Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।

Tuesday, 12 October 2010

शिक्षकों के तबादले रद्द

रानीवाड़ा& राजस्थान प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पूनमाराम विश्नोई ने द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण में संशोधन करवाकर शिक्षकों को राहत पहुंचाने पर विधायक रतन देवासी का आभार जताया है। विश्नोई ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व कुछ शिक्षकों का तबादले दूर-दराज स्थानों पर हो गए थे, बाद में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक रतन देवासी से मुलाकात कर तबादले रद्द करने की मांग की थी।

मॉडल क्लस्टर विद्यालय देखेंगी बालिकाएं

रानीवाड़ा

गांवों और ढाणियों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रही बालिकाओं को शिक्षा विभाग मॉडल क्लस्टर विद्यालयों का अवलोकन कराएगा ताकि वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में उन्हें जानकारी मिल सके। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से बालिका शिक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आओ-देखो-सीखो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगे अध्ययन जारी रखना है। सर्व शिक्षा अभियान के बीआरपी भंवरसिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पहले विद्यालय स्तर पर सामान्य ज्ञान, सुंदर लेख, श्रुतिलेख, शब्द अंत्याक्षरी व शीघ्र गणना आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें से दस बालिकाओं का चयन होगा, जो अपने विद्यालय के ब्लॉक में आने वाले मॉडल क्लस्टर विद्यालय देखेंगी।

ग्रामसेवकों को राहत की बंधी उम्मीद

रानीवाड़ा
जिले के ग्राम सेवकों को राज्य सरकार के एक निर्णय से राहत मिलने की आशा है। ग्रामीण विकास की बागडोर संभालने वाले ग्राम सेवकों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा पर अब विशेष बैठकों का आयोजन होगा। इसके लिए ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग ने तिथियां तय कर दी हैं। इससे अब ग्राम सेवकों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
शासन उप सचिव के अनुसार पंचायतीराज विभाग (जयपुर मुख्यालय) स्तर पर प्रत्येक माह की 25 तारीख को बैठक होगी। जिला परिषद स्तर पर जनवरी, अप्रेल, जुलाई और अक्टूबर माह की 23 तारीख को बैठक करने के निर्देश दिए हैं। पंस स्तर पर जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, सितंबर और नवंबर माह की 15 तारीख को विशेष बैठक होगी। इस बैठक की कार्रवाई विकास अधिकारी जिला परिषद के माध्यम से और जिला परिषद सीधे ही विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

निर्णय स्वागत योग्य

-सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे ग्राम सेवकों की समस्याएं त्वरित गति से निस्तारित हो सकेंगी।
- भाणाराम श्रीमाली, मंत्री जिला ग्राम सेवक संघ जालोर

Tuesday, 28 September 2010

पर्यटन की बहार, संरक्षण की दरकार

रानीवाड़ा
उपखंड़ क्षेत्र में पुरा महत्त्व की ऐतिहासिक धरोहरों की बहार है। प्रकृति का सुरम्य वातावरण अरावली पर्वतमालाओं से लेकर धरा पर बिखरा पड़ा है। पर्यटन की दृष्टि इन्हें विकसित किए जाए तो ट्यूरिज्म को बढ़ावा मिल सकता है। इससे आर्थिक रूप से पिछड़ापन भी दूर होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

उपखंड मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सुंधांचल पर्वत पर सुंधामाता तीर्थ, प्रस्तावित अभ्यारण और इससे आगे जसवंतपुरा क्षेत्र में प्रकृति ने अनूठे नजारे बनाए हुए हंै। पहाड़ों के बीच जगह-जगह बहते झरने, चारो ओर छाई हरितिमा लोगों का यहां बरबस ही आकर्षिक करती है। इन स्थानों पर दूरदराज क्षेत्रों से पर्यटक भी पहुंचे हंै, लेकिन प्रकृति की इस अनमोल धरोहरों के संरक्षण और उन्हें विकसित करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। 

यही वजह है कि अरावली पर्वतमाला के लोहियाणा गढ़ व सुंधामाता तीर्थ टयूरिज्म मानचित्र पर अपनी जगह नही बना पाए हंै। जाविया के ६ माह तक झर-झर बहते झरने अभी तक अपनी पहचान नहीं बना सके हैं। सेवाड़ा में १२ सौ साल पुराना पातालेश्वर शिव मंदिर, रतनपुर के खंडहरनुमा जैन मंदिर, गोधाम पथमेड़ा, सिलेश्वर मंदिर, सौमेरी माताजी मंदिर, वाडोल की घाटी, बारहमासी बहने सुकळ नदी आदि स्थान लोगों को खूब भाते हंै।

गोड़वाड़ सर्किट में होगा शामिल

उपखंड सहित समूचे जिले में पर्यटन की विपुल संभावनाओ को देखते हुए विधायक रतन देवासी ने पर्यटनमंत्री बीना काक को पत्र लिखकर जिले को गोड़वाड़ ट्यूरिस्ट सर्किट में जोडऩे की मांग की है। मंत्री ने भी विधायक के इस निवेदन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर कर सर्वें के निर्देश दिए हैं। गोड़वाड़ सर्किट में जुडने से जिले में विदेशी पर्यटकों के साथ घरेलू पर्यटक भी जिले की ओर आकर्षित होंगे।

हेरिटेज होटल्स की है संभावना

क्षेत्र में रियासतकालीन रजवाड़े व ठिकानों में बनी पुरातत्व की अनके वस्तुएं भी लोगों को आकर्षित कर सकती हैं। अभी भी कई लोग इन्हें देखने आते हैं। बडग़ांव गढ़, मालवाड़ा रावला, चाटवाड़ा, सांचौर में सूराचंद, चितलवाना, कोरी, पूरण, दांतलावास, गजापुरा, डोरड़ा सहित कई गांवों में स्थित प्राचीन गढ़ पर्यटकों की तादाद बढने पर हेरिटेज होटल में तब्दिल हो सकते हैं।

भालू अभ्यारण्य से होगा फायदा

राज्य सरकार द्वारा सुंधापर्वत माला में प्रस्तावित भालू अभ्यारण से भी वन्यजीव प्रेमियों का रूझान इस क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। राज्य में भालू जैसी दुर्लभ प्रजाति के सरंक्षण व संर्वधन को लेकर यह सरकार का प्रथम प्रयास है। वन्य जीव प्रेमियों में काफी तादाद विदेशी पर्यटकों की होने की संभावना को देखते हुए राजस्व का भी सरकार का फायदा होगा। इसी प्रकार कच्छ के रण से लगता हुआ जिले का नेहड़ क्षेत्र भौगोलिक स्थितियों में जिले के लिए अनूठा क्षेत्र है। एक तरफ पाकिस्तान सीमा तथा दूसरी ओर कच्छ का रण इस क्षेत्र को अन्य क्षेत्र से विशेष दर्जा देते हैं। जंगली वन्यजीव की भरमार व लेण्ड ऑफ पिकोक यानी मोर की ज्यादा तादाद होने से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए पंसदीदा पर्यटक स्थल बन सकता है।

जिले को सर्किट से जोडऩे की संभावना है

- पर्यटन मंत्री बीना काक से व्यक्तिगत अनुरोध कर जिले को गोड़वाड़ सर्किट में जोडऩे का निवेदन किया है। अतिशीघ्र सर्वे पूरा होने के बाद जिले को सर्किट में जोडऩे की संभावना है।

- रतन देवासी, विधायक रानीवाड़ा

फिर भी दो दिन में मिल रहा है पानी

रानीवाड़ा& उपखंड मुख्यालय के वाशिंदों को अच्छी बारिश होने तथा कुओं में पर्याप्त पानी के बावजूद अपर्याप्त पेयजल मिल रहा है। पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल ने बताया कि बारहमासी सुकळ नदी क्षेत्र में बने जलदाय विभाग के कुओं में भरपूर पानी होने के बावजूद अनियमित रूप से बिजली कटौती से कस्बे में पर्याप्त पानी का वितरण नहीं किया जा रहा है। नलकूप में भरपूर पानी होने के बावजूद दो दिन के अंतराल पर जलापूर्ति की जा रही है, वह भी मात्र बीस मिनट। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैण्डपंपों व कृषि कुओं के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। देवल ने बताया कि जलदाय विभाग के कुप्रबंधन के चलते लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा

रानीवाड़ा!आंजणा प्रतिभावान समाज समारोह कमेटी की बैठक रविवार को आंजणा छात्रावास में हुई। संयोजन हिंदूराम ने बताया कि सम्मान समारोह 1 नवंबर को चौधरी छात्रावास में महंत लहर भारती महाराज सूरजकुंड बडग़ांव के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज बैठक में सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्व सम्मति से निर्णय लेकर प्रतिभाओं को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया। कक्षा 8 में ७५ प्रतिशत, छात्रा वर्ग में ७० प्रतिशत, कक्षा 10वीं व 12वीं में छात्र वर्ग में 65 प्रतिशत एवं छात्रा वर्ग में 60 प्रतिशत अंक को न्यूनतम पात्रता माना है। बैठक का संचालन पूंजाराम चौधरी ने किया।

खेल के मैदान पर दिखाया जोश

रानीवाड़ा . निकटवर्ती कूड़ा में राप्रावि वरणिया नाड़ी में दो दिवसीय चुकारा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समारोह में तहसीलदार खेताराम सारण और सूरताराम देवासी अतिथि थे। इस अवसर पर प्रधानाध्याक मोहम्मद अली, पूर्व डेलीगेट मफीदेवी, कालाराम चौधरी, प्रभाराम प्रजापत, खान मोहम्मद, लालाराम, लाखाराम चौधरी, भागीरथ सारण सहित कई जने उपस्थित थे। इसी तरह राप्रावि वसा का धोरा डूंगरी में भी दो दिवसीय चुकारा स्तरीय खेलकूद संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सरंपच हस्तुदेवी पुरोहित, प्रधानाध्यापक मोहनलाल राणा, डेयरी के पूर्व चेयरमेन राघवेंद्रसिंह देवड़ा की देख रेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को राप्रावि दौलपुरा में शुरू हुई। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरजीराम देवासी व अध्यक्ष के रूप में बीईईओ तोलाराम राणा सहित परसराम ढाका, अमरसिंह देवल, कृष्ण पुरोहित मौजूद थे। संयोजक चमनाराम देवासी ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ चुकारा केंद्र स्तरीय टीमें भाग ले रही हंै। जिसमें कबड्डी, खो-खो, जिमनास्टिक व रिले रेस के खेल खेले जाऐंगे। प्रतियोगिता का समापन रविवार को विधायक रतन देवासी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भोजन व पारितोषिक की व्यवस्था सुनील पुरोहित के द्वारा की गई है।

गरबा नजदीक तैयारियों की बैठक

रानीवाड़ा. निकटवर्ती चिमनगढ़ में शिव शक्ति गरबा मंडल की बैठक संयोजक गोदाराम चौधरी के सानिध्य में हुई। जिसमें इस वर्ष भी गरबा आयोजन का निर्णय लिया गया। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर हिरालाल, जगाराम, भगराज, दिनेश जोशी, मफतलाल, करण, शिवलाल जोशी, कृष्ण कोदला सहित कई जने उपस्थित थे।

धोराढाल में हैंडपंप खुदवाया

रानीवाड़ा . कस्बे में धोराढाल के गोगा मंदिर में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर विधायक रतन देवासी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत सरपंच गोदाराम देवासी ने हैडपंप खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। समाजसेवी सज्जनसिंह राव ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल समस्या गहराई हुई थी। इसके समाधान को लेकर ग्रामीणों ने विधायक रतन देवासी से हैडपंप स्वीकृत कराने की मांग की थी। विधायक की अनुशंषा पर शनिवार को सरपंच गोदाराम देवासी ने हैडपंप कार्य का शुभारंभ किया। खुदाई के दौरान हैडपंप में मीठा पानी निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। इस अवसर पर ग्रामसेवक भाणाराम श्रीमाली, लवजीराम जोशी, मुकेश जोशी, प्रतापाराम श्रीमाली, ईश्वरलाल, परखाराम चौधरी, कुलदीपसिंह सहित कई जने उपस्थित थे।

मोबाइल सेवाएं हुई बाधित

रानीवाड़ा . कस्बे में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा में तकनीकी खराबी के चलते उपभोक्ताओं को परेशान हो रही है। कस्बे के पुराने दूरसंचार कार्यालय में लगे टॉवर की बैटरियां खराब होने से यह समस्या पैदा हुई है। विभाग बैटरियों को बदल नहीं रहा है। ऐसे में जब भी बिजली आपूर्ति ठप होती है, तब दूरसंचार की सेवाएं स्वत: ही बंद हो जाती हंै। इस समस्या के समाधान को लेकर कस्बे के उपभोक्ताओं ने सिरोही डीजीएम सहित विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भी लिखे, परंतु कोई समाधान नहीं हो पाया है। टॉवर के साथ लगा हुआ स्वचालित जनरेटर भी लंबे समय से खराब पड़ा है। विभाग की ओर से इसका रख रखाव नहीं हो रहा है।

रामरसोड़े का हुआ समापन

रानीवाड़ा! जलाराम धाम में चल रहे रामरसोड़े का गुरूवार को समापन हुआ। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जनसिंह राव ने बताया कि संस्था द्वारा गत दो माह से यह राम रसोड़ा संचालित किया जा रहा था। इस दौरान धार्मिक स्थल रामदेवरा, शिकारपुरा, सुंधामाता, क्षेमंकरी माता, ब्रह्मधाम आसोतरा एवं माता राणी भटियाणी जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं को निशुल्क अल्पाहार, भोजन, दवाई एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था प्रदान की गई। समापन समारोह के दौरान निकटतम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पाताराम प्रजापत, मसरूराम आखराड़, पारसमल जीनगर, कुलदीपसिंह, राहुल वैष्णव, जितेंद्र जोशी, देवाराम राणा, प्रभुराम देवासी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ट्रांसफार्मर पहुंचने से किसानों को राहत

रानीवाड़ा
बडग़ांव 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के जल जाने के बाद अब यहां नए ट्रांसफार्मर पहुंच गए हैं। सहायक अभियंता तरूण खत्री ने बताया कि गत 12 दिन से बडग़ांव कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में बामनवाड़ा जीएसएस से सप्लाई दी जा रही थी। अब नए ट्रांसफार्मर आ जाने से शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी। दूसरी ओर बडग़ंाव किसान संघ के अध्यक्ष जयराम पुरोहित ने एसडीएम को पत्र प्रेषित कर ट्रांसफार्मर के जल जाने से उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान की मांग की है।

शांति के लिए किया यज्ञ(23.09.2010)

रानीवाड़ा ! कस्बे में स्थित चौधरी छात्रावास में बुधवार को आंजणा युवा मंडल के सौजन्य से सद्भावना शांति व प्रेम को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष मताराम चौधरी ने बताया कि देश में कौमी एकता एवं सदभावना रखने को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष पूरेश आंजणा ने न्यायालय के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए सभी को उसकी पालना करने की अपील की। सचिव मुकेश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, मुकेश चौधरी, सोमाराम चौधरी, लाखाराम, भबुताराम, रमेशकुमार, कानाराम, भावेश, नगाराम, नेथीराम, करणकुमार सहित कई जने उपस्थित थे।

Tuesday, 21 September 2010

बाबा रामदेव ने किया पौधरोपण

रानीवाड़ा

योग ऋषि बाबा रामदेव ने रानीवाड़ा प्रवास के दौरान जलारामधाम में हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर लोगों में पर्यावरण संरक्षण व संवद्र्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रतन देवासी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा ने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंचवटी योजना के रूप में पांच औषधीय पौधे लगाने की योजना सराहनीय है। उन्होंने पंचवटी के बारे में ग्रामीण को शास्त्र सम्मत जानकारी देकर उनके उपयोग व लाभ के बारे में बताया। विधायक देवासी ने बाबा रामदेव के हरित राजस्थान योजना में सहयोग करने पर आभार जताया। इससे पूर्व जय जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष राव सज्जनसिंह ने बाबा रामदेव का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। विधायक देवासी ने शाल ओढ़ाकर एवं सरपंच गोदाराम देवासी ने श्रीफल भेंट कर जलाराम धाम में उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, भीनमाल एसडीएम शेलेंद्र देवड़ा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम मारूवाड़ा, मंछाराम परिहार, करमीराम भील, डॉ. अनिल सेम्यूल, गंगाराम खीचड़, अंबालाल चितारा, हरेश देवासी, टीपी सिंह, जितेंद्र जोशी, भूराराम थूर, ओमप्रकाश वैष्णव, शेतानसिंह बोरली, आसूराम सैन, पाताराम प्रजापत सहित कई जने उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं की डीआरएम से मुलाकात

रानीवाड़ा

समदड़ी-भीलड़ी रेलवे टै्रक पर यात्री गाड़ी शुरू करवाने की मांग को लेकर जिला भाजपा ने जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन के नेतृत्व में भाजपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष जैन ने बताया कि बुधवार को जोधपुर मंडल रेल कार्यालय के सामने दिया जाने वाला जिला भाजपा का धरना रेल प्रबंधक के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। 

जैन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक जी.सी. अग्रवाल से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर मुलाकात कर ब्रॉडगेज ट्रेक पर अतिशीघ्र यात्री गाड़ी शुरू करवाने के साथ जालोर मुख्यालय के पास स्थित जागनाथ स्टेशन पर ड्राइपोर्ट बनाने, भीनमाल जसवंतपुरा रोड पर फुट ब्रिज, भीनमाल रेलवे स्टेशन के बाइपास सड़क, रानीवाड़ा, बिशनगढ़ में रेलवे क्रोसिंग पर ऑवरब्रिज, बाकरा, मोदरान व बागरा पर लंबी दूरी की टे्रनों का ठहराव सुनिश्चित करने, सेवाडिय़ा गांव के पास मानव रहित फाटक पर स्वचालित फाटक लगवाने, सांचौर में आरक्षण केंद्र खोलने एवं लंबी दूरी की टे्रनों को जालोर, भीनमाल व रानीवाड़ा में ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर अपनी मांगे उठाई। 

रेल प्रबंधक ने सभी मांगों का यथासंभव हल निकालने का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने बताया कि यात्री गाड़ी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। यात्री गाड़ी को लेकर रेलवे ने संपूर्ण औपचारिकताएं पूरी कर दी हंै। 

दिल्ली से निर्देश मिलते ही यात्री गाड़ी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह देवल, प्रतापसिंह गुंदाऊ, धुखाराम पुरोहित, गुमानसिंह राव, मुरारदान चारण, मगसिंह सिराणा, रमेश पुरोहित, प्रताप पुरोहित, भीखाराम चौधरी, किरणकुमार माली, जेठमल जैन, चुन्नीलाल, देवेंद्र देवल, गिरधर कंवर, महेंद्रसिंह झाब, वालाराम चौधरी, जब्बरसिंह तूरा, ईश्वरसिंह थूंबा, खेमराज देसाई, ओटरमल परमार, भारताराम देवासी व दुर्गाराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं

रानीवाड़ा

गुंदाऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन समस्याओं को लेकर समस्या समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विधायक रतन देवासी ने ग्रामीणों से रूबरू होकर विभागवार समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुंदाऊ ग्राम पंचायत के अंतर्गत सात गांवों में पानी की समस्या का स्थाई समाधान समाप्त करने को लेकर अतिशीघ्र नलकूप की स्कीम स्वीकृत करवाई जाएगी। उस नलकूप की स्कीम से सभी गांवों को पाइपलाइन से जोड़कर पेयजल की समस्या का निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत लोगों को इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने चाहिए, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत विधायक ने पौधा लगाकर गांव में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला सहायता समीक्षा समिति के सदस्य परसराम ढाका, गंगाराम खिचड़, गणेश देवासी, मंडल संयोजक सरजनसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष कपूरनाथ, सचिव पूनमाराम सुथार, अशोक सोनी, भंवरलाल व सरूपाराम सहित कई जने उपस्थित थे।

रबी अभियान शुरू, शिवर में योजनाओं की जानकारी दी

रानीवाड़ा

कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत चितरोड़ी व रोपसी में सोमवार को रबी अभियान का शुभारंभ सरपंच कमलदेवी मेघवाल व कालूराम मेघवाल की देख रेख में किया गया। इस मौके सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्रोई ने कृषि विभाग व उद्यान विभाग की विभिन्न अनुदान योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्र थ्रेसर, शीड फर्टीलाइजर ड्रिल व जल होद के अनुदान के बारे में बताया। उद्यान विभाग की फव्वारा, बूंद-बूंद व माइक्रो फव्वारा योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान के बारे में जानकारी देते हुए रबी सीजन की विभिन्न फसलों की कृषि विधियों के बारे में किसानों को बताया। बाद में दोनों पंचायतों में महिला कृषकों को ३०-३० राई के मिनी किट निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। मंगलवार को वणधर व चाटवाड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


सुकल नदी में बढ़ रहा है बहाव

रानीवाड़ा ? तहसील क्षेत्र में बारहमासी सुकल नदी में पानी की आवक मानसून की विदाई के बावजूद दिनों दिन बढ़ रही है। नदी क्षेत्र में चारों तरफ हरियाली छाई नजर आ रही है। सुंधापर्वत के पीछे से निकलने वाली इस नदी में अक्सर बरसात के मौसम के बाद पानी की आवक बढ़ती है। इससे नदी क्षेत्र के दोनों ओर आए कृषि कुओं में पानी के जल स्तर में इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि जिले में एक मात्र बारहमासी नदी होने के कारण इस नदी का काफी महत्व है। कैर, सूरजवाड़ा, रोड़ा व बडग़ांव के पास बहने वाली इस नदी में इन दिनों बहते पानी को देखने के लिए काफी तादाद में लोग रोजाना आते हंै।

नशा त्यागने का दिलाया संकल्प


रानीवाड़ा मानव शरीर में त्रिदोष से कई बीमारियां पैदा होती हंै। इन बीमारियों का इलाज हम सभी घर पर ही बिना अर्थ का नुकसान किए कर सकते हंै। यह बात योग ऋषि बाबा रामदेव ने कस्बे के खेल मैदान में आयोजित स्वाभिमान भारत अभियान की आम सभा में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में ऐलोवीरा, गिरोहसत्व, तुलसी व आंवला के पेड़ लगाने से घर का माहौल पवित्र व सुखमय हो सकता है। बाबा ने कहा कि लौकी का ज्यूस पीने से शरीर निरोगी होता है। उन्होंने सभी को गाय का दूध पीने की सलाह दी। गाय के दूध से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों में मानसिक विकार दूर होते हैं तथा स्मरण शक्ति पुष्ट होती है। आज समग्र देश की जनता एक वर्ष में बीमारियों पर करोड़ों रूपए खर्च कर रही है।

स्वाभिमान अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की जनता को निरोगी बनाना है। एक ऐसा भारत जिसका प्रत्येक नागरीक स्वस्थ व आर्थिक रूप से सक्षम बने। इस मंशा को लेकर इस अभियान को समग्र राष्ट्र में चलाया जा रहा है। आम सभा में बाबा ने सभी जनों को नशा त्यागने को लेकर शपथ भी दिलाई। उन्होंने स्वदेशी अपनाओ का नारा लगाकर इस पर अमल करने की बात कही। बाबा ने विदेश की बैंकों में जमा काले धन को पुन: भारत में लाने के लिए राष्ट्र में जनजागृति कराने के लिए सभी जनों से सहयोग देने की अपील की। उन्होंनें कहा कि काला धन आने के बाद भारत के गांव में बसने वाला एक व्यक्ति भी आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेगा।

इससे पूर्व बाबा के रानीवाड़ा पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक रतन देवासी ने शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर एवं सरपंच गोदाराम देवासी ने श्रीफल भेंट कर बाबा का स्वागत किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. जीसी डागा, दानदाता लेहरचंद जैन, एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, पूर्व सरपंच लखमाराम चौधरी, प्रेमाराम चौधरी, पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, हरजीराम देवासी, गंगाराम खींचड़, परसराम ढाका, मंछाराम परिहार, सज्जनसिंह राव, राहुल वैष्णव, शेतानसिंह राव, अमृत जोशी, पारसमल जीनगर, आसूराम सैन व गणेश देवासी सहित कई जने उपस्थित थे।

सुरों की सरिता में बहे श्रद्धालु

रानीवाड़ा
कस्बे के रामदेव मंदिर में जलझूलनी एकादशी को लेकर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकार जोगभारती एंड पार्टी की ओर से देर रात तक एक से एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान काफी देर तक श्रोता जमे रहे। कई कलाकारों ने भजनों के साथ नृत्य कर संध्या में उपस्थित लोगों को रोमांचित किया। इस अवसर पर सरपंच गोदाराम देवासी, सज्जनसिंह राव, बलवंतसिंह डाभी, हड़मतसिंह व प्रकाशसिंह सहित कई जने उपस्थित थे।