Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label Fuction. Show all posts
Showing posts with label Fuction. Show all posts

Monday, 23 May 2011

मालवाड़ा में राजनैतिक बवाल, कार्य पर तोडफ़ोड


रानीवाड़ा।
मालवाड़ा कस्बे में मुख्य बस स्टेण्ड़ पर सौंदर्यकरण को लेकर विधायक रतन देवासी के प्रयासों से एवं दानदाता परिवार के सौजन्य से हो रहे निर्माण कार्यों ने राजनीति का रूप ले लिया है। एक तरफ विधायक के समर्थक किसी भी सूरत में उक्त निर्माण कार्य को जारी रखने की जिद कर रहे है, वही दूसरी ओर मालवाड़ा के ग्रामीण उक्त निर्माण कार्यों को अतिक्रमण का रूप देकर रूकवाने के प्रयास में लगे हुए है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार मौके का मुआयना भी किया एवं स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास भी किया, फिर भी राजनैतिक दखल के चलते यह कार्य विवाद का रूप ले रहा है।
जानकारी के मुताबिक, भामाशाहों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध मालवाड़ा कस्बे में कई वर्षों पूर्व दानदाता परिवार आरके माधाणी ने बस स्टेण्ड़ के पास अपने निजी खेत में केसर बाग की स्थापना कर कस्बा वासियों एवं मवेशियों के लिए निशुल्क पानी की व्यवस्था शुरू की थी, जो अभी भी जारी है। केसर बाग के पास भी ग्राम पंचायत की भूमि में दानदाता परिवार के द्वारा मुत्रालय एवं पशुओं के पीने के लिए अवाड़ा बनाया गया था। कई वर्षों बितने के बाद मुत्रालय एवं अवाड़ा क्षतिग्रस्त हालत में होने की वजह से ग्रामीणों की मांग पर दानदाता परिवार से इस स्थल पर नया मुत्रालय एवं अवाड़ा निर्माण सहित १५० फूट लंबी इंटरलोकिंग पक्की पट्टी बनाने पर सहमति जताई। इस कार्य को लेकर पंचायत ने दानदाता परिवार को इजाजत भी दे दी। कुछ दिनों पूर्व दानदाता परिवार के द्वारा निर्माण कार्य शुरू करवाया गया, परंतु गांव की राजनीति के चलते ग्रामीणों ने उसे अवैध अतिक्रमण का मामला मानते हुए विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया। कई ग्रामीण निर्माण कार्य को रूकवाने के लिए कार्यवाहक एसडीएम के समक्ष पेश भी हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआवना भी किया। कई ग्रामीणों के बयान लिए, उक्त कार्य कस्बे के सौंदर्यकरण में सहायक होने एवं जनहित का प्रतित होने पर उन्होंनें निर्माण कार्य को जारी रखने के आदेश दिए। शनिवार दोपहर के बाद गांव के कुछ लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर वहां कार्य कर रहे लोगों को भगा दिया एवं निर्माण कार्य के साथ तोडफ़ोड भी की। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंची। तथा समझाईस कर मामला शांत करवाया।
मालवाड़ा सरपंच दीवालीदेवी भील ने बताया कि ९ दिसम्बर 2010 को दानदाता परिवार ज्ञानचंद रूपचंद माधाणी ने जनहित को देखते हुए उक्त स्थल पर आरआई भवन से केसरबाग तक इंटरलोकिंग टाईल्स लगवाने, ट्रिगार्ड, पूराने लोहे के बने चबुतरे की जगह नया भवन बनवाने एवं महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग मुत्रालय बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। जिस पर ग्रामपंचायत की बैठक में आमसहमति बनने में पंचायत से निर्माण कार्य शुरू करवाने की अनापत्ती जारी की थी। कार्य जनहित में एवं गांव की सुंदरता बढ़ाने के लिए हो रहा है।
दूसरी ओर समाजसेवी हरीशचंद्रसिंह देवल ने बताया कि उक्त स्थल सार्वजनिक है, जिस पर पशुओं के पीने के लिए अवाड़ा बना हुआ है, यही पर गांव की मवेशियों के लिए कई लोग चारा भी डालते है। इस जगह पक्का निर्माण होने से अतिक्रमण का भय है। इस स्थल पर नए निर्माण की गांव को फिलहाल कोई जरूरत नही है। यदि निर्माण कार्य नही रूकवाया गया तो मालवाड़ा गांव के लोग कड़ा विरोध जताएंगे।
इस विवाद के चलते दोनों गुु्रपों में तनातनी देखी जा रही है। मूंछ का बाल बने इस कार्य को विधायक एवं दानदाता परिवार किसी भी सूरत में पूरा करवाना चाहते है। वही अन्य ग्रामीण काम को रूकवाने के कार्य में लगे हुए है। सभी जगह इस विवाद के बारे में लोग चर्चा करते नजर आ रहे है।

Wednesday, 3 November 2010

प्रतिभाओं का किया बहुमान

रानीवाडा
चौधरी छात्रावास में आंजणा चौधरी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके सूरजकुंड मठ बडगांव के महंत लेहरभारती का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवजी पटेल ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। पटेल ने कहा कि समाज आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। महंत लेहरभारती ने कहा कि शिक्षा के रास्ते पर चलकर सभी समाज विकास कर सकते हैं। कांग्रेस नेता नेता जगदीश चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा के लिए आवासीय शिक्षण संस्थान का निर्माण रानीवाडा में करवा कर बालिका शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू किया जाए। कार्यक्रम को शिक्षाविद भैराराम चौधरी, रानीवाडा के पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके छात्र दिनेशकुमार, अम्बाराम, भरतकुमार और छात्रा बगदीकुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोदाराम चौधरी, हरीशकुमार, प्रेमाराम चौधरी और सरक्षक हिन्दुराम चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

Thursday, 6 May 2010

चौपाल आज

रानीवाड़ा ! राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन गुरूवार को मालवाड़ा में किया जाएगा। ग्रामसेवक मांगाराम देवासी ने बताया कि शाम 7 बजे चौपाल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक रूप से भाग लेंगे। चौपाल में दर्ज होने वाली समस्याओं का निस्तारण उपखंड कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि 13 मई को करड़ा, 20 मई को कागमाला व 27 मई को दहीपुर में भी इन चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

Sunday, 11 April 2010

स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित


रानीवाड़ा. मॉरवेल टी कंपनी के सौजन्य से कस्बे के सेवाडिय़ा आपेश्वर महादेव मंदिर में भाग्यशाली ड्रॉ सहित उपभोक्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर संदीप जैन ने कहा कि मॉरवेल चाय अपनी गुणवत्ता को लेकर विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस मौके ड्रॉ भी खोले गए। बाद में स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्थानीय डीलर वरदाराम माली व विजयराज माली ने कंपनी के प्रोडक्ट व विभिन्न स्कीम की ग्राहकों को जानकारी दी।

Thursday, 25 March 2010

शहीद दिवस मनाया

रानीवाड़ा
कस्बे के एक कॉम्पलेक्स में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में यूथ बिग्रेड की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता हरसन देवासी ने इस अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के त्याग व आजादी में उनकी अहम भूमिका के बारे में संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रकाश विश्नोई, अशोक चौधरी, मसराराम देवासी , शिवलाल, प्रताप भील, गोवाराम राणा ने भी बैठक को संबोधित किया।