Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label Roadways. Show all posts
Showing posts with label Roadways. Show all posts

Monday, 28 March 2011

रामसीन-रानीवाड़ा मार्ग का होगा कायाकल्प

रानीवाड़ा! बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए अब शीघ्र ही रामसीन से रानीवाड़ा वाया भीनमाल तक सड़क नवीनीकरण के लिए एस्टीमेट तैयार होगा। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रमोद जैन ने विभागीय सचिव और अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हंै। गौरतलब है कि रिमोट (रिपेयर इम्प्रूवमेंट मेंटेन ऑपरेट एंड ट्रांसफर) योजना के तहत रोहिट से सिरोही जिला बोर्ड वाया जालोर, रामसीन, जसवंतपुरा सड़क नवीनीकरण के लिए ११५ करोड़ का एस्टीमेट तैयार हो चुका।
जिला प्रमुख जसवंत कंवर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी व प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सानिवि मंत्री प्रमोद जैन से मलाकात कर रोहिट से सांचौर वाया भीनमाल फोर लेन की मांग की गई थी। इसी के तहत रोहिट से सिरोही जिला बोर्ड वाया जसवंतपुरा एस्टीमेट तैयार किया गया था, लेकिन रामसीन से रानीवाड़ा वाया भीनमाल ६३ किलोमीटर मार्ग इससे वंचित रखा था। जिसके लिए पुन: मांग करने पर मंत्री जैन ने विभागीय सचिव एवं अधीक्षण अभियंता जालोर को इस मार्ग के लिए शीघ्र ही अनुमानित तकमीना तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता रानीवाड़ा अमृतलाल वर्मा ने बताया कि अनुमानित तकमीना तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। शीघ्र ही पूरा कर उच्च अधिकारियों को भिजवाया जाएगा। इसी प्रकार रानीवाड़ा विधायक रतनदेवासी और कांग्रेस जिला अध्यक्षक समरजीतसिंह ने कहा कि रोहिट से आहोर, जालोर, बागरा, रामसीन, सिरोही जिला बोर्ड, भीनमाल व रानीवाड़ा तक सड़क नवीनीकरण से यातायात को नई व्यवस्था मिलेगी। इससे विकास के भी नवीन मार्ग खुलेंगे।

Tuesday, 27 April 2010

निजी बस संचालक हुए परेशान, बस सेवा प्रभावित

रानीवाड़ा।
तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वाहनों के संचालन की अनदेखी से निजी बसों में यात्रियों का टोटा है, जिसके चलते आर्थिक हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। परेशान अनेक बस मालिकों ने धन्धा समेट लिया है, वहीं कई बस मालिकों ने मार्गो पर बसें कम कर दी हैं।
रानीवाड़ा से झाब, धूबडिय़ा वाया सेवाड़ा, रतनपुर वाया जाखड़ी व जसवंतपुरा वाया बडग़ांव मार्ग की तो हालात यह है कि प्राइवेट जीपें, टेम्पो, ट्रैक्टर आदि जिस मार्ग पर चलते हैं, उस मार्ग की सवारियां लेकर प्राइवेट वाहन के आगे चलते है जिससे निजी बसों में तो यात्री भार कम हुआ ही, लगेज भी कम हो गया है। इसके चलते करड़ा मार्ग पर बस मालिक ने फेरे कम कर लिए तथा मेड़ा, गोलवाड़ा मार्ग पर बस मालिकों ने सेवाएं पूरी तरह बंद कर ली।

आवागमन के साधन नहीं:- अवैध वाहनों के संचालन के चलते रानीवाड़ा से सिलासन वाया तावीदर मार्ग पर एक भी बस सुविधा का साधन नहीं है। इस मार्ग पर पूर्व में दिन में कई बार बसें चलती थी, लेकिन आर्थिक संकट के चलते ये बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में धड़ल्ले से चलने वाले अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग का कोई अंकुश नहीं है। विभाग के अधिकारी अगर ध्यान दें तो अवैध वाहनों का संचालन बंद हो।

समय पर नहीं चलती निजी बसे:- प्राइवेट बस मालिक भी यात्रियो के लोभ के चलते अपने मन माने समय से चलते है। इस कारण यात्री जो साधन जल्दी मिल जाए उसमें बैठकर जाना पसंद करता है, वैसे भी निजी बसें परिवहन विभाग के तय समय से घण्टे भर बाद गन्तव्य पर पहुंचती है। रानीवाड़ा से झाब वाया करड़ा के ६५ किलोमीटर मार्ग को तय करने में बस को चार घण्टे से अधिक समय लगता है जिससे आज की इस भागदौड़ की जिन्दगी में लोगों को जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह अन्य वाहनो का उपयोग करना पड़ता है।

पुरानी बसें कबाड़ में:- प्राइवेट बस मालिक परिवहन विभाग के बढ़ते टैक्स, स्टाफ का भत्ता, खर्च, वेतन वं डीजल खर्चे, बढ़ते तेल के भाव व अवैध वाहन संचालन निजी बस मालिकों के लिए कोढ़ में खाज का कार्य करता है। इसके चलते घाटे की भरपाई करने के लिए अनेक बस मालिक संख्या घटाने लगे है। पुरानी बसों को बेचकर नई मॉडल की बसे खरीद रहे है। जो कि डीजल का ऐवरेज पुरानी बसों से ज्यादा देती है।

इनका कहना:-
प्राइवेट बसें बिना परिवहन विभाग की मदद के चलाना मुश्किल है, विभाग को अवैध आपरेटर्स के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
- मनोहरसिंह गहलोत, नीलम बस सर्विस रानीवाड़ा।
प्राइवेट बस सेवा से आम जनता का कई प्रकार की सहूलियत होती है, ग्रामीण कम दर पर सुरक्षित यात्रा करता है। सामान का परिवहन भी आसानी से करता है। सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए।
- मेदाराम चौधरी, पूर्व सरपंच, गांग।

Saturday, 17 April 2010

रोडवेज के किराए में कटौती

रानीवाड़ा. राजस्थान रोडवेज ने सांचौर से जोधपुर जाने वाली बसों में शनिवार से यात्री भाड़े में कमी की है। सांचौर रोडवेज डिपो के बुकिंग प्रभारी मधुसुदन दवे ने बताया कि यात्रियों की मांग एवं सुविधा के तहत सांचौर से जोधपुर रूट में ८.३० बजे, ९.३० बजे, १०.०० बजे, १२.४५ बजे, व १४.४५ बजे चलने वाली रोडवेज की बसों में जोधपुर का यात्री किराया १५८ की जगह १३८ रुपए, बालोतरा तक का ९६ की जगह ८४ रुपए, सिणदरी तक का ७० की जगह ६१ रुपए और गुड़ामालानी तक ३६ की जगह ३१ रुपए किया गया है।