Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।

Friday, 28 May 2010

जलापूर्ति का समय कम होने से परेशानी



रानीवाड़ा! कस्बे समेत आस पास के गांवों में पानी की आपूर्ति का समय कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम समय के लिए पानी की आपूर्ति के चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फिलहाल महज 10 से 15 मिनट पानी की आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति का समय कम होने के साथ साथ प्रेशर कम रहने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग द्वारा जलापूर्ति वितरण में भेदभाव किया जाता है। जलदाय विभाग द्वारा की जा रही जलापूर्ति फिलहाल पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को अपने स्तर पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाने को मजबूर 

होना पड़ रहा है।

तकनीकी दक्ष मेट का होगा चयन



रानीवाड़ा
महानरेगा योजना में श्रमिकों को समुचित सलाह व मार्गदर्शन के लिए सरकार ने अब तकनीकी दक्ष मेट लगाने की पहल की है। प्रशिक्षित मेट नरेगा कार्यों पर रोजाना माप लेकर कनिष्ठ अभियंता को देगा। इससे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान सही समय पर हो सकेगा। महानरेगा मेट को विशेष पहचान कार्ड दिया जाएगा और उन्हें कार्य के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैयार किए गए मेट पैनल से 12वीं पास अथवा इससे अधिक योग्यता वाले दो मेटों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन कर एक माह का सैद्धांतिक व गहन प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी दक्ष मेट के

रूप में प्रशिक्षित कर इन्हें प्रत्येक ग्राम पंचायत में कनिष्ठ अभियंता के कार्यक्षेत्र में वैकल्पिक माप कार्मिक के रूप में रखा जाएगा। शेष&पेज १9

पात्र उम्मीदवारों के पारदर्शितापूर्ण चयन तथा प्रशिक्षण के लिए जिला परिषद के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रथम चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए न्यूनतम दो व्यक्तियों को 30 सितंबर से पूर्व प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पखवाड़ा समाप्त होने के तीन दिन के भीतर श्रमिकों को भुगतान किया जा सकेगा।

Monday, 24 May 2010

आग से घरेलू सामान जला



रानीवाड़ा !निकटवर्ती मेड़ककलां की एक ढाणी में आग लगने से काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है। पूर्व सरपंच लखमाराम चौधरी ने बताया कि रणछोड़ाराम पुत्र धीराजी कुम्हार की ढाणी पर रविवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे मकान में रखा हुआ राशनकार्ड, जॉब कार्ड समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ौस की ढाणियों लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी चंदनसिंह राठौड ने मौके पर पहुंचे तथा घटना की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को प्रेषित की।

विकास कार्यों को लेकर बैठक आज



रानीवाड़ा ! नरेगा एवं पंचायतीराज योजनाओं के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 24 मई को पंचायत समिति सभा भवन में रखी गई है। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामसेवक एवं रोजगार सहायकों को अमृतादेवी योजना के तहत वर्ष २००९-१० में एकल महिला जिन्होंने 100 दिवस रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों की सूची, सूचना दीवारों पर लिखवाने, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट, एमआईएस की श्रम व सामग्री की अंतर राशि, नरेगा प्रगति की समीक्षा, हरीत राजस्थान कार्यक्रम 2010-११, ई-मस्टररोल, विभिन्न शिकायतों की जांच, उपयोगिता प्रमाण पत्र, सामाजिक अंकेक्षण, बीपीएल व स्टेट बीपीएल कार्ड की प्रगति रिपोर्ट साथ में लेकर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है

Sunday, 23 May 2010

पपीतों से कमाए बीस लाख



रानीवाड़ा
सुणतर क्षेत्र के एक युवा किसान ने दो हैक्टेयर जमीन में विदेशी पपीते का नव प्रयोग कर बीस लाख रुपए की आय की है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह अच्छा संकेत है।

जानकारी के अनुसार रमेशकुमार चौधरी वैसे तो सरकारी शारीरिक शिक्षक हंै, लेकिन खेती में नए प्रयोग करते रहते हैं। इस युवक ने सुकल नदी के किनारे भाटवास गांव में एक कृषि कुंए पर दो हैक्टयर भूमि में ताईवानी पपीते लगाने का प्रयोग किया। गत वर्ष मई महीने में रमेशकुमार ने पांच हजार पौधे तैयार किए। इस वर्ष उन पौधों पर पपीते की पैदावार से उसने बीस लाख रुपए की आमदनी कर ली है। चौधरी ने बताया कि उनके इस प्रयोग में कृषि विभाग के अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने पूरा सहयोग दिया। शेष & पेज १७

विभाग की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।

उन्होंने बताया कि वे गत तीन माह से लगातार पपीतों को जयपुर, दिल्ली, जालंधर और जम्मू सहित देश के अन्य भागों में विभिन्न ऐजेंसियों के मार्फत बिक्री के लिए भेज रहे हैं। उत्तम गुणवत्ता व स्वाद से भरपूर ये पपीते इन शहरों में खूब खरीदे जा रहे हैं। इस एक पपीते में पांच से छह किलो तक का वजन होता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते पपीते की पैदावार काफी प्रभावित हो रही है, परंतु नमी बरकरार रखने के लिए उन्होंने रैनगेज लगवाकर कृत्रिम बरसात करने का प्रयास किया है। इस फसल में उन्हें चार लाख रुपए लगाए हैं तथा अनुभवी किसानों के सहयोग से फसल लेने में सफलता प्राप्त की है। चौधरी के सफल प्रयोग के चलते सुणतर क्षेत्र के धानोल, धामसीन, रोड़ा, सूरजवाड़ा, जेतपुरा, बडग़ांव, अमरापुरा, भाटवास, अदेपुरा, आजोदर सहित कई गांवों के किसान कृषि विभाग से संपर्क कर रहे हैं। विशेषतया लघु सीमांत किसानों के लिए यह फसल वरदान साबित हो सकती है।

इनका कहना

चौधरी की मेहनत व अनुभव से ही यह मिशन सफल हो पाया है। किसानों को इसका लाभ मिलेगा जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

- कन्हैयालाल विश्नोई, सहायक कृषि अधिकारी, रानीवाड़ा

Saturday, 22 May 2010

मतदाता पहचान पत्र की वीडीओं ग्राफी

रानीवाड़ा।
क्षेत्र में फोटो पहचान पत्र से वंचित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने नए पहचान पत्र बनाने का अवसर दिया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र की वीडीओं ग्राफी को लेकर 23 मई को कोड़का, 2४ को कोटड़ा, सेवाड़ा, करवाड़ा, दांतवाड़ा, करड़ा, चाटवाड़ा, वणधर २५ मई को रोपसी, सिलासन, आखराड़ा, मेड़ा, जालेरा खुर्द, कुड़ा, गांग, २६ मई को दहीपुर, जाखड़ी, रतनपुर, धानोल, धामसीन, बडग़ांव, जोड़वास, २७ मई को आजोदर, रानीवाड़ा कलां, रानीवाड़ा खुर्द, डूंगरी, सूरजवाड़ा, मालवाड़ा, कागमाला, २८ मई को चितरोड़ी, पंचेरी, पूरण, सावीधर, पावली, राजीकावास, दांतलावास, २९ मई को डोरड़ा, चांदुर, जसवंतपुरा, गजापुरा, कलापुरा, पुर, दाता व ३० मई को सरनाऊ, पांचला, नैनोल, सूरावा, सांकड़ व गुंदाऊ में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वीडीओंग्राफी से अवशेष रहे मतदाताओं को इन्टीमेशन स्लीप पटवारी, ग्रामसेवक व बीएलओं के द्वारा आवश्यक रूप से भिजवाना है, ताकि शत प्रतिशत वीडीओंग्राफी की लक्ष्यों की प्राप्ती हो सके।

आवंटन सलाहकार समिति घोषित

रानीवाड़ा।
जिले की उचित मूल्य की दूकानों के आवंटन में गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन को लेकर आवंटन सलाहकार समितियों की घोषणा कर दी गई है। रानीवाड़ा तहसील में सज्जनसिंह राव, गणेश देवासी व संगीता चितारा, जालोर नगरपालिका क्षेत्र के लिए मिश्रीमल गहलोत, नवीन पारासर व कांता परमार, जालोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए मालमसिंह दहीया, शंभुसिंह रेवत व गंगा देवी मेघवाल, भीनमाल नगरपालिका क्षेत्र के लिए कन्हैयालाल मेघवाल, समरथाराम सांखला व मोवनदेवी घांची, भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र के लिए मांगीलाल भट्ट, भंवरलाल टांणी व अरूणा कंवर पुनासा, आहोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए मंगलराम माली, लादुराम चौधरी व लीला कवंर नोरवा, सांचोर नगरपालिका क्षेत्र के लिए रमेश मेहता, भंवरलाल मेघवाल व रजिया बैगम, सांचोर ग्रामीण क्षेत्र के लिए गजेंद्रसिंह विरोल, सुजानाराम देवासी व अंता चौधरी, सायला ग्रामीण क्षेत्र के लिए सूरजसिंह सूराणा, भंवरूखां तेजा की बेरी व लहरीदेवी मेघवाल उम्मेदाबाद तथा बागोड़ा क्षेत्र के लिए भोपालसिंह राऊता, मीर मौहम्मद खां खोखा व राधादेवी मेघवाल बागोड़ा का मनोनयन किया गया है।

अनुज्ञा पत्र निलंबित

रानीवाड़ा।
गुरूवार को विधायक रतन देवासी व विकास अधिकारी के द्वारा उचित मूल्यों की दूकानों का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर जिला रसद अधिकारी ने उक्त डीलर का अनुज्ञा पत्र निलंबित कर दिया है। जिला रसद अधिकारी विरेंद्रसिंह ने बताया कि विकास अधिकारी व एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार डीलर किशोरकुमार मानाराम ने केरोसीन के भण्ड़ारण में अनियमितता व अवैधानिक रूप से भूमिगत टैंकर में केरोसीन का स्टोरेज करने का सत्यापन होने पर उक्त अनुज्ञा पत्र ९० दिन के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त राशन डिलर राज्य सरकार की योजना अनुसार दो रूपए प्रतिकिलों की दर से बीपीएल परीवारों को गेहूं उपलब्ध करावे। कोई अनियमितता पाई जाने पर कडी कार्रवाई की जाएगी।

खरीफ अभियान २३ से

रानीवाड़ा।
कृषि ज्ञान एवं आदान अभियान २०१० के तहत प्रत्येक ग्रामपंचायत में कृषि शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्रोई ने बताया कि अभियान में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों का सीधा संवाद किसानों से होगा। किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इस नए कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सूरक्षा मिशन में दलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना, मौसम आधारित फसल बीमा योजना एवं जनजाति क्षैत्रों में बाजरे का उत्पादन बढाने के लिए गोल्डन रेज नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। विश्रोई ने बताया कि 23 मई को चितरोड़ी, 24 को रोपसी व वणधर, 25 को चाटवाड़ा व करड़ा, 26 को कोड़का व दांतवाड़ा, 27 को करवाड़ा व कोटड़ा, 28 को सेवाड़ा, 29 को गांग व कूड़ा, 30 को जालेरा खुर्द व दहीपुर, 31 को रतनपुर, 1 जून को जाखड़ी, 2 को जोड़वास, 3 को धानोल, 4 को धामसीन, 5 को बडग़ांव, 6 को आजोदर, 7 को रानीवाड़ा कलां, 8 को मेड़ा, 9 को सिलासन, 10 को कागमाला, 11 को आखराड़, 12 को मालवाड़ा, 13 को रानीवाड़ा खुर्द, 14 को डूंगरी एव ं15 को सूरजवाड़ा में खरीफ अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

रानीवाड़ा।
कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के युवा नेता अंबालाल जीनगर अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जीनगर ने कर्मियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानवजाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधी ने जीवन पर्यत सामाजिक सद्भाव व समाज के विभिन्न वर्गो के बीच शांति कायम करने के लिए काम किया। उन्होंने 21वीं सदी में भारत का विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रेरणा पूंज के रूप में काम किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया कि वे समाज विरोधी घटकों का डटकर मुकाबला करे। हमें निजी स्वार्थो से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना चाहिए। समाज में नैतिक मूल्यों के सृजन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाकर चलना चाहिए। बाद में सभी जनों ने सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कहा इलाज करवा रहे मरीजों को गांधी की याद में फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जनसिंह राव, गणेश देवासी, रहमानभाई मूसला, सांकलाराम राणा, मंछाराम परिहार, राहुल वैष्णव, छेलाराम मेघवाल, बगदाराम देवासी, बलदेव राणा, रमेश मेघवाल आदि शामिल थे।

कागमाला में चौपाल सम्पन्न

रानीवाड़ा।
निकटवर्ती कागमाला ग्रामपंचायत मुख्यालय की रामावि में रात्री कालीन ग्रामीण चौपाल का आयोजन एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चौपाल में उपस्थित विभागीय अधिकारियों के द्वारा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। शर्मा ने बताया कि भीलों की ढाणी कागमाला में पेयजल की व्यवस्था को लेकर जसवंतपुरा जलदाय विभाग के एईएन श्यामसुदंर शर्मा को तुरंत समस्या के निस्तारण के लिए पाबंद किया गया। राप्रावि चौधरियों की ढाणी चाण्डपुरा का नाम परिवर्तित करने तथा माध्यमिक विद्यालय में खेल-मैदान की भूमि के आवंटन संंबंधित कार्यों को ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर पंचायत समिति में भिजवाने को लेकर सरपंच व ग्रामसेवक को निर्देश दिए गए।
शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र व्यक्तिओं से लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करवाने तथा फायदा उठाने की अपील की गई। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान करवाने की बात कही। जिस परीवार में बुर्जुगों की सार संभाल उनके परिजन नही कर रहे है, उनकी सहायता के लिए राज्य सरकार संकल्परत है। ऐसे बुर्जुग सहयोग के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन कर सकते है। सरकार उनके पोषण की व्यवस्था करवाएगी।
ब्लॉक सीएमओं डॉ. आत्मराम चौहान ने टीकाकरण, जननी सूरक्षा योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीडीओं ओमप्रकाश शर्मा ने नरेगा, इंद्रावास एवं पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों सहित ग्रामसेवक, पटवारी, पशुधन सहायक, साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज, समाजसेवी रायमलदेवासी, भूताराम भील, मोहनलाल सैन, प्रकाश कुमार, प्रतापसिंह सहित कई जनों ने भाग लिया।

Friday, 21 May 2010

राशन की दुकानों का किया निरीक्षण



रानीवाड़ा
विधायक रतन देवासी ने आज विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के साथ कस्बे की उचित मूल्यों की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। विधायक ने दोषी डीलर्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारी शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दो रुपए प्रति किलो गेहंू का वितरण व रियायती दर पर केरोसीन की बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर विधायक देवासी ने तीन दुकानों का आकस्मिक अवलोकन किया। सबसे पहले मै. किशोरकुमार मानाराम रावल की दुकान का निरीक्षण करने पर उसमें ३१७ लीटर केरोसीन कम पाया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विकास अधिकारी ने कार्रवाई रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी है। इसी प्रकार कस्बे की मै. शेलेष कुमार अमृतलाल व भगवती प्रसाद जसीराम जोशी की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। वहां डिस्पले बोर्ड व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी का बोर्ड नहीं होने पर उन्हें शीघ्र ही दुकान के बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।



ञ्चराज्य सरकार बीपीएल परिवारों के लिए प्रतिमाह २५ किलोग्राम गेहूं दो रूपए की दर से वितरित करेगी। सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिमाह निरीक्षण किए जाएंगे। अनियमितता देखी जाने पर डीलर्स का अनुज्ञा पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

-रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा

ञ्चमुझे बीडीओ के मार्फत मामले की जानकारी मिली है। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-कैलाशचंद्र शर्मा, एसडीएम रानीवाड़ा

ञ्चउक्त दुकान में ३१७ लीटर केरोसीन पाया गया है तथा भूमिगत भण्डारण के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है। यह नियम विरुद्ध है। कार्रवाई के लिए जिला रसद अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

-ओमप्रकाश शर्मा, विकास अधिकारी रानीवाड़ा

ञ्चएसडीएम व बीडीअड्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही अनियमितता पाई जाने पर डीलर के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी।

-विरेंद्रसिंह जिला रसद अधिकारी, जालोर।

रानीवाड़ा डेयरी का घी पहुंचा मैसूर



रानीवाड़ा &जालोर सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा संचालित रानीवाड़ा की जसमूल डेयरी का घी अब कर्नाटक के मैसूर शहर पहुंच गया है। बुधवार को डेयरी के प्रबंध संचालक ने झंडी दिखाकर घी के ट्रक को रवाना किया। एमडी एम.एल. गरवा ने बताया कि रानीवाड़ा का शुद्ध देशी घी समूचे देश सहित आप्रवासी राजस्थानियों में खासा प्रसिद्ध है, उनकी मांग पर अब डेयरी प्रशासन ने दक्षिण भारत में मैसूर शहर में सर्वप्रथम घी के विपणन की व्यवस्था की है। बुधवार को १६ हजार किग्रा घी को ट्रक में रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे पूरे दक्षिण भारत में रानीवाड़ा डेयरी के घी की विपणन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर डेयरी के समस्त स्टॉफ सहित मार्केटिंग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

परशुराम जंयति में उमड़े श्रद्धालु



रानीवाड़ा! कस्बे में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाज सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयंती को लेकर कस्बे में शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सवेरे सात बजे श्रीमाली ब्राह्मण समाज से रवाना हुई जो कस्बे के गरबा चौक, मुख्य बाजारा, पुलिस थाना, राजकीय चिकित्सालय और भीनमाल रोड होते हुए पुन: श्रीमाली ब्राह्मण समाज में पहुंची। इस मौके संत रेवानंद महाराज व उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा द्वारा भगवान परशुराम महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपखंड अधिकारी शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओं से बच्चों को शिक्षा से जोडऩे की बात कही। साथ ही भगवान परशुराम के आदर्श 'शिक्षा व दीक्षाÓ पर जोरे दिया। परशुराम की जयंती के आयोजन पर धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने तहेदिल से ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. किशन जोशी, अमृतलाल जोशी, भाणाराम बोहरा, जेसाराम पुरोहित, पोपटलाल, किशोर जोशी, ओ.डी. वैष्णव, ताराचंद भारद्वाज, महेंद्र त्रिवेदी, इंद्रभाण, राहुल वैष्णव, कृष्ण पुरोहित, पुखराज श्रीमाली और जयराम पुरोहित समेत ब्राह्मण समाज के हजारो बंधुओं ने भाग लिया।

यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा



रानीवाड़ा!कस्बे की यातायात व्यवस्था में सुधार व सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए विधायक रतन देवासी की मौजूदगी में पुलिस थाने में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सब्जी विक्रताओं के साथ टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने शहर में विकास की संभावनाओं तथा यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा के साथ आवश्यक निर्देश दिए। देवासी ने कहा कि शहर में पंचायत समिति के सामने, सांचौर रेलवे क्रॉसिंग व पेट्रोल पंप के पास टैक्सियों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने ऑपरेटर्स से इस समस्या के समाधान के लिए विचार कर अंतिम निर्णय लेकर भीनमाल-सुंधामाता, सिलासन, मालवाड़ा रूठ की टैक्सियों को सब्जी मंडी के सामने ठहराव तथा छह छह टैक्सियों को बारी-बारी से खड़े करने के निर्देश दिए। शेष टैक्सियों को भीनमाल रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क करने के निर्देश दिए।

इसी तरह सांचौर रूट की टैक्सियों को फाटक के बाहर एवं बडग़ांव रूट की टैक्सियों को आशापुरा कांपलेक्स से आगे खड़े रखने के निर्देश दिए। बैठक में कस्बे में जगह-जगह सब्जी विक्रताओं के खड़े रहने से प्रभावित हो रही यातायात समस्या पर विचार किया गया। देवासी ने सब्जी विक्रेताओं को भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ३ यातायात पुलिसकर्मियों को विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा। बैठक में तहसीलदार खेताराम सारण, सरंपद गोदाराम देवासी, कांग्रेस जिला सचिव मंशाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, पूरणसिंह देवड़ा, रहमान भाई मुसला, अन्ना भारती, पूनमाराम मेघवाल, ओमप्रकाश वैष्णव, दीपाराम सिंधी, जेसाराम माली, कन्हैयालाल वैष्णव, शिवाराम और पूनमाराम विश्नोई समेत कई जने उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान का शुभारंभ



रानीवाड़ा! पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान इकाई जालोर की बैठक निकटवर्ती सुंधापर्वत पर राजपूत धर्मशाला में हुई। सभा के दौरान योग ऋषि स्वामी रामदेव के संकल्प स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वाभिमान भारत बनाने के लिए जन-जन को इस अभियान को साकार करने के लिए इस अभियान को गति के साथ चलाने के लिए सुंधामाता से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सभा की शुरूआत समिति के सरंक्षक राधेश्याम गर्ग के प्रेरक उदबोधन द्वारा हुई, उसके बाद अरविंद पारंगी के पूर्णकालीन सदस्य के रूप में प्रशिक्षण के अनुभवों को सबके सामने रखा। समिति के जिलाध्यक्ष राव शैतानसिंह ने प्रत्येक तहसील स्तर पर योग शिविरों के कार्यक्रमों की तिथि की घोषणा की एवं आगामी 15 जून तक सभी तहसीलों पर शिविर लगाने एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देने को कहा। समिति के महामंत्री विक्रमसिंह ने योग एवं आयुर्वेद के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ओमकार जोशी, महिला अध्यक्ष कमला विश्नोई, अमृत जोशी, रावताराम, मांगीलाल, गणपत दवे, लादूराम, राजेंद्रसिंह, बाबुसिंह, विक्रमसिंह, दोलाराम, गेमाराम समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।

वात्सल्य धाम का अवलोकन किया



रानीवाड़ा. श्रीआत्मानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित वात्सल्य धाम का शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी सीबी एन मोरिस बाबू ने निरीक्षण किया। धाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि उन्होंने संस्था के द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में अध्ययनरत बालकों से शिक्षा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व उनका मंछाराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा, निरीक्षक दिनेशकुमार, छोटुभाई मिस्त्री और रमेश पुरोहित सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

Monday, 10 May 2010

लद्धाख व लेह की यात्रा पर

लू से हाल बेहाल

रानीवाड़ा।
बढ़ते तापमान के साथ चली लू व धूल भरी धुंध ने सुणतर क्षेत्र के लोगो को बेहाल कर दिया। दिन में आग बरसाती हवाओं के कारण लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। रविवार को मौसम का कड़ा रूख बरकरार रहा। सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप का अहसास शुरू हो गया था। इसके बाद तेज हवा के साथ आंधी और लू का ऐसा दौर चला कि जनजीवन को झकझोर दिया। आग बरसाती लू के चलते पंखे और कूलर जवाब देने लग गए। दोपहर में बाजार में कफर््यू जैसी स्थिति बन गई। चारा व पानी की कमी पर भूख के शिकार आवारा पशुओं की हालत सबसे अधिक खराब है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई शीतल छाया व पानी की तलाश में भटकता नजर आता। देर रात बाद चलने वाली ठण्डी हवाओं पर आमजन राहत की सांस लेता है।
अलसुबह तेज गर्मी का दौर शुरू हुआ जो रात्रि 11 बजे तक जारी रहा। दोपहर में कोलतार की सड़के आग उगलने लगी। तेज गर्मी व लू के प्रकोप के चलते गलियों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। वाहन चालक लू से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढके रहे। इधर अस्पताल में भी गर्मी व लू के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। उल्टी दस्त के मरीजों को लेकर चिकित्सकों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.आर. चौहान ने सलाह दी है कि गर्मी में भूखे पेट नहीं रहें। पानी की मात्रा की शरीर में कमी नहीं होने दें। धूप से बचाव के उपाय करें। उल्टी दस्त होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

नर्मदा नीर संघर्ष समिति का गठन

रानीवाड़ा।
स्थानीय आपेश्वर सेवाडिय़ा महादेव मंदिर में आज रविवार को हेमसिंह सेवाड़ा की अध्यक्षता व महंत रतन भारती के विशिष्ठ अतिथि में नर्मदा नीर संघर्ष समिति का गठन किया गया। रतनसिंह कोडिटा को संयोजक तथा पदमाराम चौधरी डूंगरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में इस योजना की स्वीकृति को लेकर संघर्ष करने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर जाखड़ी सरपंच मंगलाराम दर्जी, सिलासन सरपंच उकसिंह परमार, भाजपा नेता बलवंतसिंह डाभी, नरपत सोनी, तगाराम घांची, वगताराम माली, परखाराम करवाड़ा, बलवंत पुरोहित सरपंच धामसीन, नेथीराम मेघवाल आखराड़, प्रागाराम पुरोहित सेवाडिय़ा, जसीराम जोशी, हरसनराम देवासी, जवाहरसिंह पाल, छगनाराम डेलीगेट, फगलुराम विश्रोई करवाड़ा, प्रभुराम जीनगर, वगताराम सैन सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Sunday, 9 May 2010

वात्सल्य धाम का अवलोकन किया

रानीवाड़ा. श्रीआत्मानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित वात्सल्य धाम का शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी सीबी एन मोरिस बाबू ने निरीक्षण किया। धाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि उन्होंने संस्था के द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में अध्ययनरत बालकों से शिक्षा व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व उनका मंछाराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा, निरीक्षक दिनेशकुमार, छोटुभाई मिस्त्री और रमेश पुरोहित सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

रानीवाड़ा
निकटवर्ती आजोदर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में शनिवार को बीईईओ तोलाराम राणा और संस्था प्रधान धर्मदान चारण की मौजूदगी में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। राणा ने नव प्रवेशी बालक-बालिकाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया। संस्था प्रधान चारण ने समस्त अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने व ठहराव सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर पन्नालाल सोलंकी, समेलाराम, अमृतलाल, कांतिलाल, बाबुराम, अमराराम, माणकराम, अमृतलाल, रतनाराम, करणसिंह, नरसीराम, नरेंद्रकुमार और ओबीदेवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

विद्यालयों के एकीकरण पर जताया रोष

रानीवाड़ा
पंचायत समिति क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एकीकरण के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित करने से अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधि में रोष बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित, मालवाड़ा पंचायत समिति सदस्या दीवाली काबा व स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इन विद्यालयों को यथावत रखने की मांग की है। जानकारी के अनुसार कस्बे की नट कॉलोनी में दस साल पुराने विद्यालय का समायोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीवाड़ा में, मालवाड़ा कस्बे के पास प्राथमिक विद्यालय ऊंट का धोरा को लाधाणी उच्च प्राथमिक विद्यालय मालवाड़ा में समायोजित किए जाने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदेव का धोरा बामनवाड़ा के विद्यालय को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनवाड़ा गांव में समायोजन पर विरोध जताया है।

बीपीएल सर्वे की मांग

रानीवाड़ा
जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर बीपीएल सर्वे 2002 में वंचित गरीब परिवारों का पुन: सर्वे करवाने का निवेदन किया है। बोहरा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के हजारों परिवार जो विषम परिस्थितियों में ढाणियों व दूर-दराज के पहाड़ी वन क्षेत्रों में निवास करते हैं। उनका नाम बीपीएल सर्वे सूचि में नहीं होने से वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। बोहरा ने बताया कि सर्वे में काफी अनियमितताएं व भेदभाव बरता गया है। वहीं आर्थिक रूप से संपन्न होने के उपरांत ऐसे कई लोगों के नाम बीपीएल सर्वे सूची में देखने को मिल रहे हैं।

भागवत कथा जारी

रानीवाड़ा
जाखड़ी के रामदेव मठ में भागवत कथा का वाचन जारी है। कथावाचक शास्त्री हरीप्रसाद त्रिवेदी को सुनने के लिए काफी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। महंत काशीनाथ महाराज ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से 15 अप्रैल से 15 मई तक अधिकमास के दौरान कथा का वाचन होता रहेगा। सुबह 10 से 12 बजे तक मंदिर परिसर में मेले सा माहोल दिखाई देता है।

पात्रता सूची घोषित

रानीवाड़ा. बीईईओ तोलाराम राणा ने बताया कि तृतीय वेतनशृंखला से द्वितीय वेतन शृंखला में पदोन्नति के लिए अध्यापकों की पात्रता सूची कार्यालय को प्राप्त हो गई है। सभी अध्यापक सूची का अवलोकन कर परिवेदना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जालोर को दस मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे। राणा ने बताया कि जिनका पात्रता सूची में नाम नहीं हंै। वे अध्यापक भी शैक्षिक व प्रशैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकते हंै।

पोशाक वितरण कार्यक्रम हुआ

रानीवाड़ा. निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रातड़ों की ढाणी मैत्रीवाड़ा में सरपंच प्रभीदेवी देवासी की अध्यक्षता छात्राओं को पोशाक वितरण कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी समंदरसिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत २२ छात्राओं को पोशाकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्ण देवासी, सोमाराम, नानजीराम, हमीराराम, जगदीशकुमार और छगनाराम सहित कई जनों ने भाग लिया।

क्रिकेट क्लब की बैठक हुई

रानीवाड़ा. निकटवर्ती मालवाड़ा में क्रिकेट क्लब की बैठक खेल मैदान में हुई। क्रिकेट प्रभारी सिकंदर खान मुसला ने बताया कि कस्बे में 16 से 30 मई तक क्रिकेट खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा क्रिकेट खेल के गुर सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर महासिंह जाखड़ीया, हीरालाल देवासी, बुद्धाराम, मनोहरलाल व रजब शेख सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

पानी को लेकर संघर्ष समिति गठित

रानीवाड़ा. नर्मदा के पानी को पेयजल के लिए रानीवाड़ा तहसील तक पहुंचाने के संबंध में वर्षों पूर्व बनाई गई योजना को स्वीकृत करवाने को लेकर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया है। संयोजक रतनसिंह कोडि़टा ने बताया कि रविवार को समिति की बैठक सेवाडिय़ा आपेश्वर महादेव मंदिर में सवेरे 10 बजे होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के नागरिक भाग लेंगे।

अवैध कनेक्शन हटाए

रानीवाड़ा.क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जलदाय विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को गांग ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सात अवैध कनेक्शन हटाए गए। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि इस दौरान स्थानीय जलदायकर्मी ने पुलिस इंद्राज के साथ जोरा, नानजी, बालू, दाना, काला, भगराज और हीरा कलबी के अवैध कनेक्शन हटाए।

पाइपलाइन से हटाए अवैध कनेक्शन

रानीवाड़ा
ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलदाय विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन विच्छेद करने का अभियान जारी है। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि आज गुरुवार को पुलिस के सहयोग से विभाग ने गांग व मंडारडी गांव में रिदाराम, हीराराम, भगाराम, रूपाराम, रतनाराम, चतराराम, प्रभुराम, लालाराम, खंगाराराम, जगाराम, गजाराम, बाबुराम, राजाराम, समरथाराम, रूपाराम, रणछोड़ाराम, ओखाराम व मेजलाराम सहित 18 जनों के अवैध कनेक्शन काटे गए। इस अभियान में जलदाय विभाग के कर्मचारी रमेशकुमार व सुआदेवी ने भी सहयोग प्रदान किया।

रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्रवाई

रानीवाड़ा
क्षेत्र के कोटड़ा व कोड़का में महानरेगा कार्यस्थल में अनियमितता के चलते कार्यक्रम अधिकारी ने छह मेटों को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया। साथ ही रोजगार सहायक को पदमुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी रमेशकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोनों ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्यो में अनियमितताओं की शिकायत के चलते विधायक रतन देवासी ने नरेगा टीम के साथ इन दोनों कार्य स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विधायक रतन देवासी ने बताया कि महानरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का इसी तरह आकस्मिक निरीक्षण समय-समय पर किया जाएगा, ताकि कार्यों में अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि नरेगा योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों को मिले। इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

अधिकारी का कहना

ञ्च नरेगा कार्यों का निरीक्षण करने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें बनाई जा रही है। जो कार्यों का निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट भेजेगी।

-कैलाशचंद्र शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक व एसडीएम, रानीवाड़ा

ञ्च दोनों कार्य स्थलों पर बीस श्रमिकों को एवजी पाया जाना गंभीर बात है। ऐसे कार्यों में मेट व रोजगार सहायक की मिलीभगत प्रतीत होती है। छह मेटों को ब्लेक लिस्टेड घोषित कर दिया है। रोजगार सहायक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-रमेश कुमार शर्मा, कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी।

Saturday, 8 May 2010

गांव के "छोरों" की ऊंची उड़ान

जालोर।
बाग बिक जाते हैं जरदार के हाथों
फूलों की खुश्बू से रस्ते तो महक जाते हैं।
तुम्हें हीरे की सिफात है तो अंधेरे में मिलो
उजाले में तो कांच के टुकडे भी चमक जाते हैं।


रेत के खिलौनों से खेलकर व सरकारी स्कूलों में मिट्टी की स्लेट पर पढ़ने वाले ठेठ ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े गांव के युवाओं ने इन पंक्तियों को चरितार्थ कर इतिहास रचा है। हल थामने वाले इन भçूमपुत्रों के मजबूत इरादों के सामने अब आसमान भी छोटा पड़ने लगा है। अभावों से अपनी मंजिल तय करने वाले युवाओं ने ऊंची उड़ान भर यह जता दिया है कि सफलता परिस्थितियों की मोहताज नहींं होती है।

पिछले तीन सालों में जालोर के छह युवाओं का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है, जबकि इन सालों में 10 प्रतियोगी साक्षात्कार तक पहुंचे हैं। इससे पहले की स्थिति पर गौर करें तो आजादी के बाद से 2007 से पहले तक जालोर जिले के महज चार युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का गौरव हासिल कर सके हैं। शिक्षा की दृष्टि से अति पिछड़े जालोर के लिए यह उपलब्घि कहीं ज्यादा मायने रखती है। ग्रामीण परिवेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय करने की यह शुरूआत अच्छा संकेत है।

आरएएस बने आईएएस
दो आरएएस अफसरों को जालोर में पदस्थापन के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का मौका मिला। वर्ष 2007 में जालोर में आरएएस प्रशिक्षु बलवंतसिंह कालेवा का 37 वीं रेंक पर चयन हुआ। वर्तमान में वे उड़ीसा कैडर के आईएएस है। सांचौर में बतौर उपखंड अघिकारी पदस्थापित भैराराम चौधरी का भी वर्ष 2008 में आईआरएस में चयन हुआ।

आरएएस अफसरों की भरमार
पिछले कुछ सालों में जालोर जिले से आरएएस में चयनित युवाओं की संख्या तो और भी तेजी से बढ़ी है। तीन सालों में जालोर जिले के करीब तीन दर्जन से अघिक युवा आरएएस अफसन बने हैं। इनमें ग्रामीण तबके के युवाओं की संख्या नब्बे फीसदी है।

टॉप किया आईआईटी
सायला पंचायत समिति के भूंडवा निवासी डूंगाराम चौधरी ने वष्ाü 2002 में आईआईटी में देशभर में टॉप किया था। सामान्य परिवार में जन्मे चौधरी ने गांव में रह कर ही अध्ययन किया। चौधरी के टॉप करने से जालोर जिला गौरवांतित हुआ।

पूर्व में चयनित
इनसे पहले जिले में हरजी गांव के अभिमन्यूसिंह (आईएएस), सियाणा के सुशील सोलंकी (आईआरएस), तवाव के ओमप्रकाश कांत (आईआरएस) और रामसीन के गंगासिंह परमार(गुजरात राज्य सेवा से पदोन्नत) आईएएस ने इस परीक्षा में सफल होकर जिले का मान बढ़ाया था।

Thursday, 6 May 2010

चौपाल आज

रानीवाड़ा ! राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन गुरूवार को मालवाड़ा में किया जाएगा। ग्रामसेवक मांगाराम देवासी ने बताया कि शाम 7 बजे चौपाल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक रूप से भाग लेंगे। चौपाल में दर्ज होने वाली समस्याओं का निस्तारण उपखंड कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि 13 मई को करड़ा, 20 मई को कागमाला व 27 मई को दहीपुर में भी इन चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

Monday, 3 May 2010

पुरोहित बने जिले की ओळखांण

रानीवाड़ा।
जीवन एक समर है सचमुच, जीवन एक सफर है सचमुच। यह कहना है वात्सल्यधाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित का। भरपूर उर्जावान, आत्मबल से लबालब पुरोहित जिले के रानीवाड़ा उपख्ंाड़ पर अनाथ बच्चों का आश्रम संचालित कर रहे है। वात्सल्यधाम के नाम प्रसिद्ध इस संस्थान ने पुरोहित की बदौलत जिले को समूचे प्रदेश में ओळखांण दी है।
किसान पृष्ठभूमि के प्रागाराम पुरोहित ने बरसों पूर्व मन में अनाथ बच्चों की सेवा के लिए आश्रम की स्थापना करने का ठान लिया था। इस मिशन में उनके सारथी बने स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज। उनकी प्रैरणा व आशीर्वाद के बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहूंच पाए है। इस समय धाम में ७० से भी ज्यादा अनाथ बच्चें अध्ययनरत है। उनके अध्ययन के लिए बाकायदा धाम के परिसर में माध्यमिक विद्यालय शुरू किया गया है। जहां इन बच्चों के नि:शुल्क अध्ययन की व्यवस्था की गई है।
धाम में आधुनिक व समस्त सुविधाओं से संपन्न भवन का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण विहिप के अध्यक्ष अशोक सिंहल के द्वारा किया गया था। पुरोहित ने बताया कि इस कांटों भरे कार्य में कई समाजसेवी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। अनाथ आश्रम के रूप में इस संस्थान को मारवाड़ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुरोहित का मानना है कि दिल में हिम्मत हो, कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नही होता। अगले मिशन के रूप में पुरोहित की इच्छा है कि इस संस्थान को प्रदेश स्तरीय बनाने की है। साथ ही परिसर में सेवार्थ
अस्पताल शुरू करने का है। नि:संदेह पुरोहित के इस प्रयास से जिले को नई ओळखांण मिली है।

जड़ों से मिली राहत

रानीवाड़ा।
ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट का कारण पाईपों में जडो का घुस जाना सामने आया है। निकटवर्ती तावीदर की रेबारियों की ढाणी में कुछ माह से जीएलआर में जलापूर्ति नही हो पा रही है। ग्रामीणों के द्वारा जलदाय विभाग में इस समस्या को लेकर लिखित में शिकायत की गई। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कुछ अवैध कनेक्शन भी हटवाए, परंतु फिर भी जलापूर्ति जीएलआर में नही होने पर जडो के पाईप लाईन में घुस जाने का अंदेशा जताया गया। वरिष्ठ जलदाय कर्मी लक्ष्मणाराम देवासी ने अनुभव का प्रयोग कर काफी जगह पाईप लाईन को खोलकर जडो की तलाश की गई। तब एक जगह पाईप केंद्र जडे पाई गइ। काफी मशक्कत के बाद उस पाईपलाईन के अंदर से जडे हटाई गई। जलापूर्ति शुरू करने पर अब रेबारियों की ढाणी के जीएलआर में भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के साथ जलदाय कर्मी देवासी का हार्दिक आभार जताया है।

सूचना की जानकारी मांगी

रानीवाड़ा।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत खारा के लोगों ने सूचना अधिकार के तहत पूर्व सरपंच के द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की जानकारी चाही है। समाजसेवी किशनाराम विश्रोई ने बताया कि उन्होंने विकास कार्यो की सूचना को लेकर ग्राम पंचायत खारा के ग्रामसेवक को दो बार आवेदन पत्र दिया, परंतु समय सीमा गुजर जाने के उपरांत अभी तक जानकारी नही दी जा रही है। विश्रोई ने ग्राम सेवक भूराराम के विरूद्ध मुख्य सूचना आयुक्त जयपुर एवं केंद्रिय सूचना आयुक्त, नई दिल्ली को पत्र पे्रषित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सेवक भूराराम व पूर्व सरपंच जालमसिंह ने सरकारी धन का दुरूपयोग कर लाखों रूपए का राजस्व घोटाला किया है। इस घोटालें को दबाने के लिए उक्त लोग सूचना के मुल अधिकार के नियमों की धज्जिया उडा रहे है।

गहलोत का जन्मदिन मनाया

रानीवाड़ा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस अभाव अभियोग के ब्लॉकध्यक्ष भगवानाराम विश्रोई ने बताया कि इस अवसर पर सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल वितरीत कर मुख्यमंत्री के दिघार्यु होने की कामना की गई। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने भाग लिया।र्

पंचान्हिका महोत्सव शुरू


रानीवाड़ा।
निकटवर्ती मालवाड़ा में पांच दिवसीय पंचान्हिका महोत्सव के दूसरे दिन प्रवचन देते हुए आर्चाय रत्नाकर सूरीश्वर महाराज ने कहा कि इंसान व इंसानियत में बहुत अंतर है। इंसान अपना स्वार्थ, परिवार का स्वार्थ व स्वयं का लाभ सर्वप्रथम देखता है। उसे किसी इंसान से इस विषय पर मतलब नही होता है। इंसानियत रखने वाला मानव गांव, प्रदेश व राष्ट्र का भला सर्वप्रथम सोचता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान इंसानियत के रूप में दूसरों के दुख में सहभागी बने। मुन्नी रत्नत्रय विजे ने भी धर्म का उद्देश्य को लेकर विस्तार से बताया। महोत्सव के आयोजन शाह मुलतानमल छोगाजी ने भी धर्म लाभ के रूप में दो शब्द कहे। इस महोत्सव भव्य जुलस, धार्मिक पाठशाला का कार्यक्रम, रंगोली, दीपक रोशनी, आंगी सहित कई धार्मिक कार्यक्रम जैनाचार्य के सानिध्य में हो रहे है। इस अवसर पर समाजसेवी कांतिलाल शाह, निलेश लाधाणी, संघवी चुन्नीलाल, सूरजमल जैन, नरेश शर्मा, फुलचंद जैन, जलपा हिराणी, संघवी मोहिनी सहित कई भक्तजन धर्मलाभ ले रहे है।र्

मॉडल प्रतियोगिता सम्पन्न

रानीवाड़ा।
कस्बे की राउमावि में आज मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य किशनलाल कोली ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बीकानेर व विज्ञान व प्रोद्योगिकी विभाग जयपुर के निर्देशानुसार इंसपायर्ड अवार्ड से सम्मानित उपखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं की मॉडल प्रतियोगिता आज सोमवार को रखी गई। इस प्रतियागिता में इंसपायर्ड अवार्ड से सम्मानित समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार दिए अनुसार सभी विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों पर मॉडल्स का निर्माण कर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा, पंचायत समिति सदस्या शुभकवंर देवड़ा, सरपंच गोदाराम देवासी, ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा, कनिष्ठ अभियंता विमलेश राठौड, समाजसेवी नवलसिंह देवड़ा सहित कई जनों ने निरीक्षण किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई को राउमावि भीनमाल में किया जाएगा।र्

Saturday, 1 May 2010

पोशाकों का हुआ वितरण

रानीवाड़ा सर्व शिक्षा अभियान के तहत सिंगावास की राउप्रावि में गुरूवार को सरपंच गंगादेवी चौधरी के सानिध्य में पोशाक वितरित की गई। प्रधानाध्यापक अर्जुनलाल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग की बालिकाओं को स्कूली पोशाकें वितरीत की गई। साथ ही शिक्षक पुरूस्कार के रूप में चयनित मथुराराम गोयल को सम्मानित किया गया। संकुल प्रभारी दिनेश पुरोहित ने सर्व शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केराराम चौधरी, वार्डपंच रणछोड़ाराम, दीपाराम, दौलाराम, कालाराम, वेलाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

बीएलसीसी बैठक संपन्न

रानीवाड़ा& पंचायत समिति सभा भवन में गुरूवार को विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बीएलसीसी की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र की सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शर्मा ने बताया कि एसजीएसवाई के तहत राज्य सरकार के द्वारा दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति होने पर सभी बैंकर्स का धन्यवाद दिया। एसजीएसवाई प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बैठक में विस्तृत रूप से समीक्षा पढ़कर सुनाई।

जनगणना कार्यक्रम घोषित

रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र में जनगणना २०११ में लगाए गए प्रगणक, सुपरवाईजर, रिजर्व प्रगणक एवं सुपर वाईजरों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तहसील जनगणना अधिकारी खेताराम सारण ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण 3 से 6 मई, द्वितीय ११ से १२ मई को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण राउमावि बडग़ांव, राउमावि जाखड़ी, राउमावि मालवाड़ा, रामावि सिलासन, राउप्रावि करवाड़ा, राउमावि करड़ा व राउप्रावि कुड़ा में विभिन्न चरणों में प्रगणकों को दिया जाएगा।

Thursday, 29 April 2010

युवक के साथ मारपीट, किया अपहरण

रानीवाड़ा। आपसी रंजिश के चलते रानीवाड़ा (जालोर) के एक युवक का बुधवार सवेरे दिन दहाड़े कुछ लोगों ने काठाड़ी रेलवे फाटक के समीप मारपीट कर अपहरण कर लिया। करीब साढ़े तीन घण्टे बाद धनवा (सिणधरी) चौराहे पर अपहरणकर्ता गंभीर घायल युवक को केम्पर जीप में फैंककर फरार हो गए।

इस दौरान पुलिस ने जालोर, सिरोही, सिणधरी, समदड़ी थानो से सम्पर्क कर तत्काल नाकाबन्दी करवाई। गम्भीर घायल को सिवाना पुलिस ने नाहटा अस्पताल बालोतरा दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सिवाना थानाघिकारी गणपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमरापुरा निवासी कानाराम पुत्र वीराराम बुधवार सवेरे मुंसिफ न्यायालय सिवाना में पेशी करवाकर जीप से अपने गांव जा रहा था। सवेरे 9.30 बजे काठाड़ी रेलवे फाटक के समीप पप्पूसिंह, महेन्द्रसिंह वगैरह चार निवासी वडवज गांव ने जीप को ओवरटेक कर कानाराम व उसके साथ आए युवको से मारपीट कर कानाराम को अगवा कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबन्दी करवाई।

लम्बी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे धनवा (सिणधरी) के पास गंभीर घायल कानाराम चौधरी को पुलिस ने बरामद कर नाहटा अस्पताल बालोतरा में दाखिल करवाया।आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Wednesday, 28 April 2010

आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

रानीवाड़ा।
स्थानीय बिजलीघर के आगे गत तीन दिनों से भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता व सहायक अभियन्ता द्वारा किसानों की ग्यारह सूत्रीय मांगों पर दिए आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरनास्थल पर चली चार घंटे की लम्बी समझाइश वार्ता के दौरान कई बार आक्रोशित किसान अधिकारियों से उलझते रहे। विशेषकर कृषि विद्युत आपूर्ति, विद्युत बिलों में गड़बडियां एवं विद्युत सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के चलते किसानों ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता आशाराम जांगीड़, सहायक अभियन्ता तरूण खत्री एवं किसान संघ के अध्यक्ष सेणीदान चारण, विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, उपाध्यक्ष रामलाल साहू, मंत्री मालमसिंह पूरण के मध्य हुई चार घंटे तक समझाइश वार्ता के दौरान अधिकारियों ने किसानों को नियमित छ: घण्टे विद्युत आपूर्ति देने एवं विद्युत बिलो में गड़बडियों सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा जले हुए ट्रांसफार्मर किसानों को 72 घंटे में उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलावाया।
नए कनेक्शन के लिए शीघ्र विद्युत सामग्री मुख्यालय पर उपलब्ध करवाने के लिए ठेकेदार को पाबन्द करने का भरोसा दिलवाया। किसानों की मांग के मुताबिक विजिलेंस टीम के सर्वे का पुनर्मूल्याकंन करने का आश्वासन दिया।

Tuesday, 27 April 2010

दहेज हत्या का मामला दर्ज

रानीवाड़ा।
पुलिस थाने में दहेज हत्या को लेकर मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि रूपावटी खुर्द निवासी श्रीमति जसीबेन रामाजी मेघवाल हॉल अहमदाबाद ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री संगीता की शादी १२ वर्ष पूर्व रतनपुर निवासी खीमाराम पुत्र हकमाजी मेघवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद लगातार हकमाराम व उसके माता-पिता दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते रहे। बीच-बीच में समाज के पंचों के द्वारा आपसी समझाईस करने पर कुछ दिन उन्होंने परेशान करना छोड दिया, परंतु गत कुछ दिनों से पुन: उसको पीहर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया। गत २५ अप्रेल को हकमाराम ने अपने माता व पिता के सहयोग से संगीता का गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में उसे कुए में डाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट आईपीसी की धारा ३०२, ४९८ ए व १२० बी के तहत दर्ज कर जांच के लिए भीनमाल उपाधीक्षक देवेंद्र शर्मा को प्रेषित कर दिया है।

शिक्षक संघ का धरना ४ को

रानीवाड़ा।
विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर राजस्थान प्रगतिशिल शिक्षक संघ 4 मई को ंबीईईओं कार्यालय के सामने धरना देगा। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्रोई ने बताया कि बीईईओं कार्यालय में लंबे समय से शिक्षक समस्याए लंबित पडी है। उनके समाधान को लेकर संघ व बीईईओं के बीच कई वार्ताए हुई, परंतु कोई समाधान नही हो पा रहा है। इसलिए संघ ने यह निर्णय लिया कि चार मई को पंचायत समिति के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने धरने में समस्त सदस्यों को आवश्यक रूप से भाग लेने का आह्वान किया। आज बीईईओं को दिए ज्ञापन के समय भागीरथ कडवासरा, केसाराम गोदारा, खीयाराम चौधरी, लखमाराम चौधरी, किसनाराम खीचड, ओखाराम देवासी, सांवलाराम देवासी, भागीरथ सारण सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे।

धरना जारी

रानीवाड़ा।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान दो दिन से कृषि विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं को लेकर डिस्काम कार्यालय के सामने धरना दे रहे है। तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि आज दूसरे दिन सहायक अभियंता तरूण खत्री से किसानों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई, परंतु मांगे नही मानने पर किसानों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस समय जायद की फसल चरम पर है, किसानों को राज्य सरकार मात्र ३ से ४ घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है, जबकि किसानों को सात घंटे विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि कनेक्शनों के विद्युत भार की जांच करवाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। सुपर ट्रांसफार्मर व स्पॉर्ट बिलिंग को लेकर भी किसानों को भारी समस्याए देखने को मिल रही है।

शिक्षा मंदिरों का होगा एकीकरण

रानीवाड़ा।
शिक्षक एवं छात्रानुपात को संतुलित करने के लिए अब क्षेत्र में स्कूलों का एकीकरण होगा। राज्य सरकार के आदेश के बाद इन दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारी इस कवायद में जुटे है। इससे जहां प्रारम्भिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो सकेगी वहीं नामांकन भी बढ़ेगा। इसके तहत एक राजस्व ग्राम में एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालयों का एकीकरण किया जाएगा।
ऐसा होगा स्वरूप:- एक राजस्व ग्राम में एक किलोमीटर के दायरे में यदि तीन प्राथमिक विद्यालय संचालित है तो उन्हें एक विद्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। वहीं एक मिडिल स्कूल व एक सैकंडरी स्कूल जिनमें छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा संचालित होती है, उन्हें एक कर दिया जाएगा।

समिति का गठन:- ब्लॉक स्तर पर इस प्रक्रिया के तहत समिति गठित की गई है। सम्बंधित उपखंड अधिकारी इसके अध्यक्ष होंगे वहीं बीईईओ पदेन सचिव, सैकंडरी सेटअप में सीनियर सैकंडरी स्कूल के संस्था प्रधान इसके नोडल अधिकारी होंगे।

प्रक्रिया केवल ग्राम स्तर तक:- स्कूलों के एकीकरण की प्रक्रिया में राजस्व गांव ही सम्मिलित होंगे। शहरी क्षेत्र इसमें शामिल नहीं किए गए है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में दो ऐसे विद्यालय है जिनका एकीकरण किया जा सकता है। विभाग के अनुसार कस्बे की नट कॉलोनी व मदागण नाड़ी को चिन्हित किया गया है। परंतु मदागण नाड़ी की राउप्रावि में पिछड़े वर्ग के विद्र्यािर्थयों की तादात ज्यादा होने से विधायक रतन देवासी ने एकीकरण नही करने को लेकर विभाग को चि_ी भेजी है। नट कॉलोनी की राउप्रावि में आठवीं बोर्ड का परिणाम शून्य रहा है।

इनका कहना:-
एक राजस्व ग्राम के अन्तर्गत एक किलोमीटर के दायरे में ऐसे विद्यालय चिन्हित किए गए है। इनका प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। एक सप्ताह पूर्व ही इसके लिए आदेश मिले है।
- तोलाराम राणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानीवाड़ा।

क्षेत्र में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से

रानीवाड़ा।
उपखंड़ के जंगली क्षेत्रों में मैसेनरी पत्थरों का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। जिला स्तर पर गठित टास्कफोर्स इस पर अंकुश लगाने में नाकाफी साबित हो रहा है। क्षेत्र के करवाड़ा, दांतवाड़ा, चाटवाड़ा, पाल, करड़ा व सांतरू में व्यापक पैमाने पर पत्थरों का अवैध उत्खनन प्रतिदिन हो रहा है। पत्थर माफिया प्रतिदिन हजारों रुपये की उगाही अवैध रूप से कर रहे है। समस्या को लेकर आज लीजधारकों एवं रायल्टी व सेलटैक्स के ठेकेदारों ने अवैध खनन को रोकने को लेकर जिला कलक्टर व एसडीएम को ज्ञापन दिए है।

लीजधारक हुए बेरोजगार:- प्रतिदिन 50 से 60 शक्तिमान ट्रक व इतने ही टै्रक्टर अवैध पत्थरों का परिवहन एवं बिक्री किया जाता है। दूसरी ओर जो सही लीजधारी है उनके व्यवसाय पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। सरकारी राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही जंगल को भी काफी क्षति पहुंचायी जा रही है। रायल्टी व सेलटैक्स का ठेका भी इस वर्ष एक करोड़ पांच लाख में उठा है। ऐसी स्थिति में इतनी राशि को वसूलना ठेकेदारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। अवैध खननकर्ता से ठेकेदार नियमानुसार कर वसूल नही कर सकता है। ऐसी बाध्यताएं उनके लिए मुसिबत बनती जा रही है।

नही रूक रहा अवैध खनन:- रायल्टी हो या हो ऊपरी कमाई का मामला, खनिज विभाग का कोई सानी नहीं। दबंगों द्वारा अवैध खनन लगातार जारी है। शिकायतें हुईं पर कार्रवाई आज तक नहीं हुई। उधर खनिज अधिकारी इसे वैध करार देते हुए कोई शिकायत न आने का दम्भ भर हरे है। अव्वल तो ये कि इन माफियाओं का सूचनातंत्र काफी मजबूत है। जब भी कभी वन प्रशासन द्वारा छापामारी की योजना बनती है तो सूचना लीक हो जाती है और छापामारी से पहले माफियाओं तक खबर पहुंच जाती है। सो, जेसीबी, ट्रक एवं उत्खनन से संबंधित अन्य उपकरण माफियाओं द्वारा हटा लिये जाते है। छापामारी में वन प्रशासन को कुछ भी हाथ नहीं लगता। इन दिनों वन विभाग स्टॉफ की कमी से भी परेशान है।

हरियाली हुई गायब:- अतीत में इस ऐतिहासिक क्षेत्र में 6 हजार तालाबों और नदियों के कारण हरियाली से भरपूर रहने वाला यह क्षेत्र अब उजाड़ क्षेत्र बनने को मजबूर है। रानीवाड़ा खुर्द अपने गर्भ में बेशकीमती पत्थरों- ग्रेनाइट छुपाये हुए है। इन बहुमूल्य कीमती पत्थरों की विश्व व्यापार मंडी में अलग पहचान है। ग्रेनाइट पत्थर की एक-एक शिलाखण्ड को एक लाख रुपये तक में खरीदने के लिए व्यापारियों में होड़ लगी रहती है। ग्रेनाइट तक निकालने के लिए पूरे गारवाया पहाड़ में विशाल गड्ढे उभर आये है। वन भूमि से हरे वृक्ष काट कर राजस्व रिकार्ड में हेरफेर करने का सिलसिला चल रहा है। इससे जहां एक ओर वन समाप्त हो रहे है, वही जंगली जानवरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

टैक्स की दर:- ठेकदार भवंरसिंह शेखावत ने बताया कि नियमानुसार सरकारी दर के अनुसार एक ट्रैक्टर पत्थर के परिवहन पर ६० रूपए रायल्टी, ३४ रूपए सेलटैक्स, बजरी ढुलाई करने पर ७० रायल्टी व ३० रूपए सेलटैक्स के वसूले जाते है। इसी तरह हॉफ बॉडी ट्रक से १५० रूपए रायल्टी व ६८ रूपए सेलटैक्स की दर है।
बहरहाल, वन विभाग में अधिकतर पद रिक्त रहने के कारण पत्थर के अवैध खनन पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व के हो रहे दोहन रोकने में वन विभाग ने अपने हाथ खड़े कर दिये है। क्षेत्र में प्राकृतिक सम्पदा भरी पड़ी हुयी है। जमीन के ऊपर पहाड़ की श्रृंखला है तो पहाड़ पर भरपूर वन संपदा है। पत्थर के अवैध खनन होने सरकारी राजस्व का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो पाया है।

निजी बस संचालक हुए परेशान, बस सेवा प्रभावित

रानीवाड़ा।
तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वाहनों के संचालन की अनदेखी से निजी बसों में यात्रियों का टोटा है, जिसके चलते आर्थिक हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। परेशान अनेक बस मालिकों ने धन्धा समेट लिया है, वहीं कई बस मालिकों ने मार्गो पर बसें कम कर दी हैं।
रानीवाड़ा से झाब, धूबडिय़ा वाया सेवाड़ा, रतनपुर वाया जाखड़ी व जसवंतपुरा वाया बडग़ांव मार्ग की तो हालात यह है कि प्राइवेट जीपें, टेम्पो, ट्रैक्टर आदि जिस मार्ग पर चलते हैं, उस मार्ग की सवारियां लेकर प्राइवेट वाहन के आगे चलते है जिससे निजी बसों में तो यात्री भार कम हुआ ही, लगेज भी कम हो गया है। इसके चलते करड़ा मार्ग पर बस मालिक ने फेरे कम कर लिए तथा मेड़ा, गोलवाड़ा मार्ग पर बस मालिकों ने सेवाएं पूरी तरह बंद कर ली।

आवागमन के साधन नहीं:- अवैध वाहनों के संचालन के चलते रानीवाड़ा से सिलासन वाया तावीदर मार्ग पर एक भी बस सुविधा का साधन नहीं है। इस मार्ग पर पूर्व में दिन में कई बार बसें चलती थी, लेकिन आर्थिक संकट के चलते ये बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में धड़ल्ले से चलने वाले अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग का कोई अंकुश नहीं है। विभाग के अधिकारी अगर ध्यान दें तो अवैध वाहनों का संचालन बंद हो।

समय पर नहीं चलती निजी बसे:- प्राइवेट बस मालिक भी यात्रियो के लोभ के चलते अपने मन माने समय से चलते है। इस कारण यात्री जो साधन जल्दी मिल जाए उसमें बैठकर जाना पसंद करता है, वैसे भी निजी बसें परिवहन विभाग के तय समय से घण्टे भर बाद गन्तव्य पर पहुंचती है। रानीवाड़ा से झाब वाया करड़ा के ६५ किलोमीटर मार्ग को तय करने में बस को चार घण्टे से अधिक समय लगता है जिससे आज की इस भागदौड़ की जिन्दगी में लोगों को जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह अन्य वाहनो का उपयोग करना पड़ता है।

पुरानी बसें कबाड़ में:- प्राइवेट बस मालिक परिवहन विभाग के बढ़ते टैक्स, स्टाफ का भत्ता, खर्च, वेतन वं डीजल खर्चे, बढ़ते तेल के भाव व अवैध वाहन संचालन निजी बस मालिकों के लिए कोढ़ में खाज का कार्य करता है। इसके चलते घाटे की भरपाई करने के लिए अनेक बस मालिक संख्या घटाने लगे है। पुरानी बसों को बेचकर नई मॉडल की बसे खरीद रहे है। जो कि डीजल का ऐवरेज पुरानी बसों से ज्यादा देती है।

इनका कहना:-
प्राइवेट बसें बिना परिवहन विभाग की मदद के चलाना मुश्किल है, विभाग को अवैध आपरेटर्स के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
- मनोहरसिंह गहलोत, नीलम बस सर्विस रानीवाड़ा।
प्राइवेट बस सेवा से आम जनता का कई प्रकार की सहूलियत होती है, ग्रामीण कम दर पर सुरक्षित यात्रा करता है। सामान का परिवहन भी आसानी से करता है। सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए।
- मेदाराम चौधरी, पूर्व सरपंच, गांग।

रानीवाड़ा में भी अवैध कनेक्शनों पर गाज

रानीवाड़ा।
तहसील में पेयजल स्रोतों पर किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रानीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र में ६५ अवैध जल कनेक्शन विच्छेद किए गए। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जलदाय विभाग की ओर से अवैध जल कनेक्शन वालों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक १00 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे जा चुके है, वहीं अवैध कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी है। उपखण्ड क्षेत्र में 5 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें राजस्व, जलदाय व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि गांवों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करवाने को लेकर शुरू किए गए इस अभियान के तहत लाखावास लाईन में १५, सांतरू स्कीम में १३, मौखातरा स्कीम में १९,आखराड़ में २, रानीवाड़ा कस्बे में ५ एवं गोलवाड़ा स्कीम में १० जनों के अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया गया। इस अभियान से कई सूखे जीएलआर में पानी आने लगा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र रानीवाड़ा कस्बे में अवैध बूस्टर पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर शुरू

रानीवाड़ा & नरेगा योजनान्तर्गत दो दिवसीय सरपंचों का टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में शुरू हुआ, जिसमें उप जिला प्रमुख मूलाराम ने नरेगा योजना में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। जिला परिषद अधिशासी अभियंता ने उपस्थित सरपंचों को नरेगा के बारे में मुख्य जानकारी प्रदान की।

बीईईओ ने दिए निर्देश

रानीवाड़ा! बीईईओ तोलाराम राणा ने ब्लॉक की प्रारंभिक शिक्षा के अधीन कार्मिकों को अपने समूह की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के लिए प्रस्ताव प्रपत्र एवं माह अपै्रल की उपस्थिति भरकर कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि इस प्रपत्रों की सहायता से वेतन संबंधी कार्य समय पर पूरा हो सकेगा।

सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग

रानीवाड़ा
भारतीय किसान संघ ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सुचारु बिजली आपूर्ति की मांग की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि वर्तमान में किसानों को जायद फसल की बुआई के लिए ३ से 4 घंटे बिजली मिलती है तथा पहले यह 7 घंटे मिलती थी। किसानों ने बताया कि विद्युत की आपूर्ति कम होने के कारण फसले सुख रही हैं तथा फसलों को बचाने के लिए कम से कम ७ घंटे बिजली जरूरी है। संघ के विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व १५ अप्रेल को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूरन २६ अप्रेल को विद्युत निगम कार्यालय के सामने अनश्चितकालिन धरना दिया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर शुरू

रानीवाड़ा. पंचायत समिति के सभाभवन में शनिवार से दो दिवसीय ग्राम रोजगार सहायकों का टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में कार्यक्रम अधिकारी महानरेगा योजना के तहत ग्राम रोजगार सहायकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

चौधरी की जयंती मनाई

रानीवाड़ा. निकटवर्ती गांग में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी धर्माराम चौधरी की ५६वीं जयंती उनकी समाधि पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने भाग लिया एवं वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, पूर्व उपप्रधान प्रेमाराम चौधरी, किशनाराम बागडवा, दहीपुर सरपंच केराराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, दानाराम चौधरी सहित कई व्यक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

युवक ने की आत्महत्या

रानीवाड़ा. निकटवर्ती धामसीन में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि धामसीन निवासी जोईताभाई पुत्र जवानराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई जंयतीलाल (२५) का मानसिक संतुलन पिछले कुछ दिनों से सही नहीं था। शनिवार सवेरे उसने घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

गर्ग समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित

रानीवाड़ा! कस्बे के वाल्मिकी आश्रम में रविवार को गर्ग समाज युवा सेवा समिति की मासिक बैठक मसराराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे ंविभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेषकर शिक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति के सचिव ने समिति का वार्षिक हिसाब किताब का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा। इस अवसर पर अशोककुमार जालेरा खुर्द, अशोककुमार हीरपुरा, अशोक कैर, सुमेरलाल पूरण, लवजीराम, भंवरलाल रूपावटी, जबराराम कोटड़ा आदि उपस्थित थे।

शिक्षक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

रानीवाड़ा
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक राउप्रावि रानीवाड़ा कला में उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। उपखाशा मंत्री ओखाराम देवासी ने बताया कि इस बैठक में जिला महासमिति अधिवेशन के लिए सदस्यों का मनोनयन, एसीपी प्रकरण, बीएड अध्यापकों का परिवीक्षा काल हटाना, वेतन का समय पर भुगतान, सर्विस बुकों का संधारण, लंबित विभिन्न पेंशन प्रकरण, टीए व मेडिकल का भुगतान, छठा वेतन आयोग के शेष रहे फिक्शेसन, विद्यार्थी मित्रों का मानदेय, समर्पित अवकाश का नकद भुगतान, 8 प्रतिशत डीए एरियर तथा सर्व शिक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर बीईईओ रानीवाड़ा कार्यालय के समक्ष 4 मई को धरना देने का नोटिस देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर भागीरथराम करवासड़ा, खीयाराम चौधरी, केसाराम गोदारा, लखमाराम चौधरी, देवाराम चौधरी, किशनाराम खिंचड, लाधुराम खिलेरी, मालाराम जाणी, भागीरथ सारण, रूगनाथ राम दांतवाड़ा, पारसाराम पुरोहित, केसाराम पुनिया, प्रभाराम, मलाराम, भीखाराम चौधरी, भगराज सारण सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Thursday, 22 April 2010

पेयजल आपूर्ति को लेकर माहौल गर्माया

रानीवाड़ा।
नवगठित पंचायत समिति की साधारण सभा की पहली बैठक विधायक रतन देवासी की देखरेख व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सदस्यों ने पेयजल, सड़क, नरेगा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस दौरान माहौल भी गर्मा गया। विधायक देवासी ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने के लिए पीएचईडी के एईएन की जोरदार खिंचाई की। सरपंचों ने पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान हेतु टेंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक को अवगत कराया। इस बैठक में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण भी मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्रवाई को लेकर किया।

विधायक ने बताया - रतन देवासी ने कहा कि कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर डीजाईन का कार्य पूरा हो चुका है। तीन चौराहै का निर्माण प्रथम चरण में होगा। समिति परिसर में शोपिंग कॉम्पलेक्श की डिजाईन का कार्य प्रगति पर है। परिसर में ही भव्य दरवाजा व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट के दिशा निर्देशन में नई आकर्षक डिजाईन में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या प्राकृतिक है। जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील है। कन्टेजेन्सी प्लॉन में ज्यादा से ज्यादा राशि आंवटित की गई है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी टंैंकर की व्यवस्था शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या अधिकतर गांवों में एवजी लाईनमेन के कारण पैदा हुई है। उनकों हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। देवासी ने कहा कि पानी का दुरूपयोग रोकने के लिए फ्लाईंग की टीम गठित की गई है। जिसमें एसडीएम, एईएन, सरपंच व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। वणधर में ऑपनवेल स्वीकृत हो चुका है, शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। जीएलआर में जलापूर्ति सूचारू रूप से करवाने के लिए अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा। नर्मदा से पेयजल लाने के लिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया है, आशा है कि उक्त योजना शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी। देवासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत आपूर्ति अब दोपहर 12 से 6 व शाम ६ से सुबह ६ बजे तक की जाएगी। प्रधानमंत्री मद से वंचित ढाणियों व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस सत्र में सात राउप्रावि को क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही मालवाड़ा में विज्ञान संकाय व रानीवाड़ा कस्बे की बालिका विद्यालय में वाणिज्य संकाय शुरू किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पौशाक वितरण व अग्रिशमन यंत्र की खरीद में पारदर्शिता नही होने से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध प्रेक्टिस कर गरीब मरीजों को सीएचसी तक नही पहुंचने के मसले को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला व बालविकास विभाग के द्वारा 19 आंगनवाड़ी केंद्र व 14 मिनी आगंनवाड़ी केंद्र स्वीकृ त करवाए है, जिनमें कार्यकर्ताओं की भर्ति अतिशीघ्र की जाएगी। देवासी ने कहा कि पंचायत समिति परिसर में विकास वाटिका के रूप में सुंदर बगीचा बनाया जाएगा। साथ ही प्रधान के लिए नया भवन व सभा भवन में सभी सदस्यों के लिए माईक की व्यवस्था शीघ्र ही करवाई जा रही है। समिति की नीजि आय बढाने के लिए शौपिंग कॉम्पलेक्श बनाया जा रहा है।

बाद में एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि फोटो पहचान पत्र का अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न पंचायत मुख्यालय पर तय तिथि पर फोटो पहचान पत्र से वंचित लोग इसका लाभ ले सकते है। पंचायत मुख्यालयों पर राजीवगांधी ई केंद्र के भवन अगस्त से पूर्व निर्वित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा एसएसएफसी के द्वारा सभी पंचायतों को जनसंख्या अनुपात में राशि जारी की गई है। उक्त राशि को सरपंच पेयजल योजनाओं में ही खर्च कर सकते है। सरपंच चाहे तो उक्त राशि से हैडपंप, पाईप लाईन, हैडपंप पर मोटर लगाने जैसे कार्य कर सकते हैं। उन्हानें कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जोकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के माध्यम से टैंकर के द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

पेयजल का मुद्दा गरमाया - जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने पेयजल की समस्या व समाधान को लेकर ग्राम पंचायत वार विस्तार से जानकारी सदन को अवगत करवाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 11 ट्युबवेल व 34 हैडपंप तैयार करवाए गए है, जो सुचारू रूप से चल रहे है। इस दौरान पेयजल की समस्या को लेकर रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में लंबे समय से जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम ने गांग में एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। उन्होंने हिरपुरा, चिमनगढ लाईन पर अवैध कनेक्शन को हटाने की गुहार लगाई। कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्रोई ने मौखातरा में एवजी लाईन मैन लगाने की शिकायत की। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। धानोल सरपंच भीखाराम ने आठ स्कूलों में पेयजल संकट होने की बात कही। मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा ने मालवाड़ा कस्बे में ऑवर हैंड टैंक स्वीकृत करवाने की मांग रखी। आखराड़ में रेलवे स्टेशन के पास भीलों की ढाणी हैंडपंप खुदवाने की गुहार लगाई।

विद्युत पर छिडी बहस - विद्युत विभाग के कनिष्ठ सौरभसिंह ने विभाग के द्वारा चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष २०५ सामान्य श्रेणी के कनेक्शन, १८ एससी, ५७० कुटीर ज्योति व 4 जलदाय विभाग के नए कनेक्शन दिए गए है। मारूवाड़ा, सेवाड़ा व रानीवाड़ा खुर्द में 33केवी स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। बडग़ांव में 132 केवी स्टेशन 2 महिने में शुरू होने की संभावना है। धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ रात्री को ही घरेलू विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे दिन को गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान होना पड रहा है। धानोल सरपंच भीखाराम चौधरी ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में कृषि विद्युत आपूर्ति कराने का निवेदन किया। रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने बीपीएल कनेक्शन के लिए नई फाईलें जमा कराने का मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा नही ली जा रही है।
पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्रोई सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। एसएसए के बीआरसीएफ तेजाराम ने विभाग की गतिविधियां, कम्प्यूटर शिक्षा, पौशाक वितरण, अग्रिशमन यंत्र, शौचालय निर्माण व छात्रवृतियों के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने सुपरवाईजर की कमी की बात कही।

ऐतिहासिक बैठक - पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित आज की बैठक
को ऐतिहासिक माना गया है। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की गई। विधायक देवासी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को भारी कसरत करनी पडी। उन्होंने हर विभाग के अधिकारी को ग्राम पंचायत वार समस्या के समाधान को लेकर सवाल-जवाब किए। जलदाय विभाग पर चर्चा लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक में महिला सदस्य घुंघट धारण किए चुपचाप बैठी रही।

सरपंच अंदर, प्रतिनिधि बाहर - बैठक में ऐसा पहली बार देखा गया कि इसमें किसी भी महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को प्रवेश नही दिया गया, सभी प्रतिनिधि सभा भवन के बाहर खडे रहे। कुछ ने विरोध भी जताया, परंतु सभाध्यक्ष ने उनकों प्रवेश नही दिया।

बैठक २५ को

रानीवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक २५ अप्रेल रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में होगी। उपशाखा अध्यक्ष दीपसिंह देवल ने बताया कि बैठक में आगामी 3 मई को जयपुर में संघ की प्रस्तावित रैली में भाग लेने के संबंध में रणनीति तय की जाएगी तथा साथ ही बैठक में बईईओ कार्यालय से संबंधित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला सभाध्यक्ष मदनसिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिवदत्त आर्य भाग लेंगे।

सुंदर कांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु

रानीवाड़ा कस्बे के इंद्रा कॉलोनी में माहेश्वरी निवास पर मंगलवार रात को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा हनुमानजी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रागाराम पुरोहित, विश्वनाथ श्रीमाली, भीखाराम विश्रोई, राव सज्जनसिंह, राहुल वैष्णव, चंदुलाल,किशोर जोशी, गोतमदास शारदा, राजेंद्र खारवाल, नेथीराम पटेल, पुनमाराम डाभी, टीकमचंद सहित सरकारी अधिकारी कर्मचारियों व कस्बे के व्यापारियों ने भाग लिया।

Tuesday, 20 April 2010

विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज

रानीवाड़ा! क्षेत्र के मैत्रीवाड़ा गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार मैत्रीवाड़ा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका परिवार गांव के मकनाराम चौधरी के कृषि कुएं पर कास्त करता है। १५ अप्रैल रात करीब ११ बजे मफाराम पुत्र जेठाराम चौधरी उसके झूपें में आया। उस समय पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। जिस मफाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर पास के कुएं से लोग आए तब तक वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला धारा ३७६, ४५२ एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर जांच के लिए जालोर एससी- एसटी सैल को सौंपा है। इस मामले में आरोपी अभी फरार है।

विधायक ने किया सीएचसी का निरीक्षण

रानीवाड़ा! विधायक रतन देवासी ने प्रधान के साथ सोमवार शाम को कस्बे की सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्साकर्मियों के बारे में सवाल जवाब भी पूछे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढ़ा से उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर व अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।

इसके बाद देवासी ने वार्ड, बीपीएल औषधि कॉउंटर, ब्लॉक सीएमओ कार्यालय का भी अवलोकन कर चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए। साथ ही अविलंब एक्स-रे मशीन को शुरू करवाने व वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विधायक के साथ हरजीराम देवासी, मंछाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, पताराम मेघवाल, लक्ष्मीचंद, पुरेश पटेल, रमेश नापित सहित कई लोग साथ थे।

छात्राओं को साइकिलों का वितरण

रानीवाड़ा! निकटवर्ती पूरण की माधाणी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सरपंच राजीदेवी चौधरी की अध्यक्षता में साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक जीवाराम मेघवाल ने बताया कि विद्यालय की दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को राज्य सरकार की योजनानुसार साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिलों को देखकर ग्रामीण क्षेत्र की इन बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर भूपसिंह देवल, नारायणसिंह देवल, खीमसिंह, लीलाराम, पुखराज शर्मा, फगलुराम, ललित कुमार, चंद्रा जीनगर, रिडमलदान, कौशल्या सहित कई जनों से संबोधित कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

अवैध शराब बरामद

रानीवाड़ा! पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित एक होटल में ंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित होटल में दबीश दी तो वहां से चार कार्टून बीयर व एक कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बिना परमिट व अनुज्ञा पत्र के शराब रखने के आरोप में देवाराम को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

Sunday, 18 April 2010

अवैद्य शराब बरामद

रानीवाड़ा।
पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित एक होटल में से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित चामुंडा होटल में दबीश देने पर वहां से चार कार्टुन बीयर व एक कार्टुन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बिना परमिट व अनुज्ञा पत्र के शराब रखने के आरोप में देवाराम पुरोहित को आबाकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तल्ख धूप में सूख गए पेयजल स्रोत

रानीवाड़ा! तापमान में वृद्धि और मानसून की बेरुखी ने क्षेत्र में इस बार पेयजल किल्लत की भयावह स्थित पैदा कर दी है। गर्मी के असर से अधिकतर तालाब सूख चुके हैं तो कुछ सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में पशुधन पर भी संकट मंडरा रहा है।
पानी की कमी के कारण इस वर्ष अभी से पेयजल आपूर्ति भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। इधर, इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति भी लडख़ड़ा चुकी है। ऐसे में कस्बेवासियों की परेशानियां और बढ़ गई है। शनिवार को कस्बे में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं जलदाय विभाग के सभी फोन व अधिकारियों के मोबाइल बंद होने से लोगोंं में विभाग के प्रति आक्रोश था। पेयजल व्यवस्था लडखड़ाने के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है। संकट के चलते लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवानी पड़ रही है। मानसून की बेरुखी के चलते जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग व्यवस्था सुधारने में बेबस नजर आ रहा है। देखा जाए तो अभी ये हालात हैं तो अगले दिनों में इसका असर क्या होगा समझा जा सकता है। कस्बेवासियों ने जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल आपूर्ति का विकल्प अतिशीघ्र ढूंढने की मांग की है। सभी मोहल्ले पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना दुभर हो गया है।

इनका कहना

समस्या समूचे क्षेत्र में है, कंटीजेंसी प्लॉन के तहत राशि आवंटित कर टैंकर की सुविधा से आंशिक तौर पर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे है। हैंडपंप भी जहां पानी है वहां खुदवाए जा रहे है। सरकार इस समस्या को लेकर संवेदनशील है। - रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा

कस्बे में पेयजल संकट है, विशेषतया पिछड़ी बस्तियों में गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है। पानी की कमी से टैंकर के दाम भी बढ़ चुके हैं, ऐसे में आम आदमी को परेशानी होती है।

- गोदाराम देवासी, सरपंच ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कल्ला

भू-जल के रसातल चले जाने से यह संकट पैदा हुआ है, समाधान सिर्फ नर्मदा के पानी से ही हो सकता है। देवपुरा, आमपुरा, झौरा सहित चार रास्ता की स्कीम ठप होने से ही ऐसे हालात हो रहे है। अब पूरा क्षेत्र भाटवास के बोरवेल के भरोसे है।

- रामनिवास यादव, सहायक अभियंता जलदाय विभाग, रानीवाड़ा

विभाग व राज्य सरकार पेयजल को लेकर संवेदनशील नहीं है, कस्बेवासियों को इस समय पेयजल संकट से सामना कर रहे है, प्रशासन को अविलंब कस्बे में टैंकर से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।

- मिस्त्री फिरोज खां, कस्बावासी, रानीवाड़ा

राहत भरा बिल्व रानीवाड़ा में


रानीवाड़ागर्मी के मौसम में तरोताजा कर देने वाला और कई बीमारियों में औषधि का काम करने वाला बिल्व रानीवाड़ा क्षेत्र के कई गांवों में बहुतायात में पाया जाता है। इन गावों में बिल्व के काफी संख्या में पेड़ हैं। गर्मी के मौसम में बिल्व का जूस काफी राहत भरा और फायदेमंद होता है। ऐसे में किसानों को इससे अच्छी आय हो सकती है। गर्मी के साथ ही इस फल की डिमांड बढ़ गई है। कुछ समय पहले तक रानीवाड़ा समेत सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में बिल्व के कई पेड़ थे, लेकिन धीरे धीरे पानी की कमी के कारण अब ये कम होते जा रहे हैं।

यहां हैं बिल्व के पेड़ : वैसे तो कई जगहों पर बिल्व के पेड़ लगे हैं, लेकिन उन पर फल कम ही लग पाते हैं। रानीवाड़ा क्षेत्र में लगे बिल्व पर अच्छे खासे फल लगे हैं। क्षेत्र के जल स्रोतों के समीप यह वृक्ष पाया जाता है। तहसील के रानीवाड़ा खुर्द के पर्वत पर सर्वाधिक बिल्व वृक्ष मिलते हैं। यहां सैकड़ों की तादात में वृक्षों के पाए जाने से श्रावण मास में बिल्व पत्र के लिए श्रृद्घालुओं की भीड़ लगी रहती है।

इस स्थान को बिल्व का गाला भी बोलते हंै। इसके अलावा धानोल व भंवरिया के शिव मंदिरों तथा रायपुर, हड़मतियां के पुष्पेंद्रसिंह कृषि फार्म और सूरजवाड़ा खाकीजी की वाड़ीपर भी बिल के अनेक पेड़ लगे हैं।

सुंधा क्षेत्र में हुए कम

रानीवाड़ा और सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में बिल्व के कई पेड़ थे। पिछले कुछ सालों में सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में इन पेड़ों की संख्या घट गई है। इसका मुख्य कारण पानी की कमी है। पहाड़ों में कुछ साल पहले तक प्रचुर संख्या में बिल्व पेड़ दिखाई देते थे, परंतु पेयजल स्रोत सूखने से इनकी संख्या घटती गई।

कितना उपयोगी बिल्व

बिल्व के उपयोगी भाग फल, पत्ती, जड़, छाल बीज और फूल होते हंै। अर्थात वृक्ष का हर हिस्सा लाभदायक व उपयोगी है। गोधाम पथमेड़ा के सुमन सुलभ ब्रह्मचारी महाराज के अनुसार बिल्व केफल का शर्बत बनाकर पीने से पेट के जटिल रोग व अल्सर समाप्त हो जाता है। बिल्व के पेड़ से फल तोडऩे की भी एक निश्चित प्रक्रिया होती है, तब भी उसकी सार्थकता सिद्घ होती है। बिल्व ऊपर से सख्त, लेकिन अंदर से रसयुक्त, मीठा और नरम होता है। पके हुए फल का शर्बत स्वादिष्टï होता है। इसके पेड़ की छाया भी शीतल होती है। आयुर्वेद में बिल्व का फल आंतों की बीमारी में लाभदायक माना जाता है। यह वायु रोग, हृदय रोग, बुखार और अनिद्रा रोग में भी लाभदायक होता है।

स्थायी समितियों का हुआ गठन

रानीवाड़ा
पंचायत समिति में विभिन्न समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को प्रधान राधादेवी देवासी की मौजूदगी में हुई। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशासन स्थायी समिति में राधादेवी देवासी, दिवाली काबावत, उगमदेवी मेघवाल, शुभकवंर देवड़ा व वचनाराम देवासी व वित्त एवं काराधान समिति में राधादेवी देवासी, दिवाली काबावत, शुभकवंर देवड़ा, वागाराम देवासी व वचनाराम देवासी एवं शिक्षा स्थायी समिति में पूरणसिंह देवड़ा, गवरीदेवी भील, वागाराम देवासी, छगनाराम मेघवाल व उगमदेवी मेघवाल को नियुक्त किया गया। इसी तरह ग्रामीण विकास स्थायी समिति में रूपदान चारण, सायतिदेवी विश्नोई, दिवालीदेवी मेघवाल, वादलीदेवी मेघवाल व चुन्नीदेवी पुरोहित एवं विकास एवं उत्पादन समिति में रावताराम मेघवाल, वजीदेवी, चुन्नीदेवी पुरोहित व कालाराम भील व वेलाराम, इसी तरह सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय समिति वगतुदेवी, दिवाली मेघवाल, छगनाराम, पुरणसिंह देवड़ा व वजीदेवी को निर्विरोध सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। बाद में इन समितियों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया भी निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। जिसके तहत प्रशासन स्थाई समिति एवं वित्त एवं काराधान समिति में अध्यक्ष प्रधान राधादेवी देवासी, शिक्षा स्थायी समिति में पूरणसिंह देवड़ा अध्यक्ष, ग्रामीण विकास स्थायी समिति में रूपदान चारण अध्यक्ष, विकास एवं उत्पादन में स्थायी समिति में रावताराम उपप्रधान अध्यक्ष एवं सामाजिक सेवाएं एवं सामान्य न्याय समिति में वगतुदेवी को अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित बोर्ड की साधारण सभा की बैठक 21 अप्रेल को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति की सभा भवन में विधायक रतन देवासी की मौजूदगी एवं प्रधान राधादेवी की अध्यक्षता में होगी।

विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग

रानीवाड़ा. निकटवर्ती सिलासन के लोगों ने विधायक रतन देवासी को पत्र प्रेषित कर मालियों की ढाणी में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत कराने की मांग की है। समाजसेवी वरदाराम माली ने बताया कि पंचायत मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर इस ढाणी के आस पास मेघवाल, भील व रेबारियों की ढाणी भी आई हुई है। इन ढाणी के विद्यार्थियों को दो किलोमीटर दूर अध्ययन के लिए पंचायत मुख्यालय पैदल जाना पड़ता है। ढाणी में प्राथमिक विद्यालय के स्वीकृत होने पर साठ-सत्तर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए घर पर ही सुविधा मिल सकेगी। इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक देवासी से विद्यालय स्वीकृत करने की गुहार लगाई है।

Saturday, 17 April 2010

प्रांतीय सम्मेलन ८ मई से

रानीवाड़ा.. राजस्थान ब्राह्मण महासभा का २३वां प्रांतीय सम्मेलन ८ व ९ मई को सरदार शहर (चुरू) में होगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण आरक्षण के मुद्दे के अतिरिक्त समाज विकास के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

रोडवेज के किराए में कटौती

रानीवाड़ा. राजस्थान रोडवेज ने सांचौर से जोधपुर जाने वाली बसों में शनिवार से यात्री भाड़े में कमी की है। सांचौर रोडवेज डिपो के बुकिंग प्रभारी मधुसुदन दवे ने बताया कि यात्रियों की मांग एवं सुविधा के तहत सांचौर से जोधपुर रूट में ८.३० बजे, ९.३० बजे, १०.०० बजे, १२.४५ बजे, व १४.४५ बजे चलने वाली रोडवेज की बसों में जोधपुर का यात्री किराया १५८ की जगह १३८ रुपए, बालोतरा तक का ९६ की जगह ८४ रुपए, सिणदरी तक का ७० की जगह ६१ रुपए और गुड़ामालानी तक ३६ की जगह ३१ रुपए किया गया है।

सरपंचों को दी महानरेगा की टे्रनिंग

सांचौर! महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर क्षेत्र की पालड़ी ग्राम पंचायत के कमालपुरा गांव में चल रहे महानरेगा कार्य स्थल पर पंचायत समिति के सरपंचों को फिल्ड टे्रनिंग दी गई। ग्रामीण एवं पंचायती राज निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार महानरेगा के तहत होने वाले कार्यों में जानकारी के अभाव में रहने वाली कमी को दूर करने के लिए सरपंचों की दो दिवसीय फिल्ड कार्यशाला हुई। शुक्रवार को कमालपुरा में चल रहे गोचर टे्रचिंग कार्य स्थल पर सरपंचों को विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी नारायणसिंह भाटी व तकनीकी सहायक भगराज विश्नोई ने मस्ट्रोल एन्ट्री,माप प्रक्रिया, कार्य नक्शा, स्वीकृति के अनुसार कार्य निष्पादन, कार्य स्थल पर छाया-पानी, मेडिकल किट सहित अन्य तकनीकी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर लेखा सहायक सोनाराम चौधरी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक शोभित आत्रेय, ग्रामसेवक सुनिल विश्नोई, जयकिशन साहु सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद थे।

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

सांचौर! सांचौर के तहत हाड़ेतर गांव के निकट रानीवाड़ा रोड़ पर गुरूवार रात को ट्रक चालक ने मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दाता निवासी हनुमानाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई गुरूवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाईकिल पर सवार होकर सांचौर से दाता की तरफ जा रहा था तो हाड़ेतर बस स्टंैड के नजदीक रानीवाड़ा से सांचौर की तरफ आ रहे ट्रक ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे हनुमानाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन विसनाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी दाता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।

Friday, 16 April 2010

पहाड़का में पेयजल संकट गहराया

रानीवाड़ा!निकटवर्ती तावीदर गांव के पास तलहटी में स्थित भीलों की ढाणी के नाम से जाना जाने वाले पहाड़का क्षेत्र में इन दिनों पेयजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। समाजसेवी कानाराम देवासी ने बताया कि तावीदर के खुले कुएं में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के उपरांत पहाड़का के जीएलआर में कार्मिक की मनमानी से पानी का वितरण नहीं करवाया जा रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कार्मिक सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह क्षेत्र गांव से तीन किलोमीटर दूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आया हुआ है। जहां आने जाने के लिए सुगम रास्ता भी नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां की महिलाओं को तीन किलोमीटर दूर गांव तक आकर पानी ले जाना पड़ रहा है।

जायद में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग

रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के किसानों ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान चारण ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते जायद ऋतु की फसल में इस समय सरकार मात्र चार घंटे किसानों को बिजली आपूर्ति कर रही है, जो बहुत ही कम है। क्षेत्र में भू-जल स्तर रसातल में पहुंच गया है। फिर भी बडग़ांव, धानोल, जाखड़ी, सूरजवाड़ा और रोड़ा सहित कई गांवों में अभी भी प्रचुर मात्रा में कृषि योग्य भू-जल उपलब्ध होने के कारण किसान जायद ऋतु में बाजरे की फसल भारी पैमाने पर बुवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि मीटर प्रणाली से किसानों को चार गुना बिल भरने पड़ रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, भंवरदान धूलिया, बाबूराम जाखड़ी, करसन देवासी और करणीदान सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।

Thursday, 15 April 2010

जैन को दी श्रद्धांजलि

रानीवाड़ा!कस्बे के युवा व्यवसायी व प्रोपर्टी डीलर मोतीलाल जैन का हृदयाघात से आकस्मिक निधन होने पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जानकारी के मुताबिक बुधवार सवेरे तीन बजे जैन के सीने में दर्द होने पर उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे धानेरा रेफर किया गया, परंतु धानेरा में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जैन के अंतिम संस्कार में भाग लिया।

ग्रेवल सड़क बनाने की मांग

रानीवाड़ा!गुंदाऊ के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कोटड़ा से सरनाऊ वाया मांजूओं की ढाणी, बावरला नाड़ा व कबोली की ढाणी के आम रस्ते पर ग्रेवल सड़क निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क का प्रस्ताव व तकमीना काफी समय पूर्व ग्रामसेवक द्वारा स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था, परंतु अभी तक स्वीकृति नही हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या का सामना पड़ रहा है।

Wednesday, 14 April 2010

महंगाई के विरोध में दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता

रानीवाड़ा& महंगाई के विरोध में 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में जिले से कई भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि २० अप्रेल को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से महंगाई के विरोध में कार्यकर्ता रवाना होंगे।
पेयजल संकट गहराया
रानीवाड़ा& निकटवर्ती सिलासन के पास मालियों की ढाणी में हैंडपंप के सूख जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। समाजसेवी वरदाराम माली ने बताया कि सिलासन से दो किलोमीटर दूर स्थित माली, देवासी, भील व मेघवालों की ढाणियों में सौ से ज्यादा घरों की आबादी है। इनमें पेयजल की आपूर्ति एकमात्र हैडपंप से हुआ करती थी। कुछ दिन पूर्व इस हैडपंप के सूख जाने से अब ढाणियों में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

राशन विके्रता संघ ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन

रानीवाड़ा
कस्बे के नीलकंठ महादेव मंंदिर में राशन विक्रेता संघ उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा राशन विके्रताओं के प्रति दोहरी नीति के विरोध में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में पंद्रह अप्रेल को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष धुखाराम देवासी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। वितरण व्यवस्था अभी भी रसद विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में ही हो रही है, फिर नए निर्देशों के तहत अन्य सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय गलत है। बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर इंद्रभान, गणपतसिंह, पदमसिंह, माधाराम, वसनाराम, भगवादास, जेरूपाराम , उत्तमचंद, रूपचंद जैन, उमिया शंकर, करणसिंह, गंगासिंह, लक्ष्मणाराम, हड़मतसिंह, शैलेष कुमार, भगवति प्रसाद, किशोर कुमार, बंशीलाल सहित कई डीलर उपस्थित थे।

Monday, 12 April 2010

अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध


रानीवाड़ा
निकटवर्ती लाखावास गांव में चल रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने रविवार को खनन स्थल के पास रामदेव मंदिर में बैठक का आयोजन कर तहसीलदार खेताराम सारण को इसके बार में फोन पर जानकारी दी। इस पर तहसीलदार ने भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी को मौके पर भेजकर अवैध खनन को रूकवाया।

जानकारी के मुताबिक गांव के रामदेव मंदिर के पास में कुछ लोगों द्वारा ब्लास्टिंग करवाई जा रही है। जिससे पास में मेघवालों की ढाणी के मकानों में दरारें आ गई हैं। जिस पर ग्रामीणों ने उपसरपंच करणाराम देवासी के नेतृत्व में रामदेव मंदिर में बैठक कर इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसीलदार खेताराम ने मौके पर भू-अभिलेख निरीक्षक पितांबर राठी एवं पटवारी भीमाराम घांची को भेजा। ग्रामीणों ने उनके साथ खनन स्थल पर ब्लास्टिंग के निशान व उनकी गहराई तथा उनसे होने वाले पत्थरों की बरसात के रूप में बिखरे पत्थर बताए। इस पर भू निरीक्षक ने मौके पर उपस्थित खननकर्ताओं के प्रतिनिधियों को नोटिस देकर पाबंद किया। इस दौरान उपसरपंच करणाराम देवासी, पुखराज जैन, मांगीलाल जैन, उकाराम मेघवाल, प्रभुराम, नागजीराम, समेलाराम, लच्छाराम, मोवनाराम और छगनाराम सहित कई जने उपस्थित थे