Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label SBC. Show all posts
Showing posts with label SBC. Show all posts

Saturday, 24 September 2011

निर्माण को लेकर बैठक, दिया ज्ञापन

रानीवाडा!
राज्य सरकार की ओर से रानीवाड़ा तहसील के आलड़ी गांव में देवनारायण योजना के तहत आवंटित आवासीय विद्यालय की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर देवासी-गुर्जर समाज की बैठक शुक्रवार को हुई। शहर के देवासी छात्रावास में हुई इस बैठक के दौरान आवासीय विद्यालय की भूमि को लेकर विरोध कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया। साथ ही भूमि पर जल्द से जल्द विद्यालय निर्माण शुरू कराने के संबंध में निर्णय किया गया। बैठक को युवा नेता गोपाल देवासी, जितेंद्र कसाना, गणेश देवासी, अर्जुन देवासी, गणेशाराम देवासी, पूनम सिंह गुर्जर व चौथ सिंह गुर्जर समेत विशेष पिछड़ा वर्ग के कई लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद सभी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।