रानीवाड़ा
निकटवर्ती डूंगरी के हंसाराम महाराज मंदिर में तहसील स्तरीय मेघवाल समाज के प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रतन देवासी व अध्यक्ष के रूप में जसमूल डेयरी प्रबंधक एम.एल. गरवा सहित कई संत महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक देवासी ने कहा कि प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र में ही मिलती हैं। समारोह को आबकारी खीमाराम परमार, जसमूल डेयरी प्रबंधक, शिक्षक नेता वीराराम वाघेला, पूनमाराम सोलंकी, रतीराम कटारिया, पूंजाभाई व बाबूलाल सोलंकी सहित कई जनों से संबोधित कर समाज हित की बात कही। बाद में समाज की प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। संत गणेशनाथ महाराज सांचौर द्वारा प्रतिभाओं को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर नानजीराम गुलशर, जिला उपप्रमुख मूलाराम राणा, कृषि मंडी चेयरमैन समरथाराम, समाजसेवी हरजीराम देवासी, जिला परिषद सदस्य वजाराम पावटी, संत गणेशनाथ महाराज, शिवनाथ महाराज, बगदाराम महाराज, लाधाराम धामसीन, अशोक परमार, अशोक चौहान, चौथाराम, शांतिलाल, जसाराम, हेमाराम, कृष्णलाल, पोपटलाल, जेठाराम व मिलापचंद सहित कई जने उपस्थित थे। समारोह का संचालन झालाराम परिहार ने किया।
Hot News अभी - अभी
Showing posts with label samaj. Show all posts
Showing posts with label samaj. Show all posts
Saturday, 25 December 2010
Saturday, 17 April 2010
प्रांतीय सम्मेलन ८ मई से
रानीवाड़ा.. राजस्थान ब्राह्मण महासभा का २३वां प्रांतीय सम्मेलन ८ व ९ मई को सरदार शहर (चुरू) में होगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण आरक्षण के मुद्दे के अतिरिक्त समाज विकास के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
Monday, 5 April 2010
समारोह में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
रानीवाड़ा& पंचायतीराज चुनावों में मेघवाल समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रविवार को मेघवाल सेवा समाज समिति के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपप्रधान रावताराम मेघवाल व अध्यक्ष कृषि मंडी चेयरमेन समरथाराम ने थे। समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य वजाराम मेघवाल ने भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह में पंचायत समिति सदस्या दीवालीदेवी जाखड़ी, छगनाराम करवाड़ा, वजीदेवी चितरोड़ी, उगमदेवी वणधर, बादलीदेवी चाटवाड़ा व सरपंच भूराराम गांग, नेथीराम आखराड़, जेवीदेवी कागमाला, कमलादेवी चितरोड़ी, कालूराम रोपसी व उपसरपंच छगनाराम जोड़वास का साफा व शाल पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके वक्ताओं ने समाज विकास में एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बाद में निर्णय लेकर समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने व बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संत बगदाराम डूंगरी, पूनमाराम सिंगावास, नागजीराम पूर्वसरपंच, कालुराम अध्यापक, केसाराम हाडेतर, प्रभुराम कडेला, धीराराम, मोटाराम, कांतिलाल, कृष्णकुमार, मीश्राराम परमार, झालाराम, जयचंद, पोपटलाल, मोहनलाल, चौथमल सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to:
Comments (Atom)
