रानीवाड़ा ! शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि डिस्कॉम द्वारा बेवजह बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा शहरी व ग्रामीण सहित लघु उद्योगों में अघोषित कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम छह घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कृषि कनेक्शनों पर लगे ट्रांसफार्मर जल जाने के बावजूद विभाग उन्हें समय पर नहीं बदलता है। इसके अलावा नया कनेक्शन लेने पर विभाग के पास सामान ही उपलब्ध नहीं होता।
Hot News अभी - अभी
Showing posts with label Electricity. Show all posts

Thursday, 8 September 2011
Tuesday, 12 October 2010
किसानों ने जताया विरोध
रानीवाड़ा
बडग़ांव जीएसएस पर पांच एमवीए के ट्रासंफार्मर के दो दिन में ही जल जाने को लेकर दर्जनों गांवों के किसानों ने बुधवार को कस्बे के सूरजकुंड में धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के विरुद्ध रोष जाहिर किया। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री सोमाराम चौधरी ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ११ सितंबर को पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। १५ दिन बाद नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया, लेकिन दो दिन बाद वह भी जल गया जिससे कई गांवों की कृषि विद्युत आपूर्ति सहित बडग़ांव कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। किसानों ने प्रशासन व राज्य सरकार के विरूद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार खेताराम सारण व सहायक अभियंता तरूण खत्री ने किसानों को बताया कि तीन दिन में इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली व्यवस्था यथावत कर दी जाएगी। बाद में कस्बे में विरोध स्वरूप रैली का आयोजन भी किया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके बड़ग़ांव सरंपच बाबूराम चौधरी, धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित, मफतसिंह गोयल, अमराराम पुरोहित, जयंतीलाल मेघवाल, रणजीतसिंह, हड़मतसिंह व रूपाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Tuesday, 28 September 2010
ट्रांसफार्मर पहुंचने से किसानों को राहत
रानीवाड़ा
बडग़ांव 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के जल जाने के बाद अब यहां नए ट्रांसफार्मर पहुंच गए हैं। सहायक अभियंता तरूण खत्री ने बताया कि गत 12 दिन से बडग़ांव कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में बामनवाड़ा जीएसएस से सप्लाई दी जा रही थी। अब नए ट्रांसफार्मर आ जाने से शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी। दूसरी ओर बडग़ंाव किसान संघ के अध्यक्ष जयराम पुरोहित ने एसडीएम को पत्र प्रेषित कर ट्रांसफार्मर के जल जाने से उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Friday, 16 July 2010
किसानसंघ ने दिया ज्ञापन
रानीवाड़ा(16.07.2010)
क्षेत्र के किसानों की कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विभागाध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि नए कृषि कनेक्शन में विभाग के द्वारा फव्वारा सेट व ३ स्टार विद्युत मोटर की खरीद अनिवार्य करने से किसानों पर आर्थिक भार बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बूंद-बंूद सिंचाई की पद्धति नरम कृषि भूमि में ही संभव है। रानीवाड़ा तहसील के अधिकांश खेतों में काली कठोर मिट्टी होने की वजह से यह सिस्टम सफल नहीं हो पाएगा। चौधरी ने नए बिजली कनेक्शनों में सरलीकरण करने का निवेदन किया है।
तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि क्षेत्र में मौसम की अच्छी बरसात होने की वजह से किसानों ने बाजार से हाईब्रिड बाजरा खरीदकर बुवाई की है, लेकिन किसानों को नकली बीज दिए गए हैं। खेतों में बाजरे की फसल जमीन से बाहर भी नहीं आई है। ऐसे आरोपी बीज विक्रताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इस अवसर पर काफी तादाद में संघ के सदस्य व किसान उपस्थित थे।

Sunday, 11 July 2010
ज्ञापन सौंपा
रानीवाड़ा. मालवाड़ा कस्बे में बिजली पोल पर झूलते तारों से संभावित दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। समाजसेवी सदीकखां ने बताया कि कस्बे की आबादी में कई बिजली पोलों पर तार ढीले होने के कारण से झुल रहे हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्व में भी डिस्काम अधिकारियों को सूचित किया था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
Monday, 28 June 2010
विद्यालयों से विद्युत लाईने हटेगी
रानीवाड़ा।
उपखंड की समस्त सरकारी स्कूलों के उपर से गुजर रहे विद्युत तारों से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए अब स्थानीय विधायक रतन देवासी ने पहल कर उनकों हटाने के लिए विधायक मद से राशि खर्च करने के आदेश दिए है। विधायक की इस पहल का ग्रामीणों सहित 22 विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आभार प्रकट किया है। सहायक अभियंता तरूण खत्री ने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षैत्र की राप्रावि वगतापुरा, राउप्रावि सूरजवाड़ा, राउप्रावि आजोदर, राउप्रावि कोडी, राउप्रावि जेतपुरा, राप्रावि मामाजी की ढाणी दहीपुर, राप्रावि धनवाड़ा, राउप्रावि चाटवाड़ा, राप्रावि पीपलिया नाड़ी, राप्रावि जीतपुरा, राउप्रावि कोटड़ा, राउप्रावि सावीधर, राउप्रावि चेकला, राशिप्रावि इंडवैय्या पावली, राउप्रावि वाडा भवजी, राउप्रावि जसवंतपुरा, राप्रावि हुकमा की ढाणी सरनाऊ, राउप्रावि लाछीवाड़ा गोलिया, राउप्रावि दुगावा व राउप्रावि सूरावा में स्थित इन विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे है। ग्रामीणों की बार-बार निवेदन पर विद्युत विभाग इस कार्य को करने के लिए सक्षम नही था, विधायक रतन देवासी की पहल पर जोधपुर डिस्काम ने एक योजना बनाकर आधी राशि विधायक कोष से देने पर आधी राशि निगम के द्वारा वहन करने पर सहमति हुई। रानीवाड़ा क्षेत्र की 22 विद्यालयों का सर्वें कर तकमिना बनाया गया। तकमिना राशि ८.१४ लाख में से ४.०७ लाख रूपए विधायक कोष से जमा होते हुए विद्युत विभाग इस कार्य को अतिशीघ्र शुरू कर देगा।
इनका कहना :-
विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार गुजरना गंभीर बात है। देश की भावी पीढि़ पर यह संभावित खतरा है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कोष से राशि देने का पत्र कलेक्टर को भेज दिया गया है। अतिशीघ्र 22 विद्यालय इस समस्या से छुटकारा पा लेेंगे।
-रतन देवासी विधायक, रानीवाड़ा।
विधायक का प्रयास सराहनीय है। विद्युत तारों के हटने से अब विद्यार्थी बिना भय के शिक्षा मंदिर में शिक्षा ले सकेंगे।
-मूलाराम राणा जिला उपप्रमुख, जालोर।

Saturday, 22 May 2010
कागमाला में चौपाल सम्पन्न
रानीवाड़ा।
निकटवर्ती कागमाला ग्रामपंचायत मुख्यालय की रामावि में रात्री कालीन ग्रामीण चौपाल का आयोजन एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चौपाल में उपस्थित विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। शर्मा ने बताया कि भीलों की ढाणी कागमाला में पेयजल की व्यवस्था को लेकर जसवंतपुरा जलदाय विभाग के एईएन श्यामसुदंर शर्मा को तुरंत समस्या के निस्तारण के लिए पाबंद किया गया। राप्रावि चौधरियों की ढाणी चाण्डपुरा का नाम परिवर्तित करने तथा माध्यमिक विद्यालय में खेल-मैदान की भूमि के आवंटन संंबंधित कार्यों को ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर पंचायत समिति में भिजवाने को लेकर सरपंच व ग्रामसेवक को निर्देश दिए गए।
शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र व्यक्तिओं से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करवाने तथा फायदा उठाने की अपील की गई। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान करवाने की बात कही। जिस परीवार में बुर्जुगों की सार संभाल उनके परिजन नही कर रहे है, उनकी सहायता के लिए राज्य सरकार संकल्परत है। ऐसे बुर्जुग सहयोग के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन कर सकते है। सरकार उनके पोषण की व्यवस्था करवाएगी।
ब्लॉक सीएमओं डॉ. आत्मराम चौहान ने टीकाकरण, जननी सूरक्षा योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीडीओं ओमप्रकाश शर्मा ने नरेगा, इंद्रावास एवं पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों सहित ग्रामसेवक, पटवारी, पशुधन सहायक, साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज, समाजसेवी रायमलदेवासी, भूताराम भील, मोहनलाल सैन, प्रकाश कुमार, प्रतापसिंह सहित कई जनों ने भाग लिया।

लेबल:
agriculture,
Crop,
Education,
Electricity,
Naregs
Thursday, 6 May 2010
चौपाल आज
रानीवाड़ा ! राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन गुरूवार को मालवाड़ा में किया जाएगा। ग्रामसेवक मांगाराम देवासी ने बताया कि शाम 7 बजे चौपाल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक रूप से भाग लेंगे। चौपाल में दर्ज होने वाली समस्याओं का निस्तारण उपखंड कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि 13 मई को करड़ा, 20 मई को कागमाला व 27 मई को दहीपुर में भी इन चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
लेबल:
Education,
Electricity,
famine work,
forest,
Fuction,
Gram panchayat,
Health,
Naregs,
PHED
Wednesday, 28 April 2010
आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
रानीवाड़ा।स्थानीय बिजलीघर के आगे गत तीन दिनों से भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता व सहायक अभियन्ता द्वारा किसानों की ग्यारह सूत्रीय मांगों पर दिए आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरनास्थल पर चली चार घंटे की लम्बी समझाइश वार्ता के दौरान कई बार आक्रोशित किसान अधिकारियों से उलझते रहे। विशेषकर कृषि विद्युत आपूर्ति, विद्युत बिलों में गड़बडियां एवं विद्युत सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के चलते किसानों ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता आशाराम जांगीड़, सहायक अभियन्ता तरूण खत्री एवं किसान संघ के अध्यक्ष सेणीदान चारण, विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, उपाध्यक्ष रामलाल साहू, मंत्री मालमसिंह पूरण के मध्य हुई चार घंटे तक समझाइश वार्ता के दौरान अधिकारियों ने किसानों को नियमित छ: घण्टे विद्युत आपूर्ति देने एवं विद्युत बिलो में गड़बडियों सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा जले हुए ट्रांसफार्मर किसानों को 72 घंटे में उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलावाया।
नए कनेक्शन के लिए शीघ्र विद्युत सामग्री मुख्यालय पर उपलब्ध करवाने के लिए ठेकेदार को पाबन्द करने का भरोसा दिलवाया। किसानों की मांग के मुताबिक विजिलेंस टीम के सर्वे का पुनर्मूल्याकंन करने का आश्वासन दिया।
Tuesday, 27 April 2010
धरना जारी
रानीवाड़ा।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान दो दिन से कृषि विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं को लेकर डिस्काम कार्यालय के सामने धरना दे रहे है। तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि आज दूसरे दिन सहायक अभियंता तरूण खत्री से किसानों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई, परंतु मांगे नही मानने पर किसानों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस समय जायद की फसल चरम पर है, किसानों को राज्य सरकार मात्र ३ से ४ घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है, जबकि किसानों को सात घंटे विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि कनेक्शनों के विद्युत भार की जांच करवाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। सुपर ट्रांसफार्मर व स्पॉर्ट बिलिंग को लेकर भी किसानों को भारी समस्याए देखने को मिल रही है।

सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग
रानीवाड़ा
भारतीय किसान संघ ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सुचारु बिजली आपूर्ति की मांग की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि वर्तमान में किसानों को जायद फसल की बुआई के लिए ३ से 4 घंटे बिजली मिलती है तथा पहले यह 7 घंटे मिलती थी। किसानों ने बताया कि विद्युत की आपूर्ति कम होने के कारण फसले सुख रही हैं तथा फसलों को बचाने के लिए कम से कम ७ घंटे बिजली जरूरी है। संघ के विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व १५ अप्रेल को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूरन २६ अप्रेल को विद्युत निगम कार्यालय के सामने अनश्चितकालिन धरना दिया जाएगा।

Friday, 16 April 2010
जायद में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग
रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के किसानों ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान चारण ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते जायद ऋतु की फसल में इस समय सरकार मात्र चार घंटे किसानों को बिजली आपूर्ति कर रही है, जो बहुत ही कम है। क्षेत्र में भू-जल स्तर रसातल में पहुंच गया है। फिर भी बडग़ांव, धानोल, जाखड़ी, सूरजवाड़ा और रोड़ा सहित कई गांवों में अभी भी प्रचुर मात्रा में कृषि योग्य भू-जल उपलब्ध होने के कारण किसान जायद ऋतु में बाजरे की फसल भारी पैमाने पर बुवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि मीटर प्रणाली से किसानों को चार गुना बिल भरने पड़ रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, भंवरदान धूलिया, बाबूराम जाखड़ी, करसन देवासी और करणीदान सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।

Wednesday, 7 April 2010
गांवों को रोशनी का इंतजार
रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव की सौ से ज्यादा ढाणियां रोशनी के लिए तरस रही हंै। प्रदेश में कई मर्तबा सरकारें बदलीं, लेकिन क्षेत्र के खीचड़ों व कांवों की ढाणी की तकदीर वहीं की वहीं है। यहां आज भी बिजली के कनेक्शन नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार कलक्टर और विधायक सहित डिस्कॉम के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इनका कहना है
ञ्चखीचड़ों व कांवों की ढाणी में अभी बिजली नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए अब राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत बिजली पहुंचाने के प्रयास जारी है। कुछ डिमांड जारी कर दिए गए हैं, शेष के डिमांड विद्युत सामग्री के उपलब्ध होने पर कर दिए जाऐंगे।
-तरूण खत्री, सहायक अभियंता, विद्युत निगम रानीवाड़ा
ञ्चढाणियों के साथ निगम सौतेला व्यवहार कर रहा है, सभी आवेदकों को एक साथ डिमांड जारी करना चाहिए। हम ५ वर्षो से रोशनी का इंतजार कर रहे हंै।
-फगलुराम खीचड़, पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत कोटड़ा
आसपास के गांव हैं जगमग
आलम यह है कि खीचड़ों व कांवों की ढाणी के आसपास के गांवों में बिजली की लाईन है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र 3 किमी दूर कोटड़ा गांव, मौखातरा, करवाड़ा एवं मीरपुरा में बिजली आती है, लेकिन खीचड़ों व कांवों की ढाणी की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस कारण ग्रामीण परेशान रहते हैं। खीचड़ों व कांवों की ढाणी में करीब 70-80 घर बने हुए हैं, जिनमें से ५० जनों ने बिजली निगम में घरेलु विद्युत कनेक्शन के लिए ५ साल पहले आवेदन जमा करवा रखा है, लेकिन उनमें से अभी सिर्फ ७ ढाणियों के डिमांड जारी किए गए है। शेष अभी तक डिमांड का इंतजार ही कर रहे हंै।

Friday, 5 March 2010
किसानों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
रानीवाड़ा! क्षेत्र के किसानों ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि किसानों को जायद की फसल के लिए आठ घंटे कृषि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों को विद्युत बील फ्लेट रेट या मीटर प्रणाली को एच्छिक की जाए। ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार से गुजरना ना पड़े। फसली बीमा योजना के तहत जिन किसनों की खरीफ की फसल में नुकसान हुआ था। उनकों फसली बीमा अविलंब दिलाया जाए। किसानों की समस्या का समाधान नही होने पर किसान को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।
Sunday, 21 February 2010
सांकलाराम अध्यक्ष बने
रानीवाड़ा. स्थानीय शाखा के जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव जिलाध्यक्ष बंशीलाल सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुए। कार्यकारिणी में हंजारीराम पुरोहित को संरक्षक, सांकलाराम राणा को अध्यक्ष, लाखाराम देवासी को महामंत्री, अशोकसिंह चौहान को संगठन मंत्री, अशोककुमार मेघवाल को कोषाध्यक्ष, प्रकाशसिंह देवड़ा को संयुक्त मंत्री, मुकेशबाबु मीणा को उपाध्यक्ष, दिनेश चौधरी को कार्यमंत्री और भगवानसहाय शर्मा को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Friday, 5 February 2010
विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत करवाने की मांग
रानीवाड़ा! निकटवर्ती खारा गांव के ग्रामीणों ने विधायक रतन देवासी को पत्र भेजकर पंचायत मुख्यालय पर 33 केवी विद्युत सब ग्रिड स्वीकृत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऐसी स्थिति में खारा में 33केवी का विद्युत उपकेंद्र होने पर विद्युत संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा। इस समय खारा में सरनाऊ 33 केवी से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जो खारा से 15 किलोमीटर दूर है।
Subscribe to:
Comments (Atom)