जा रही है। समिति की नीजि आय बढाने के लिए शौपिंग कॉम्पलेक्श बनाया जा रहा है।

बाद में एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि फोटो पहचान पत्र का अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न पंचायत मुख्यालय पर तय तिथि पर फोटो पहचान पत्र से वंचित लोग इसका लाभ ले सकते है। पंचायत मुख्यालयों पर राजीवगांधी ई केंद्र के भवन अगस्त से पूर्व निर्वित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा एसएसएफसी के द्वारा सभी पंचायतों को जनसंख्या अनुपात में राशि जारी की गई है। उक्त राशि को सरपंच पेयजल योजनाओं में ही खर्च कर सकते है। सरपंच चाहे तो उक्त राशि से हैडपंप, पाईप लाईन, हैडपंप पर मोटर लगाने जैसे कार्य कर सकते हैं। उन्हानें कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जोकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के माध्यम से टैंकर के द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

पेयजल का मुद्दा गरमाया - जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने पेयजल की समस्या व समाधान को लेकर ग्राम पंचायत वार विस्तार से जानकारी सदन को अवगत करवाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 11 ट्युबवेल व 34 हैडपंप तैयार करवाए गए है, जो सुचारू रूप से चल रहे है। इस दौरान पेयजल की समस्या को लेकर रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में लंबे समय से जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम ने गांग में एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। उन्होंने हिरपुरा, चिमनगढ लाईन पर अवैध कनेक्शन को हटाने की गुहार लगाई। कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्रोई ने मौखातरा में एवजी लाईन मैन लगाने की शिकायत की। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। धानोल सरपंच भीखाराम ने आठ स्कूलों में पेयजल संकट होने की बात कही। मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा ने मालवाड़ा कस्बे में ऑवर हैंड टैंक स्वीकृत करवाने की मांग रखी। आखराड़ में रेलवे स्टेशन के पास भीलों की ढाणी हैंडपंप खुदवाने की गुहार लगाई।

विद्युत पर छिडी बहस - विद्युत विभाग के कनिष्ठ सौरभसिंह ने विभाग के द्वारा चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष २०५ सामान्य श्रेणी के कनेक्शन, १८ एससी, ५७० कुटीर ज्योति व 4 जलदाय विभाग के नए कनेक्शन दिए गए है। मारूवाड़ा, सेवाड़ा व रानीवाड़ा खुर्द में 33केवी स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। बडग़ांव में 132 केवी स्टेशन 2 महिने में शुरू होने की संभावना है। धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ रात्री को ही घरेलू विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे दिन को गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान होना पड रहा है। धानोल सरपंच भीखाराम चौधरी ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में कृषि विद्युत आपूर्ति कराने का निवेदन किया। रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने बीपीएल कनेक्शन के लिए नई फाईलें जमा कराने का मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा नही ली जा रही है।
पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्रोई सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। एसएसए के बीआरसीएफ तेजाराम ने विभाग की गतिविधियां, कम्प्यूटर शिक्षा, पौशाक वितरण, अग्रिशमन यंत्र, शौचालय निर्माण व छात्रवृतियों के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने सुपरवाईजर की कमी की बात कही।

ऐतिहासिक बैठक - पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित आज की बैठक
को ऐतिहासिक माना गया है। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की गई। विधायक देवासी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को भारी कसरत करनी पडी। उन्होंने हर विभाग के अधिकारी को ग्राम पंचायत वार समस्या के समाधान को लेकर सवाल-जवाब किए। जलदाय विभाग पर चर्चा लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक में महिला सदस्य घुंघट धारण किए चुपचाप बैठी रही।

सरपंच अंदर, प्रतिनिधि बाहर - बैठक में ऐसा पहली बार देखा गया कि इसमें किसी भी महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को प्रवेश नही दिया गया, सभी प्रतिनिधि सभा भवन के बाहर खडे रहे। कुछ ने विरोध भी जताया, परंतु सभाध्यक्ष ने उनकों प्रवेश नही दिया।

Friday, 9 April 2010

सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

रानीवाड़ा & बामसेफ के ११ अप्रेल को जालोर मुख्यालय पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में क्षेत्र से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हंै। जिसके तहत गुरूवार को राष्ट्रीय महासचिव सोमाराम कोटेड ने कई गांवों का दौरा किया। कस्बे के सांचौर सड़क मार्ग पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ११ अप्रेल के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम संबोधन देंगे। सम्मेलन में संगठन द्वारा चलाए जा रहे बजट जलाओ अभियान के तहत बजट की प्रतियां जलाई जाएगीं।

Monday, 15 February 2010

उप जिला प्रमुख का किया सम्मान

रानीवाड़ा
राजस्थान भील महासभा द्वारा नव निर्वाचित उपजिला प्रमुख मूलाराम मीणा का सम्मान किया गया। प्रदेश महासचिव भाखराराम राणा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नरसिंग पढिय़ार द्वारा उपजिला प्रमुख का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा महासभा के दल में बीईईओ तोलाराम राणा, प्र.अ. हुकमाराम राणा, जयकिशन राणा, पूर्व सरपंच कोड़का दीपाराम भील, छगनाराम भील, अध्यापक हंजाराम, राजाराम आदि समाज बंधुओं ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने समाज के विकास, शिक्षा को बढा़वा देने, कुरीतियों को मिटाकर समाज में एकता पर बल देने की बात कही। नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख मूलाराम राणा ने समाज बंधुओं को सहयोग करने का आश्वासन देकर समाज हित में सरकारी योजनाओं के सफल संचालन एवं अमल में लाने की बात कही। राजस्थान भील महासभा की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतनदेवासी व कांग्रेस नेता को भील समाज को प्रतिनिधित्व देने पर आभार प्रकट किया गया। भील समाज के इस सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Sunday, 27 December 2009

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया

रानीवाड़ा. कस्बे के भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर कई वक्ताओं ने वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में जाकर मरीजों को फल वितरीत किए। इस अवसर पर रतनसिंह राव, राजेंद्र वैष्णव, भवसिंह डाभी, प्रकाश सैन, चतराराम देवासी, लक्ष्मणसिंह सांचोर, सुरेश कुमार, भुदराराम मेघवाल, प्रेमप्रकाश वैष्णव, अशोक श्रीमाली सहित कई लोग उपस्थित थे।

Thursday, 24 December 2009

विश्नोई की पुण्यतिथि मनाई

रानीवाड़ा
स्थानीय श्री रघुनाथ विश्नोई मैमोरियल कॉलेज में बुधवार को एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में पूर्व चिकित्सा एवं कानून मंत्री स्व. रघुनाथ विश्नोई की २०वीं पुण्यतिथि विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं जिला उपप्रमुख हड़तसिंह भोमिया की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला उपप्रमुख हडमतसिंह ने बताया कि विश्नोई उच्च प्रतिभा व सादगी के पूर्ण जीवन के धनी थे। वे पांच बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे व चिकित्सा व कानून मंत्री बने। कॉलेज निदेशक व पूर्व प्रधान नरेंद्र विश्नोई ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर पूर्वमंत्री को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर जालोर नगर पालिका पार्षद सुरेंद्र विश्नोई, छोटु भाई, कॉलेज प्रवक्ता गोवाराम मेघवाल व अखिलेश कुमार तथा राजकीय महाविद्यालय भीनमाल के प्रवक्ता डॉ. ओमपुरी स्वामी समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध सचिव बी.आर. विश्नोई ने किया।

Friday, 18 December 2009

नलकूप व पाइपलाइन का लोकार्पण किया

रानीवाड़ा
कस्बे के समीप करड़ा गोलिया में नवीन नलकुप का लोकार्पण गुरुवार को विधायक रतन देवासी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह के विशिष्ठ अतिथि उपखण्ड अधिकारी केैलाश चन्द्र शर्मा थे। इस अवसर पर विधायक देवासी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की पानी के लिए किसी को प्यासा नहीं रहना पड़े इसके लिए सरकार सबसे पहले पानी के कार्यों को प्राथमिकता को लेकर जगह-जगह नलकूप खुदवाकर पानी की समस्या से निजात दिलवाने का प्रयास कर रही है। विधालयों में अध्यापकों की कमी पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास यही है कि हर स्कूल में आवश्यकतानुसाार शिक्षक हों। इस अवसर पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सुभाष यादव, विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, सहायक अभियंता जेठााराम वर्मा कनिष्टï अभियंता टीपी सिंह ,सुखराम, माधाराम देवासी, बिजलाराम देवासी, गणेश एडवोकट, विरमाराम ,मसराराम राणा, लालाराम सियाक सेडीया, फरसाराम, हीराराम देवासी कोड़का ,रतनाराम, मालाराम समेत काफी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने सांैपा ज्ञापन

नलकूप लोकापर्ण कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने विधायक देवासी को अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने लोगों से बात कर समाधान का भरोसा दिया।

बांटे इंदिरा आवास के चैक

इस मौके उन्होंने पंचायत दांतवाड़ा की ओर से स्वीकृत १५ इंदिरा आवास योजना के चैक महिलाओं को बांटे। इस अवसर पर विधायक ने इन महिलाओं को आवास बनाने की बात कही। वही विधायक देवासी ने नरेगा योजनांतर्गत पिछले वित्तिय वर्ष में १०० दिन पूर्ण करने वाली एकल महिलाओं को अमृतादेवी विश्नोई पुरस्कार योजना के तहत घागरा ओढऩी प्रदान की। दांतवाड़ा पहुंचने पर महिलाओं व बालिकाओं ने समैया कर स्वागत किया।

सामुदायिक सभा भवन का उद्घाटन

इसी प्रकार विधायक रतन देवासी ने दांतवाड़ा ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक सभा भवन का लोकापर्ण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक देवासी ने कहा कि मेरा प्रयास गांवों के विकास का रहेगा तथा शिक्षा, पानी, बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देकर हरसभंव उन्हे समान्तर बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा। वहीं उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर एक ट्यूबवैल खुदवाने का भरोसा दिलवाया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, एसडीएम कैलाशचन्द्र शर्मा, सरपंच बाबुराम राणा, मदन देवासी, लाखाराम, उदाराम, मंगलाराम राणा, ओखाराम, निम्बाराम, सोवलाराम समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।

Thursday, 17 December 2009

देवासी करेंगे उद्घाटन

रानीवाड़ा विधायक रतनदेवासी गुरूवार को कई जगह नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन कर लोकार्पित करेंगे। विकास अधिकारी ने बताया कि सवेरे ११ बजे दांतवाड़ा में सार्वजनिक सभाभवन का उद्घाटन करके ग्राम पंचायत भवन में अमृतादेवी योजना के तहत १०० दिन पूरा करने वाली महिला श्रमिकों को घाघरा-ओरणी का ड्रेस प्रदान करेगी। बाद में दोपहर ३ बजे जाखड़ी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन व पीएचसी में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण कर घाघरा- ओढऩी का वितरण करेंगे। शाम ४ बजे जोडवास में आंगनवाड़ी भवन व हाट बाजार का उद्घाटन करके आम सभा को संबोधित करेंगे। जोडवास में भी घाघरा-ओढऩी वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Wednesday, 16 December 2009

किसान संघ की बैठक संपन्न

रानीवाड़ा
भारतीय किसान संघ उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक कस्बे के आपेश्वर महादेव मंदिर में विभाग महामंत्री सोमाराम चौधरी की देख-रेख में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनगर्ठन कर चेणीदान चारण को उपशाखा के अध्यक्ष पद पर चुना गया। महामंत्री के रूप में मालमसिंह पूरण को बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को शीघ्र ही कार्यकारिणी के गठन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अकाल के दौरान किसानों को फसली बीमा दिलाने के लिए चर्चा की गई तथा इस कार्य को लेकर आंदोलन शुरू करने की रूप रेखा बनाई गई। किसानों ने विद्युत कृषि कनेक्शन से मीटर प्रणाली के तहत फ्लेट रेट से तीन गुना ज्यादा बिल आने पर चिंता व्यक्त कर मीटर प्रणाली का विरोध करने का निर्णय लिया गया

Tuesday, 15 December 2009

महिलाओं को सशक्त बनाने का कदम : चौधरी

रानीवाड़ा
पंचायत समिति मुख्यालय पर साक्षरता विभाग द्वारा व्यावसायिक शिविरों में तैयार सामग्री की प्रदर्शनी व स्टॉल का शुभारंभ रविवार शाम को मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने फीता काटकर किया। चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है। समारोह के अध्यक्ष विधायक रतन देवासी ने कहा कि क्षेत्र में महिलाएं आखरज्ञान लेने के साथ साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें तथा स्वयं छोटी छोटी बचत कर योजना का लाभ उठावें। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख मंजू मेघवाल ने कहा कि अब महिलाओं को साक्षर होकर पंचायती राज को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। भीनमाल के पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने महिलाओं के लिए इस प्रकार के आयोजनों को सार्थक प्रयास बताया। जिला कलेक्टर के.के. गुप्ता ने प्रदर्शनी व स्टॉल की जानकारी ली। साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज एवं साक्षरता सहायक चमनाराम देवासी ने साक्षारता विभाग के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांचौर पूर्वप्रधान सुखराम विश्नोई, भीनमाल नगर पालिकाध्यक्ष हीरालाल बोहरा, उप कलेक्टर कैलाशचंद्र शर्मा, विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, सांचौर पंचायत समिति प्रशासक सतीश प्रकाश कट्टा, जिला परिषद सदस्य रवाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य जीवाराम, आसुराम, पूनमाराम, पीराराम, परसराम ढाका, गणेश एडवोकेट, ईश्वर मेहता, पारसमल जीनगर, उपप्रधान प्रेमाराम चौधरी, अंबालाल चितारा, सरपंच तगाराम, कृष्ण कुमार रोड़ा, डॉ. आलाराम चौहान, सहायक अभियंता अमृतलाल वर्मा, जलदाय आरएम यादव, जेठाराम वर्मा, रमेश शर्मा, वरधाराम परमार, नारणाराम, ग्राम सेवक भाणाराम बोहरा, प्रेरक पुरूषोत्तम, नव साक्षरता मंजु, गीता व अल्का समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Friday, 4 December 2009

स्कूल के नाम का फैसला १२ साल बाद सुलझा

रानीवाड़ा
निकटवर्ती धामसीन गांव में सरकारी स्कूल के नाम को लेकर १२ वर्ष से चल रहे विवाद का गुरुवार को समापन हो गया। इस स्कूल के नाम पर एक पक्ष को आपत्ति थी। जिसके बाद कई सालों से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। लोक अदालत में न्यायाधीश की पहल पर यह मामला सुलझा लिया गया। जिसके बाद अब इस विद्यालय का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय धामसीन होगा।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार धामसीन के समाजसेवी रणजीतसिंह देवड़ा ने प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से अनुमति लेकर विद्यालय का नाम सरदारसिंह समरथसिंह चेरीटेबल ट्रस्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालय करने की शर्त पर वर्ष-१९९८ में इसका पुनरोद्धार करवाया था। इस कार्य पर दानदाता परिवार ने इस विद्यालय पर ३१ हजार खर्च किए एवं विद्यालय का नाम बदलकर सरदारसिंह समरथसिंह चेरीटेबल ट्रस्ट राजकीय माध्यमिक विद्यालय अंकित कर दिया। बाद में धामसीन निवासी जयसिंह हुकमसिंह, शैतानसिंह जीवसिंह, बाबू भावाजी व लखमा धुड़ाजी सहित कई जनों ने इसके विरूद्ध पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद यह मामला मुंसिफ कोर्ट रानीवाड़ा में चला गया। उस समय गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। प्रतिक्रिया स्वरूप कई हमले व मारपीट के मामले भी दर्ज हुए। इस बीच दानदाता परिवार की ओर से भी मुंसिफ कोर्ट रानीवाड़ा में मामला दर्ज करवाया गया। जहां इस परिवार के पक्ष में निर्णय हुआ। इस निर्णय के विरूद्ध २००१ में भीनमाल के एसीजेएम कोर्ट में अपील की गई। कुछ दिन पूर्व भीनमाल के एसीजेएम केसी. मीणा ने पहल कर इस मामले में धामसीन गांव में ग्रामीणों को इक_ा कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में सशर्त राजीनामा कराया गया। जिसके तहत दानदाता रणजीतसिंह देवड़ा ने ट्रस्ट का नाम हटाने पर सहमति दे दी। इसके बाद विद्यालय का नाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय धामसीन मान लिया गया। वहीं वादीपक्ष जयसिंह देवड़ा वगैराह ने उस वक्त विद्यालय पर खर्च राशि ३१ हजार दानदाता परिवार को लौटाने की सहमति दी। हालांकि रणजीतसिंह ने इस राशि को स्वीकार कर उसमें ११ सौ रुपए जोड़कर कुल ३२ हजार एक सौ रुपए विद्यालय की एसडीएमसी में जमा करवा दिए।

Thursday, 3 December 2009

युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोरों पर

रानीवाड़ा
युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोरों पर है। अभियान के तहत गंगाराम खीचड़ के नेतृत्व में डीगांव, भाटीप, कोड़का, सामराणी, करड़ा, करवाड़ा, कोटड़ा, दांतवाड़ा, सांतरू, सेवाड़ा, सांकड़, गुंदाऊ, सेडिया, मीरपुरा, धानोल सहित कई गांवों में युवाओं से संपर्क किया गया। अभियान में विधानसभा के एईओ परसराम ढाका, मोबाइल टीम के प्रभारी व जिला युवा कांग्रेस महासचिव गंगाराम विश्नोई, एडवोकेट गणेशाराम देवासी, कृष्णकुमार पुरोहित, सर्जनसिंह राठौड सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भीनमाल& रामदेव विकलंाग सेवा समिति द्वारा गुरुवार को नि:शक्तजन दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष घेवरचंद राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान कच्ची बस्ती में गरीब बच्चों को फल वितरित कर विकलांग व नि:शक्तजनों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजना के मार्फत मिलने वाली सुनिधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कहीं। इस अवसर पर भंवरलाल टांणी, विनोदकुमार जैन, कलाराम माली, राजेश छिपा, तलकाराम मेघवाल मौजूद थे।