जालोर।
बाग बिक जाते हैं जरदार के हाथों
फूलों की खुश्बू से रस्ते तो महक जाते हैं।
तुम्हें हीरे की सिफात है तो अंधेरे में मिलो
उजाले में तो कांच के टुकडे भी चमक जाते हैं।
रेत के खिलौनों से खेलकर व सरकारी स्कूलों में मिट्टी की स्लेट पर पढ़ने वाले ठेठ ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े गांव के युवाओं ने इन पंक्तियों को चरितार्थ कर इतिहास रचा है। हल थामने वाले इन भçूमपुत्रों के मजबूत इरादों के सामने अब आसमान भी छोटा पड़ने लगा है। अभावों से अपनी मंजिल तय करने वाले युवाओं ने ऊंची उड़ान भर यह जता दिया है कि सफलता परिस्थितियों की मोहताज नहींं होती है।
पिछले तीन सालों में जालोर के छह युवाओं का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है, जबकि इन सालों में 10 प्रतियोगी साक्षात्कार तक पहुंचे हैं। इससे पहले की स्थिति पर गौर करें तो आजादी के बाद से 2007 से पहले तक जालोर जिले के महज चार युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का गौरव हासिल कर सके हैं। शिक्षा की दृष्टि से अति पिछड़े जालोर के लिए यह उपलब्घि कहीं ज्यादा मायने रखती है। ग्रामीण परिवेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा तक का सफर तय करने की यह शुरूआत अच्छा संकेत है।
आरएएस बने आईएएस
दो आरएएस अफसरों को जालोर में पदस्थापन के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का मौका मिला। वर्ष 2007 में जालोर में आरएएस प्रशिक्षु बलवंतसिंह कालेवा का 37 वीं रेंक पर चयन हुआ। वर्तमान में वे उड़ीसा कैडर के आईएएस है। सांचौर में बतौर उपखंड अघिकारी पदस्थापित भैराराम चौधरी का भी वर्ष 2008 में आईआरएस में चयन हुआ।
आरएएस अफसरों की भरमार
पिछले कुछ सालों में जालोर जिले से आरएएस में चयनित युवाओं की संख्या तो और भी तेजी से बढ़ी है। तीन सालों में जालोर जिले के करीब तीन दर्जन से अघिक युवा आरएएस अफसन बने हैं। इनमें ग्रामीण तबके के युवाओं की संख्या नब्बे फीसदी है।
टॉप किया आईआईटी
सायला पंचायत समिति के भूंडवा निवासी डूंगाराम चौधरी ने वष्ाü 2002 में आईआईटी में देशभर में टॉप किया था। सामान्य परिवार में जन्मे चौधरी ने गांव में रह कर ही अध्ययन किया। चौधरी के टॉप करने से जालोर जिला गौरवांतित हुआ।
पूर्व में चयनित
इनसे पहले जिले में हरजी गांव के अभिमन्यूसिंह (आईएएस), सियाणा के सुशील सोलंकी (आईआरएस), तवाव के ओमप्रकाश कांत (आईआरएस) और रामसीन के गंगासिंह परमार(गुजरात राज्य सेवा से पदोन्नत) आईएएस ने इस परीक्षा में सफल होकर जिले का मान बढ़ाया था।
Hot News अभी - अभी
Saturday, 8 May 2010
Thursday, 6 May 2010
चौपाल आज
रानीवाड़ा ! राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में रात्रि चौपाल का आयोजन गुरूवार को मालवाड़ा में किया जाएगा। ग्रामसेवक मांगाराम देवासी ने बताया कि शाम 7 बजे चौपाल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक रूप से भाग लेंगे। चौपाल में दर्ज होने वाली समस्याओं का निस्तारण उपखंड कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि 13 मई को करड़ा, 20 मई को कागमाला व 27 मई को दहीपुर में भी इन चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
लेबल:
Education,
Electricity,
famine work,
forest,
Fuction,
Gram panchayat,
Health,
Naregs,
PHED
Monday, 3 May 2010
पुरोहित बने जिले की ओळखांण
रानीवाड़ा।जीवन एक समर है सचमुच, जीवन एक सफर है सचमुच। यह कहना है वात्सल्यधाम के संचालक प्रागाराम पुरोहित का। भरपूर उर्जावान, आत्मबल से लबालब पुरोहित जिले के रानीवाड़ा उपख्ंाड़ पर अनाथ बच्चों का आश्रम संचालित कर रहे है। वात्सल्यधाम के नाम प्रसिद्ध इस संस्थान ने पुरोहित की बदौलत जिले को समूचे प्रदेश में ओळखांण दी है।
किसान पृष्ठभूमि के प्रागाराम पुरोहित ने बरसों पूर्व मन में अनाथ बच्चों की सेवा के लिए आश्रम की स्थापना करने का ठान लिया था। इस मिशन में उनके सारथी बने स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज। उनकी प्रैरणा व आशीर्वाद के बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहूंच पाए है। इस समय धाम में ७० से भी ज्यादा अनाथ बच्चें अध्ययनरत है। उनके अध्ययन के लिए बाकायदा धाम के परिसर में माध्यमिक विद्यालय शुरू किया गया है। जहां इन बच्चों के नि:शुल्क अध्ययन की व्यवस्था की गई है।
धाम में आधुनिक व समस्त सुविधाओं से संपन्न भवन का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण विहिप के अध्यक्ष अशोक सिंहल के द्वारा किया गया था। पुरोहित ने बताया कि इस कांटों भरे कार्य में कई समाजसेवी लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। अनाथ आश्रम के रूप में इस संस्थान को मारवाड़ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुरोहित का मानना है कि दिल में हिम्मत हो, कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नही होता। अगले मिशन के रूप में पुरोहित की इच्छा है कि इस संस्थान को प्रदेश स्तरीय बनाने की है। साथ ही परिसर में सेवार्थ
अस्पताल शुरू करने का है। नि:संदेह पुरोहित के इस प्रयास से जिले को नई ओळखांण मिली है।
जड़ों से मिली राहत
रानीवाड़ा।ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह गर्मी के मौसम में पेयजल का संकट का कारण पाईपों में जडो का घुस जाना सामने आया है। निकटवर्ती तावीदर की रेबारियों की ढाणी में कुछ माह से जीएलआर में जलापूर्ति नही हो पा रही है। ग्रामीणों के द्वारा जलदाय विभाग में इस समस्या को लेकर लिखित में शिकायत की गई। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कुछ अवैध कनेक्शन भी हटवाए, परंतु फिर भी जलापूर्ति जीएलआर में नही होने पर जडो के पाईप लाईन में घुस जाने का अंदेशा जताया गया। वरिष्ठ जलदाय कर्मी लक्ष्मणाराम देवासी ने अनुभव का प्रयोग कर काफी जगह पाईप लाईन को खोलकर जडो की तलाश की गई। तब एक जगह पाईप केंद्र जडे पाई गइ। काफी मशक्कत के बाद उस पाईपलाईन के अंदर से जडे हटाई गई। जलापूर्ति शुरू करने पर अब रेबारियों की ढाणी के जीएलआर में भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के साथ जलदाय कर्मी देवासी का हार्दिक आभार जताया है।
सूचना की जानकारी मांगी
रानीवाड़ा।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत खारा के लोगों ने सूचना अधिकार के तहत पूर्व सरपंच के द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की जानकारी चाही है। समाजसेवी किशनाराम विश्रोई ने बताया कि उन्होंने विकास कार्यो की सूचना को लेकर ग्राम पंचायत खारा के ग्रामसेवक को दो बार आवेदन पत्र दिया, परंतु समय सीमा गुजर जाने के उपरांत अभी तक जानकारी नही दी जा रही है। विश्रोई ने ग्राम सेवक भूराराम के विरूद्ध मुख्य सूचना आयुक्त जयपुर एवं केंद्रिय सूचना आयुक्त, नई दिल्ली को पत्र पे्रषित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सेवक भूराराम व पूर्व सरपंच जालमसिंह ने सरकारी धन का दुरूपयोग कर लाखों रूपए का राजस्व घोटाला किया है। इस घोटालें को दबाने के लिए उक्त लोग सूचना के मुल अधिकार के नियमों की धज्जिया उडा रहे है।

गहलोत का जन्मदिन मनाया
रानीवाड़ा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस अभाव अभियोग के ब्लॉकध्यक्ष भगवानाराम विश्रोई ने बताया कि इस अवसर पर सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्र की पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल वितरीत कर मुख्यमंत्री के दिघार्यु होने की कामना की गई। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने भाग लिया।र्

पंचान्हिका महोत्सव शुरू

रानीवाड़ा।निकटवर्ती मालवाड़ा में पांच दिवसीय पंचान्हिका महोत्सव के दूसरे दिन प्रवचन देते हुए आर्चाय रत्नाकर सूरीश्वर महाराज ने कहा कि इंसान व इंसानियत में बहुत अंतर है। इंसान अपना स्वार्थ, परिवार का स्वार्थ व स्वयं का लाभ सर्वप्रथम देखता है। उसे किसी इंसान से इस विषय पर मतलब नही होता है। इंसानियत रखने वाला मानव गांव, प्रदेश व राष्ट्र का भला सर्वप्रथम सोचता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान इंसानियत के रूप में दूसरों के दुख में सहभागी बने। मुन्नी रत्नत्रय विजे ने भी धर्म का उद्देश्य को लेकर विस्तार से बताया। महोत्सव के आयोजन शाह मुलतानमल छोगाजी ने भी धर्म लाभ के रूप में दो शब्द कहे। इस महोत्सव भव्य जुलस, धार्मिक पाठशाला का कार्यक्रम, रंगोली, दीपक रोशनी, आंगी सहित कई धार्मिक कार्यक्रम जैनाचार्य के सानिध्य में हो रहे है। इस अवसर पर समाजसेवी कांतिलाल शाह, निलेश लाधाणी, संघवी चुन्नीलाल, सूरजमल जैन, नरेश शर्मा, फुलचंद जैन, जलपा हिराणी, संघवी मोहिनी सहित कई भक्तजन धर्मलाभ ले रहे है।र्
मॉडल प्रतियोगिता सम्पन्न
रानीवाड़ा।कस्बे की राउमावि में आज मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य किशनलाल कोली ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बीकानेर व विज्ञान व प्रोद्योगिकी विभाग जयपुर के निर्देशानुसार इंसपायर्ड अवार्ड से सम्मानित उपखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं की मॉडल प्रतियोगिता आज सोमवार को रखी गई। इस प्रतियागिता में इंसपायर्ड अवार्ड से सम्मानित समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार दिए अनुसार सभी विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों पर मॉडल्स का निर्माण कर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा, पंचायत समिति सदस्या शुभकवंर देवड़ा, सरपंच गोदाराम देवासी, ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा, कनिष्ठ अभियंता विमलेश राठौड, समाजसेवी नवलसिंह देवड़ा सहित कई जनों ने निरीक्षण किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई को राउमावि भीनमाल में किया जाएगा।र्
Saturday, 1 May 2010
पोशाकों का हुआ वितरण
रानीवाड़ा सर्व शिक्षा अभियान के तहत सिंगावास की राउप्रावि में गुरूवार को सरपंच गंगादेवी चौधरी के सानिध्य में पोशाक वितरित की गई। प्रधानाध्यापक अर्जुनलाल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग की बालिकाओं को स्कूली पोशाकें वितरीत की गई। साथ ही शिक्षक पुरूस्कार के रूप में चयनित मथुराराम गोयल को सम्मानित किया गया। संकुल प्रभारी दिनेश पुरोहित ने सर्व शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केराराम चौधरी, वार्डपंच रणछोड़ाराम, दीपाराम, दौलाराम, कालाराम, वेलाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
बीएलसीसी बैठक संपन्न
रानीवाड़ा& पंचायत समिति सभा भवन में गुरूवार को विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बीएलसीसी की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र की सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शर्मा ने बताया कि एसजीएसवाई के तहत राज्य सरकार के द्वारा दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति होने पर सभी बैंकर्स का धन्यवाद दिया। एसजीएसवाई प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बैठक में विस्तृत रूप से समीक्षा पढ़कर सुनाई।
जनगणना कार्यक्रम घोषित
रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र में जनगणना २०११ में लगाए गए प्रगणक, सुपरवाईजर, रिजर्व प्रगणक एवं सुपर वाईजरों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तहसील जनगणना अधिकारी खेताराम सारण ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण 3 से 6 मई, द्वितीय ११ से १२ मई को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण राउमावि बडग़ांव, राउमावि जाखड़ी, राउमावि मालवाड़ा, रामावि सिलासन, राउप्रावि करवाड़ा, राउमावि करड़ा व राउप्रावि कुड़ा में विभिन्न चरणों में प्रगणकों को दिया जाएगा।
Thursday, 29 April 2010
युवक के साथ मारपीट, किया अपहरण
रानीवाड़ा। आपसी रंजिश के चलते रानीवाड़ा (जालोर) के एक युवक का बुधवार सवेरे दिन दहाड़े कुछ लोगों ने काठाड़ी रेलवे फाटक के समीप मारपीट कर अपहरण कर लिया। करीब साढ़े तीन घण्टे बाद धनवा (सिणधरी) चौराहे पर अपहरणकर्ता गंभीर घायल युवक को केम्पर जीप में फैंककर फरार हो गए।
इस दौरान पुलिस ने जालोर, सिरोही, सिणधरी, समदड़ी थानो से सम्पर्क कर तत्काल नाकाबन्दी करवाई। गम्भीर घायल को सिवाना पुलिस ने नाहटा अस्पताल बालोतरा दाखिल करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सिवाना थानाघिकारी गणपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमरापुरा निवासी कानाराम पुत्र वीराराम बुधवार सवेरे मुंसिफ न्यायालय सिवाना में पेशी करवाकर जीप से अपने गांव जा रहा था। सवेरे 9.30 बजे काठाड़ी रेलवे फाटक के समीप पप्पूसिंह, महेन्द्रसिंह वगैरह चार निवासी वडवज गांव ने जीप को ओवरटेक कर कानाराम व उसके साथ आए युवको से मारपीट कर कानाराम को अगवा कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबन्दी करवाई।
लम्बी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे धनवा (सिणधरी) के पास गंभीर घायल कानाराम चौधरी को पुलिस ने बरामद कर नाहटा अस्पताल बालोतरा में दाखिल करवाया।आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Wednesday, 28 April 2010
आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
रानीवाड़ा।स्थानीय बिजलीघर के आगे गत तीन दिनों से भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता व सहायक अभियन्ता द्वारा किसानों की ग्यारह सूत्रीय मांगों पर दिए आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरनास्थल पर चली चार घंटे की लम्बी समझाइश वार्ता के दौरान कई बार आक्रोशित किसान अधिकारियों से उलझते रहे। विशेषकर कृषि विद्युत आपूर्ति, विद्युत बिलों में गड़बडियां एवं विद्युत सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं करवाने के चलते किसानों ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
डिस्काम के अधिशासी अभियन्ता आशाराम जांगीड़, सहायक अभियन्ता तरूण खत्री एवं किसान संघ के अध्यक्ष सेणीदान चारण, विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, उपाध्यक्ष रामलाल साहू, मंत्री मालमसिंह पूरण के मध्य हुई चार घंटे तक समझाइश वार्ता के दौरान अधिकारियों ने किसानों को नियमित छ: घण्टे विद्युत आपूर्ति देने एवं विद्युत बिलो में गड़बडियों सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा जले हुए ट्रांसफार्मर किसानों को 72 घंटे में उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलावाया।
नए कनेक्शन के लिए शीघ्र विद्युत सामग्री मुख्यालय पर उपलब्ध करवाने के लिए ठेकेदार को पाबन्द करने का भरोसा दिलवाया। किसानों की मांग के मुताबिक विजिलेंस टीम के सर्वे का पुनर्मूल्याकंन करने का आश्वासन दिया।
Tuesday, 27 April 2010
दहेज हत्या का मामला दर्ज
रानीवाड़ा।
पुलिस थाने में दहेज हत्या को लेकर मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि रूपावटी खुर्द निवासी श्रीमति जसीबेन रामाजी मेघवाल हॉल अहमदाबाद ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री संगीता की शादी १२ वर्ष पूर्व रतनपुर निवासी खीमाराम पुत्र हकमाजी मेघवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद लगातार हकमाराम व उसके माता-पिता दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते रहे। बीच-बीच में समाज के पंचों के द्वारा आपसी समझाईस करने पर कुछ दिन उन्होंने परेशान करना छोड दिया, परंतु गत कुछ दिनों से पुन: उसको पीहर से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया। गत २५ अप्रेल को हकमाराम ने अपने माता व पिता के सहयोग से संगीता का गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में उसे कुए में डाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट आईपीसी की धारा ३०२, ४९८ ए व १२० बी के तहत दर्ज कर जांच के लिए भीनमाल उपाधीक्षक देवेंद्र शर्मा को प्रेषित कर दिया है।

शिक्षक संघ का धरना ४ को
रानीवाड़ा।
विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर राजस्थान प्रगतिशिल शिक्षक संघ 4 मई को ंबीईईओं कार्यालय के सामने धरना देगा। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्रोई ने बताया कि बीईईओं कार्यालय में लंबे समय से शिक्षक समस्याए लंबित पडी है। उनके समाधान को लेकर संघ व बीईईओं के बीच कई वार्ताए हुई, परंतु कोई समाधान नही हो पा रहा है। इसलिए संघ ने यह निर्णय लिया कि चार मई को पंचायत समिति के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने धरने में समस्त सदस्यों को आवश्यक रूप से भाग लेने का आह्वान किया। आज बीईईओं को दिए ज्ञापन के समय भागीरथ कडवासरा, केसाराम गोदारा, खीयाराम चौधरी, लखमाराम चौधरी, किसनाराम खीचड, ओखाराम देवासी, सांवलाराम देवासी, भागीरथ सारण सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे।

धरना जारी
रानीवाड़ा।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान दो दिन से कृषि विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं को लेकर डिस्काम कार्यालय के सामने धरना दे रहे है। तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि आज दूसरे दिन सहायक अभियंता तरूण खत्री से किसानों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई, परंतु मांगे नही मानने पर किसानों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस समय जायद की फसल चरम पर है, किसानों को राज्य सरकार मात्र ३ से ४ घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है, जबकि किसानों को सात घंटे विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि कनेक्शनों के विद्युत भार की जांच करवाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। सुपर ट्रांसफार्मर व स्पॉर्ट बिलिंग को लेकर भी किसानों को भारी समस्याए देखने को मिल रही है।

शिक्षा मंदिरों का होगा एकीकरण
रानीवाड़ा।
शिक्षक एवं छात्रानुपात को संतुलित करने के लिए अब क्षेत्र में स्कूलों का एकीकरण होगा। राज्य सरकार के आदेश के बाद इन दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारी इस कवायद में जुटे है। इससे जहां प्रारम्भिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो सकेगी वहीं नामांकन भी बढ़ेगा। इसके तहत एक राजस्व ग्राम में एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले विद्यालयों का एकीकरण किया जाएगा।
ऐसा होगा स्वरूप:- एक राजस्व ग्राम में एक किलोमीटर के दायरे में यदि तीन प्राथमिक विद्यालय संचालित है तो उन्हें एक विद्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। वहीं एक मिडिल स्कूल व एक सैकंडरी स्कूल जिनमें छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा संचालित होती है, उन्हें एक कर दिया जाएगा।
समिति का गठन:- ब्लॉक स्तर पर इस प्रक्रिया के तहत समिति गठित की गई है। सम्बंधित उपखंड अधिकारी इसके अध्यक्ष होंगे वहीं बीईईओ पदेन सचिव, सैकंडरी सेटअप में सीनियर सैकंडरी स्कूल के संस्था प्रधान इसके नोडल अधिकारी होंगे।
प्रक्रिया केवल ग्राम स्तर तक:- स्कूलों के एकीकरण की प्रक्रिया में राजस्व गांव ही सम्मिलित होंगे। शहरी क्षेत्र इसमें शामिल नहीं किए गए है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में दो ऐसे विद्यालय है जिनका एकीकरण किया जा सकता है। विभाग के अनुसार कस्बे की नट कॉलोनी व मदागण नाड़ी को चिन्हित किया गया है। परंतु मदागण नाड़ी की राउप्रावि में पिछड़े वर्ग के विद्र्यािर्थयों की तादात ज्यादा होने से विधायक रतन देवासी ने एकीकरण नही करने को लेकर विभाग को चि_ी भेजी है। नट कॉलोनी की राउप्रावि में आठवीं बोर्ड का परिणाम शून्य रहा है।
इनका कहना:-
एक राजस्व ग्राम के अन्तर्गत एक किलोमीटर के दायरे में ऐसे विद्यालय चिन्हित किए गए है। इनका प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है। एक सप्ताह पूर्व ही इसके लिए आदेश मिले है।
- तोलाराम राणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रानीवाड़ा।

क्षेत्र में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से
रानीवाड़ा।
उपखंड़ के जंगली क्षेत्रों में मैसेनरी पत्थरों का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। जिला स्तर पर गठित टास्कफोर्स इस पर अंकुश लगाने में नाकाफी साबित हो रहा है। क्षेत्र के करवाड़ा, दांतवाड़ा, चाटवाड़ा, पाल, करड़ा व सांतरू में व्यापक पैमाने पर पत्थरों का अवैध उत्खनन प्रतिदिन हो रहा है। पत्थर माफिया प्रतिदिन हजारों रुपये की उगाही अवैध रूप से कर रहे है। समस्या को लेकर आज लीजधारकों एवं रायल्टी व सेलटैक्स के ठेकेदारों ने अवैध खनन को रोकने को लेकर जिला कलक्टर व एसडीएम को ज्ञापन दिए है।
लीजधारक हुए बेरोजगार:- प्रतिदिन 50 से 60 शक्तिमान ट्रक व इतने ही टै्रक्टर अवैध पत्थरों का परिवहन एवं बिक्री किया जाता है। दूसरी ओर जो सही लीजधारी है उनके व्यवसाय पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। सरकारी राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही जंगल को भी काफी क्षति पहुंचायी जा रही है। रायल्टी व सेलटैक्स का ठेका भी इस वर्ष एक करोड़ पांच लाख में उठा है। ऐसी स्थिति में इतनी राशि को वसूलना ठेकेदारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। अवैध खननकर्ता से ठेकेदार नियमानुसार कर वसूल नही कर सकता है। ऐसी बाध्यताएं उनके लिए मुसिबत बनती जा रही है।
नही रूक रहा अवैध खनन:- रायल्टी हो या हो ऊपरी कमाई का मामला, खनिज विभाग का कोई सानी नहीं। दबंगों द्वारा अवैध खनन लगातार जारी है। शिकायतें हुईं पर कार्रवाई आज तक नहीं हुई। उधर खनिज अधिकारी इसे वैध करार देते हुए कोई शिकायत न आने का दम्भ भर हरे है। अव्वल तो ये कि इन माफियाओं का सूचनातंत्र काफी मजबूत है। जब भी कभी वन प्रशासन द्वारा छापामारी की योजना बनती है तो सूचना लीक हो जाती है और छापामारी से पहले माफियाओं तक खबर पहुंच जाती है। सो, जेसीबी, ट्रक एवं उत्खनन से संबंधित अन्य उपकरण माफियाओं द्वारा हटा लिये जाते है। छापामारी में वन प्रशासन को कुछ भी हाथ नहीं लगता। इन दिनों वन विभाग स्टॉफ की कमी से भी परेशान है।
हरियाली हुई गायब:- अतीत में इस ऐतिहासिक क्षेत्र में 6 हजार तालाबों और नदियों के कारण हरियाली से भरपूर रहने वाला यह क्षेत्र अब उजाड़ क्षेत्र बनने को मजबूर है। रानीवाड़ा खुर्द अपने गर्भ में बेशकीमती पत्थरों- ग्रेनाइट छुपाये हुए है। इन बहुमूल्य कीमती पत्थरों की विश्व व्यापार मंडी में अलग पहचान है। ग्रेनाइट पत्थर की एक-एक शिलाखण्ड को एक लाख रुपये तक में खरीदने के लिए व्यापारियों में होड़ लगी रहती है। ग्रेनाइट तक निकालने के लिए पूरे गारवाया पहाड़ में विशाल गड्ढे उभर आये है। वन भूमि से हरे वृक्ष काट कर राजस्व रिकार्ड में हेरफेर करने का सिलसिला चल रहा है। इससे जहां एक ओर वन समाप्त हो रहे है, वही जंगली जानवरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
टैक्स की दर:- ठेकदार भवंरसिंह शेखावत ने बताया कि नियमानुसार सरकारी दर के अनुसार एक ट्रैक्टर पत्थर के परिवहन पर ६० रूपए रायल्टी, ३४ रूपए सेलटैक्स, बजरी ढुलाई करने पर ७० रायल्टी व ३० रूपए सेलटैक्स के वसूले जाते है। इसी तरह हॉफ बॉडी ट्रक से १५० रूपए रायल्टी व ६८ रूपए सेलटैक्स की दर है।
बहरहाल, वन विभाग में अधिकतर पद रिक्त रहने के कारण पत्थर के अवैध खनन पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व के हो रहे दोहन रोकने में वन विभाग ने अपने हाथ खड़े कर दिये है। क्षेत्र में प्राकृतिक सम्पदा भरी पड़ी हुयी है। जमीन के ऊपर पहाड़ की श्रृंखला है तो पहाड़ पर भरपूर वन संपदा है। पत्थर के अवैध खनन होने सरकारी राजस्व का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो पाया है।

निजी बस संचालक हुए परेशान, बस सेवा प्रभावित
रानीवाड़ा।
तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वाहनों के संचालन की अनदेखी से निजी बसों में यात्रियों का टोटा है, जिसके चलते आर्थिक हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। परेशान अनेक बस मालिकों ने धन्धा समेट लिया है, वहीं कई बस मालिकों ने मार्गो पर बसें कम कर दी हैं।
रानीवाड़ा से झाब, धूबडिय़ा वाया सेवाड़ा, रतनपुर वाया जाखड़ी व जसवंतपुरा वाया बडग़ांव मार्ग की तो हालात यह है कि प्राइवेट जीपें, टेम्पो, ट्रैक्टर आदि जिस मार्ग पर चलते हैं, उस मार्ग की सवारियां लेकर प्राइवेट वाहन के आगे चलते है जिससे निजी बसों में तो यात्री भार कम हुआ ही, लगेज भी कम हो गया है। इसके चलते करड़ा मार्ग पर बस मालिक ने फेरे कम कर लिए तथा मेड़ा, गोलवाड़ा मार्ग पर बस मालिकों ने सेवाएं पूरी तरह बंद कर ली।
आवागमन के साधन नहीं:- अवैध वाहनों के संचालन के चलते रानीवाड़ा से सिलासन वाया तावीदर मार्ग पर एक भी बस सुविधा का साधन नहीं है। इस मार्ग पर पूर्व में दिन में कई बार बसें चलती थी, लेकिन आर्थिक संकट के चलते ये बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में धड़ल्ले से चलने वाले अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग का कोई अंकुश नहीं है। विभाग के अधिकारी अगर ध्यान दें तो अवैध वाहनों का संचालन बंद हो।
समय पर नहीं चलती निजी बसे:- प्राइवेट बस मालिक भी यात्रियो के लोभ के चलते अपने मन माने समय से चलते है। इस कारण यात्री जो साधन जल्दी मिल जाए उसमें बैठकर जाना पसंद करता है, वैसे भी निजी बसें परिवहन विभाग के तय समय से घण्टे भर बाद गन्तव्य पर पहुंचती है। रानीवाड़ा से झाब वाया करड़ा के ६५ किलोमीटर मार्ग को तय करने में बस को चार घण्टे से अधिक समय लगता है जिससे आज की इस भागदौड़ की जिन्दगी में लोगों को जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह अन्य वाहनो का उपयोग करना पड़ता है।
पुरानी बसें कबाड़ में:- प्राइवेट बस मालिक परिवहन विभाग के बढ़ते टैक्स, स्टाफ का भत्ता, खर्च, वेतन वं डीजल खर्चे, बढ़ते तेल के भाव व अवैध वाहन संचालन निजी बस मालिकों के लिए कोढ़ में खाज का कार्य करता है। इसके चलते घाटे की भरपाई करने के लिए अनेक बस मालिक संख्या घटाने लगे है। पुरानी बसों को बेचकर नई मॉडल की बसे खरीद रहे है। जो कि डीजल का ऐवरेज पुरानी बसों से ज्यादा देती है।
इनका कहना:-
प्राइवेट बसें बिना परिवहन विभाग की मदद के चलाना मुश्किल है, विभाग को अवैध आपरेटर्स के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
- मनोहरसिंह गहलोत, नीलम बस सर्विस रानीवाड़ा।
प्राइवेट बस सेवा से आम जनता का कई प्रकार की सहूलियत होती है, ग्रामीण कम दर पर सुरक्षित यात्रा करता है। सामान का परिवहन भी आसानी से करता है। सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए।
- मेदाराम चौधरी, पूर्व सरपंच, गांग।

रानीवाड़ा में भी अवैध कनेक्शनों पर गाज
रानीवाड़ा।
तहसील में पेयजल स्रोतों पर किए गए अवैध जल कनेक्शनों को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रानीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र में ६५ अवैध जल कनेक्शन विच्छेद किए गए। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जलदाय विभाग की ओर से अवैध जल कनेक्शन वालों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक १00 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे जा चुके है, वहीं अवैध कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी है। उपखण्ड क्षेत्र में 5 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें राजस्व, जलदाय व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि गांवों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करवाने को लेकर शुरू किए गए इस अभियान के तहत लाखावास लाईन में १५, सांतरू स्कीम में १३, मौखातरा स्कीम में १९,आखराड़ में २, रानीवाड़ा कस्बे में ५ एवं गोलवाड़ा स्कीम में १० जनों के अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया गया। इस अभियान से कई सूखे जीएलआर में पानी आने लगा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र रानीवाड़ा कस्बे में अवैध बूस्टर पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर शुरू
रानीवाड़ा & नरेगा योजनान्तर्गत दो दिवसीय सरपंचों का टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में शुरू हुआ, जिसमें उप जिला प्रमुख मूलाराम ने नरेगा योजना में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। जिला परिषद अधिशासी अभियंता ने उपस्थित सरपंचों को नरेगा के बारे में मुख्य जानकारी प्रदान की।
बीईईओ ने दिए निर्देश
रानीवाड़ा! बीईईओ तोलाराम राणा ने ब्लॉक की प्रारंभिक शिक्षा के अधीन कार्मिकों को अपने समूह की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के लिए प्रस्ताव प्रपत्र एवं माह अपै्रल की उपस्थिति भरकर कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि इस प्रपत्रों की सहायता से वेतन संबंधी कार्य समय पर पूरा हो सकेगा।
सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग
रानीवाड़ा
भारतीय किसान संघ ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सुचारु बिजली आपूर्ति की मांग की है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि वर्तमान में किसानों को जायद फसल की बुआई के लिए ३ से 4 घंटे बिजली मिलती है तथा पहले यह 7 घंटे मिलती थी। किसानों ने बताया कि विद्युत की आपूर्ति कम होने के कारण फसले सुख रही हैं तथा फसलों को बचाने के लिए कम से कम ७ घंटे बिजली जरूरी है। संघ के विभाग अध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व १५ अप्रेल को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूरन २६ अप्रेल को विद्युत निगम कार्यालय के सामने अनश्चितकालिन धरना दिया जाएगा।

रानीवाड़ा. पंचायत समिति के सभाभवन में शनिवार से दो दिवसीय ग्राम रोजगार सहायकों का टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में कार्यक्रम अधिकारी महानरेगा योजना के तहत ग्राम रोजगार सहायकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
चौधरी की जयंती मनाई
रानीवाड़ा. निकटवर्ती गांग में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी धर्माराम चौधरी की ५६वीं जयंती उनकी समाधि पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी समाधि स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने भाग लिया एवं वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, पूर्व उपप्रधान प्रेमाराम चौधरी, किशनाराम बागडवा, दहीपुर सरपंच केराराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, दानाराम चौधरी सहित कई व्यक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
युवक ने की आत्महत्या
रानीवाड़ा. निकटवर्ती धामसीन में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि धामसीन निवासी जोईताभाई पुत्र जवानराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई जंयतीलाल (२५) का मानसिक संतुलन पिछले कुछ दिनों से सही नहीं था। शनिवार सवेरे उसने घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
गर्ग समाज सेवा समिति की बैठक आयोजित
रानीवाड़ा! कस्बे के वाल्मिकी आश्रम में रविवार को गर्ग समाज युवा सेवा समिति की मासिक बैठक मसराराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे ंविभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेषकर शिक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति के सचिव ने समिति का वार्षिक हिसाब किताब का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा। इस अवसर पर अशोककुमार जालेरा खुर्द, अशोककुमार हीरपुरा, अशोक कैर, सुमेरलाल पूरण, लवजीराम, भंवरलाल रूपावटी, जबराराम कोटड़ा आदि उपस्थित थे।
शिक्षक संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
रानीवाड़ा
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक राउप्रावि रानीवाड़ा कला में उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। उपखाशा मंत्री ओखाराम देवासी ने बताया कि इस बैठक में जिला महासमिति अधिवेशन के लिए सदस्यों का मनोनयन, एसीपी प्रकरण, बीएड अध्यापकों का परिवीक्षा काल हटाना, वेतन का समय पर भुगतान, सर्विस बुकों का संधारण, लंबित विभिन्न पेंशन प्रकरण, टीए व मेडिकल का भुगतान, छठा वेतन आयोग के शेष रहे फिक्शेसन, विद्यार्थी मित्रों का मानदेय, समर्पित अवकाश का नकद भुगतान, 8 प्रतिशत डीए एरियर तथा सर्व शिक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर बीईईओ रानीवाड़ा कार्यालय के समक्ष 4 मई को धरना देने का नोटिस देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर भागीरथराम करवासड़ा, खीयाराम चौधरी, केसाराम गोदारा, लखमाराम चौधरी, देवाराम चौधरी, किशनाराम खिंचड, लाधुराम खिलेरी, मालाराम जाणी, भागीरथ सारण, रूगनाथ राम दांतवाड़ा, पारसाराम पुरोहित, केसाराम पुनिया, प्रभाराम, मलाराम, भीखाराम चौधरी, भगराज सारण सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Thursday, 22 April 2010
पेयजल आपूर्ति को लेकर माहौल गर्माया
रानीवाड़ा।
नवगठित पंचायत समिति की साधारण सभा की पहली बैठक विधायक रतन देवासी की देखरेख व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में सदस्यों ने पेयजल, सड़क, नरेगा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस दौरान माहौल भी गर्मा गया। विधायक देवासी ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने के लिए पीएचईडी के एईएन की जोरदार खिंचाई की। सरपंचों ने पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान हेतु टेंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक को अवगत कराया। इस बैठक में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण भी मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्रवाई को लेकर किया।
विधायक ने बताया - रतन देवासी ने कहा कि कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर डीजाईन का कार्य पूरा हो चुका है। तीन चौराहै का निर्माण प्रथम चरण में होगा। समिति परिसर में शोपिंग कॉम्पलेक्श की डिजाईन का कार्य प्रगति पर है। परिसर में ही भव्य दरवाजा व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट के दिशा निर्देशन में नई आकर्षक डिजाईन में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या प्राकृतिक है। जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील है। कन्टेजेन्सी प्लॉन में ज्यादा से ज्यादा राशि आंवटित की गई है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी टंैंकर की व्यवस्था शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या अधिकतर गांवों में एवजी लाईनमेन के कारण पैदा हुई है। उनकों हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। देवासी ने कहा कि पानी का दुरूपयोग रोकने के लिए फ्लाईंग की टीम गठित की गई है। जिसमें एसडीएम, एईएन, सरपंच व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। वणधर में ऑपनवेल स्वीकृत हो चुका है, शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। जीएलआर में जलापूर्ति सूचारू रूप से करवाने के लिए अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा। नर्मदा से पेयजल लाने के लिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया है, आशा है कि उक्त योजना शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी। देवासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत आपूर्ति अब दोपहर 12 से 6 व शाम ६ से सुबह ६ बजे तक की जाएगी। प्रधानमंत्री मद से वंचित ढाणियों व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस सत्र में सात राउप्रावि को क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही मालवाड़ा में विज्ञान संकाय व रानीवाड़ा कस्बे की बालिका विद्यालय में वाणिज्य संकाय शुरू किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पौशाक वितरण व अग्रिशमन यंत्र की खरीद में पारदर्शिता नही होने से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध प्रेक्टिस कर गरीब मरीजों को सीएचसी तक नही पहुंचने के मसले को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला व बालविकास विभाग के द्वारा 19 आंगनवाड़ी केंद्र व 14 मिनी आगंनवाड़ी केंद्र स्वीकृ त करवाए है, जिनमें कार्यकर्ताओं की भर्ति अतिशीघ्र की जाएगी। देवासी ने कहा कि पंचायत समिति परिसर में विकास वाटिका के रूप में सुंदर बगीचा बनाया जाएगा। साथ ही प्रधान के लिए नया भवन व सभा भवन में सभी सदस्यों के लिए माईक की व्यवस्था शीघ्र ही करवाई जा रही है। समिति की नीजि आय बढाने के लिए शौपिंग कॉम्पलेक्श बनाया जा रहा है।
बाद में एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि फोटो पहचान पत्र का अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न पंचायत मुख्यालय पर तय तिथि पर फोटो पहचान पत्र से वंचित लोग इसका लाभ ले सकते है। पंचायत मुख्यालयों पर राजीवगांधी ई केंद्र के भवन अगस्त से पूर्व निर्वित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा एसएसएफसी के द्वारा सभी पंचायतों को जनसंख्या अनुपात में राशि जारी की गई है। उक्त राशि को सरपंच पेयजल योजनाओं में ही खर्च कर सकते है। सरपंच चाहे तो उक्त राशि से हैडपंप, पाईप लाईन, हैडपंप पर मोटर लगाने जैसे कार्य कर सकते हैं। उन्हानें कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जोकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के माध्यम से टैंकर के द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
पेयजल का मुद्दा गरमाया - जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने पेयजल की समस्या व समाधान को लेकर ग्राम पंचायत वार विस्तार से जानकारी सदन को अवगत करवाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 11 ट्युबवेल व 34 हैडपंप तैयार करवाए गए है, जो सुचारू रूप से चल रहे है। इस दौरान पेयजल की समस्या को लेकर रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में लंबे समय से जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम ने गांग में एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। उन्होंने हिरपुरा, चिमनगढ लाईन पर अवैध कनेक्शन को हटाने की गुहार लगाई। कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्रोई ने मौखातरा में एवजी लाईन मैन लगाने की शिकायत की। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। धानोल सरपंच भीखाराम ने आठ स्कूलों में पेयजल संकट होने की बात कही। मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा ने मालवाड़ा कस्बे में ऑवर हैंड टैंक स्वीकृत करवाने की मांग रखी। आखराड़ में रेलवे स्टेशन के पास भीलों की ढाणी हैंडपंप खुदवाने की गुहार लगाई।
विद्युत पर छिडी बहस - विद्युत विभाग के कनिष्ठ सौरभसिंह ने विभाग के द्वारा चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष २०५ सामान्य श्रेणी के कनेक्शन, १८ एससी, ५७० कुटीर ज्योति व 4 जलदाय विभाग के नए कनेक्शन दिए गए है। मारूवाड़ा, सेवाड़ा व रानीवाड़ा खुर्द में 33केवी स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। बडग़ांव में 132 केवी स्टेशन 2 महिने में शुरू होने की संभावना है। धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ रात्री को ही घरेलू विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे दिन को गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान होना पड रहा है। धानोल सरपंच भीखाराम चौधरी ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में कृषि विद्युत आपूर्ति कराने का निवेदन किया। रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने बीपीएल कनेक्शन के लिए नई फाईलें जमा कराने का मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा नही ली जा रही है।
पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्रोई सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। एसएसए के बीआरसीएफ तेजाराम ने विभाग की गतिविधियां, कम्प्यूटर शिक्षा, पौशाक वितरण, अग्रिशमन यंत्र, शौचालय निर्माण व छात्रवृतियों के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने सुपरवाईजर की कमी की बात कही।
ऐतिहासिक बैठक - पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित आज की बैठक
को ऐतिहासिक माना गया है। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की गई। विधायक देवासी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को भारी कसरत करनी पडी। उन्होंने हर विभाग के अधिकारी को ग्राम पंचायत वार समस्या के समाधान को लेकर सवाल-जवाब किए। जलदाय विभाग पर चर्चा लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक में महिला सदस्य घुंघट धारण किए चुपचाप बैठी रही।
सरपंच अंदर, प्रतिनिधि बाहर - बैठक में ऐसा पहली बार देखा गया कि इसमें किसी भी महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को प्रवेश नही दिया गया, सभी प्रतिनिधि सभा भवन के बाहर खडे रहे। कुछ ने विरोध भी जताया, परंतु सभाध्यक्ष ने उनकों प्रवेश नही दिया।
नवगठित पंचायत समिति की साधारण सभा की पहली बैठक विधायक रतन देवासी की देखरेख व प्रधान श्रीमती राधादेवी देवासी की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में सदस्यों ने पेयजल, सड़क, नरेगा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस दौरान माहौल भी गर्मा गया। विधायक देवासी ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं कर पाने के लिए पीएचईडी के एईएन की जोरदार खिंचाई की। सरपंचों ने पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान हेतु टेंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक को अवगत कराया। इस बैठक में उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, उपप्रमुख मूलाराम राणा, तहसीलदार खेताराम सारण भी मौजूद थे। बैठक का शुभारंभ विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने गत बैठक की कार्रवाई को लेकर किया।विधायक ने बताया - रतन देवासी ने कहा कि कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर डीजाईन का कार्य पूरा हो चुका है। तीन चौराहै का निर्माण प्रथम चरण में होगा। समिति परिसर में शोपिंग कॉम्पलेक्श की डिजाईन का कार्य प्रगति पर है। परिसर में ही भव्य दरवाजा व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य प्रसिद्ध आर्किटेक्ट के दिशा निर्देशन में नई आकर्षक डिजाईन में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या प्राकृतिक है। जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील है। कन्टेजेन्सी प्लॉन में ज्यादा से ज्यादा राशि आंवटित की गई है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी टंैंकर की व्यवस्था शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या अधिकतर गांवों में एवजी लाईनमेन के कारण पैदा हुई है। उनकों हटाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। देवासी ने कहा कि पानी का दुरूपयोग रोकने के लिए फ्लाईंग की टीम गठित की गई है। जिसमें एसडीएम, एईएन, सरपंच व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। वणधर में ऑपनवेल स्वीकृत हो चुका है, शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। जीएलआर में जलापूर्ति सूचारू रूप से करवाने के लिए अवैध कनेक्शन कटवाने के लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा। नर्मदा से पेयजल लाने के लिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया है, आशा है कि उक्त योजना शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी। देवासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू विद्युत आपूर्ति अब दोपहर 12 से 6 व शाम ६ से सुबह ६ बजे तक की जाएगी। प्रधानमंत्री मद से वंचित ढाणियों व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस सत्र में सात राउप्रावि को क्रमोन्नत किया गया है। साथ ही मालवाड़ा में विज्ञान संकाय व रानीवाड़ा कस्बे की बालिका विद्यालय में वाणिज्य संकाय शुरू किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पौशाक वितरण व अग्रिशमन यंत्र की खरीद में पारदर्शिता नही होने से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध प्रेक्टिस कर गरीब मरीजों को सीएचसी तक नही पहुंचने के मसले को गंभीरता से लेकर एसडीएम को जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला व बालविकास विभाग के द्वारा 19 आंगनवाड़ी केंद्र व 14 मिनी आगंनवाड़ी केंद्र स्वीकृ त करवाए है, जिनमें कार्यकर्ताओं की भर्ति अतिशीघ्र की जाएगी। देवासी ने कहा कि पंचायत समिति परिसर में विकास वाटिका के रूप में सुंदर बगीचा बनाया जाएगा। साथ ही प्रधान के लिए नया भवन व सभा भवन में सभी सदस्यों के लिए माईक की व्यवस्था शीघ्र ही करवाई जा रही है। समिति की नीजि आय बढाने के लिए शौपिंग कॉम्पलेक्श बनाया जा रहा है।
बाद में एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने कहा कि फोटो पहचान पत्र का अभियान शुरू किया गया है। विभिन्न पंचायत मुख्यालय पर तय तिथि पर फोटो पहचान पत्र से वंचित लोग इसका लाभ ले सकते है। पंचायत मुख्यालयों पर राजीवगांधी ई केंद्र के भवन अगस्त से पूर्व निर्वित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा एसएसएफसी के द्वारा सभी पंचायतों को जनसंख्या अनुपात में राशि जारी की गई है। उक्त राशि को सरपंच पेयजल योजनाओं में ही खर्च कर सकते है। सरपंच चाहे तो उक्त राशि से हैडपंप, पाईप लाईन, हैडपंप पर मोटर लगाने जैसे कार्य कर सकते हैं। उन्हानें कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जोकि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के माध्यम से टैंकर के द्वारा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।
पेयजल का मुद्दा गरमाया - जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने पेयजल की समस्या व समाधान को लेकर ग्राम पंचायत वार विस्तार से जानकारी सदन को अवगत करवाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 11 ट्युबवेल व 34 हैडपंप तैयार करवाए गए है, जो सुचारू रूप से चल रहे है। इस दौरान पेयजल की समस्या को लेकर रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने कस्बे के बाईपास पर ऑवर हैडटंैक, बडग़ांव रोड़ की भील बस्ती में पेयजल समस्या के बारे में जानकारी दी। जालेराकलां के डेलीगेट वागाराम ने तावीदर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। रानीवाड़ा खुर्द सरपंच करमीराम ने सांईजी की बैरी के जीएलआर में लंबे समय से जलापूर्ति नही होने की बात कही। गांग सरपंच भूराराम ने गांग में एवजी लाईनमैन की शिकायत बताई। उन्होंने हिरपुरा, चिमनगढ लाईन पर अवैध कनेक्शन को हटाने की गुहार लगाई। कोटड़ा सरपंच सहीराम विश्रोई ने मौखातरा में एवजी लाईन मैन लगाने की शिकायत की। करवाड़ा डेलीगेट छगनाराम ने ढाणियों में पेयजल संकट के बारे में सदन को जानकारी दी। जाखड़ी सरपंच शांतादेवी दर्जी ने रेबारियों की ढाणी व चारणवास में पेयजल समस्या के बारे में कहा। जोडवास डेलीगेट पूरणसिंह देवड़ा ने नर्मदा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र योजना स्वीकृत करवाने को लेकर सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेने की बात कही। धानोल सरपंच भीखाराम ने आठ स्कूलों में पेयजल संकट होने की बात कही। मालवाड़ा डेलीगेट दिवाली काबा ने मालवाड़ा कस्बे में ऑवर हैंड टैंक स्वीकृत करवाने की मांग रखी। आखराड़ में रेलवे स्टेशन के पास भीलों की ढाणी हैंडपंप खुदवाने की गुहार लगाई।
विद्युत पर छिडी बहस - विद्युत विभाग के कनिष्ठ सौरभसिंह ने विभाग के द्वारा चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष २०५ सामान्य श्रेणी के कनेक्शन, १८ एससी, ५७० कुटीर ज्योति व 4 जलदाय विभाग के नए कनेक्शन दिए गए है। मारूवाड़ा, सेवाड़ा व रानीवाड़ा खुर्द में 33केवी स्टेशन की प्रक्रिया चल रही है। बडग़ांव में 132 केवी स्टेशन 2 महिने में शुरू होने की संभावना है। धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ रात्री को ही घरेलू विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे दिन को गर्मी के मौसम में लोगों को परेशान होना पड रहा है। धानोल सरपंच भीखाराम चौधरी ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में कृषि विद्युत आपूर्ति कराने का निवेदन किया। रानीवाड़ा सरपंच गोदाराम देवासी ने बीपीएल कनेक्शन के लिए नई फाईलें जमा कराने का मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा नही ली जा रही है।
पीडब्ल्यूडी एईएन अमृतलाल वर्मा ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कस्बे के राउमावि खेल मैदान में 25 लाख रूपयें की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। कृषि विभाग के कन्हैयालाल विश्रोई सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। एसएसए के बीआरसीएफ तेजाराम ने विभाग की गतिविधियां, कम्प्यूटर शिक्षा, पौशाक वितरण, अग्रिशमन यंत्र, शौचालय निर्माण व छात्रवृतियों के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओं संतोष शर्मा ने सुपरवाईजर की कमी की बात कही।
ऐतिहासिक बैठक - पंचायत समिति सभा भवन में आयोजित आज की बैठक
को ऐतिहासिक माना गया है। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की गई। विधायक देवासी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को भारी कसरत करनी पडी। उन्होंने हर विभाग के अधिकारी को ग्राम पंचायत वार समस्या के समाधान को लेकर सवाल-जवाब किए। जलदाय विभाग पर चर्चा लगभग तीन घंटे तक चली। बैठक में महिला सदस्य घुंघट धारण किए चुपचाप बैठी रही।
सरपंच अंदर, प्रतिनिधि बाहर - बैठक में ऐसा पहली बार देखा गया कि इसमें किसी भी महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि को प्रवेश नही दिया गया, सभी प्रतिनिधि सभा भवन के बाहर खडे रहे। कुछ ने विरोध भी जताया, परंतु सभाध्यक्ष ने उनकों प्रवेश नही दिया।
लेबल:
Games,
Gram panchayat,
Health,
Medicine,
P.Samiti,
PHED,
Politics,
pwd,
Ratan dewasi,
Road,
Sarpanch,
supply,
water
बैठक २५ को
रानीवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक २५ अप्रेल रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में होगी। उपशाखा अध्यक्ष दीपसिंह देवल ने बताया कि बैठक में आगामी 3 मई को जयपुर में संघ की प्रस्तावित रैली में भाग लेने के संबंध में रणनीति तय की जाएगी तथा साथ ही बैठक में बईईओ कार्यालय से संबंधित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला सभाध्यक्ष मदनसिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री शिवदत्त आर्य भाग लेंगे।
सुंदर कांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
रानीवाड़ा कस्बे के इंद्रा कॉलोनी में माहेश्वरी निवास पर मंगलवार रात को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा हनुमानजी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रागाराम पुरोहित, विश्वनाथ श्रीमाली, भीखाराम विश्रोई, राव सज्जनसिंह, राहुल वैष्णव, चंदुलाल,किशोर जोशी, गोतमदास शारदा, राजेंद्र खारवाल, नेथीराम पटेल, पुनमाराम डाभी, टीकमचंद सहित सरकारी अधिकारी कर्मचारियों व कस्बे के व्यापारियों ने भाग लिया।
Tuesday, 20 April 2010
विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज
रानीवाड़ा! क्षेत्र के मैत्रीवाड़ा गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार मैत्रीवाड़ा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका परिवार गांव के मकनाराम चौधरी के कृषि कुएं पर कास्त करता है। १५ अप्रैल रात करीब ११ बजे मफाराम पुत्र जेठाराम चौधरी उसके झूपें में आया। उस समय पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। जिस मफाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर पास के कुएं से लोग आए तब तक वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला धारा ३७६, ४५२ एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर जांच के लिए जालोर एससी- एसटी सैल को सौंपा है। इस मामले में आरोपी अभी फरार है।
विधायक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
रानीवाड़ा! विधायक रतन देवासी ने प्रधान के साथ सोमवार शाम को कस्बे की सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चिकित्साकर्मियों के बारे में सवाल जवाब भी पूछे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. वासुदेव लोढ़ा से उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर व अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इसके बाद देवासी ने वार्ड, बीपीएल औषधि कॉउंटर, ब्लॉक सीएमओ कार्यालय का भी अवलोकन कर चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए। साथ ही अविलंब एक्स-रे मशीन को शुरू करवाने व वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विधायक के साथ हरजीराम देवासी, मंछाराम परिहार, अंबालाल जीनगर, पताराम मेघवाल, लक्ष्मीचंद, पुरेश पटेल, रमेश नापित सहित कई लोग साथ थे।
छात्राओं को साइकिलों का वितरण
रानीवाड़ा! निकटवर्ती पूरण की माधाणी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सरपंच राजीदेवी चौधरी की अध्यक्षता में साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक जीवाराम मेघवाल ने बताया कि विद्यालय की दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को राज्य सरकार की योजनानुसार साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिलों को देखकर ग्रामीण क्षेत्र की इन बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर भूपसिंह देवल, नारायणसिंह देवल, खीमसिंह, लीलाराम, पुखराज शर्मा, फगलुराम, ललित कुमार, चंद्रा जीनगर, रिडमलदान, कौशल्या सहित कई जनों से संबोधित कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
अवैध शराब बरामद
रानीवाड़ा! पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित एक होटल में ंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित होटल में दबीश दी तो वहां से चार कार्टून बीयर व एक कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बिना परमिट व अनुज्ञा पत्र के शराब रखने के आरोप में देवाराम को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।
Sunday, 18 April 2010
अवैद्य शराब बरामद
रानीवाड़ा।
पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित एक होटल में से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेशकुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मालवाड़ा चार रास्ते पर स्थित चामुंडा होटल में दबीश देने पर वहां से चार कार्टुन बीयर व एक कार्टुन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बिना परमिट व अनुज्ञा पत्र के शराब रखने के आरोप में देवाराम पुरोहित को आबाकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तल्ख धूप में सूख गए पेयजल स्रोत
रानीवाड़ा! तापमान में वृद्धि और मानसून की बेरुखी ने क्षेत्र में इस बार पेयजल किल्लत की भयावह स्थित पैदा कर दी है। गर्मी के असर से अधिकतर तालाब सूख चुके हैं तो कुछ सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में पशुधन पर भी संकट मंडरा रहा है। पानी की कमी के कारण इस वर्ष अभी से पेयजल आपूर्ति भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। इधर, इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति भी लडख़ड़ा चुकी है। ऐसे में कस्बेवासियों की परेशानियां और बढ़ गई है। शनिवार को कस्बे में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं जलदाय विभाग के सभी फोन व अधिकारियों के मोबाइल बंद होने से लोगोंं में विभाग के प्रति आक्रोश था। पेयजल व्यवस्था लडखड़ाने के कारण लोगों का जीना दुभर हो गया है। संकट के चलते लोगों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवानी पड़ रही है। मानसून की बेरुखी के चलते जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग व्यवस्था सुधारने में बेबस नजर आ रहा है। देखा जाए तो अभी ये हालात हैं तो अगले दिनों में इसका असर क्या होगा समझा जा सकता है। कस्बेवासियों ने जलापूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल आपूर्ति का विकल्प अतिशीघ्र ढूंढने की मांग की है। सभी मोहल्ले पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना दुभर हो गया है।
इनका कहना
समस्या समूचे क्षेत्र में है, कंटीजेंसी प्लॉन के तहत राशि आवंटित कर टैंकर की सुविधा से आंशिक तौर पर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे है। हैंडपंप भी जहां पानी है वहां खुदवाए जा रहे है। सरकार इस समस्या को लेकर संवेदनशील है। - रतन देवासी, विधायक, रानीवाड़ा
कस्बे में पेयजल संकट है, विशेषतया पिछड़ी बस्तियों में गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है। पानी की कमी से टैंकर के दाम भी बढ़ चुके हैं, ऐसे में आम आदमी को परेशानी होती है।
- गोदाराम देवासी, सरपंच ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कल्ला
भू-जल के रसातल चले जाने से यह संकट पैदा हुआ है, समाधान सिर्फ नर्मदा के पानी से ही हो सकता है। देवपुरा, आमपुरा, झौरा सहित चार रास्ता की स्कीम ठप होने से ही ऐसे हालात हो रहे है। अब पूरा क्षेत्र भाटवास के बोरवेल के भरोसे है।
- रामनिवास यादव, सहायक अभियंता जलदाय विभाग, रानीवाड़ा
विभाग व राज्य सरकार पेयजल को लेकर संवेदनशील नहीं है, कस्बेवासियों को इस समय पेयजल संकट से सामना कर रहे है, प्रशासन को अविलंब कस्बे में टैंकर से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
- मिस्त्री फिरोज खां, कस्बावासी, रानीवाड़ा
राहत भरा बिल्व रानीवाड़ा में

रानीवाड़ागर्मी के मौसम में तरोताजा कर देने वाला और कई बीमारियों में औषधि का काम करने वाला बिल्व रानीवाड़ा क्षेत्र के कई गांवों में बहुतायात में पाया जाता है। इन गावों में बिल्व के काफी संख्या में पेड़ हैं। गर्मी के मौसम में बिल्व का जूस काफी राहत भरा और फायदेमंद होता है। ऐसे में किसानों को इससे अच्छी आय हो सकती है। गर्मी के साथ ही इस फल की डिमांड बढ़ गई है। कुछ समय पहले तक रानीवाड़ा समेत सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में बिल्व के कई पेड़ थे, लेकिन धीरे धीरे पानी की कमी के कारण अब ये कम होते जा रहे हैं।
यहां हैं बिल्व के पेड़ : वैसे तो कई जगहों पर बिल्व के पेड़ लगे हैं, लेकिन उन पर फल कम ही लग पाते हैं। रानीवाड़ा क्षेत्र में लगे बिल्व पर अच्छे खासे फल लगे हैं। क्षेत्र के जल स्रोतों के समीप यह वृक्ष पाया जाता है। तहसील के रानीवाड़ा खुर्द के पर्वत पर सर्वाधिक बिल्व वृक्ष मिलते हैं। यहां सैकड़ों की तादात में वृक्षों के पाए जाने से श्रावण मास में बिल्व पत्र के लिए श्रृद्घालुओं की भीड़ लगी रहती है।
इस स्थान को बिल्व का गाला भी बोलते हंै। इसके अलावा धानोल व भंवरिया के शिव मंदिरों तथा रायपुर, हड़मतियां के पुष्पेंद्रसिंह कृषि फार्म और सूरजवाड़ा खाकीजी की वाड़ीपर भी बिल के अनेक पेड़ लगे हैं।
सुंधा क्षेत्र में हुए कम
रानीवाड़ा और सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में बिल्व के कई पेड़ थे। पिछले कुछ सालों में सुंधा पर्वतीय क्षेत्र में इन पेड़ों की संख्या घट गई है। इसका मुख्य कारण पानी की कमी है। पहाड़ों में कुछ साल पहले तक प्रचुर संख्या में बिल्व पेड़ दिखाई देते थे, परंतु पेयजल स्रोत सूखने से इनकी संख्या घटती गई।
कितना उपयोगी बिल्व
बिल्व के उपयोगी भाग फल, पत्ती, जड़, छाल बीज और फूल होते हंै। अर्थात वृक्ष का हर हिस्सा लाभदायक व उपयोगी है। गोधाम पथमेड़ा के सुमन सुलभ ब्रह्मचारी महाराज के अनुसार बिल्व केफल का शर्बत बनाकर पीने से पेट के जटिल रोग व अल्सर समाप्त हो जाता है। बिल्व के पेड़ से फल तोडऩे की भी एक निश्चित प्रक्रिया होती है, तब भी उसकी सार्थकता सिद्घ होती है। बिल्व ऊपर से सख्त, लेकिन अंदर से रसयुक्त, मीठा और नरम होता है। पके हुए फल का शर्बत स्वादिष्टï होता है। इसके पेड़ की छाया भी शीतल होती है। आयुर्वेद में बिल्व का फल आंतों की बीमारी में लाभदायक माना जाता है। यह वायु रोग, हृदय रोग, बुखार और अनिद्रा रोग में भी लाभदायक होता है।
स्थायी समितियों का हुआ गठन
रानीवाड़ा
पंचायत समिति में विभिन्न समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को प्रधान राधादेवी देवासी की मौजूदगी में हुई। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशासन स्थायी समिति में राधादेवी देवासी, दिवाली काबावत, उगमदेवी मेघवाल, शुभकवंर देवड़ा व वचनाराम देवासी व वित्त एवं काराधान समिति में राधादेवी देवासी, दिवाली काबावत, शुभकवंर देवड़ा, वागाराम देवासी व वचनाराम देवासी एवं शिक्षा स्थायी समिति में पूरणसिंह देवड़ा, गवरीदेवी भील, वागाराम देवासी, छगनाराम मेघवाल व उगमदेवी मेघवाल को नियुक्त किया गया। इसी तरह ग्रामीण विकास स्थायी समिति में रूपदान चारण, सायतिदेवी विश्नोई, दिवालीदेवी मेघवाल, वादलीदेवी मेघवाल व चुन्नीदेवी पुरोहित एवं विकास एवं उत्पादन समिति में रावताराम मेघवाल, वजीदेवी, चुन्नीदेवी पुरोहित व कालाराम भील व वेलाराम, इसी तरह सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय समिति वगतुदेवी, दिवाली मेघवाल, छगनाराम, पुरणसिंह देवड़ा व वजीदेवी को निर्विरोध सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। बाद में इन समितियों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया भी निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुई। जिसके तहत प्रशासन स्थाई समिति एवं वित्त एवं काराधान समिति में अध्यक्ष प्रधान राधादेवी देवासी, शिक्षा स्थायी समिति में पूरणसिंह देवड़ा अध्यक्ष, ग्रामीण विकास स्थायी समिति में रूपदान चारण अध्यक्ष, विकास एवं उत्पादन में स्थायी समिति में रावताराम उपप्रधान अध्यक्ष एवं सामाजिक सेवाएं एवं सामान्य न्याय समिति में वगतुदेवी को अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित बोर्ड की साधारण सभा की बैठक 21 अप्रेल को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति की सभा भवन में विधायक रतन देवासी की मौजूदगी एवं प्रधान राधादेवी की अध्यक्षता में होगी।

विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग
रानीवाड़ा. निकटवर्ती सिलासन के लोगों ने विधायक रतन देवासी को पत्र प्रेषित कर मालियों की ढाणी में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत कराने की मांग की है। समाजसेवी वरदाराम माली ने बताया कि पंचायत मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर इस ढाणी के आस पास मेघवाल, भील व रेबारियों की ढाणी भी आई हुई है। इन ढाणी के विद्यार्थियों को दो किलोमीटर दूर अध्ययन के लिए पंचायत मुख्यालय पैदल जाना पड़ता है। ढाणी में प्राथमिक विद्यालय के स्वीकृत होने पर साठ-सत्तर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए घर पर ही सुविधा मिल सकेगी। इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक देवासी से विद्यालय स्वीकृत करने की गुहार लगाई है।
Saturday, 17 April 2010
प्रांतीय सम्मेलन ८ मई से
रानीवाड़ा.. राजस्थान ब्राह्मण महासभा का २३वां प्रांतीय सम्मेलन ८ व ९ मई को सरदार शहर (चुरू) में होगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण आरक्षण के मुद्दे के अतिरिक्त समाज विकास के अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
रोडवेज के किराए में कटौती
रानीवाड़ा. राजस्थान रोडवेज ने सांचौर से जोधपुर जाने वाली बसों में शनिवार से यात्री भाड़े में कमी की है। सांचौर रोडवेज डिपो के बुकिंग प्रभारी मधुसुदन दवे ने बताया कि यात्रियों की मांग एवं सुविधा के तहत सांचौर से जोधपुर रूट में ८.३० बजे, ९.३० बजे, १०.०० बजे, १२.४५ बजे, व १४.४५ बजे चलने वाली रोडवेज की बसों में जोधपुर का यात्री किराया १५८ की जगह १३८ रुपए, बालोतरा तक का ९६ की जगह ८४ रुपए, सिणदरी तक का ७० की जगह ६१ रुपए और गुड़ामालानी तक ३६ की जगह ३१ रुपए किया गया है।
सरपंचों को दी महानरेगा की टे्रनिंग
सांचौर! महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर क्षेत्र की पालड़ी ग्राम पंचायत के कमालपुरा गांव में चल रहे महानरेगा कार्य स्थल पर पंचायत समिति के सरपंचों को फिल्ड टे्रनिंग दी गई। ग्रामीण एवं पंचायती राज निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार महानरेगा के तहत होने वाले कार्यों में जानकारी के अभाव में रहने वाली कमी को दूर करने के लिए सरपंचों की दो दिवसीय फिल्ड कार्यशाला हुई। शुक्रवार को कमालपुरा में चल रहे गोचर टे्रचिंग कार्य स्थल पर सरपंचों को विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी नारायणसिंह भाटी व तकनीकी सहायक भगराज विश्नोई ने मस्ट्रोल एन्ट्री,माप प्रक्रिया, कार्य नक्शा, स्वीकृति के अनुसार कार्य निष्पादन, कार्य स्थल पर छाया-पानी, मेडिकल किट सहित अन्य तकनीकी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर लेखा सहायक सोनाराम चौधरी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक शोभित आत्रेय, ग्रामसेवक सुनिल विश्नोई, जयकिशन साहु सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद थे।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
सांचौर! सांचौर के तहत हाड़ेतर गांव के निकट रानीवाड़ा रोड़ पर गुरूवार रात को ट्रक चालक ने मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दाता निवासी हनुमानाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई गुरूवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाईकिल पर सवार होकर सांचौर से दाता की तरफ जा रहा था तो हाड़ेतर बस स्टंैड के नजदीक रानीवाड़ा से सांचौर की तरफ आ रहे ट्रक ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे हनुमानाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन विसनाराम पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी दाता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।
Friday, 16 April 2010
पहाड़का में पेयजल संकट गहराया
रानीवाड़ा!निकटवर्ती तावीदर गांव के पास तलहटी में स्थित भीलों की ढाणी के नाम से जाना जाने वाले पहाड़का क्षेत्र में इन दिनों पेयजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। समाजसेवी कानाराम देवासी ने बताया कि तावीदर के खुले कुएं में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के उपरांत पहाड़का के जीएलआर में कार्मिक की मनमानी से पानी का वितरण नहीं करवाया जा रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कार्मिक सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह क्षेत्र गांव से तीन किलोमीटर दूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आया हुआ है। जहां आने जाने के लिए सुगम रास्ता भी नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां की महिलाओं को तीन किलोमीटर दूर गांव तक आकर पानी ले जाना पड़ रहा है।
जायद में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग
रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के किसानों ने जायद की फसल में पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चेणीदान चारण ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते जायद ऋतु की फसल में इस समय सरकार मात्र चार घंटे किसानों को बिजली आपूर्ति कर रही है, जो बहुत ही कम है। क्षेत्र में भू-जल स्तर रसातल में पहुंच गया है। फिर भी बडग़ांव, धानोल, जाखड़ी, सूरजवाड़ा और रोड़ा सहित कई गांवों में अभी भी प्रचुर मात्रा में कृषि योग्य भू-जल उपलब्ध होने के कारण किसान जायद ऋतु में बाजरे की फसल भारी पैमाने पर बुवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि मीटर प्रणाली से किसानों को चार गुना बिल भरने पड़ रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, भंवरदान धूलिया, बाबूराम जाखड़ी, करसन देवासी और करणीदान सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।

Thursday, 15 April 2010
जैन को दी श्रद्धांजलि
रानीवाड़ा!कस्बे के युवा व्यवसायी व प्रोपर्टी डीलर मोतीलाल जैन का हृदयाघात से आकस्मिक निधन होने पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जानकारी के मुताबिक बुधवार सवेरे तीन बजे जैन के सीने में दर्द होने पर उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे धानेरा रेफर किया गया, परंतु धानेरा में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जैन के अंतिम संस्कार में भाग लिया।
ग्रेवल सड़क बनाने की मांग
रानीवाड़ा!गुंदाऊ के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर कोटड़ा से सरनाऊ वाया मांजूओं की ढाणी, बावरला नाड़ा व कबोली की ढाणी के आम रस्ते पर ग्रेवल सड़क निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क का प्रस्ताव व तकमीना काफी समय पूर्व ग्रामसेवक द्वारा स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था, परंतु अभी तक स्वीकृति नही हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या का सामना पड़ रहा है।
Wednesday, 14 April 2010
महंगाई के विरोध में दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता
रानीवाड़ा& महंगाई के विरोध में 21 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में जिले से कई भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि २० अप्रेल को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से महंगाई के विरोध में कार्यकर्ता रवाना होंगे।
पेयजल संकट गहराया
रानीवाड़ा& निकटवर्ती सिलासन के पास मालियों की ढाणी में हैंडपंप के सूख जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। समाजसेवी वरदाराम माली ने बताया कि सिलासन से दो किलोमीटर दूर स्थित माली, देवासी, भील व मेघवालों की ढाणियों में सौ से ज्यादा घरों की आबादी है। इनमें पेयजल की आपूर्ति एकमात्र हैडपंप से हुआ करती थी। कुछ दिन पूर्व इस हैडपंप के सूख जाने से अब ढाणियों में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

राशन विके्रता संघ ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन
रानीवाड़ाकस्बे के नीलकंठ महादेव मंंदिर में राशन विक्रेता संघ उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा राशन विके्रताओं के प्रति दोहरी नीति के विरोध में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में पंद्रह अप्रेल को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष धुखाराम देवासी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। वितरण व्यवस्था अभी भी रसद विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में ही हो रही है, फिर नए निर्देशों के तहत अन्य सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय गलत है। बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर इंद्रभान, गणपतसिंह, पदमसिंह, माधाराम, वसनाराम, भगवादास, जेरूपाराम , उत्तमचंद, रूपचंद जैन, उमिया शंकर, करणसिंह, गंगासिंह, लक्ष्मणाराम, हड़मतसिंह, शैलेष कुमार, भगवति प्रसाद, किशोर कुमार, बंशीलाल सहित कई डीलर उपस्थित थे।
Monday, 12 April 2010
अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

रानीवाड़ा
निकटवर्ती लाखावास गांव में चल रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने रविवार को खनन स्थल के पास रामदेव मंदिर में बैठक का आयोजन कर तहसीलदार खेताराम सारण को इसके बार में फोन पर जानकारी दी। इस पर तहसीलदार ने भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी को मौके पर भेजकर अवैध खनन को रूकवाया।
जानकारी के मुताबिक गांव के रामदेव मंदिर के पास में कुछ लोगों द्वारा ब्लास्टिंग करवाई जा रही है। जिससे पास में मेघवालों की ढाणी के मकानों में दरारें आ गई हैं। जिस पर ग्रामीणों ने उपसरपंच करणाराम देवासी के नेतृत्व में रामदेव मंदिर में बैठक कर इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसीलदार खेताराम ने मौके पर भू-अभिलेख निरीक्षक पितांबर राठी एवं पटवारी भीमाराम घांची को भेजा। ग्रामीणों ने उनके साथ खनन स्थल पर ब्लास्टिंग के निशान व उनकी गहराई तथा उनसे होने वाले पत्थरों की बरसात के रूप में बिखरे पत्थर बताए। इस पर भू निरीक्षक ने मौके पर उपस्थित खननकर्ताओं के प्रतिनिधियों को नोटिस देकर पाबंद किया। इस दौरान उपसरपंच करणाराम देवासी, पुखराज जैन, मांगीलाल जैन, उकाराम मेघवाल, प्रभुराम, नागजीराम, समेलाराम, लच्छाराम, मोवनाराम और छगनाराम सहित कई जने उपस्थित थे
विधायक ने दिए पाइपलाइन के निर्देश
रानीवाड़ा! कस्बे के बडग़ांव रोड पर स्थित भीलों की ढाणी में गत माह से चल रहे पेयजल संकट के निराकरण को लेकर विधायक रतन देवासी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पाईप लाईन बिछाने को लेकर तकमीना बनाने के निर्देश दिए हंै। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि भीलों की ढाणी में भू-जल स्तर के सूख जाने से इन ढाणियों में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। यादव ने बताया कि इन ढाणियों में पेयजल के समाधान को लेकर विधायक रतन देवासी ने पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए हंै। साथ ही दो जगह जीएलआर बनाने के लिए कहा गया है।
Sunday, 11 April 2010
आत्मानंद सेवा संस्थान में हुआ शिलान्यास
रानीवाड़ा
स्वामी श्रीआत्मानंद संस्थान में संस्थातप माध्यमिक विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं बड़े हॉल का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि स्वामी दंडी देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अशिक्षा मानव जीवन के लिए अभिशाप है, लेकिन शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए दर्पण का कार्य करती है। शिक्षा से ही मानव जीवन निखरता है। स्वामी ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, विद्यादान संसार में महत्वपूर्ण व आदर योग्य कहे गए हैं, फिर भी शिक्षादान इन तीनों में बड़ा बताया गया है, क्योंकि संसार में शिक्षा को न तो बांटा जा सकता है न इसकी चोरी की जा सकती है। इतना ही नहीं शिक्षा को जितना खर्च करते हंै उतनी ही उसमें बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने जीवन भर शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया और अपने प्रयासों को मूर्त रूप भी दिया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कबीर संत रमीयादास महाराज ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा होता है तथा व्यक्ति अपने आप को खाली महसूस करता है। शिक्षा से ही व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके विशिष्ट अतिथि बालकदास महाराज और वैराग्यदास महाराज सहित कई संतो ने भी शिक्षित व अशिक्षित प्राणी में अंतर पर विचार व्यक्त किए। संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने सभी संतों व आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष जेठाराम गहलोत, सोमता सरपंच मीठालाल पुरोहित, समाजसेवी उमाराम पुरोहित, छोगाराम पुरोहित, आसूराम, तिकमाराम, जीतेंद्रकुमार, आखराड़ के पूर्व सरपंच रेवाराम पुरोहित, करणाराम पुरोहित, मुकेश लखारा, भंवरलाल मेघवाल, चतराराम प्रजापत, कांतिलाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित थे।

स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

रानीवाड़ा. मॉरवेल टी कंपनी के सौजन्य से कस्बे के सेवाडिय़ा आपेश्वर महादेव मंदिर में भाग्यशाली ड्रॉ सहित उपभोक्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर संदीप जैन ने कहा कि मॉरवेल चाय अपनी गुणवत्ता को लेकर विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस मौके ड्रॉ भी खोले गए। बाद में स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्थानीय डीलर वरदाराम माली व विजयराज माली ने कंपनी के प्रोडक्ट व विभिन्न स्कीम की ग्राहकों को जानकारी दी।
एनएसयूआई ने स्थापना दिवस मनाया
रानीवाड़ा. एनएसयूआई का ४०वां स्थापना दिवस कस्बे के वाल्मीकि आश्रम में मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि इस मौके पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कमलेश सुथार, अमृत सियाक, जोगाराम परमार, मंगलाराम, मनोहर जांगू, नरेश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Friday, 9 April 2010
मुआवजा राशि में भेदभाव का आरोप लगाया
रानीवाड़ा
खरीफ की फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए जा रहे मुआवजा राशि को लेकर किसानों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पंचायत समिति सदस्य सायतीदेवी विश्नोई ने बताया मौखातरा गांव में दर्जनों किसानों के साथ भेदभाव कर मुआवजे से वंचित किया गया है। इसी प्रकार रानीवाड़ा कस्बे के दो दर्जन किसानों ने गुरूवार को तहसीलदार खेताराम सारण से मिलकर अतिरिक्त सूची में नाम जुड़वाने की मांग की है। किसान भीखाराम मेघवाल ने बताया कि पटवारी द्वारा सर्वे सही नहीं कर पटवारघर में बैठ कर गिरदावरी भरी गई है। उन्होंने कहा कि सही मुआवजा राशि नहीं देने पर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा।

ग्रामसेवकों ने दिया ज्ञापन
रानीवाड़ा पंचायत समिति में कार्यरत ग्रामसेवकों ने अपनी मांगों व समस्याओं के निस्तारण को लेकर गुरूवार को विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया है। संघ के जिला मंत्री भाणाराम श्रीमाली ने बताया कि छठे वेतन आयोग के लागु होने के बाद अभी तक उनका फिक्सेशन नहीं हो पाया है। नरेगा कार्यों की संशोधित स्वीकृतियां लंबे समय से लंबित हंै, जिससे उन कार्यों की राशि का समायोजन नहीं हो रहा है। श्रीमाली ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत लाभार्थी को सीधे खाते में राशि दी जाती है, इसलिए यूसी व सीसी की बाध्यताएं समाप्त की जाए। उन्होंने बताया कि समस्याओं का समाधान १५ दिवस में नहीं होने पर सांकेतिक धरना प्रर्दशन दिया जाएगा।
सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
रानीवाड़ा & बामसेफ के ११ अप्रेल को जालोर मुख्यालय पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में क्षेत्र से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हंै। जिसके तहत गुरूवार को राष्ट्रीय महासचिव सोमाराम कोटेड ने कई गांवों का दौरा किया। कस्बे के सांचौर सड़क मार्ग पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ११ अप्रेल के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम संबोधन देंगे। सम्मेलन में संगठन द्वारा चलाए जा रहे बजट जलाओ अभियान के तहत बजट की प्रतियां जलाई जाएगीं।
Thursday, 8 April 2010
सड़क किनारे उगी कंटीली झाडियां
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा से सांचौर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ घनी कंटीली झाडियां उग गई हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। टेक्सी चालक प्रकाश खिलेरी और आसुराम भाट ने बताया कि बबूल की झाडियों में से अचानक नीलगाय, सूअर और अन्य जानवर सड़क पर दौड़कर आ जाते हैं। ऎसी स्थिति मे वाहन चालक के संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है।
झाडियों के कारण कई बार सामने से आ रहा वाहन भी नजर नहीं आता है। ग्रामीण रिड़मा भाट व वी.पी.सिंह का कहना है कि सड़क पर लगे दिशा सूचक बोर्ड भी धुंधले पड़ गए हैं। इन पर लगे चिह्न और गांवों के नाम तक मिट गए हैं। जिससे वाहन चालकों को संकेतों का पता नहीं चलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Wednesday, 7 April 2010
अधिकारों के लिए एकजुट हुए सरपंच
रानीवाड़ा!पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का स्नेह मिलन सेवाडिय़ा आपेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को हुआ। इस मौके सरपंच संघर्ष समिति पंचायत समिति रानीवाड़ा का गठन किया। इसमें कुड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच गणेशाराम देवासी को सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संयोजक के रूप में हिम्मतसिंह सेवाड़ा, धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित व सिलासन सरपंच झमका कंवर को उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर भूराराम मेघवाल सरपंच गांग, सहीराम विश्नोई कोटड़ा को सचिव, करमीराम भील रानीवाड़ा खुर्द को सह सचिव, बाबुलाल चौधरी सरपंच बडग़ांव को कोषाध्यक्ष व मफाराम दर्जी सरपंच वणधर को सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया।सरपंच संघर्ष समिति ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक टेण्डर प्रक्रिया बंद नहीं होगी, राशि आहरण का अधिकार पूर्व की भांति नहीं होगा व नई बीएसआर के अनुसार तकमीना नहीं बनाया जाएगा, तब तक योजनाओं व बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 6 अप्रेल से होने वाली ग्राम सभाओं का बहिष्कार किया जाएगा। संघर्ष समिति की अगली बैठक 1१ अप्रेल जालोर मुख्यालय पर रखी गई है।
गांवों को रोशनी का इंतजार
रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव की सौ से ज्यादा ढाणियां रोशनी के लिए तरस रही हंै। प्रदेश में कई मर्तबा सरकारें बदलीं, लेकिन क्षेत्र के खीचड़ों व कांवों की ढाणी की तकदीर वहीं की वहीं है। यहां आज भी बिजली के कनेक्शन नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार कलक्टर और विधायक सहित डिस्कॉम के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इनका कहना है
ञ्चखीचड़ों व कांवों की ढाणी में अभी बिजली नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए अब राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत बिजली पहुंचाने के प्रयास जारी है। कुछ डिमांड जारी कर दिए गए हैं, शेष के डिमांड विद्युत सामग्री के उपलब्ध होने पर कर दिए जाऐंगे।
-तरूण खत्री, सहायक अभियंता, विद्युत निगम रानीवाड़ा
ञ्चढाणियों के साथ निगम सौतेला व्यवहार कर रहा है, सभी आवेदकों को एक साथ डिमांड जारी करना चाहिए। हम ५ वर्षो से रोशनी का इंतजार कर रहे हंै।
-फगलुराम खीचड़, पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत कोटड़ा
आसपास के गांव हैं जगमग
आलम यह है कि खीचड़ों व कांवों की ढाणी के आसपास के गांवों में बिजली की लाईन है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र 3 किमी दूर कोटड़ा गांव, मौखातरा, करवाड़ा एवं मीरपुरा में बिजली आती है, लेकिन खीचड़ों व कांवों की ढाणी की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस कारण ग्रामीण परेशान रहते हैं। खीचड़ों व कांवों की ढाणी में करीब 70-80 घर बने हुए हैं, जिनमें से ५० जनों ने बिजली निगम में घरेलु विद्युत कनेक्शन के लिए ५ साल पहले आवेदन जमा करवा रखा है, लेकिन उनमें से अभी सिर्फ ७ ढाणियों के डिमांड जारी किए गए है। शेष अभी तक डिमांड का इंतजार ही कर रहे हंै।

Tuesday, 6 April 2010
साहब बैठे नहीं और जर्जर हो गया भवन
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा-मंडार मार्ग स्थित जेतपुरा बांध पर लाखों की लागत से निर्मित सहायक अभियंता भवन शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गया। हालात यह है कि भवन के दरवाजे टूट गए हैं तथा साफ सफाई के अभाव में कचरे के ढेर लगे हैं।
दरअसल, जेतपुरा बांध का उद्घाटन वर्ष 1992 में सिंचाई मंत्री श्रीमती कमला देवी के कर कमलों से हुआ था। इस बांध से करीब 6 हजार हैक्टर जमीन सिचिंत करने का लक्ष्य था, लेकिन बांध बनने के बाद बारिश के अभाव में कभी डेड स्टोर यानी एक मीटर से ज्यादा कभी पानी नहीं आया।
बांध पर जल संसाधन विभाग की ओर से दो लाख 50 हजार रूपए की लागत से कार्यालय भवन बनाया था जो बांध में पानी नहीं आने के कारण शुरू ही नहीं हो पाया। इस कारण से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। वर्तमान में स्थिति यह है कि भवन न केवल जर्जर हो गया है, बल्कि कचरे से भी अटा पड़ा है। भवन में लगा लोहे का दरवाजा भी टूट गया है। वहीं प्रांगण में लगाए गए पौधे सूख रहे हैं। हालांकि बांध पर दो कर्मचारी तैनात है, लेकिन वे यहां कभी कभार ही नजर आते हैं।
बंदरों ने बिगाड़ा सौंदर्य
जेतपुरा बांध पर पांच लाख खर्च कर सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटें लगाई गई थीं, जिन्हें बंदरों ने तोड़ दी। वहीं कई लाइटें गायब हैं। बताया जा रहा है कि समाजकंटक इन लाइटों को बल्ब सहित चुराकर ले गए।
जल संसाधन विभाग का भवन देखरेख के अभव में जर्जर हो रहा है। विभाग को इसे अन्य उपयोग में लेना चाहिए। भवन में पसरी गंदगी को हटवाने के लिए कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा।
- बलवन्त पुरोहित, सरंपच धामसीन
बांध में पानी की आवक नहीं होने के कारण कार्यालय को उपयोग में नहीं लिया गया।
- गुलाबसिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल संसाधन विभाग, जेतपुरा

चौधरी को दी श्रद्धाजंलि
रानीवाड़ा & निकटवर्ती मेड़ा में पूर्व सरपंच धनाराम चौधरी के निधन पर ग्रामीणों ने शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें चौधरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनकी आत्मा को श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूदीन मिस्त्री, रहमानभाई मुसला, लसाराम पुरोहित, बलदेव शर्मा, जसराज राठौड़ सहित कई लोग उपस्थित थे
कार्यशाला आज
रानीवाड़ा & पंचायत समिति सभा भवन में मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटर को लेकर कार्यशाला का आयोजन होगी। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-शासन कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा राजकाम्प के माध्यम से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के बारे में कार्यशाला में सभी सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामसेवक व रोजगार सहायकों को जानकारी दी जाएगी। बाद में दोपहर २.३० बजे ग्रामसेवकों की अलग से बैठक का आयोजन कर नरेगा योजना की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी।
Monday, 5 April 2010
अब महिलाएं भी बनेंगी राशन डीलर
रानीवाड़ासार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खुलने वाली राशन की दुकानों पर अब महिलाओं का भी हक होगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए सहकारिता विभाग की रिद्धि-सिद्धि योजना के तहत संचालित महिला सहकारी समितियां अब राशन विक्रय करने के लिए उचित मूल्य की दुकान संभालेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने रसद विभाग को भी आदेश जारी किए हंै। रसद विभाग के अनुसार इन समितियों को शीघ्र ही राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। निर्धारित मापदण्ड पूरे करने के बाद राज्य सरकार की ओर से इन समितियों को एक लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
सात महिला समितियों को दिए प्राधिकार पत्र : रसद विभाग ने राशन की दुकान के लिए ७ महिला सहकारी समितियों को प्राधिकार पत्र जारी कर दिए हैंं। अप्रेल से यह काम करना शुरू कर देंगी। इसमें मालवाड़ा व रानीवाड़ा की दो महिला समितिया भी शामिल हंै। जानकारी के अनुसार जिले की ७ महिला सहकारी समितियों के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भिजवाए गए थे। इसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के प्रमुख शासन सचिव ने ७ समितियों की स्वीकृति प्रदान कर इन्हें दुकान आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए हंै।
दुकानों में से मिलेगा हिस्सा
जिले में संचालित ३६८ राशन की दुकानों में से इन समितियों को आधा भाग राशन की दुकान के लिए दिया जाएगा। यदि कहीं एक उचित मूल्य की दुकान है तो उसमें इस महिला सहाकारी समिति का हिस्सा होगा, यदि दो है तो दुकान का तीसरा हिस्सा समिति के लिए होगा।
-राज्य ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह कार्य शुरू किया है। इसमें सहकारी विभाग की महिला सहकारी समितियो को लिया गया है। सात समितियों की स्वीकृति मिल चुकी है। रसद विभाग ने इन समितियों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
-पुष्पराज पालीवाल, प्रर्वतन निरीक्षक, जालोर
दाउदी बोहरा समाज ने मनाई धर्मगुरु की सालगिरह
भास्कर न्यूज & रानीवाड़ा निकटवर्ती बडग़ांव कस्बे में दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुराहानुद्दीन की 99वीं सालगिरह के अवसर पर समुदाय के लोगों ने शनिवार शाम को शाही जुलूस निकाला और धर्मगुरु की उम्रदराजी की कामना की। इस मौके परशाम को मस्जिद में आमिल शेख खोजेमा भाई की सदारत में खुशी की मजलिस हुई। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद से शाही जुलूस निकाला गया। बैंडबाजों की धुन के साथ आमिल की सदारत में निकाले गए जुलूस में सबसे आगे युवक थे। वहीं बच्चे भी मजहबी लिबास पहने हुए थे। समुदाय के लोग सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। समुदाय के युवकों ने जुलूस के दौरान मार्ग में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी भी की तथा लोगों को टॉफियां भी बांटी। जुलूस में बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में निकले मोहम्मदी गार्ड स्काउट का बंैड आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। जुलूस मामा कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, धामसीन चौराहा, मार्केट, सुरजकुड़ अस्पताल तिराहा होते हुए मस्जिद पहुंचा।
सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
रानीवाड़ा& मानवता के कल्याण के लिए अनवरत चलने वाले सुंदरकांड के पाठ का आयोजन शनिवार को पाल गांव में किया गया। संगीतमय पाठ के आयोजन से पाल गांव में वातावरण पूर्ण धर्ममय हो गया। गांव के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने सियावर रामचंद्र की जय एवं पवनपुत्र हनुमान की जय बोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड के पाठ के आयोजन में मुख्य वाचक के रूप में उपजिला कलेक्टर कैलाशचंद्र शर्मा और साक्षरता समन्वयक ताराचंद भारद्वाज ने भी इसका वाचन किया। इसी प्रकार वाचक मंडल के सदस्य विश्वनाथ त्रिवेदी, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदुलाल, राहुल वैष्णव, दरगाराम अवस्थी, प्रताप श्रीमाली, भाणाराम अवस्थी, बाबूदास, किशोर, भंवरलाल जोशी, वर्धनाथ गोस्वामी, महादेवाराम, चमनाराम देवासी, पारस जोशी, टीकम महेश्वरी, सज्जनसिंह राव, इश्वर महेश्वरी, कैलाश महेश्वरी, धीरेंद्र वर्मा, मदनलाल महेश्वरी, धर्मेेंद्र लोढ़ा सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया। साक्षरता सहायक चमनाराम देवासी ने आरती कर प्रसाद का वितरण करवाया। एसडीएम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पुरुषार्थ के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रमों से जुडऩा चाहिए।
समारोह में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
रानीवाड़ा& पंचायतीराज चुनावों में मेघवाल समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रविवार को मेघवाल सेवा समाज समिति के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपप्रधान रावताराम मेघवाल व अध्यक्ष कृषि मंडी चेयरमेन समरथाराम ने थे। समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य वजाराम मेघवाल ने भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह में पंचायत समिति सदस्या दीवालीदेवी जाखड़ी, छगनाराम करवाड़ा, वजीदेवी चितरोड़ी, उगमदेवी वणधर, बादलीदेवी चाटवाड़ा व सरपंच भूराराम गांग, नेथीराम आखराड़, जेवीदेवी कागमाला, कमलादेवी चितरोड़ी, कालूराम रोपसी व उपसरपंच छगनाराम जोड़वास का साफा व शाल पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके वक्ताओं ने समाज विकास में एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बाद में निर्णय लेकर समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने व बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संत बगदाराम डूंगरी, पूनमाराम सिंगावास, नागजीराम पूर्वसरपंच, कालुराम अध्यापक, केसाराम हाडेतर, प्रभुराम कडेला, धीराराम, मोटाराम, कांतिलाल, कृष्णकुमार, मीश्राराम परमार, झालाराम, जयचंद, पोपटलाल, मोहनलाल, चौथमल सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
तार टूटने से आवागमन बाधित
रानीवाड़ा& कस्बे के भीनमाल मार्ग पर धनपुरा गांव के पास रविवार को टैंकर के बिजली के पोल से टकराने से तार टूटने से करीब 3 बजे आवागमन बाधित रहा। तार टूट जाने से अफरा-तफरी हो गया। दोपहर २ बजे हुए इस हादसे के बाद लगभग 3 घंटा आवागमन बाधित हुआ। घटना के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। जिस जगह घटना हुई, वह स्थान जसवंतपुरा थाना अंतर्गत होने से पुलिस है। घटना के दो घंटे बाद तक वहां पुलिस नहीं पहुंच पाई। वाहन चालकों को पोल को हटाने व बिजली आपूर्ति बंद करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति शुरू रहने तक घटना स्थल पर से लोग दूर ही नजर आए। समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर आवागमन ठप रहा।
Sunday, 4 April 2010
जॉबकार्ड जारी करवाने की मांग
रानीवाड़ा
महानरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड से वंचित परिवारों को नए जॉबकार्ड जारी करवाने को लेकर जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि नए वर्ष के दौरान काफी परिवार इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हंै। उनके पास जॉब कार्ड उपलब्ध नही हंै तथा पुराने जॉब कार्ड जो कि तीन वर्ष पूर्व जारी हुए थे। वो भी सही हालात में नही होने के कारण नए जॉब कार्ड बनाने के निर्देश जारी करें।

जल बिन जा रही बेजुबानों की जान
पानी का संकट क्षेत्र के जंगलों में वन्य जीवों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है। यही हाल रहा तो इस बार अकाल के दौरान भारी संख्या में वन्यजीवों को दम तोडऩा पड़ सकता है। सुंधा पर्वत के आसपास के वन्य क्षेत्र में पिछले पखवाड़े के दौरान करीब चार दर्जन बंदरों की मौत हो गई। साथ ही अन्य वन्य जीवों पर भी इसका असर पड़ रहा है। खुद वन विभाग मान रहा है कि पानी की कमी इन जीवों के लिए जान लेवा साबित हो रही है और उसका कोई उपाय भी नहीं है। इधर, कुछ माह पूर्व ही चितलवाना के निकट नर्मदा नहर में पाली गई मछलियों के जीवन पर भी पानी के कारण संकट छाने लगा है। मछली उत्पादन कर रहे ठेकेदार की पानी के बहाव में आ रही कमी के कारण चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पानी की कमी के कारण वहां मछलियां नहीं पनप रही हैं। शेष&पेज 9
मशीनों से खींच लेते हैं पानी
नर्मदा का ओवरफ्लो पानी लूणी व सूकड़ी नदी में छोड़ा गया था। अब यहां पानी की आवक बंद कर दी गई है। नदी क्षेत्र के आसपास के किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए इस पानी को मशीनों से खींच रहे हैं। जिससे दिनों दिन यहां पानी की कमी होती जा रही है। पानी के अभाव में ये मछलियां मरती जा रही हैं।
वन्य प्रेमी आया आगे
पूरण गांव के छत्तरसिंह देवल ने मूक जीवों की जान बचाने के लिए पहल की है। उसने स्वंय के टैं्रक्टर से धोरों में पेयजल पहुंंचाने का काम शुरू किया है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जंगली जानवरों को राहत पहुंचाने को लेकर जंगलों में कच्ची टंकियों को खेल के रूप में रखवा कर प्रतिदिन टैंकर से भरवाने का कार्य यह युवक कर रहा है। रोजाना सुबह देवल इस काम में लग जाते है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में काफी तादात में वन्य जीव पानी के प्यास से मारे जा चुके है।
क्यों गहराया जलसंकट
इस क्षेत्र में जल संकट का मुख्य कारण सुकळ नदी का सूख जाना है। जिले में लगातार तीन साल से अच्छी बरसात नहीं हो रही है। सुंधा पर्वत के आसपास जंगलों से घिरे और सुंधा पर्वत से सटे पूरण व कैर गांव के निकट बहने वाली इस बारहमासी सुकळ नदी के सूख जाने से परंपरागत पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इससे पास में स्थित दो एनीकट सूख गए हैं। पूरे पर्वतीय क्षेत्र के आसपास जंगली जानवरों के लिए पीने का पानी नहीं बचा है। वन विभाग की ओर से खेली भी नही बनाई हुई है, जबकि विभाग वन्य जीवों को पेयजल मुहैया कराने के लेकर बड़े दावे कर रहा है।
मछलियों के जीवन पर संकट
चितलवाना. करीबन साल भर पहले शुरू हुई नर्मदा नहर में पानी की आवक को देखते हुए एक ठेकेदार ने इस पानी को मछली उत्पादन के लिए उपयोगी मान कर उसमें करीबन 35 लाख बीज डाले थे, लेकिन 15 मार्च से बंद हुई पानी की आवक के चलते इन मछलियों पर भी संकट गहरा गया है। निकटवर्ती केरियां और गांधव के बीच लूणी व सूकड़ी नदी में नर्मदा नहर के ओवरफ्लो से डाले गए पानी के सूख जाने से अब ये मछलियां मरती जा रही हैं। नहर में बंद हुई पानी की आवक के साथ अब ओवरफ्लो से इक_ा हुआ पानी भी सूखने के कगार पर है। पानी की आवक बंद होने के कारण मछलियां कीचड़ में फंस कर मरने लगी हैं। इससे मछली उत्पादन के कार्य में काफी रुकावट आ रही है।
बिखरे पड़े हैं बंदरों के शव
सुंधा पर्वत के आसपास जंगलों से घिरे और सुंधा पर्वत से सटे पूरण व कैर गांव के पर्वतीय क्षेत्रों में काले मुंह वाले बंदरों के शव बिखरे पड़े हैं। इस क्षेत्र में करीब ४० बंदरों के शव पड़े हैं जो अकाल में मौत का शिकार हो गए। इस क्षेत्र में दूर दूर तक पानी का कोई साधन नहीं है। जलस्रोत सूखे पड़े हैं और वन विभाग की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं है। काले मुंह के बंदरों के अलावा इस क्षेत्र में जरख, सियार, लकड़बग्गा, रीछ सहित कई वन्य जीव हैं। पानी की कमी के कारण रीछों का तो गांव में आना रोज की घटना है। इसी प्रकार यहां के धोरों में कुलाचे मारते काले हरिण को भी पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। पानी की तलाश में झुंड में हरिण गांवों की ओर आने लगे हैं। पूरण गांव से ८ किमी दूर दुर्गम क्षेत्र वणार व धाराल तक के बीच के वन क्षेत्र में हरिणों की प्यास बुझाने वाले एनीकट सूख गए हैं।
-जंगली जानवरों को पानी सप्लाई के लिए बजट का प्रस्ताव विभाग के उच्चाधिकारियों को भिजवाया गया गया है। वैसे पूरे क्षेत्र में सैकड़ों की तादात में बंदर सहित कई जीव मारे जा रहे हंै। पर्वत के टॉप पर पेयजल उपलब्ध करवाना नामुमकिन है। अब इनका भगवान ही मालिक है।
-अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जसवंतपुरा
पहले नर्मदा नहर में पानी की आवक के दौरान मछली पानी के तेज बहाव में आ जाने से मर जाती थी और अब आवक बंद होने के बाद लगातार पानी की कमी से मछलियां गड्ढों व कीचड़ में फंस जाती हैं।
- मोहम्मद इस्माइल खां, मछली ठेकेदार, जोधपुर
Friday, 2 April 2010
रानीवाड़ा के सौंदर्यीकरण की पहल
Hiten Shahरानीवाड़ा रानीवाड़ा कस्बा अतिशीघ्र हाईटेक व आकर्षक बनने जा रहा है। विधायक की प्रेरणा से कई दानदाताओं के सहयोग से यह योजना मूर्तरूप लेने जा रही है। जिसके तहत कस्बे के चौराहों का गुजरात की तर्ज पर सौंदर्यकरण किया जाएगा। विधायक देवासी के प्रयासों से कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर लेआऊट तैयार करवाया जा रहा है। गुरूवार को अहमदाबाद के आर्किटेक्ट हितेन शाह ने अपने गुु्रप के साथ कस्बे का दौरा कर विभिन्न तिराहों का निरीक्षण किया। साथ ही कस्बे के गुजरात से लगते हुए मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वारा बनवाने व भीनमाल रेलवे क्रोसिंग से सांचौर रेलवे क्रोसिंग की मुख्य सड़क को आधुनिक तकनीक से बनवाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अमृत वर्मा से विचार विमर्श किया। ![]() नागरिकों की हुई बैठक : इस टीम ने कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने मीटिंग कर कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि हरजीराम देवासी, समाज सेवी मंछाराम परिहार, कांग्रेस नेता परसराम ढाका, अंबालाल जीनगर, पारसमल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, रामाराम लुहार सहित कई लोग मौजूद थे। सौंदर्यकरण को लेकर विधायक देवासी ने बताया कि गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करने पर प्रथम कस्बा रानीवाड़ा होने से कस्बे का आधुनिक व तकनीकि तरीके से विकास आवश्यक है। विकास में दानदाताओं की भूमिका अहम होती है। कस्बे के विकास को लेकर काफी दानदाता आगे आ रहे है। |
|---|
विधायक का आभार जताया
| रानीवाड़ा& विधानसभा में पेयजल समस्याओं को लेकर चर्चा करने पर लोगों ने विधायक रतन देवासी का आभार जताया है। बुधवार को पेयजल के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा में प्रश्नोत्तर के दौरान विधायक देवासी ने नर्मदा के पानी को जिले के रानीवाड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा, आहोर सहित अन्य कस्बों तक लाने के लिए पुरजोर मांग की। देवासी ने इस दौरान सदन को अवगत करवाया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या में लाइनमैन की अहम भूमिका है। अधिकतर लाइनमैन खुद काम नही करते है तथा पेयजल के वितरण के लिए दूसरे व्यक्ति को यह काम सौंप देते है |
|---|
पूर्व सरपंच की मौत पर शोक
| रानीवाड़ा& रामसीन के पास जीप दुर्घटना में निकटवर्ती मेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धन्नाराम चौधरी की मौत होने पर गांव में शोक छा गया। उपखंड मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर मेड़ा गांव के घरों में आज इस घटना को लेकर लोगों ने चूल्हे नही जलाए। दोपहर तक लोग मृतक के शव का इंतजार करते रहे उसके बाद अंतिम संस्कार में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। |
|---|
Thursday, 1 April 2010
जमकर हुई खरीद-फरोख्त
![]() रानीवाड़ा प्रसिद्ध सेवाडिय़ा पशु मेले का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया। कलेक्टर केवल कुमार गुप्ता के सानिध्य में हुए समापन समारोह में मेले के अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें अव्वल रहने वाले पशुपालकों का सम्मान किया गया। इस पशु मेले में कुल 13 हजार 677 पशु आए थे, जिनमें से 6 हजार पशुओं की बिक्री हुई। इससे पंचायत समिति को 3 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। समापन को संबोधित करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि विषम परिस्थतिओं में भी मेले का सफल आयोजन कर आयोजकों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पशु व्यापारियों को आश्वस्त कर कहा कि उनकों गुजरात सहित अन्य राज्यों में अपने पशुधन को ले जाने में कोई प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। पशु व्यापारियों को विशेष परमिट दिया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेलें में पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। यह परंपरा मेले के लिए अच्छी मानी गई है। जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ताइस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पशु परिवहन करते समय सभी व्यापारी कानून की परिधी में कार्य करे, तो उनके सामने कोई समस्या नहीं आएगी। बाहर के व्यापारियों को यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाए। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने भी मेला आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सराहनीय कार्य बताया। उन्होनें कहा कि पशुमेला सेवाडिय़ा की अच्छी साख होने से इसका इंतजार हर पशुपालक और व्यापारी को रहता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मेले में सर्वश्रेष्ठ पशु का चयन कर जेतावाड़ा निवासी मूलसिंह पुत्र गुमानसिंह राजपुत की घोड़ी को प्रथम विजेता चिन्ह दिया। बाद में प्रतिवेदन के रूप में मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। घुड़ दौड़ में उमड़े लोगमंगलवार की शाम को मेला मैदान में प्रसिद्ध घुड़ दौड व ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता पशुपालकों को फुंदा बांधकर सम्मानित किया। इस दौड़ को देखने के लिए मैदान में हजारो की तादाद में लोगों ने भाग लिया। मेले के दौरान पशुओं के शृंगार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं। घुड़ दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी, भूमि विकास बैंक के चेयरमेन राव मोहनसिंह चितलवाना, रणजीतसिंह बडग़ांव, नवलसिंह देवड़ा, पूरणसिंह देवड़ा, मंछाराम परिहार सहित कई लोगों ने भाग लिया। ![]() समारोह मेें विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं विजेता पशुपालकों को समापन समारोह में आकर्षक ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले की व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान देने पर विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों सहित अधिकारियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। |
|---|
Wednesday, 31 March 2010
यौवन पर सेवाडिय़ा मेला
पीपा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर श्री पीपाजी महाराज की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक श्रीपीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल द्वारा मनाई गई। इस मौके पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सिणधरी के भक्तराज मंहत तारूराम महाराज ने पीपाजी महाराज की जीवनी भजन के माध्यम से गाई। उन्होंने युवा समाज को पीपाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन गायिका हंसा बेन ने अपने भजनों की प्रस्तति देकर लोगों की वाहवाही लुटी। इस अवसर पर पीपाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पीपाजी मंदिर से सदर बाजार पुलिसथाना, पंचायत समिति, हॉस्पीटल के सामने से, गरबा चौक होते हुए पीपाजी मंदिर पहुंची।
जसराज बने तहसील अध्यक्ष

रानीवाड़ा& निकटवर्ती मेड़ा रावणा राजपूत समाज की तहसील स्तरीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जसराज राठौड़ को तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी के तहत उपाध्यक्ष पद पर बाबूसिंह आदरवाड़ा, कालूसिंह काबा मालवाड़ा व जवानसिंह राठौड़ बडग़ांव, मंत्री पद पर नरपतसिंह मालवाड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर देवीसिंह मालवाड़ा, सचिव पद पर रामसिंह चौहान रानीवाड़ा और देवीसिंह परमार रानीवाड़ा खुर्द को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में समाज के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सांचौर व भीनमाल से भी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक मोहनसिंह सिसोदिया व मदनसिंह की देख-रेख में संचालित की गई।
Tuesday, 30 March 2010
वाक्पीठ संगोष्ठी कल से
रानीवाड़ा&उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालयों के वेतनकेंद्र प्रभारियों की दो दिवसीय संत्राक वाक्पीठ संगोष्ठी ३१ मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करड़ा में आयोजित की जाएगी। बीईईओ तोलाराम राणा ने बताया कि संगोष्ठी में समस्त संस्था प्रधान व वेतनकंद्र प्रभारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है, वहां से कार्यवाहक प्रधानाध्यापक संगोष्ठी में भाग लेंगे। एकल अध्यापिका शाला के प्रधान या प्रभारी व्यवस्था के अनुरूप संगोष्ठी में भाग लेंगे। संगोष्ठी में एमडीएम बर्तनों की मागं, संस्थापन सूचना और नवीन भवन व मरम्मत के प्रस्ताव साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
मेले में होंगी प्रतियोगिताएं
रानीवाड़ा& सेवाडिय़ा पशु मेले के तहत सोमवार को भी पशुपालकों और खरीदारों की काफी भीड़ रही। इस दौरान पशुओं की खरीद फरोख्त में आई तेजी के चलते पशुपालकों को राहत मिल रही है। राज्य के बाहर से आए खरीदार स्थानीय पशुपालकों को मुंह मांगा दाम दे रहे हैं। गुजरात में पशुओं की मांग ज्यादा होने से मेले का बाजार काफी गर्म रहा।
मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आपेश्वर सेवाडिय़ा पशुमेले को लेकर मंगलवार को विभिन्न 19 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सवेरे साढ़े आठ बजे शुरू होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के तहत शाम चार बजे घुड़ दौड़ व ऊंट दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मेले में व्यापारियों की तादाद भी ज्यादा देखी जा रही है। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए सर्कस व झूले भी लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी माकूल प्रबंध किए गए हैं। मेले में गरीब पशुपालकों के बीमार पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं की व्यवस्था मालवाड़ा की कंकुबाई गोशाला की ओर से करवाई जा रही है। मेले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी में काफी तादादï में लोग उमड़ रहे हैं।

Monday, 29 March 2010
सरपंचों का स्नेह मिलन
रानीवाड़ा निकटवर्ती कोटड़ा के आंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पंचायत समिति के सभी सरंपचों का स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक बलवंत पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंचों ने भाग लेकर संगठित होकर भविष्य में आने वाली समस्याओं का डट कर सामना करने की शपथ ली। बाद में सरपंच संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए ६ अप्रैल को आपेश्वर मंदिर सेवाडिय़ा में बैठक होगी।
शिविर संपन्न
रानीवाड़ा कस्बे के सांचौर बाईपास पर स्वंयसेवी संस्था मारवाड़ रूरल डवलॉपमेंट समिति के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव माया चौधरी ने बताया कि शिविर में पांच सौ से ज्यादा मरीजों का ईलाज गुजरात के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नि:शुल्क किया। शिविर में डॉ. शैलेष गज्जर, डॉ. प्रद्यम्न अग्रवाल व डॉ. नैफिल अमी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
Sunday, 28 March 2010
सेवाडिय़ा मेला यौवन पर
रानीवाड़ासेवाडिय़ा का अंतर्राज्यीय श्री आपेश्वर पशुमेला पूरे यौवन पर है। मेले में बैल, ऊंट, घोड़े, अश्ववंश की खरीद-फरोख्त बड़े स्तर पर हो रही है। इस मेले में अब तक 5935 पशुओं की आवक हो चुकी है। वहीं 300 के लगभग पशुओं की बिक्री भी हो चुकी है। शनिवार को ७०० से ज्यादा पशुओं की आवक हुई।
मेले की शुरुआत में ५000 पशु आए थे। लेकिन भूजल की कमी से चारा समस्या होने की स्थिति होने के बावजूद भी मेले में अब तक विगत वर्ष की तुलना में अधिक पशुओं की आवक हो चुकी है। और पशुओं की आवक अब भी जारी है। मेले में इस बार 5935 पशु आए हैं। मेले में पंचायत समिति विभाग ने व्यापारियों व पशुपालकों के लिए पानी, बिजली, चिकित्सा की उचित व्यवस्था करवाई है। जिले व जिले के बाहर के पशुपालक कांकरेज नस्ल के बैल, बीकानेरी व जैसलमेरी नस्ल के ऊंट, मारवाड़ी व काठियावाड़ी नस्ल के अश्व बेचने के लिए मेले में लाए हैं, तो खरीदने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ, उत्तरप्रदश्ेा, मध्यप्रदेश, गुजरात के व्यापारी भी मेले में अपना डेरा डाल चुके है। रोजगार का माध्यम बना पशु मेला सुणतर क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए रोजगार का साधन बन गया है। यहां पर गन्ने के ज्यूस, चाय की होटल, खाने की होटल, बर्तन, रस्सी सहित अन्य सामग्री की दुकान के माध्यम से कई लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

Hiten Shah

जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ता