Hot News अभी - अभी
Showing posts with label Jasmul Dairy. Show all posts

Wednesday, 8 September 2010
घी के भावों में कमी
रानीवाड़ा& जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा संचालित जसमूल डेयरी ने बुधवार को घी के भावों में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई है। डेयरी के प्रबंध निदेशक एम.एल. गरवा ने बताया कि जसमूल घी के टीन पैक के भाव में प्रतिलीटर १५ रुपए की कमी की गई है। इसी तरह टीन पैक घी के भाव ३७५० की जगह ३५२५ रुपए किए गए हैं। गरवा ने बताया कि यह भाव सिर्फ टीन पैक पर ही लागू होंगे, अन्य पैकिंग की दरें यथावत रहेगी।
Saturday, 28 August 2010
बालोत निर्विरोध निर्वाचित
रानीवाड़ा।
जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा संचालित जसमूल डेयरी के चुनाव में आज जोगसिंह बालोत निर्विरोध चैयरमैन पद पर चुने गए। निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल लखानी ने बताया कि आज शुक्रवार को चुनावी प्रक्रिया के तहत एक मात्र बालोत का नामांकन रहने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जाहिर कर उन्हें फुलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बाद में उन्होंने चैयरमैन पद के लिए शपथ ग्रहणकर विधिवत तरीके से कार्यभार संभाला। संचालक मंडल के सभी सदस्यों का भी मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वगताराम पाल, जलालखां, समंदरदेवी, शंकरलाल व ऐलचीदेवी सहित एमडी एम.एल.गरवा, दिलीपकुमार सहित डेयरी के समस्त स्टॉफ ने भी भाग लिया।

Friday, 20 August 2010
पांच डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित
रानीवाड़ा
जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. द्वारा संचालित जसमूल डेयरी में चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार को कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनावी तस्वीर को स्पष्ट कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल लखानी ने बताया कि बुधवार शाम तक 11 निदेशक पद के चुनाव को लेकर २५ नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या 1 से जोगसिंह बालोत, वार्ड संख्या 3 से केसाराम विश्रोइ, वार्ड संख्या 5 से मुकनाराम चौधरी, वार्ड संख्या 6 से रणजीतसिंह देवड़ा व पिछड़ा वर्ग से वगताराम देवासी पाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इस तरह कुल ५ प्रत्याक्षी निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 2 में जलालखां व ईश्वरसिंह, वार्ड संख्या 4 में जेठाराम व तगसिंह, वार्ड संख्या 7 से महेंद्रसिंह व करणसिंह, महिला आरक्षित वार्ड में नैनुदेवी रूपावटी व ऐलसीदेवी, अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड से लखमाराम व समंदरदेवी एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड से जुआराराम व शंकरलाल चुनावी मैदान में है। निदेशक पद के लिए २६ अगस्त को चुनाव करवाए जाएंगे तथा चेयरमैन पद का चुनाव २७ अगस्त को होगा।

Thursday, 19 August 2010
जसमूल डेयरी में चुनावी चहल पहल
रानीवाड़ा
जसमूल डेयरी में अध्यक्ष व निदेशक पद के लिए नाम निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद २५ उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। नाम वापसी गुरुवार को होगी। चुनाव में कई दिग्गज महारथी चेयरमैन बनने की जुगाड़ में लगे हुए है। इस बीच पूर्व चेयरमैन जोगसिंह बालोत डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हंै।
राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जालोर सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित जसमूल डेयरी के संचालक मंडल एवं उनके पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल लखानी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत दोपहर 12 बजे तक नामांकन जमा किए गए। इसके बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई जिसमें २५ नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी गुरूवार दोपहर 2 बजे तक हो सकेगी। इसके बाद चुनाव में भाग लेेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे तक कर दिया जाएगा। अगर आवश्यक हुआ तो मतदान 26 अगस्त को सवेरे 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर निर्वाचित संचालक मंडल पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचित संचालक मंडल सदस्यों द्वारा डेयरी के अध्यक्ष का निर्वाचन 27 अगस्त को किया जाएगा।
महारथियों का भविष्य दांव पर : जसमूल डेयरी जालोर-सिरोही जिले में कार्यरत है। डेयरी के इस बार के चुनावों में कई दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व चैयरमेन जोगसिंह बालोत डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हंै। अब उनकी नजर अध्यक्ष पद पर है। इधर, पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा के भाई रणजीतसिंह भी वार्ड संख्या ६ से उम्मीदवारी दर्ज कराकर बालोत के समीकरण गडबड़ा दिए है। कई बार डायरेक्टर रह चुके वगताराम पाल भी अध्यक्ष पद के लिए चुनौती दे रहे हैं। सिरोही जिले से महेंद्रसिंह राड़बर भी चैयरमेन की दौड़ में शामिल हैं।
चार दशक पुरानी है डेयरी
सन् १९७० में पंजाबी उद्योगपति सिक्का द्वारा स्थापित एवं जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह द्वारा उद्घाटित इस डेयरी का प्रारम्भिक दौर सघर्ष में गुजरा। कुछ समय तक टाटा ग्रुप ने भी संभाला, बाद में १९७५ में सरकार ने इसको अधिग्रहित कर जसमूल संघ बनाया। डेयरी से जालोर सिरोही जिलों के लाखों दुग्ध उत्पादक सीधे रूप से जुडे हुए हैं। वर्तमान में चार सौ से ज्यादा समितियां पंजिकृत हंै। रानीवाड़ा डेयरी का घी दक्षिण भारत के प्रवासी लोगों में लोकप्रिय माना जाता है। कभी देश में प्रथम स्थान पर रहने वाले इस संस्थान के बारे में आरएएस परीक्षा में भी सवाल पूछे जाते हैं। इस समय यहां से ३५ हजार लीटर दूध का संग्रहण कर २५ हजार लीटर दूध विभिन्न शहरों में वितरित किया जा रहा है।
-जसमूल डेयरी में चुनाव पारदर्शिता से शांतिपूर्वक करवाए जा रहे हंै। निर्देशन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी गुरूवार को होगी। आवश्यक हुआ तो चुनाव करवाऐंगे।
- एम.एल. गरवा, प्रबंध संचालक जसमूल डेयरी

Friday, 21 May 2010
रानीवाड़ा डेयरी का घी पहुंचा मैसूर
रानीवाड़ा &जालोर सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित रानीवाड़ा की जसमूल डेयरी का घी अब कर्नाटक के मैसूर शहर पहुंच गया है। बुधवार को डेयरी के प्रबंध संचालक ने झंडी दिखाकर घी के ट्रक को रवाना किया। एमडी एम.एल. गरवा ने बताया कि रानीवाड़ा का शुद्ध देशी घी समूचे देश सहित आप्रवासी राजस्थानियों में खासा प्रसिद्ध है, उनकी मांग पर अब डेयरी प्रशासन ने दक्षिण भारत में मैसूर शहर में सर्वप्रथम घी के विपणन की व्यवस्था की है। बुधवार को १६ हजार किग्रा घी को ट्रक में रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे पूरे दक्षिण भारत में रानीवाड़ा डेयरी के घी की विपणन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर डेयरी के समस्त स्टॉफ सहित मार्केटिंग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Thursday, 4 February 2010
फर्जीवाड़े का मामला दर्ज
रानीवाड़ा! जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित रानीवाड़ा की जसमूल डेयरी में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी बिल बनाकर १३ टिन घी के चुराने का मामला सामने आया है। मामला २२ जनवरी का है। जिसके संबंध में डेयरी की ओर से पुलिस थाना रानीवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
सहायक थानाधिकारी शिवाराम ने बताया कि सांकड निवासी मोहनलाल पुत्र पोकरराम विश्नोई रानीवाड़ा डेयरी में बजरंगबली पथ में दूध का परिवहन करता है। २२ जनवरी को उसने १३ टिन घी का फर्जी बिल बनाकर डेयरी के गोदाम से 13 डिब्बे उठा लिए। इस बीच वह डेयरी के गेट पर कार्यरत सुरक्षा गार्डों की पकड़ में आ गया। जांच के दौरान ये बिल फर्जी पाए गए। सुरक्षा गार्डों द्वारा घी को जब्त करने के दौरान आरोपी मौका देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में प्रबंध संचालक ने पूरे घटनाक्रम की डेयरी अधिकारियों से जांच करवाई। जिसके बाद बुधवार को रानीवाड़ा थाने में धारा ४२० व ४७१ के तहत मामला दर्ज करवाया गया।
Subscribe to:
Comments (Atom)