रानीवाड़ा।
पंचायत समिति सभा भवन में साधारण सभा की बैठक प्रधान राधादेवी देवासी एवं विधायक रतन देवासी की देख-रेख में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक देवासी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बरती जा रही ढिलाई को लेकर लताड खिलाई। उन्होंने विभाग वार विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेकर कमी बेशी को लेकर निर्देश दिए।
इस अवसर पर देवासी ने कहा कि राज्य सरकार पेयजल की आपूर्ति को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कोटड़ा में तैयार किए गए नलकूप की लाईन पर पचास से ज्यादा अवैध कनेक्शन को पुलिस के सहयोग से अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए। साथ ही टैंकर के द्वारा जलापूर्ति से वंचित ढाणियों को नए सिरे से चिन्हित करने का कहा। इस कार्य के लिए उन्होंने समस्त ग्रामसेवक, सरपंच व पटवारियों को राजनीति नही कर आम जनता की भलाई के लिए प्रस्ताव बनाने की बात कही। देवासी ने समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों को विद्युतिकृत करने को लेकर विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस कार्य को प्राथमिकता से करने की बात कही। कस्बे में क्षतिग्रस्त विद्युत पौलों को भी तुरंत बदलने की बात कही, ताकि वर्षा ऋतु में संभावित दुर्घटना की आशंका न हो सके।
देवासी ने कहा कि कस्बे की सीएचसी में सस्ती जैनेरिक दवांईयों की उपलब्धता को लेकर शीघ्र ही दवाई की दूकान शुरू करवाई जा रही है। दूकान का निर्माण विधायक कोष से करवाया जाएगा। उन्होंने सेवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत ए.एन.एम. की शिकायत को देखते हुए उसे वहां से हटाने के निर्देश दिए। देवासी ने एसएसए के बीआरसीएफ के तबादला हुए तीन माह बितने के उपरांत चार्ज हैंडऑवर नही करने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत चार्ज लेने के लिए बीईईओं को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि भीनमाल कृषि मंडी को राज्य सरकार ने इसबगोल की विशिष्ट मंडी घोषित किया है। मंडी को आधुनिक सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए 3 करोड़ की कार्य योजना बनाकर भेजी गई है। कार्य योजना स्वीकृत होने पर रानीवाड़ा गौणमंडी का भी विकास हो सकेगा।
इस अवसर पर विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक के दौरान दिए गए प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई के बारे में सदन को बताया। जिला उपप्रमुख मूलाराम राणा ने विद्युत विभाग में डिमांड जमा करवाने के उपरांत सामान समय पर नही दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने डूंगरी के झाबका में ढीले तार को कसने की मांग उठाई।
ग्रामसेवक मुकेशकुमार ने ग्राम पंचायत कार्यालय सूरजवाड़ा को विद्युतीकृत करने की मांग की, उन्होंने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार ने कम्प्यूटर आवंटित किए है, परंतु विद्युत कनेक्शन नही होने के कारण कम्प्यूटर को संचालित करने में समस्याएं आ रही है।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता तरूण खत्री ने बताया कि विधायक रतन देवासी ने अपने कोष से चार लाख रूपए खर्च कर 22 विद्यालयों के उपर से गुजर रहे विद्युत तारों को हटवाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मारूवाड़ा व हर्षवाड़ा में नए 33केवी जीएसएस स्वीकृत हो चुके है। शेष कोटड़ा, दांतवाड़ा, आखराड़, डूंगरी व पांचला में नए जीएसएस के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाने के स्वीकृति के लिए भिजवा दिए है।
बीईईओ तोलाराम राणा ने एमडीएम के तहत गैस कनेक्शन के लिए चार लाख चार हजार रूपए सरकार के द्वारा स्वीकृत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही २८४ विद्यालयों में मीड डे मील के लिए गैस कनेक्शन करवा दिए जाएंगे।
ब्लॉक सीएमओं डॉ. एआर चौहान ने जननी प्रसूति योजना के तहत लाभांवित महिला को एकाउंट पे चैक देने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। एसएसए के आरपी भवंरसिंह राव ने सीटीएस सर्वें के बारे में जानकारी दी। राव ने कहा कि केजीबी का भवन तैयार हो चुका है। विद्यालय से डामर सड़क तक पांच सौ मीटर की दूरी तक ग्रेवल सड़क की जरूरत के बारे में उन्होंने सदन को अवगत करवाया। सीडीपीओ संतोष शर्मा ने स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी। जसमूल डेयरी के प्रतिनिधि पूराराम चौधरी ने डेयरी के द्वारा पशुपालकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा क्षैत्र में डेयरी के ६४ क्रियाशील पशु पोषण केंद्र संचालित हो रहे है। जिनके सदस्य रियायती दर पर पशु आहार खरीद सकते है।
वन विभाग के रेंजर नाहरसिंह ने नर्सरी योजना के तहत तैयार पौधों के बारे में जानकारी देकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200 पौधें लगाने के मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हरित राजस्थान के तहत मुख्य सड़कों पर पौधें लगाने व रिंग पीट के चार कार्य स्वीकृत होने की बात कही।
समाज कल्याण अधिकारी एल.आर. भाटी ने विभिन्न योजनाओं के तहत २९५ पैंशन प्रकरण स्वीकृत कर अग्रीम कार्रवाई के लिए जालोर भेजने की बात कही। भीनमाल कृषि मंडी के सचिव हरीराम जोशी ने रानीवाड़ा गौण मंडी के विकास को लेकर बनाई गई योजना के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भीनमाल में इसबगोल की मंडी को विकसित करने के लिए प्रोसेंसिंग प्लान्ट लगाने के लिए लिखा गया है। प्रवर्तन अधिकारी पुष्पराज पालीवाल ने राशन की दूकानों पर नई योजना के तहत वितरित हो रही सामग्री के बारे में विस्तृत से सदन को बताया।
इस अवसर पर प्रधान राधादेवी, उपप्रधान रावताराम, विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, कृषि मंडी के अध्यक्ष समरथाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य दीवालीदेवी काबा, जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा, चाटवाड़ा सरपंच गुमान कंवर ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सदन को जानकारी दी।
विधायक देवासी ने सभी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
साधारण सभा में महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों को प्रवेश नही करने से उनमें मायूसी देखी गई। कई जनों ने इसका विरोध भी किया, परंतु प्रधान राधादेवी ने प्रतिनिधियों को साधारण सभा की बैठक में भाग लेने के लिए मना कर दिया।
सभा की बैठक सभी महिला जनप्रतिनिधियों के चेहरे घूंघट के पीछे नजर आए। फिर भी कई महिला जनप्रतिनिधियों ने घूंघट के पीछे से ही अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रखरता से उठाकर समाधान कराने का निवेदन किया।
Hot News अभी - अभी
Thursday, 1 July 2010
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
रानीवाड़ा
कस्बे में गत दिनों दवा प्रतिनिधि संदीप लोढ़ा की गोली लगने से हुई मौत का मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कलक्टर व अन्य उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। गत २४ जून को तड़के दवा प्रतिनिधि संदीप लोढ़ा की गोली लगने से संग्दिध मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्ध धारा ३०२ के तहत हत्या का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को माहेश्वरी समाज के दर्जनों लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। समाजसेवी कैलाश माहेश्वरी ने बताया कि संदीप की मौत को सात दिन होने आए हंै, परंतु पुलिस ने अभी तक किसी व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ ही नहीं की है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो थाने के सामने धरना विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर संदिग्ध मौत में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इधर, थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। कुछ संग्दिध लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ भी की जा रही है।

साधारण सभा आज
रानीवाड़ा! पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक गुरूवार को सभाभवन में प्रधान राधादेवी देवासी की अध्यक्षता एवं विधायक रतन देवासी की देखरेख में होगी। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, ग्राम सेवक, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य आवश्यक रूप से भाग लेंगे।
Wednesday, 30 June 2010
रानीवाड़ा में टर्की की भेड़ पर प्रयोग
रानीवाड़ा
खेती किसानी में नए सफल शोध व प्रयोग के बाद अब पशुपालन में भी सुणतर क्षेत्र नए मुकाम तय करने में जुटा है। मैत्रीवाड़ा गांव के एक किसान ने देशी भेड़ की जगह अब सुदूर टर्की देश से भेड़ें मंगवा कर पशुपालन क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास किया है। काफी महंगी माने जाने वाली इस ब्रीड की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। उपख्ंाड क्षेत्र के मैत्रीवाड़ा गांव के रणजीतसिंह देवड़ा ने यहां यह प्रयोग करने का प्रयास किया है। इसके अलावा भी यहां अन्य कई पशुओं की विदेशी नस्ल का प्रयोग किया जा रहा है। देवड़ा ने बताया कि उनके पास देशी भेड़ों की काफी तादाद थी। इस बीच टर्की की उन्नत नस्ल की भेड़ की जानकारी मिली तो इस नस्ल की भेड़ों को भी यहां लाकर प्रयोग किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के डॉ. मुकेश पटेल की देखरेख में वहां से मंगवाए गए टर्की के भेड़ के जोड़े की देखभाल की जा रही है। अगर यहां यह प्रयोग सफल होता है तो यकीनन इससे भविष्य में पशुपालकों की हालत में सुधार आएगा।
क्या हैं विशेषताएं
टर्की की इस नस्ल में मांस व दूध की तादाद ज्यादा होती है। देशी भाषा में इसे थुंबा कहा जाता है। इसकी पूंछ बहुत ही छोटी व मांसल होती है। पूंछ की जगह मांसल भाग पीछे की ओर लटकता है। डॉ. पटेल के अनुसार भेड़ों में ऊन की मात्रा कम ही होती है। इस कारण से मारवाड़ में इसका प्रचलन कम ही होता है। देशी नस्ल की तुलना में इसकी ऊंचाई ज्यादा होती है। एक व्यस्क भेड़ का वजन ८० किलो अनुमानित होता है, जो कि देशी भेड़ की तुलना में काफी ज्यादा होता है। हालांकि यह नस्ल बहुत ज्यादा महंगी होने से आम लोगों के लिए सपने जैसी होती है। एक नर भेड़ की कीमत अनुमानित ७० से ८० हजार मानी जाती है। मतलब यह देशी भेड़ की तुलना में १० गुना ज्यादा होती है। महंगी होने के बावजूद अपनी कुछ विशेषताओं के कारण ये भेड़ पशुपालकों के लिए मुनाफे का सौदा माना जाती है।
Monday, 28 June 2010
सेल टैक्स की चोरी
रानीवाड़ा। पड़ोसी राज्य गुजरात से चावल की भूसी के बहाने हर रोज हजारों की टैक्स चोरी हो रही है, लेकिन वाणिज्य कर विभाग खामोश है। दरअसल, रानीवाड़ा सहित जिलेभर के व्यापारी रायड़ा, अरण्डी और जीरा गुजरात के धानेरा व पांथावाड़ा आदि जगहों पर बेचने के लिए जाते हैं। वहां से लौटते वक्त किराणे का सामान भरकर आते हैं।
उनकी बिल्टी में चावल का भूसा और अन्य वस्तु बताई जाती है, जबकि उसमे विद्युत उपकरण, गुड़, डेयरी घी, तेल व शक्कर आदि सामान होता है। इस प्रकार के सामान की हर रोज 20-25 ट्रक आती है। जिससे वाणिज्य कर विभाग को टैक्स के रूप में हजारों की चपत लग रही है। इसी तरह निजी और रोडवेज की बसों में भी बिना बिल्टी का सामान आ रही है। जिससे टैक्स चोरी हो रही है।
करेंगे कार्रवाई
रानीवाड़ा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से विभाग की चौकियां हटा दी हैं तथा उड़न दस्ता भी नहीं है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद हम बिना बिल्टी के सामान लाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे।
- प्रेमसिंह आढ़ा, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, भीनमाल
विद्यालयों से विद्युत लाईने हटेगी
रानीवाड़ा।
उपखंड की समस्त सरकारी स्कूलों के उपर से गुजर रहे विद्युत तारों से होने वाली संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए अब स्थानीय विधायक रतन देवासी ने पहल कर उनकों हटाने के लिए विधायक मद से राशि खर्च करने के आदेश दिए है। विधायक की इस पहल का ग्रामीणों सहित 22 विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आभार प्रकट किया है। सहायक अभियंता तरूण खत्री ने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षैत्र की राप्रावि वगतापुरा, राउप्रावि सूरजवाड़ा, राउप्रावि आजोदर, राउप्रावि कोडी, राउप्रावि जेतपुरा, राप्रावि मामाजी की ढाणी दहीपुर, राप्रावि धनवाड़ा, राउप्रावि चाटवाड़ा, राप्रावि पीपलिया नाड़ी, राप्रावि जीतपुरा, राउप्रावि कोटड़ा, राउप्रावि सावीधर, राउप्रावि चेकला, राशिप्रावि इंडवैय्या पावली, राउप्रावि वाडा भवजी, राउप्रावि जसवंतपुरा, राप्रावि हुकमा की ढाणी सरनाऊ, राउप्रावि लाछीवाड़ा गोलिया, राउप्रावि दुगावा व राउप्रावि सूरावा में स्थित इन विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे है। ग्रामीणों की बार-बार निवेदन पर विद्युत विभाग इस कार्य को करने के लिए सक्षम नही था, विधायक रतन देवासी की पहल पर जोधपुर डिस्काम ने एक योजना बनाकर आधी राशि विधायक कोष से देने पर आधी राशि निगम के द्वारा वहन करने पर सहमति हुई। रानीवाड़ा क्षेत्र की 22 विद्यालयों का सर्वें कर तकमिना बनाया गया। तकमिना राशि ८.१४ लाख में से ४.०७ लाख रूपए विधायक कोष से जमा होते हुए विद्युत विभाग इस कार्य को अतिशीघ्र शुरू कर देगा।
इनका कहना :-
विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार गुजरना गंभीर बात है। देश की भावी पीढि़ पर यह संभावित खतरा है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कोष से राशि देने का पत्र कलेक्टर को भेज दिया गया है। अतिशीघ्र 22 विद्यालय इस समस्या से छुटकारा पा लेेंगे।
-रतन देवासी विधायक, रानीवाड़ा।
विधायक का प्रयास सराहनीय है। विद्युत तारों के हटने से अब विद्यार्थी बिना भय के शिक्षा मंदिर में शिक्षा ले सकेंगे।
-मूलाराम राणा जिला उपप्रमुख, जालोर।

भाजपा 30 को देगी धरणा
रानीवाड़ा।
पेट्रोलियम उत्पादों के भावों में बढोतरी करने के विरोध में भाजपा जिले में धरणा प्रदर्शन करके विरोध करेगी। जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, केरोसीन व रसोई गैस के भावों में भारी बढ़ोतरी कर गरीब पर आर्थिक बोढ डाला है। इसके विरोध में भाजपा 30 जुन बुधवार को जिला मुख्यालय पर ११.३० बजे पूराना बस स्टेण्ड पर धरणा प्रदर्शन करेगी। बाद में जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, सांसद देवजीभाई पटेल सहित जिले के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में रैली का आयोजन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को देंगे।

Saturday, 26 June 2010
संदिग्ध मौत को लेकर शुरू हुई जांच
रानीवाड़ा! कस्बे में गुरूवार को एक युवक की गोली लगने से हुई संदिग्धावस्था में मौत को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को कई लोगों से थाने में पूछताछ शुरू की। जांच अधिकारी सांचौर डीएसपी जयपालसिंह यादव ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन पर ट्रेस किए गए कुछ लोगों से जानकारी लेकर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर संदीप की कार्यप्रणाली व दिनचर्या की जानकारी ली।
पूरी जांच मोबाइल पर : पुलिस इस मामले में संदीप के मोबाइल पर आए कुछ मैसेज को आधार बनाकर ही जांच कर रही है। जिसके अनुसार संभवत वह तनाव था। परिजनों के अनुसार उन्हे किसी पर संदेह नही है। अचानक घटी इस घटना से पूरा लोढ़ा परिवार सदमे से उबर नही रहा है।
सीने और फेफड़े पर हुआ असर : इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार 9 चिकित्सकों के दल ने मौत का कारण देसी कट्टे की गोली बताया। गोली से मृतक का सीना व फैफड़ा प्रभाव में आए। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस बीच कस्बे में घटना को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। कोई इसे हत्या तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा है। मामले की पुलिस के द्वारा गहनता से जांच करवाई जा रही है। विसरा रिपोर्ट व फिंगरप्रिंट रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति और साफ होने की संभावना है।

Friday, 25 June 2010
गोली लगने से युवक की मौत

रानीवाड़ा
कस्बे में गुरूवार सवेरे एक युवक की गोली लगने से संग्दिधावस्था में मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई और शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रारंभिक तौर पर लगा कि किसी ने युवक की हत्या कर उसका शव घर के बाहर डाल दिया, लेकिन बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से मिले कुछ साक्ष्यों से इस मामले में आत्महत्या की आशंका भी जताई है।
इधर, परिजनों ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर सिरोही से डॉग स्कवाड भी बुलाया। साथ ही जालोर से एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक सीएचसी प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढ़ा का पुत्र था। इस बीच एएसपी यूएल छानवाल भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कस्बे की सीएचसी के प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढा के पुत्र संदीप का शव गुरुवार तड़के लोढ़ा निवास के सामने एक भूखंड में मिला। उसके सीने पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने पर सीआई दिनेशकुमार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इसके बाद शव से थोड़ी ही दूर एक देसी तमंचा बरामद हुआ। इसी प्रकार शव की तलाशी लेने पर मृतक की पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बाद में एएसपी छानवाल, सांचौर वृत्ताधिकारी जयपालसिंह यादव, भीनमाल थानाधिकारी अमरसिंह चांपावत मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। दोपहर बाद सीएचसी की मोचरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सिरोही से बुलाया डॉग स्कवायड
प्रारंभिक सूचना और मौके पर लोगों द्वारा हत्या की आशंक जताने पर पुलिस ने पुख्ता सबूतों के लिए सिरोही से डॉग स्कवायड भी मौके पर बुलाया। इसके अलावा जालोर से एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि संदीप की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है, जबकि डॉ. लोढा ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है तथा न ही किसी पर शक है। इसके बाद मामला संदिग्ध हो गया। ऐसे में पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।
हत्या का मामला करवाया दर्ज
इस बीच परिजनों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। खुद डॉ. वासुदेव लोढा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पुत्र संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है, लेकिन वह आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है। इधर, विधायक रतन देवासी, पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है
घटना से फैली सनसनी
रानीवाड़ा. कस्बे में आज डॉ. वासुदेव लोढ़ा के पुत्र संदीप लोढ़ा की गोली लगने से हुई संदिग्धावस्था में मौत से पूरा कस्बा सदमे आ गया। सभी लोग इस अचानक घटित घटना से चकित नजर आए। घटना को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं थीं। किसी ने इसे हत्या तो किसी ने आत्महत्या बताया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। शाम को अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
किसी ओर के निशान नहीं
पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर किसी ओर के निशान नहीं मिले हैं। संदीप का शव उल्टा पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। जमीन पर खून की मात्रा भी कम थी। साथ ही उसकी जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। शरीर पर और किसी चोट के निशान नहीं मिले। सीने पर नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। भूखंड में किसी अन्य व्यक्ति के पैरों के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि भूखंड में कुछ दूरी तक संदीप के पैरो के निशान मिले हैं। शव से तीस फीट दूर देसी तमंचा बरामद हुआ है।
दूसरों ने आकर बताया संदीप घायल है
डॉ. लोढ़ा को सुबह 6.30 बजे एक व्यक्ति ने घर आकर बताया कि संदीप घायलावस्था में सामने वाले भू-खंड में पड़ा है। लोढ़ा ने मौके पर जाकर देखा कि संदीप के सीने में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई। इस बीच चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर संदीप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बारिकी से घटनास्थल का मुआयना किया। निरीक्षण करने पर शव से थोड़ी दूर देसी तमंचा बरामद हुआ। इसी प्रकार मृतक की जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला। जांच के लिए पुलिस ने संदीप के मोबाइल को भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को हत्या का मामला नजर में नही आया। पड़ौस में रहने वाले मंजीराम चौधरी ने बताया कि गई रात को वह संदीप के साथ बीकानेर-सांचौर की बस से तड़के तीन बजे रानीवाड़ा पहुंचा था। संदीप को घर छोड़कर वह अपने छात्रावास में चला गया। पुलिस ने अंदेशा जताया कि यह घटना तड़के तीन से चार बजे के बीच की है।
ऐसे खुल सकता है राज
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डीटेल मंगवाई है जिससे काफी कुछ जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस ने एक फोन से आए हुए चार संदिग्ध एसएमएस भी ट्रेस किए ह। गौरतलब, है कि मृतक एमआर के रूप में एक कंपनी में कार्य कर रहा था। गत रात को ही वह जोधपुर गया था तथा बुधवार तड़के ही बस से रानीवाड़ा पहुंचा।

धानेरा-रानीवाड़ा तक पूरा हुआ सीआरएस
रानीवाड़ा
बहुप्रतिक्षित समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज के प्रथम चरण के दूसरे दिन गुरूवार को धानेरा से रानीवाड़ा रेलमार्ग का सीआरएस किया गया। मुख्य संरक्षा ंअधिकारी प्रशांतकुमार के दिशा निर्देशन में चल रहे सीआरएस के दौरान बुधवार को कई प्रकार की कमीबेशी को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। सीआरएस सवेरे नौ बजे धानेरा प्लेटफार्म के निरीक्षण के साथ शुरू हुआ। बाद में यह टीम डूगडोल, जारी, रतनपुर होते हुए शाम को 6 बजे रानीवाड़ा पहुंची। रानीवाड़ा पहुंचने पर विधायक रतन देवासी ने सीआरएस प्रशांतकुमार का साफा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ आए डीआरएम जी.पी. अग्रवाल, सीएसओ आर.के. मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी राणा विक्रमसिंह, प्रोजेक्ट मेनेजर विजय नाथावात, यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली का भी कस्बा वासियों ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया।
विधायक ने उठाई मांगे : स्वागत समारोह के दौरान विधायक रतन देवासी ने कहा कि जिले के कांग्रेस नेता विधायक रामलाल मेघवाल, प्रदेश सचिव पुखराज पारासर ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री से तुरंत यात्री गाड़ी शुरू करवाने का निवेदन किया था। रेल मंत्री के प्रयासों से सीआरएस शुरू हुआ है, आशा है कि जुलाई अंत तक ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी दौडनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने सीआरएस व डीआरएम से प्लेटफार्म पर वॉटर कूलिंग सिस्टम, पार्किंग जोन बनाने, सी ११५ क्रमांक वाली मानव रहित फाटक पर स्वचालित फाटक लगवाने, यात्रियों के लिए छाया की व्यवस्था, फूट ऑवर ब्रिज, प्रतिक्षालय व कम्प्यूटर आरक्षण की व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की है। इसी प्रकार सरपंच गोदाराम देवासी ने भी विभिन्न मांगों को लेकर सीआरएस को ज्ञापन दिया।डुगडोल यथावत
नवनिर्मित ब्रॉडगेज बनने के बाद डुगडोल रेलवे स्टेशन को विभाग ने बंद करने के निर्देश दिए थे। सीआरएस के निरीक्षण के दौरान डुगडोल स्टेशन पर धानेरा विधायक मफतलाल पुरोहित के नेतृत्व में पांच सौ ज्यादा ग्रामीणों ने स्टेशन पुन: शुरू करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रशांतकुमार व डीआरएम अग्रवाल ने ग्रामीणों की मांगों को सुनकर उसी समय निर्णय लेकर डुगडोल रेलवे स्टेशन को यथावत रखने की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहीर की।
इनका किया निरीक्षण
प्रशांतकुमार ने सभी रेलवे क्रोसिंग का सघनता से निरीक्षण किया। उन्होंने वर्तमान में संचालित सिंगल प्रणाली के रजिस्टर का भी निरीक्षण कर फाटक बंद होने व शुरू होने की समय सारणी की जानकारी ली। उन्होंने समस्त रेलवे फाटकों पर पानी निकासी के लिए पाईप लगाने के निर्देश दिए। रतनपुर स्टेशन के पास नदी पर बने पुल का भी उन्होंने काफी समय तक निरीक्षण किया। कई जगह पर मिट्टी की भराई सूनिश्चित करने की बात भी कही।

Thursday, 24 June 2010
आरोपी की शिनाख्त करने की मांग
रानीवाड़ा! पिछले साल कस्बे में संदिग्धावस्था में शिक्षक की मौत अभी तक पुलिस के लिए राज बनी हुई है। मृतक की पत्नी सुकीदेवी ने कलेक्टर को पत्र पे्रषित कर बताया कि उसके पति की हत्या 10 अक्टूबर 2009 को रानीवाड़ा कस्बे में हुई थी। पुलिस के पास मोबाइल कॉल की कॉल डिटेल से मुख्य आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस अभी तक कार्रवाई नही कर रही है।
शुरू हुई सुरक्षा की जांच
रानीवाड़ा
समदड़ी-भीलड़ी ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी को हरी झंडी मिलने से पहले बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण किया। पहले चरण का यह निरीक्षण भीलड़ी से सवेरे करीब ९ बजे से शुरू हुआ। जिसमें आयुक्त ने सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। आयुक्त द्वारा इस निरीक्षण के बाद अब शीघ्र ही यात्री गाडिय़ों के संचालन की उम्मीद बंधी हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सीआरएस की टीम रेलवे संरक्षा आयुक्त प्रशांतकुमार के दिशा निर्देश में भीलड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम के साथ डीआरएम जोधपुर जोन जीसी अग्रवाल, मंडल संरक्षा अधिकारी नीरज शर्मा बीआरएम जी.पी. अग्रवाल, सीएसओ आरके मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी राणा विक्रमसिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनल विजय नाथावात, यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली सहित आधा दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों ने निरीक्षण का कार्य शुरू किया। इन सभी अधिकारियों ने एक एक कर ट्रेक पर तकनीकी से जुड़ी तमाम जानकारी ली।
तीन दिन चलेगा सीआरएस : समदड़ी-भीलड़ी के 223.44 किमी के ट्रेक पर विभिन्न चरणों में सीआरएस की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। यातायात निरीक्षक प्रमोद श्रीमाली ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान भीलड़ी से भीमपुरा तक तीन दिन में सीआरएस किया जाएगा। यह चरण पूर्ण होने के बाद द्वितीय चरण के सीआएरस की घोषणा की जाएगी। बुधवार को भीलड़ी से धानेरा तक, गुरूवार को धानेरा से रानीवाड़ा एवं शुक्रवार को रानीवाड़ा से भीमपुरा तक सीआरएस पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसी आशा हैं कि जुलाई अंतिम सप्ताह तक इस टे्रक पर यात्री गाडिय़ों का संचालन शुरू हो जाएगा।
लोगों ने दिया ज्ञापन : सीआरएस प्रशांतकुमार व डीआरएम जीसी अग्रवाल को धानेरा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए लोगों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पर्याप्त मात्रा में शेड, वॉटर कूलिंग सिस्टम, कम्प्यूटर आरक्षण विंडो, पार्किंग जोन सहित कई समस्याओं की ओर ध्यान दिलवाया। साथ ही भीलड़ी से धानेरा के बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर गेट लगवाने का निवेदन भी किया।
इनका हुआ निरीक्षण
सीआरएस प्रशांतकुमार ने भीलड़ी, जेनाल, रामसन व धानेरा के बीच मानव रहित व स्वचालित रेलवे क्रॉसिंग का सघनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ जगह रेलवे फाटक की ऊंचाई पर एतराज कर उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। धानेरा व भीलड़ी के बीच नदी व नालों के उपर बने हुए पुल का भी निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। चारों रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण कर कमियों को सुधारने के आदेश दिए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिंगल सिस्टम, सोलर पैनल को भी शुरू कर ट्रायल किया गया।

निशुल्क मिनी किट बांटे
रानीवाड़ा! आगामी खरीफ की बुवाई को लेकर राज्य सरकार ने लघु सीमांत कृषकों के लिए बाजरा बीज के निशुल्क मिनी किट उपलब्ध करवाए हंै। बुधवार को कस्बे की ग्रामसेवा सहकारी समिति के माध्यम से सरकारी मिनी किटों का वितरण शुरू किया गया। व्यवस्थापक मानसिंह काबा ने बताया कि कस्बे के किसानों के लिए 1015 मिनी किट आवंटित हुए हैं। जिन किसानों को सरकारी अनुदान दिया गया था। उनकों बाजरा के बीज निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर रानीवाड़ा कलां के सरपंच गोदाराम देवासी, रानीवाड़ा खुर्द के सरपंच करमीराम भील, सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्रोई, सहायक व्यवस्थापक जोराराम परमार भी मौजूद थे।
बालक की डूबने से मौत
रानीवाड़ा& बडग़ांव में निर्जला एकादशी के मेले के दौरान सूरजकुंड में दस वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम को मेले के दौरान बालक प्रवीणकुमार पुत्र वचनसिंह रावणा राजपूत खेलते-खेलते सूरजकुंड में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रात करीब दस बजे उसके शव बाहर
Wednesday, 23 June 2010
कार्यशाला में देंगे जानकारी
रानीवाड़ा
राजस्थान पंचायतीराज विकेंद्रित अभियान २०१० के तहत पंचायत समिति के सभा भवन में सरपंचों की छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रखा गया है। विकासअधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार २८ जून से ३ जुलाई तक होने वाली इस कार्यशाला में सरपंचों के अलावा उपसरपंच, ग्रामसेवक व ग्राम रोजगार सहायक भाग लेंगे।

Tuesday, 22 June 2010
राशन डीलर के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
रानीवाड़ा! जालेरा खुर्द के राशन डीलर द्वारा उचित मूल्य की सामग्री वितरित करने में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राशन डीलर द्वारा दोपहर एक बजे तक सामग्री वितरण शुरू नहीं करने पर जब विरोध किया तो डीलर ने कुछ लोगों के राशनकार्ड फाड़कर उनके विरूद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गत तीन माह से डीलर द्वारा केरोसीन व बीपीएल के गेहूं की कालाबाजारी की जा रही है। इस दौरान धनाराम, भारताराम, हरसनराम, भोमाराम, तलकाराम, चुकीदेवी, शारदादेवी, संगीता, कमला, सीता सहित कई महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।नहीं जोडऩे से बस्ती में पानी का संकट गहराता जा रहा है।
भील बस्ती में पेयजल संकट गहराया
रानीवाड़ा& कस्बे की भील बस्ती में पेयजल के स्थाई समाधान को लेकर बिछाई गई पाईप लाईन को मुख्य पाईप लाईन से नही़ जोडऩे पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। समाजसेवी पोमाराम भील ने बताया कि भील बस्ती में कई वर्षों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पूर्व में बस्ती में लगा हैडपंप अब सूख गया है। विधायक रतन देवासी व ग्राम पंचायत प्रशासन के सहयोग से बस्ती में नई पाईप लाईन बिछाई गई है, लेकिन लाईन को भाटवास जल प्रदाय योजना से
"अब गुजरात जाने की जरूरत नहीं" मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
रानीवाड़ा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जालोर आगमन पर रानीवाड़ा उपखंड़ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ राव सज्जनसिंह ने २१ सूत्री ज्ञापन दिया। गहलोत ने राव से मुलाकात कर ध्यान से सभी समस्याएं सुनकर अतिशीघ्र स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। राव ने बताया कि रानीवाड़ा उपखंड़ का सुुणतर क्षेत्र कभी मारवाड़ का कश्मीर नाम से प्रसिद्ध हुआ करता था, परंतु कुछ सालों से पानी के अत्याधिक दोहन से भूजल स्तर रसातल की ओर जा रहा है। इसके लिए बारहमासी सुकळ नदी का सरंक्षण जरूरी है। क्षेत्र में फ्लोराइड़ की मात्रा पानी में ज्यादा होने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग फ्लोरोसीस रोग से ग्रसित हो रहे है। रोग से बचाव मात्र नर्मदा के नीर से हो सकता है। रानीवाड़ा क्षेत्र को पाईपलाइन प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए। यह योजना पूर्व में बन चुकी है परंतु बजट ज्यादा होने से स्वीकृत नही हो पाई है। राव ने कहा कि उक्त योजना का दोबारा ऐस्टिमेंट बनाकर स्वीकृत किया जाए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा मुख्यालय पर रीको नही होने से उद्योग धंधे पनप नही हो रहे है। रीको क्षेत्र के लिए रानीवाड़ा डेयरी के पास जमीन अवाप्त कर रीको क्षेत्र घोषित करावे, ताकि कई उद्योग धंधे पनप सके। राव ने रानीवाड़ा खुर्द, डंूगरी, सूरजवाड़ा, सिलासन व करवाड़ा में ३३ केवी विद्युतउपकेंद्र स्वीकृत कराने का निवेदन किया है। इस अवसर स्थानीय विधायक रतनदेवासी, प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, जिलाप्रमुख जसवंतकवंर, परसराम ढ़ाका, अंबालाल चितारा सहित कई जनों उपस्थित रहें।
जालोर। बिशनगढ़ में सोमवार को कैलाश धाम का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एमजीनरेगा ने लोगों को रोजगार में स्थिरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नरेगा मेे साल में सौ दिन का रोजगार दिया जा रहा है। ऎसे में जिलेवासियों को कमाने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस को गरीबों व किसानों का सच्चा साथी बताया। हरित राजस्थान का जिक्र करते हुए उन्होेेने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। गाजियाबाद मठ के मठाधीश नारायणगिरी महाराज ने कहा कि नर्मदा का पानी अब जालोर की जरूरत बन गया है। ऎसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वे इस दिशा में सकारात्मक पहले करें।
सांसद देवजी एम पटेल, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला प्रमुख जसवंत कंवर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, मैसूर सांसद विश्वनाथन, पूर्व सांसद के.सी कौण्डया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोपालसिंह भाद्राजून, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, जोगेश्वर गर्ग, गोपाराम मेघवाल, जुगल काबरा, बिशनगढ़ सरपंच प्रवीण कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बच्चों को स्कूल भेजो
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा से ही राज्य का विकास हो पाएगा। किसान या मजदूर परिवार का एक भी लड़का पढ़कर अफसर बन गया तो पूरा परिवार सुधर जाएगा।
गायाें की सेवा करूंगा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद साधु-संतों को विश्वास दिलाया कि अकाल के दौरान मूक पशुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले भी इस दिशा में बहुत प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर अणसी देवी प्रतापजी खिंवेसरा रिलीजियस चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोशालाओं के लिए 11 ट्रक चारा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।
23 मिनट का भाषण
बिशनगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 23 मिनट तक भाषण दिया। 1 बजकर 35 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया तथा 1 बजकर 58 मिनट पर अपना भाषण समाप्त किया। भाषण के दौरान ज्यादा समय नर्मदा व ब्रॉडगेज का जिक्र किया।
छाया पत्रिका का मुद्दा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ दिनों पहले राजस्थान पत्रिका की ओर से उठाए ब्राडगेज पर सवारी गाड़ी व नर्मदा के पानी का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, सांसद देवजी एम पटेल, महंत नारायण गिरी व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने अपने भाषण में इनका जिक्र किया।
सुनी जनता की समस्याएं
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनता से सीधे मुखातिब हुए। ज्ञापन देने आए विभिन्न संगठनों के लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधे बात की व उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके जिला सरपंच संघ ने जिलाध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित, जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जनसिंह राव, विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ, नगरपालिका अध्यक्ष, सेडिया के ग्रामीणों, देवासी समाज के लोगों, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, रोडवेज कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठनों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपे। वहीं जिला कलक्ट्री में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद बिशनगढ़ रवाना होते समय भी कलक्टर कार्यालय के चैनल गेट के बाहर भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवासी छात्रावास एवं विकास संस्थान समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम को ज्ञापन सौंपे।
कांगे्रसजनों ने किया स्वागत
स्टेडियम स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरते ही जिला संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद प्रभारी मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, जिला प्रमुख जसवंतकंवर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह, विधायक रामलाल मेघवाल, रतन देवासी, भगराज चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष पारसाराम मेघवाल, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई व युवा नेता मोहनकुमार विश्नोई समेत कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने सलामी दी।
उलझन के मौके
सर्किट हाउस में युकां के पूर्व जिला अध्यक्ष परसराम ढाका व पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। कचहरी परिसर में आरएसी के जवान व वकील जगदीश गोदारा के बीच नोक-झोक हो गई। पुलिस व विद्यार्थी मित्र कई बार एक-दूसरे से उलझते नजर आए।
हेलीकॉप्टर का क्रेज
कार्यüक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों में हेलीकॉप्टर को लेकर खासा क्रेज देखा गया। लोग काफी समय तक उसे निहारते रहे। कार्यक्रम के दौरान भी हेलीकॉप्टर की आवाज पर कई लोग उसे देखने बाहर चले गए।
यहां भी लाओ पानी
कार्यक्रम के दौरान सांसद देवजी एम पटेल ने जिले के लोगों को नर्मदा का पानी पिलाने की पुरजोर वकालात की। उन्हाेंने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां तो बटन दबाकर महादेव की जटा से पानी प्रवाहित कर दिया अब जिले की प्यासी धरती पर नर्मदा का पानी भी प्रवाहित कर दो।
Monday, 21 June 2010
छठी का आयोजन
रानीवाड़ा ! अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की छठी की प्रसादी का आयोजन रविवार को जूमा मस्जिद में किया गया। इस अवसर पर जिले के कई जगहों से आए मौलवियों ने मिराज की तकरीर की। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक रीति रिवाजों के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर हुसैनभाई मिस्त्री, कालुभाई मुसला, रहमानभाई मुसला, छोटुभाई, वल्लुभाई, यासिनभाई, फिरोजभाई सहित कई मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
खत्री समाज का वार्षिकोत्सव शुरू
रानीवाड़ा ! अखिल भारतीय ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज का वार्षिक उत्सव रविवार को हिंगलाज मंदिर में शुरू हुआ। हर वर्ष की भांति दो दिन तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक उत्सव में हजारों की तादाद देश भर के खत्री समाज के लोगों भाग लिया। रविवार को महोत्सव के दौरान हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देकर देश में सुख समृद्धि की कामना की। शाम को कस्बे में समाज के लोगों ने वरघोड़ा निकाला। सोमवार को अखिल भारतीय ब्रह्मक्षत्रिय समाज की कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें सालभर करवाए गए समाज के विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक आयोजित
रानीवाड़ा ! कस्बे में आज गर्ग समाज युवा समिति की बैठक मसराराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक समस्याओं, चेतना, शिक्षा, संगठन सहित कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अशोककुमार जालेरा खुर्द, अशोककुमार हिरपुरा, जबराराम, दिनेशकुमार, सुमेरकुमार, बाबुलाल जाखड़ी सहित कई लोगों ने भाग लिया
प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज
रानीवाड़ा ! निकटवर्ती दूधवट गांव में सोमवार वहाणवटी माताजी के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर के पूजारी कानाराम देवासी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव १७ जून से शुरू हो चुका है। जिसमें कई प्रकार के धार्मिक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Sunday, 20 June 2010
दानदाता निकला अवैध अतिक्रमी
रानीवाड़ा।
विधानसभा क्षेत्र के सेडिया गांव में ट्यूबवेल के बहाने गोचर भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। तथाकथित दानदाता के विरूद्ध तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण करने का फैसला सुनाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंबालाल चितारा ने बताया कि सेडिया गांव में गत वर्ष जनवरी माह में दानदाता केसाराम रामचंद्र विश्रोई ने सार्वजनिक ट्यूबवेल के लिए जिला कलेक्टर से परमीशन मांगी थी। कलेक्टर ने 15 जनवरी 2009 को सेडिया गांव के खसरा संख्या ४७२ में बोरवेल करने के आदेश सशर्त जारी किए थे। उक्त दानदाता के द्वारा शर्तों की पालना नही की गई है। चितारा ने बताया कि उक्त खसरा नम्बर में अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत पर तहसीलदार सांचोर ने उक्त दानदाता को दोषी पाया। गत वर्ष 9, 26 व 30 नवम्बर को तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमी के विरूद्ध नोटिस जारी किए। नोटिस का जवाब नही देने पर तहसीलदार ने 22 मार्च 2010 को दानदाता केसाराम रामचंद्र विश्रोई को खसरा नम्बर ४७२ में अवैध अतिक्रमण करने का दोषी पाया तथा जुर्माना लगाते हुए उक्त सरकारी भूमि में से बैदखल करने के आदेश दिए।
चितारा ने बताया कि 9 मई 2010 को करड़ा थानाधिकारी, तहसीलदार सांचोर व भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी की टीम ने सेडिया गांव के खसरा नम्बर ४७२ में से उक्त अतिक्रमी का अतिक्रमण हटाया। जिसमें ग्राम वासियों ने सरकारी अमले को सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि जालोर मुख्यालय पर पानी की समस्या को लेकर दिए जाने वाले धरने के पीछे धरणार्थियों की मंशा सरकारी जमीन हडपने की है। उन्होंने जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों व शर्तों की पालना नही की है। इसके अलावा पीएचईडी ने भी उक्त बोरवेल को नियम विरूद्ध माना है। टीडीएस गुट में उक्त बोरवेल का पानी पीने योग्य नही माना गया है। वर्तमान में सेडिया गांव में सांकड़ जलप्रदाय योजना से जलापूर्ति सही समय पर व पर्याप्त मात्रा में करवाई जा रही है। जालोर मुख्यालय पर दिए जाने वाला धरना एक राजनीतिक नाटक जैसा प्रतित होता है।

युवराज का जन्मदिन मनाया
रानीवाड़ा।
कांग्रेस के 'युवराजÓ सांसद राहुल गांधी के 40 वें जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड, गरीबों को फल वितरित करके, संगोष्ठी आयोजित कर मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता गंगाराम खीचड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस में नई जान फूंकी है। उन्होंने युवा शक्ति को देश का कर्णधार बताते हुए कहा कि युवाओं को राहुल के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राव सज्जनसिंह ने कहा कि राहुल जैसे व्यक्तित्व देश ही नहीं दुनिया के लिये भी अनूठी पहचान बनाने वाले है। अंबालाल चितारा ने कहा कि राहुल ने अपने परिवार के आदर्श को बरकरार रखते हुए स्वच्छ राजनीति को नये आयाम दिये है। कार्यक्रम में पूर्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परसराम ढ़ाका ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में गणेश देवासी, ईश्वरभाई माहेश्वरी, पारसमल जीनगर, राहुल वैष्णव, कृष्ण पुरोहित, खेताराम देवासी, रमेश मेघवाल, बगदाराम पाल, मसराराम जालेरा, जितेंद्र जोशी, धुकाराम भोकू आदि ने अस्पताल परिसर में गरीबों को फल वितरित कर राहुल के मंगलदीर्घा आयु की कामना की।

सजगता से होगा समस्याओं का समाधान : शर्मा
रानीवाड़ा
ग्रामीण जन स्तर पर समस्याओं की प्रति सजग रहें तो उसका समाधान समय पर हो सकेगा। यह बात उपजिला कलेक्टर कैलाशचंद्र शर्मा ने ग्राम पंचायत सिलासन में रात्रिकालीन ग्रामीण चौपाल के दौरान कही। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए। शर्मा ने विकट भविष्य में मानसून आने की स्थिति में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सतर्क रहने की बात कही। साथ ही इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने राशन संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसी प्रकार तहसीलदार खेताराम सारण ने जनगणना, ब्लॉक सीएमएचओं डा.ॅ आलाराम चौहान ने मौसमी बीमारी, बचाव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता अमृतलाल वर्मा ने क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव व नवीन प्रस्तावों, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेंद्र देवासी ने शिक्षा का अधिकार, साक्षर भात मिशन २०१२, मिड-डे-मील, छात्रवृति और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आर.एन. यादव ने पेयजल संबंधी जानकारी दी। चौपाल में टी.पी. सिंह, श्रवणकुमार परिहार, मोहनलाल, सोनाराम, हरिश राणावत, पप्पूसिंह, राहुल वैष्णव, सरपंच झमका कंवर, वार्डपंच, ग्रामसेवक, पटवारी, प्रधानाध्यापक सहित सैकड़ो लोग
उपस्थित थे।

बया बुनने लगी घरौंदा
मेहमान पक्षी के लौटने के बाद घरों की शोभा बढ़ाते हैं उसके घोंसलें
रानीवाड़ा (जालोर)
एक एक तिनके को बारीकी से चुनकर उससे भी कहीं अधिक कठिन परिश्रम के बाद बहुत ही खूबसूरत घरौंदा बनाने वाली बया ने इन दिनों क्षेत्र के कई गांवों में डेरा डाला है। बारीकी से अपना घोंसला बनाने वाले इस पक्षी को इसी कला के कारण दर्जी पक्षी यानी कि टेलरबर्ड भी कहा जाता है। क्षेत्र में इनका पड़ाव दो माह का होता है। इस दौरान ये पेड़ पर घोंसला बनाकर प्रजनन भी करती है। इनके घोंसलों की बनावट काफी जटिल होती है।
समय की पाबंद : मारवाड़ी में 'सुगरीÓ हिंदी में 'दर्जी चिडिय़ाÓ अथवा 'बयाÓ तथा अंग्रेजी में 'टेलर बर्डÓ के नाम से प्रसिद्घ यह चिडिय़ा समय की पाबंद है। वो हर वर्ष नीयत समय पर आती है। इस वर्ष भी समय की पाबंद यह मेहमान चिडिय़ा यहां पहुंची है। सुगरी ने अपने साथी के साथ खेतों में ऊंचे दरख्तों पर घोंसला बनाना शुरू कर दिया है जो देखने में वाकई में बहुत खूबसूरत लगते हैं।
पड़ाव अर्थात प्रजनन काल : किसान कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि सुगरी हर वर्ष मई की शुरूआत में यहां आ जाती है। कुछ ही दिनों यह घोंसले का निर्माण कर लेती है। घोंसला बनाने की भी इनकी अलग कला है। इस दौरान मादा सुगरी अंदर से व नर सुगरी घोंसले के बाहर से एक—एक तिनका पिरोती हैं। जून के प्रथम सप्ताह में सुगरी अंडे देती है। इस समय मादा सुगरी ने अंडे देना शुरू कर दिया है। अंडा देने के बाद नर सुगरी घोंसले में प्रवेश नहीं कर बाहर से ही अंडे की सुरक्षा करता है।

Thursday, 17 June 2010
मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या
कस्बे के रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार भाटीव निवासी रामा पुत्र चूना ने बुधवार सवेरे 11 बजे भीलड़ी से समदड़ी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।
Sunday, 13 June 2010
पुनरीक्षण अभियान जारी
रानीवाड़ा. युवा कांग्रेस के आगामी माह में होने वाले चुनाव के तहत सदस्यता अभियान के बाद मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विधानसभा नामांकन अधिकारी परसराम ढाका ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास बॉर कोड स्लिप है। जबकि उसका नाम मतदाता सूची में नही है, तो कस्बे के सांचौर रोड पर स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में नाम पंजीयन करवाने के लिए आवेदन कर सकते हंै। उन्होंने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ११५०० सदस्यता फार्म पंजीयन किए गए, जिसमें से 1२९४ फार्म त्रुटियों की वजह से खारीज किए गए। कुछ फार्म अन्य विधानसभा क्षेत्र से भी आए है, उन्हें भी अलग करने का कार्य चल रहा है

डोर-टू-डोर सर्वे २२ जुलाई से
रानीवाड़ा. उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि भारत साक्षर मिशन 2012 अंतर्गत १४-१५ जून २०१० को पंचायत समिति स्तर पर सर्वेयर्स का प्रशिक्षण एवं 16 जून से ३० जून तक पंचायत में वार्डवार डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाना था,
लेकिन निदेशालय साक्षरता एवं सतï्त शिक्षा जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार अब सर्वेयर्स का प्रशिक्षण २०-२१ जुलाई को होगा तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जाएगा।
Friday, 11 June 2010
गिरफ्तारी की मांग पर दिया ज्ञापन
रानीवाड़ा! तहसील क्षेत्र के भोमिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हर्षवाड़ा में मंगलवार रात को जानलेवा हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। सांचौर के पूर्व प्रधान प्रतापसिंह ने बताया कि मंगलवार रात को हर्षवाड़ा गांव में कुछ लोगों ने सुनियोजित ढंग से भोमिया समाज के कुछ लोगों पर कातिलाना हमला किया, जिससे कुछ लोगों को गंभीर चोटे लगी। घायल इलाज के लिए गुजरात के चिकित्सालय में भर्ती हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई प्रकार की कार्यवाही नहीं की है। इस दौरान पूर्व उपप्रमुख हड़मतसिंह भोमिया, मोहब्बतसिंह गुंदाऊ, जवाहरसिंह पाल, रावतसिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Monday, 7 June 2010
इसी माह यात्री गाड़ी शुरू होने की जगी आस
रानीवाड़ा
समदडी-भीलड़ी ब्रॉडगेज पर यात्री गाड़ी शुरू करवाने की राजनीतिक कवायद शुरू हो गई है। जिले के कांग्रेस नेता यात्री गाड़ी शुरू करवाने को लेकर गुरुवार को रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से दिल्ली में जाकर मिले। मंत्री ने अतिशीघ्र भीलड़ी-समदड़ी टै्रक पर यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक, समदड़ी-भीलड़ी आमान परिवर्तन के बाद पांच माह से मालगाडिय़ों का परिवहन हो रहा है। इस ट्रैक पर गत पांच माह से काफी तादाद में रोजाना मालगाडिय़ा चल रही है। जिले के लोगों व आप्रवासियों की मांग पर जिले के कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव पुखराज पाराशर, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल सहित कई नेताओं ने नई दिल्ली जाकर रेल राज्य मंत्री मुन्नीयप्पा से मिले। नेताओं ने इस इस ट्र्रैक पर अतिशीघ्र यात्री गाडिय़ां शुरू करने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर रेल राज्य मंत्री ने तुरंत रेल विभाग के आलाधिकारियों को मंत्री निवास पर बुलाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां होने के उपरांत यात्री गाड़ी शुरू नहीं करवाने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। साथ ही जून के अंतिम सप्ताह तक किसी भी सूरत में यात्री गाड़ी शुरू करने का आश्वासन दिया। जिले के लोगों ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा दिल्ली जाकर इस मुद्दे को गंभीरता से मंत्री के सामने उठाने पर आभार जताया है। कई आप्रवासी बंधुओं ने भी कांग्रेस नेताओं को सीआरएस विषय पर संवेदनशीलता बरतने पर तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
इनका कहना है
मंत्रीजी ने जून माह में ही सीआरएस की ओर से अंतिम निरीक्षण पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए है। इस मुद्दे को लेकर मंत्रीजी 9 जून को जयपुर में आकर रेल विभाग के अधिकारियों से मिटिंग करेंगे। ऐसी आशा है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में यात्री गाडिय़ां पटरियों पर दौडऩी शुरू हो जाएगी।
- रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा जालोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
रानीवाड़ा
युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की प्रक्रिया के बाद होने वाले चुनावों में संभावित प्रत्याशियों की चयन को लेकर लोकसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी प्रणय शुक्ला ने रविवार को कस्बे के युवा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। एलआरओ शुक्ला ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के सदस्यों की सूची इंटरनेट पर जारी कर दी गई है। अब सूची की स्क्रीनिंग चल रही है। 12 जून के बाद कोई भी सदस्य इंटरनेट से बार कोड की रसीद जांच कर सकता है, अगर कोई प्रकार की गलती हो तो वह सदस्य एलआरओ से संपंर्क कर इस गलती को दूरस्त करवा सकता है। शुक्ला ने बताया कि संगठन में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव करवाए जा रहे हैं। जो कि युवा महासचिव राहुल गांधी की विचारधारा का अनुसरण है। बैठक में रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एईओ परसराम ढाका, सांचौर एईओ बाबूलाल विश्नोई, जिला महासचिव गंगाराम खींचड, मोहनलाल मांजू, हरीराराम खिलेरी, बाबूलाल पंडित, अंबालाल और कृष्णकुमार पुरोहित सहित कई जने उपस्थित थे।
Sunday, 6 June 2010
अतिक्रमण की चपेट में सुकल नदी
किसी समय अच्छी बारिश और जलस्रोतों में पर्याप्त पानी होने से क्षेत्र कभी बहुफसली इलाके के रूप में विख्यात मारवाड़ का कश्मीर सुणतर क्षेत्र अब सूखे का दंश झेल रहा है। सूखे के हालात और औसत से कम बारिश के चलते यहां बहने वाली बारहमासी सुकल नदी तट के आसपास का क्षेत्र फसल तो दूर बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। क्षेत्र के लगभग सभी गांव लघु नदियों के किनारे बसे हुए हैं। पूर्व में सामान्य बरसात होने से हर वर्ष नदी में पानी की आवक रहने से आसपास के किनारों पर आबाद सैकड़ों की संख्या में कृषि कुएं पानी से लबालब रहते थे। खरीफ की फसल लेने के बाद यहां पर जीरा, रायड़ा, गेहूं, इसबगोल आदि भरपूर फसलें होती थीं। अब कुएं सूख जाने एवं प्रकृति में बदलाव आने से बहुफसली तो दूर एक फसल भी किसानों को नसीब नहीं हो रही है।
सुकल बचाओ
सुकल नदी से क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होता था। नदी में पानी नहीं आने से कुएं सूख गए। अब यहां के किसान सुकल नदी में पानी का प्रवाह बरकरार रखने के लिए लामबद्ध होने लगे है। नदी में सैकड़ों बीघा भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने कथित पेटा कास्त आवंटन के नाम पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे नदी में जल का प्रवाह रुक गया है। दर्जनों गांवों के लोगों के हलक भी इसी नदी के पानी से तर हो रहे हंै। नदी किनारे भाटवास गांव से पाइपलाइन से रानीवाड़ा में पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में नदी को संरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नदी को समय रहते अतिक्रमण से बचाया नहीं गया तो ऐतिहासिक सुकल नदी लुप्त हो जाएगी। सरकार को इस मामले को गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करनी होगी।
- कृष्णकुमार पुरोहित, किसान, रोड़ा
क्षेत्र की जीवन रेखा सुकल नदी ही है। इस नदी के कारण ही क्षेत्र में थोड़ी बहुत हरियाली बची है। सरकार इस नदी को संरक्षित कर जल प्रवाह को बचाने के लिए उपाय करे तो नदी एक बार फिर पुराने स्वरूप में आ सकती है।
- बाबूलाल चौधरी, सरपंच ग्राम पंचायत, बडग़ांव
कम बारिश के चलते क्षेत्र की एक मात्र बारहमासी सुकल नदी का अस्तित्व भी अब खतरे में है। कभी कल कल कर बहने वाली यह नदी निरंतर अपना वजूद खोती जा रही है। जगह-जगह बांध बनने से पानी की आवक बंद हो गई, वहीं बड़ी तादात में कृषि कुंए खुद जाने व पानी का अत्यधिक दोहन होने से भू-जल स्तर भी रसातल पहुंच गया है।

Friday, 4 June 2010
पेयजल समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
रानीवाड़ा! कस्बे के बस स्टैंड वासियों ने गुरूवार को उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा को ज्ञापन प्रेषित कर पानी की समस्या का निराकरण करने की मांग की है। कस्बे वासियों ने ज्ञापन देकर बताया कि इस कॉलोनी में पिछले 3 माह से नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो रही है तथा लोगों को दूर से पानी लाकर इंतजाम करना पड़ रहा है। जबकि कस्बे के अन्य कोलोनियों में नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ज्ञापन देते समय बाबूगिरी गोस्वामी, नारायण महेश्वरी, अमृतलाल जोशी, गुलजार अहमद, जगदीश जोशी, प्रकाश, मो. इरफान, इंद्रकुमार, संजय कुमार, नरपतसिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
बैठक आज
रानीवाड़ा नरेगा एवं पंचायतीराज योजनाओं को लेकर पंचायत समिति में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे बैठक होगी। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति के समस्त ग्रामसेवकों, सहायक अभियंता, वनविभाग एवं ग्रामरोजगार सहायकों को नरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की पाक्षिक रिपोर्ट लेकर बैठक में उपस्थिति आवश्यक है
Thursday, 3 June 2010
अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था चरमराई
रानीवाड़ा
ग्राम प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद कस्बे के बाजार अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। सभी जगह व्यवसायियों ने दुकानों के बाहर दस से बीस फीट तक सामान बाहर रख कर सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। सवेरे सब्जी मंडी के बाहर सब्जी विक्रेता और ठेले वालों का सड़क पर जमघट लगा रहता है। साथ ही ग्राहक वाहन बेतरतीब खड़े कर देते हंै। सड़क के दोनों छोर पर कमोबेश ऐसे ही हालात रहते हंै।
नहीं हो रही पार्किग व्यवस्था
दुकानों के बाहर सामान पड़ा होने से अधिकांश बाजारों में वाहन चालकों को वाहन पार्किग के लिए जगह नहीं मिलती है। इससे अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटना हो जाती है। कभी कभार तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि उसे सुलझाने में घंटों लग जाते हैं।
यह कस्बे की बड़ी समस्या है। इसके लिए ग्राम पंचायत के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे समस्या का समाधान हो सके।
- शिवराम मेघवाल, एएसआइर्, रानीवाड़ा पुलिस
दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई चल रही है। दुकानदारों को पाबंद भी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत शीघ्र अभियान चलाएगी।
- भाणाराम श्रीमाली, ग्रामसेवक रानीवाड़ा

खेलों में भरवाया टैंकरों से पानी
रानीवाड़ा
सुंधा के पिछवाड़े क्षेत्र में गर्मी व प्यास से बंदरों की मौत की सूचना मिलने पर दानदाता व वन्यप्रेमी आगे आए हैं। उन्होंने जंगली क्षेत्र की कई खेलों में टैंकरों से पानी भरवाने की व्यवस्था की है।
भूतेश्वर मठ के महंत शंभुगिरी महाराज ने बताया कि सुंधा पर्वत के पीछे धोरों में पेयजल संकट के चलते कई वन्य प्राणी काल कलवित हो रहे हैं। वन विभाग द्वारा पेयजल मुहैया नहीं करवाने पर दानदाता परिवारों से गुहार की गई। धोरों में धाराल व वनार क्षेत्र में पक्की खेली बनाई गई है। उनमें रोजाना टैंकर द्वारा पेयजल पहुंचाया जा रहा है। अन्य कच्ची खेलियों में भी टैंकरों से पानी भरवा दिया गया है। इन खेलियों पर काफी वन्य जीव प्यास बुझाते हैं। उल्लेखनीय है कि गर्मी व प्यास से बड़ी संख्या में बंदरों की अकाल मौत तथा अन्य वन्य जीवों के पीने के पानी के लिए भटकने के मामले में दैनिक भास्कर में कुछ दिनों पूर्व समाचार प्रकाशित किया गया था।

प्रत्येक पंचायत में अब रात्रि चौपाल
रानीवाड़ा! धानोल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरूवार रात को चौपाल आयोजित की जाएगी। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि शाम ७ बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपखंडस्तरीय सभी विभागों के अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कलक्टर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक गुरूवार को एक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
Wednesday, 2 June 2010
खेल मैदान का कार्य शुरू
विधायक रतन देवासी ने मंगलवार को यहां खेल मैदान के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि कस्बे में खेल मैदान की कमी को देखते हुए नरेगा योजना के तहत समतलीकरण, ट्रेक निर्माण सहित सौंदर्यकरण का कार्य स्वीकृत कराया गया है।
खेल मैदान के बनने से यहां सभी प्रकार के खेल खेले जा सकेंगे। साथ ही मोर्निंग वॉक के लिए फूट ट्रेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैवेलियन व दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घा का निर्माण विधायक कोष से कराया जाएगा। अभी नरेगा योजना के तहत 22.७१ लाख रूपए स्वीकृत हुए हंै। इस राशि से समतलीकरण, दीवार का निर्माण, सुंदर गैट सहित ट्रेक का निर्माण प्रस्तावित है। खेल मैदान के बनने के बाद इसमें हरी घास लगाने का कार्य भी विभिन्न ऐजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा। दर्शक दीर्घा के उपर शेड निर्माण का कार्य दान दाताओं के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर कस्बे के चौराहा सौंदर्यकरण, टैक्सी स्टेण्ड, बस स्टेण्ड के काम भी शीघ्र ही शुरू किए जाऐंगे। इस मौके उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, सहायक अभियंता अमृत वर्मा, डॉ. रमेशदेवासी, डॉ. ए.आर. चौहान, प्रधान राधादेवी देवासी, हरजीराम, परसराम ढाका, मंछाराम परिहार, अंबालाल चितारा, नवलसिंह देवड़ा, ललिता बोहरा, रतनभारती महाराज, ईश्वरभाई महेश्वरी, भाणाराम बोहरा, प्रभुराम जीनगर, राहुल वैष्णव सहित कई जने उपस्थित थे।

कार्यकारिणी गठित
रानीवाड़ा
महानरेगा मेट संघर्ष समिति ग्राम पंचायत मेड़ा की मंगलवार को हुई बैठक मे ंकार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यकारिणी में कैलाशसिंह राठौड़ अध्यक्ष, सुरसिंह राजपूत उपाध्यक्ष, अमृतलाल गर्ग कोषाध्यक्ष, हटाराम पुरोहित सचिव, कृष्णकुमार वाघेला संगठन मंत्री, युवराजसिंह प्रचार-प्रसार मंत्री व दिनेश मेघवाल एवं लाखाराम सलाहकार मनोनीत किया गया। बैठक में मेटों ने 107 रुपए दैनिक मजदूरी की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Tuesday, 1 June 2010
गर्ग समाज की बैठक
रानीवाड़ा
कस्बे के वाल्मिकि आश्रम में गर्ग समाज युवा सेवा समिति की मासिक बैठक मसराराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष जबराराम ने समाज की बैठकों में सभी सदस्यों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की बात कही। इस दौरान गत सत्र का हिसाब एवं आगामी सत्र की कार्ययोजना सचिव अशोककुमार ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर अशोक हिरपुरा, बाबूलाल जाखड़ी, पोपटलाल, जबराराम कोटड़ा, दिनेश बडग़ांव, कृष्ण सिलासन, दलाराम कोटड़ा, दिनेश जालेरा खुर्द समेत कई जनों ने भाग लिया।
शिविर सम्पन्न
रानीवाड़ा
खरीफ अभियान 2010 के तहत सोमवार को कृषि व आदान शिविर का जालेरा खुर्द में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रेवाराम भील और पंचायत समिति सदस्य वागाराम देवासी ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने फसलों में उत्पादन वृद्धि के मूल-मंत्र, जैविक खेती, बागवानी खेती, जल सरंक्षण, उन्नतकृषि उपकरण, मौसम आधारित बीमा, बायो फर्टिलाइजर आदि के बारे में किसानों को बताया। कृषि पर्यवेक्षक खीयाराम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिट्टी के नमूने लेने की विधि व उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिला कृषकों को निशुल्क बीज, मिनी किट व पशुपालन विभाग द्वारा मिनरल मिक्सर के पैकेट प्रदान किए। एक जून को जाखडी व दो जून को जोडवास में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Monday, 31 May 2010
राजयोग केंद्र भवन का शिलान्यास
रानीवाड़ा
कस्बे के धर्माराम नगर में रविवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के राजयोग केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक रतनदेवासी ने किया। इस अवसर पर निर्मला बहन व सैमभाई सतयुगी भी मौजूद रहे।
इस मौके देवासी ने कहा कि इस भागदौड़ के जीवन में ध्यान व राजयोग करने से मन को शांति व शरीर में नव उर्जा का संचार बना रहता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने इश्वरीय ज्ञान, स्वास्थ्य सेवाओं व राजयोग में अनुकरणरीय कार्य किया है। देवासी ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित ग्लोबल अस्पताल सेवा को लेकर सिरोही-जालोर जिलों में लोकप्रिय बन चुका है। विशेषतया बच्चों के कटे फटे होंठ की शल्य चिकित्सा का कार्य सराहनीय है। आस्ट्रेलिया-एशिया की प्रभारी बहन निर्मला ने कहा कि श्रेष्ठ कर्म ही जीवन की पूंजी है। संस्थान द्वारा मूल्यों का प्रसार-प्रचार कर श्रेष्ठ कर्म की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने कहा कि दान से ही ज्ञान प्राप्त होता है। सभी को ईश्वरीय विद्या का लाभ लेना चाहिए। गीता बहन ने भूमि दानदाता प्रेमाराम चौधरी का आभार जताते हुए भवन निर्माण में जन सहभागिता की अपील की। रमा बहन ने सभी मेहमानों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आस्ट्रेलिया से आए मुस्लिम धर्म के अनुयायी सैमभाई ने कहा कि राजयोग से उन्हें ईश्वरीय ज्ञान के साथ शक्ति की भी प्राप्ति हो रही है। जिसकी बदौलत वे २५ सालों से संस्थान में सेवाएं दे रहे है। एसडीएम कैलाशचंद शर्मा ने व्यक्ति में चरित्र निर्माण के लिए संस्थान का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने भवन निर्माण में तन मन व धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच गोदाराम देवासी, जिला परिषद सदस्य नरेंद्र विश्नोई, हड़मतसिंह भोमिया, अंबालाल चितारा, जसमूल डेयरी के एमडी मोहनलाल गरवा, अधिशासी अभियंता बी.एल.सुथार, भारत विकास परिषद के भीनमाल अध्यक्ष नैनाराम चौहान, अशोककुमार, पुरेश पटेल, उदयसिंह राजपुरोहित, नागजीराम जोशी, हरजीराम देवासी, सोनाराम चौधरी, हरेंद्र चौधरी, महानंद माहेश्वरी और हनुमान चौधरी सहित कई जनों ने भाग लिया।

Sunday, 30 May 2010
खेल प्रतिभाओं में आएगा निखार
रानीवाड़ा
क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए कस्बे के राउमावि खेल मैदान में जालोर व भीनमाल की तर्ज पर स्टेडियम निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।
यह कार्य विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर नरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के प्रस्ताव को नरेगा योजना के तहत स्वीकृति मिली है। मैदान के चारों तरफ फुट ट्रैक भी बनाई जा रहा है। स्टेडियम निर्माण का शुभारंभ 1 जून को विधायक देवासी के आतिथ्य में होगा। खेल मैदान का सर्वप्रथम समतलीकरण कर सड़क से एक फीट ऊंचाई तक रेती डालकर रोलर से आधार को मजबूत बनाया जाएगा। मैदान के चारों तरफ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। स्कूल भवन की ओर पेवेलियन बनाया जाएगा, जहां दर्शक बैठ सकेंगे। खेल मैदान के चारों ओर घास भी लगाई जाएगी। वर्तमान
चार दीवारी को ऊंची उठाकर सुंदर रूप दिया जाएगा। राजकीय अस्पताल के सामने स्टेडियम का गेट बनाया जाएगा।
आकर्षक होगा स्वरूप
नरेगा योजना के तहत २२.७१ लाख रुपए इस कार्य के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके तहत ट्रैक, समतलीकरण, मिट्टी की भराई व दीवार का कार्य करवाया जाएगा। विधायक मद से अतिरिक्त राशि का आवंटन कर पैवेलियन निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में केंद्रीय खेल प्राधिकरण यानि पायका योजना की राशि को भी सही कार्य में
लगाया जाएगा।
नरेगा योजना के तहत इस स्टेडियम को सुंदर व सुविधायुक्त बनाया जाएगा, क्षेत्र में अभी तक एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खेलप्रेमियों को इसकी कमी खल रही है। राशि कम पडऩे पर विधायक मद से पक्के निर्माण को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
-रतनदेवासी, विधायक रानीवाड़ा।
नरेगा योजना के तहत जिले में पहली बार ऐसा कार्य विधायक देवासी के प्रयासों से स्वीकृत हो पाया है। निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने करने का प्रयास करेगा।
अमृतलाल वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, रानीवाड़ा।

रात्रि चौपाल का आयोजन
रानीवाड़ा. निकटवर्ती दहीपुर गांव में शुक्रवार रात एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें दहीपुर ग्राम पंचायत के लोगों की पेयजल, विद्युत, नरेगा और पंचायत सहित कई तरह की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार खेताराम सारण, बीडीओ ओमप्रकाश शर्मा, हरजीराम देवासी सहित ग्रामों के अधिकारियों, सरपंच व ग्रामसेवक ने भाग लिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)