Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label ST. Show all posts
Showing posts with label ST. Show all posts

Wednesday, 24 February 2010

आदिवासी जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने जनप्रतिधियों का सम्मान समारोह रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर थे जबकि अध्यक्षता जोधपुर संभाग के अध्यक्ष अमरसिंह कालुंदा ने की। समारोह में आदिवासी समाज से निर्वाचित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जालोर जिला उपप्रमुख मूलाराम भील, आबुपर्वत नगरपालिका अध्यक्ष लीला परमार, जसवंतपुरा प्रधान दीपाराम भील, रोहित प्रधान रेश्मादेवी भील, सिवाणा प्रधान मालाराम भील, जादूगर शायरमल कड़वा, एकलव्य समिति के अध्यक्ष किशोर आलिका सहित कई सरंपच व वार्डपंचों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों ने समाज में शिक्षा का प्रसार प्रचार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिनेश परमार, सांकलाराम राणा व होतीराम वडलू सहित कई लोग मौजूद थे।

Monday, 22 February 2010

जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने जनप्रतिधियों का सम्मान समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर मौजूद रहेंगे। वहीं अध्यक्षता जोधपुर संभाग के अध्यक्ष अमरसिंह कालुंदा करेंगे। समारोह में आदिवासी समाज से निर्वाचित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। जालोर जिला उपप्रमुख मूलाराम भील, आबूपर्वत नगरपालिका अध्यक्ष लीला परमार, जसवंतपुरा प्रधान दीपाराम भील, रोहित प्रधान रेश्मादेवी भील व सिवाणा प्रधान मालाराम भील सहित कई सरंपच व वाडऱ् पंचों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शक्ति हॉस्पिटल के पास कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा।