Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।
Showing posts with label railway. Show all posts
Showing posts with label railway. Show all posts

Monday, 28 February 2011

रेल मंडल के डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा


रानीवाड़ा।
रानीवाड़ा कस्बे के रेलवे प्लेटफार्म पर मूलभूत व्यवस्थाओं एवं सौंदर्यकरण को लेकर जोधपुर रेल मंडल के डीसीएम जी.एम. शर्मा ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने भी यात्रियों की ओर से समस्याओं को लेकर ध्यान आकर्षित करवाया। शर्मा ने आज रेलवे डाक बंगले में कस्बा वासियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विधायक देवासी ने उनसे कहा कि रेलवे स्टेशन का मुख्य गैट संकड़ा होने के कारण यात्रियों का अपने वाहन पार्किंग एवं आने-जाने में समस्याएं झेलनी पड़ती है। रेलवे स्टेशन का मुख्य गैट पुलिस थाने के पास स्थित डाक बंगले के सामने किया जाए, जिससे यातायात के बाधित होने की समस्या समाप्त हो सकेगी एवं स्टेशन का सौंदर्यकरण भी हो सकेगा। इस कार्य के लिए यदि रेल निगम के पास बजट की कमी है, तो कई दान-दाता सुंदरगेट बनाने के लिए तैयार है। देवासी ने वाहन पार्किंग स्थल का समतलीकरण कर दीवार की ऊंचाई करके उस पर रैलिंग लगाने की मांग भी रखी, ताकि सड़क पर गुजरते समय यात्रियों को पार्किंग में खड़े वाहन सरलता से दिख सके।
सरपंच गोदाराम देवासी ने रेलवे प्लेटफार्म के उस पार सांचोर रेलवे क्रोसिंग से भीनमाल रेलवे क्रोसिंग के बीच सड़क निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग रखी। उन्होंनें बताया कि यह बाईपास बनने से प्लेटफार्म के उस पार आवासीय कॉलोनी के लोगों को आवागमन एवं क्रोसिंग बंद होने की स्थिति में वाहन चालकों को इस पार से उस पार जाने में सुगमता महसूस हो सकेगी। समाजसेवी हरजीराम देवासी ने भीनमाल रेलवे क्रोसिंग के पास स्थित बरसाती नाले पर बने हुए पुल के नीचे से वाहन गुजरने के लिए निगम से अनापति प्रमाण पत्र प्रदान करने का निवेदन किया, ताकि क्रोसिंग बंद होने के समय आपात कालिन स्थिति में वाहनों को उक्त नाले से गुजारा जा सके।
एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि रानीवाड़ा कस्बे के अंदर से सांचोर आबुरोड़ राज्य मार्ग गुजर रहा है। यातायात के भारी दबाव के चलते कई बार जाम लगने की स्थिति बन जाती है। इस समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन ने विधायक की पहल पर जारड़ा से सेवाडिय़ा के बीच गुजरने वाली ग्रेवल सड़क का डामरीकरण करने का प्रस्ताव सरकार को भिजवाया है। जिसको आदर्श बाईपास बनवाया जाएगा, परंतु इस सड़क मार्ग पर मानव रहित रेलवे फाटक होने की वजह से जन हानि की संभावना रहेगी। अत: इस मार्ग पर स्वचालित फाटक  की स्वीकृति मिलती है, तो कस्बे की यातायात समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
वरिष्ठ नागरिक जुगराज जीनगर ने सवारी गाड़ी के वर्तमान समय को बदलने एवं फेरे बढ़ाने की बात कही। ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा ने पुलिस थाने के सामने रेलवे भूमि में सुलभ शौचालय का निर्माण करने की बात बताई, ताकि रेलवे यात्रियों को शौचालय की समस्या से निजात मिल सके।
डीसीएम शर्मा ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उक्त समस्त स्थलों का मौका मुआयना कर यथासंभव स्वीकृतिया जारी करने का आश्वासन दिया। उनके साथ सीएमआई दिलीप चौधरी, ए.एस.एम. सुबोधकुमार, तहसीलदार खेताराम सारण, सहायक अभियंता अमृतलाल वर्मा, वीराराम वाघेला सहित कई जने मौजूद थे।

Friday, 25 June 2010

धानेरा-रानीवाड़ा तक पूरा हुआ सीआरएस

रानीवाड़ा
बहुप्रतिक्षित समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज के प्रथम चरण के दूसरे दिन गुरूवार को धानेरा से रानीवाड़ा रेलमार्ग का सीआरएस किया गया। मुख्य संरक्षा ंअधिकारी प्रशांतकुमार के दिशा निर्देशन में चल रहे सीआरएस के दौरान बुधवार को कई प्रकार की कमीबेशी को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। सीआरएस सवेरे नौ बजे धानेरा प्लेटफार्म के निरीक्षण के साथ शुरू हुआ। बाद में यह टीम डूगडोल, जारी, रतनपुर होते हुए शाम को 6 बजे रानीवाड़ा पहुंची। रानीवाड़ा पहुंचने पर विधायक रतन देवासी ने सीआरएस प्रशांतकुमार का साफा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ आए डीआरएम जी.पी. अग्रवाल, सीएसओ आर.के. मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी राणा विक्रमसिंह, प्रोजेक्ट मेनेजर विजय नाथावात, यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली का भी कस्बा वासियों ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया।

विधायक ने उठाई मांगे : स्वागत समारोह के दौरान विधायक रतन देवासी ने कहा कि जिले के कांग्रेस नेता विधायक रामलाल मेघवाल, प्रदेश सचिव पुखराज पारासर ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री से तुरंत यात्री गाड़ी शुरू करवाने का निवेदन किया था। रेल मंत्री के प्रयासों से सीआरएस शुरू हुआ है, आशा है कि जुलाई अंत तक ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी दौडनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने सीआरएस व डीआरएम से प्लेटफार्म पर वॉटर कूलिंग सिस्टम, पार्किंग जोन बनाने, सी ११५ क्रमांक वाली मानव रहित फाटक पर स्वचालित फाटक लगवाने, यात्रियों के लिए छाया की व्यवस्था, फूट ऑवर ब्रिज, प्रतिक्षालय व कम्प्यूटर आरक्षण की व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की है। इसी प्रकार सरपंच गोदाराम देवासी ने भी विभिन्न मांगों को लेकर सीआरएस को ज्ञापन दिया।
डुगडोल यथावत

नवनिर्मित ब्रॉडगेज बनने के बाद डुगडोल रेलवे स्टेशन को विभाग ने बंद करने के निर्देश दिए थे। सीआरएस के निरीक्षण के दौरान डुगडोल स्टेशन पर धानेरा विधायक मफतलाल पुरोहित के नेतृत्व में पांच सौ ज्यादा ग्रामीणों ने स्टेशन पुन: शुरू करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रशांतकुमार व डीआरएम अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांगों को सुनकर उसी समय निर्णय लेकर डुगडोल रेलवे स्टेशन को यथावत रखने की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहीर की।

इनका किया निरीक्षण

प्रशांतकुमार ने सभी रेलवे क्रोसिंग का सघनता से निरीक्षण किया। उन्होंने वर्तमान में संचालित सिंगल प्रणाली के रजिस्टर का भी निरीक्षण कर फाटक बंद होने व शुरू होने की समय सारणी की जानकारी ली। उन्होंने समस्त रेलवे फाटकों पर पानी निकासी के लिए पाईप लगाने के निर्देश दिए। रतनपुर स्टेशन के पास नदी पर बने पुल का भी उन्होंने काफी समय तक निरीक्षण किया। कई जगह पर मिट्टी की भराई सूनिश्चित करने की बात भी कही।

Thursday, 24 June 2010

शुरू हुई सुरक्षा की जांच

रानीवाड़ा
समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी को हरी झंडी मिलने से पहले बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया। पहले चरण का यह निरीक्षण भीलड़ी से सवेरे करीब ९ बजे से शुरू हुआ। जिसमें आयुक्त ने सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। आयुक्त द्वारा इस निरीक्षण के बाद अब शीघ्र ही यात्री गाडिय़ों के संचालन की उम्मीद बंधी हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सीआरएस की टीम रेलवे संरक्षा आयुक्त प्रशांतकुमार के दिशा निर्देश में भीलड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम के साथ डीआरएम जोधपुर जोन जीसी अग्रवाल, मंडल संरक्षा अधिकारी नीरज शर्मा बीआरएम जी.पी. अग्रवाल, सीएसओ आरके मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी राणा विक्रमसिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनल विजय नाथावात, यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली सहित आधा दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों ने निरीक्षण का कार्य शुरू किया। इन सभी अधिकारियों ने एक एक कर ट्रेक पर तकनीकी से जुड़ी तमाम जानकारी ली।

तीन दिन चलेगा सीआरएस : समदड़ी-भीलड़ी के 223.44 किमी के ट्रेक पर विभिन्न चरणों में सीआरएस की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान भीलड़ी से भीमपुरा तक तीन दिन में सीआरएस किया जाएगा। यह चरण पूर्ण होने के बाद द्वितीय चरण के सीआएरस की घोषणा की जाएगी। बुधवार को भीलड़ी से धानेरा तक, गुरूवार को धानेरा से रानीवाड़ा एवं शुक्रवार को रानीवाड़ा से भीमपुरा तक सीआरएस पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसी आशा हैं कि जुलाई अंतिम सप्ताह तक इस टे्रक पर यात्री गाडिय़ों का संचालन शुरू हो जाएगा।

लोगों ने दिया ज्ञापन : सीआरएस प्रशांतकुमार व डीआरएम जीसी अग्रवाल को धानेरा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए लोगों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पर्याप्त मात्रा में शेड, वॉटर कूलिंग सिस्टम, कम्प्यूटर आरक्षण विंडो, पार्किंग जोन सहित कई समस्याओं की ओर ध्यान दिलवाया। साथ ही भीलड़ी से धानेरा के बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर गेट लगवाने का निवेदन भी किया।


इनका हुआ निरीक्षण

सीआरएस प्रशांतकुमार ने भीलड़ी, जेनाल, रामसन व धानेरा के बीच मानव रहित व स्वचालित रेलवे क्रॉसिंग का सघनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ जगह रेलवे फाटक की ऊंचाई पर एतराज कर उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। धानेरा व भीलड़ी के बीच नदी व नालों के उपर बने हुए पुल का भी निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। चारों रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण कर कमियों को सुधारने के आदेश दिए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिंगल सिस्टम, सोलर पैनल को भी शुरू कर ट्रायल किया गया।