Hot News अभी - अभी
Monday, 12 April 2010
विधायक ने दिए पाइपलाइन के निर्देश
रानीवाड़ा! कस्बे के बडग़ांव रोड पर स्थित भीलों की ढाणी में गत माह से चल रहे पेयजल संकट के निराकरण को लेकर विधायक रतन देवासी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पाईप लाईन बिछाने को लेकर तकमीना बनाने के निर्देश दिए हंै। सहायक अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि भीलों की ढाणी में भू-जल स्तर के सूख जाने से इन ढाणियों में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। यादव ने बताया कि इन ढाणियों में पेयजल के समाधान को लेकर विधायक रतन देवासी ने पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए हंै। साथ ही दो जगह जीएलआर बनाने के लिए कहा गया है।
Sunday, 11 April 2010
आत्मानंद सेवा संस्थान में हुआ शिलान्यास
रानीवाड़ा
स्वामी श्रीआत्मानंद संस्थान में संस्थातप माध्यमिक विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं बड़े हॉल का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि स्वामी दंडी देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अशिक्षा मानव जीवन के लिए अभिशाप है, लेकिन शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए दर्पण का कार्य करती है। शिक्षा से ही मानव जीवन निखरता है। स्वामी ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, विद्यादान संसार में महत्वपूर्ण व आदर योग्य कहे गए हैं, फिर भी शिक्षादान इन तीनों में बड़ा बताया गया है, क्योंकि संसार में शिक्षा को न तो बांटा जा सकता है न इसकी चोरी की जा सकती है। इतना ही नहीं शिक्षा को जितना खर्च करते हंै उतनी ही उसमें बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने जीवन भर शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया और अपने प्रयासों को मूर्त रूप भी दिया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कबीर संत रमीयादास महाराज ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा होता है तथा व्यक्ति अपने आप को खाली महसूस करता है। शिक्षा से ही व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके विशिष्ट अतिथि बालकदास महाराज और वैराग्यदास महाराज सहित कई संतो ने भी शिक्षित व अशिक्षित प्राणी में अंतर पर विचार व्यक्त किए। संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने सभी संतों व आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष जेठाराम गहलोत, सोमता सरपंच मीठालाल पुरोहित, समाजसेवी उमाराम पुरोहित, छोगाराम पुरोहित, आसूराम, तिकमाराम, जीतेंद्रकुमार, आखराड़ के पूर्व सरपंच रेवाराम पुरोहित, करणाराम पुरोहित, मुकेश लखारा, भंवरलाल मेघवाल, चतराराम प्रजापत, कांतिलाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित थे।
स्वामी श्रीआत्मानंद संस्थान में संस्थातप माध्यमिक विद्यालय में चार अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं बड़े हॉल का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि स्वामी दंडी देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अशिक्षा मानव जीवन के लिए अभिशाप है, लेकिन शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए दर्पण का कार्य करती है। शिक्षा से ही मानव जीवन निखरता है। स्वामी ने कहा कि अन्नदान, कन्यादान, विद्यादान संसार में महत्वपूर्ण व आदर योग्य कहे गए हैं, फिर भी शिक्षादान इन तीनों में बड़ा बताया गया है, क्योंकि संसार में शिक्षा को न तो बांटा जा सकता है न इसकी चोरी की जा सकती है। इतना ही नहीं शिक्षा को जितना खर्च करते हंै उतनी ही उसमें बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने जीवन भर शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया और अपने प्रयासों को मूर्त रूप भी दिया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कबीर संत रमीयादास महाराज ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा होता है तथा व्यक्ति अपने आप को खाली महसूस करता है। शिक्षा से ही व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके विशिष्ट अतिथि बालकदास महाराज और वैराग्यदास महाराज सहित कई संतो ने भी शिक्षित व अशिक्षित प्राणी में अंतर पर विचार व्यक्त किए। संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने सभी संतों व आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष जेठाराम गहलोत, सोमता सरपंच मीठालाल पुरोहित, समाजसेवी उमाराम पुरोहित, छोगाराम पुरोहित, आसूराम, तिकमाराम, जीतेंद्रकुमार, आखराड़ के पूर्व सरपंच रेवाराम पुरोहित, करणाराम पुरोहित, मुकेश लखारा, भंवरलाल मेघवाल, चतराराम प्रजापत, कांतिलाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित थे।
स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

रानीवाड़ा. मॉरवेल टी कंपनी के सौजन्य से कस्बे के सेवाडिय़ा आपेश्वर महादेव मंदिर में भाग्यशाली ड्रॉ सहित उपभोक्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर संदीप जैन ने कहा कि मॉरवेल चाय अपनी गुणवत्ता को लेकर विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस मौके ड्रॉ भी खोले गए। बाद में स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्थानीय डीलर वरदाराम माली व विजयराज माली ने कंपनी के प्रोडक्ट व विभिन्न स्कीम की ग्राहकों को जानकारी दी।
एनएसयूआई ने स्थापना दिवस मनाया
रानीवाड़ा. एनएसयूआई का ४०वां स्थापना दिवस कस्बे के वाल्मीकि आश्रम में मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि इस मौके पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कमलेश सुथार, अमृत सियाक, जोगाराम परमार, मंगलाराम, मनोहर जांगू, नरेश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Friday, 9 April 2010
मुआवजा राशि में भेदभाव का आरोप लगाया
रानीवाड़ा
खरीफ की फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए जा रहे मुआवजा राशि को लेकर किसानों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पंचायत समिति सदस्य सायतीदेवी विश्नोई ने बताया मौखातरा गांव में दर्जनों किसानों के साथ भेदभाव कर मुआवजे से वंचित किया गया है। इसी प्रकार रानीवाड़ा कस्बे के दो दर्जन किसानों ने गुरूवार को तहसीलदार खेताराम सारण से मिलकर अतिरिक्त सूची में नाम जुड़वाने की मांग की है। किसान भीखाराम मेघवाल ने बताया कि पटवारी द्वारा सर्वे सही नहीं कर पटवारघर में बैठ कर गिरदावरी भरी गई है। उन्होंने कहा कि सही मुआवजा राशि नहीं देने पर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा।
खरीफ की फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए जा रहे मुआवजा राशि को लेकर किसानों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पंचायत समिति सदस्य सायतीदेवी विश्नोई ने बताया मौखातरा गांव में दर्जनों किसानों के साथ भेदभाव कर मुआवजे से वंचित किया गया है। इसी प्रकार रानीवाड़ा कस्बे के दो दर्जन किसानों ने गुरूवार को तहसीलदार खेताराम सारण से मिलकर अतिरिक्त सूची में नाम जुड़वाने की मांग की है। किसान भीखाराम मेघवाल ने बताया कि पटवारी द्वारा सर्वे सही नहीं कर पटवारघर में बैठ कर गिरदावरी भरी गई है। उन्होंने कहा कि सही मुआवजा राशि नहीं देने पर विरोध प्रर्दशन किया जाएगा।
ग्रामसेवकों ने दिया ज्ञापन
रानीवाड़ा पंचायत समिति में कार्यरत ग्रामसेवकों ने अपनी मांगों व समस्याओं के निस्तारण को लेकर गुरूवार को विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया है। संघ के जिला मंत्री भाणाराम श्रीमाली ने बताया कि छठे वेतन आयोग के लागु होने के बाद अभी तक उनका फिक्सेशन नहीं हो पाया है। नरेगा कार्यों की संशोधित स्वीकृतियां लंबे समय से लंबित हंै, जिससे उन कार्यों की राशि का समायोजन नहीं हो रहा है। श्रीमाली ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत लाभार्थी को सीधे खाते में राशि दी जाती है, इसलिए यूसी व सीसी की बाध्यताएं समाप्त की जाए। उन्होंने बताया कि समस्याओं का समाधान १५ दिवस में नहीं होने पर सांकेतिक धरना प्रर्दशन दिया जाएगा।
सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
रानीवाड़ा & बामसेफ के ११ अप्रेल को जालोर मुख्यालय पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में क्षेत्र से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हंै। जिसके तहत गुरूवार को राष्ट्रीय महासचिव सोमाराम कोटेड ने कई गांवों का दौरा किया। कस्बे के सांचौर सड़क मार्ग पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ११ अप्रेल के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम संबोधन देंगे। सम्मेलन में संगठन द्वारा चलाए जा रहे बजट जलाओ अभियान के तहत बजट की प्रतियां जलाई जाएगीं।
Thursday, 8 April 2010
सड़क किनारे उगी कंटीली झाडियां
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा से सांचौर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ घनी कंटीली झाडियां उग गई हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। टेक्सी चालक प्रकाश खिलेरी और आसुराम भाट ने बताया कि बबूल की झाडियों में से अचानक नीलगाय, सूअर और अन्य जानवर सड़क पर दौड़कर आ जाते हैं। ऎसी स्थिति मे वाहन चालक के संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है।
झाडियों के कारण कई बार सामने से आ रहा वाहन भी नजर नहीं आता है। ग्रामीण रिड़मा भाट व वी.पी.सिंह का कहना है कि सड़क पर लगे दिशा सूचक बोर्ड भी धुंधले पड़ गए हैं। इन पर लगे चिह्न और गांवों के नाम तक मिट गए हैं। जिससे वाहन चालकों को संकेतों का पता नहीं चलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झाडियों के कारण कई बार सामने से आ रहा वाहन भी नजर नहीं आता है। ग्रामीण रिड़मा भाट व वी.पी.सिंह का कहना है कि सड़क पर लगे दिशा सूचक बोर्ड भी धुंधले पड़ गए हैं। इन पर लगे चिह्न और गांवों के नाम तक मिट गए हैं। जिससे वाहन चालकों को संकेतों का पता नहीं चलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Wednesday, 7 April 2010
अधिकारों के लिए एकजुट हुए सरपंच
रानीवाड़ा!पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का स्नेह मिलन सेवाडिय़ा आपेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को हुआ। इस मौके सरपंच संघर्ष समिति पंचायत समिति रानीवाड़ा का गठन किया। इसमें कुड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच गणेशाराम देवासी को सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संयोजक के रूप में हिम्मतसिंह सेवाड़ा, धामसीन सरपंच बलवंत पुरोहित व सिलासन सरपंच झमका कंवर को उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर भूराराम मेघवाल सरपंच गांग, सहीराम विश्नोई कोटड़ा को सचिव, करमीराम भील रानीवाड़ा खुर्द को सह सचिव, बाबुलाल चौधरी सरपंच बडग़ांव को कोषाध्यक्ष व मफाराम दर्जी सरपंच वणधर को सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया।सरपंच संघर्ष समिति ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक टेण्डर प्रक्रिया बंद नहीं होगी, राशि आहरण का अधिकार पूर्व की भांति नहीं होगा व नई बीएसआर के अनुसार तकमीना नहीं बनाया जाएगा, तब तक योजनाओं व बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 6 अप्रेल से होने वाली ग्राम सभाओं का बहिष्कार किया जाएगा। संघर्ष समिति की अगली बैठक 1१ अप्रेल जालोर मुख्यालय पर रखी गई है।
गांवों को रोशनी का इंतजार
रानीवाड़ा
उपखंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव की सौ से ज्यादा ढाणियां रोशनी के लिए तरस रही हंै। प्रदेश में कई मर्तबा सरकारें बदलीं, लेकिन क्षेत्र के खीचड़ों व कांवों की ढाणी की तकदीर वहीं की वहीं है। यहां आज भी बिजली के कनेक्शन नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार कलक्टर और विधायक सहित डिस्कॉम के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इनका कहना है
ञ्चखीचड़ों व कांवों की ढाणी में अभी बिजली नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए अब राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत बिजली पहुंचाने के प्रयास जारी है। कुछ डिमांड जारी कर दिए गए हैं, शेष के डिमांड विद्युत सामग्री के उपलब्ध होने पर कर दिए जाऐंगे।
-तरूण खत्री, सहायक अभियंता, विद्युत निगम रानीवाड़ा
ञ्चढाणियों के साथ निगम सौतेला व्यवहार कर रहा है, सभी आवेदकों को एक साथ डिमांड जारी करना चाहिए। हम ५ वर्षो से रोशनी का इंतजार कर रहे हंै।
-फगलुराम खीचड़, पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत कोटड़ा
आसपास के गांव हैं जगमग
आलम यह है कि खीचड़ों व कांवों की ढाणी के आसपास के गांवों में बिजली की लाईन है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र 3 किमी दूर कोटड़ा गांव, मौखातरा, करवाड़ा एवं मीरपुरा में बिजली आती है, लेकिन खीचड़ों व कांवों की ढाणी की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस कारण ग्रामीण परेशान रहते हैं। खीचड़ों व कांवों की ढाणी में करीब 70-80 घर बने हुए हैं, जिनमें से ५० जनों ने बिजली निगम में घरेलु विद्युत कनेक्शन के लिए ५ साल पहले आवेदन जमा करवा रखा है, लेकिन उनमें से अभी सिर्फ ७ ढाणियों के डिमांड जारी किए गए है। शेष अभी तक डिमांड का इंतजार ही कर रहे हंै।
उपखंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव की सौ से ज्यादा ढाणियां रोशनी के लिए तरस रही हंै। प्रदेश में कई मर्तबा सरकारें बदलीं, लेकिन क्षेत्र के खीचड़ों व कांवों की ढाणी की तकदीर वहीं की वहीं है। यहां आज भी बिजली के कनेक्शन नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार कलक्टर और विधायक सहित डिस्कॉम के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इनका कहना है
ञ्चखीचड़ों व कांवों की ढाणी में अभी बिजली नहीं पहुंच पाई है। इसके लिए अब राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत बिजली पहुंचाने के प्रयास जारी है। कुछ डिमांड जारी कर दिए गए हैं, शेष के डिमांड विद्युत सामग्री के उपलब्ध होने पर कर दिए जाऐंगे।
-तरूण खत्री, सहायक अभियंता, विद्युत निगम रानीवाड़ा
ञ्चढाणियों के साथ निगम सौतेला व्यवहार कर रहा है, सभी आवेदकों को एक साथ डिमांड जारी करना चाहिए। हम ५ वर्षो से रोशनी का इंतजार कर रहे हंै।
-फगलुराम खीचड़, पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत कोटड़ा
आसपास के गांव हैं जगमग
आलम यह है कि खीचड़ों व कांवों की ढाणी के आसपास के गांवों में बिजली की लाईन है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र 3 किमी दूर कोटड़ा गांव, मौखातरा, करवाड़ा एवं मीरपुरा में बिजली आती है, लेकिन खीचड़ों व कांवों की ढाणी की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इस कारण ग्रामीण परेशान रहते हैं। खीचड़ों व कांवों की ढाणी में करीब 70-80 घर बने हुए हैं, जिनमें से ५० जनों ने बिजली निगम में घरेलु विद्युत कनेक्शन के लिए ५ साल पहले आवेदन जमा करवा रखा है, लेकिन उनमें से अभी सिर्फ ७ ढाणियों के डिमांड जारी किए गए है। शेष अभी तक डिमांड का इंतजार ही कर रहे हंै।
Tuesday, 6 April 2010
साहब बैठे नहीं और जर्जर हो गया भवन
रानीवाड़ा। रानीवाड़ा-मंडार मार्ग स्थित जेतपुरा बांध पर लाखों की लागत से निर्मित सहायक अभियंता भवन शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गया। हालात यह है कि भवन के दरवाजे टूट गए हैं तथा साफ सफाई के अभाव में कचरे के ढेर लगे हैं।
दरअसल, जेतपुरा बांध का उद्घाटन वर्ष 1992 में सिंचाई मंत्री श्रीमती कमला देवी के कर कमलों से हुआ था। इस बांध से करीब 6 हजार हैक्टर जमीन सिचिंत करने का लक्ष्य था, लेकिन बांध बनने के बाद बारिश के अभाव में कभी डेड स्टोर यानी एक मीटर से ज्यादा कभी पानी नहीं आया।
बांध पर जल संसाधन विभाग की ओर से दो लाख 50 हजार रूपए की लागत से कार्यालय भवन बनाया था जो बांध में पानी नहीं आने के कारण शुरू ही नहीं हो पाया। इस कारण से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। वर्तमान में स्थिति यह है कि भवन न केवल जर्जर हो गया है, बल्कि कचरे से भी अटा पड़ा है। भवन में लगा लोहे का दरवाजा भी टूट गया है। वहीं प्रांगण में लगाए गए पौधे सूख रहे हैं। हालांकि बांध पर दो कर्मचारी तैनात है, लेकिन वे यहां कभी कभार ही नजर आते हैं।
बंदरों ने बिगाड़ा सौंदर्य
जेतपुरा बांध पर पांच लाख खर्च कर सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटें लगाई गई थीं, जिन्हें बंदरों ने तोड़ दी। वहीं कई लाइटें गायब हैं। बताया जा रहा है कि समाजकंटक इन लाइटों को बल्ब सहित चुराकर ले गए।
जल संसाधन विभाग का भवन देखरेख के अभव में जर्जर हो रहा है। विभाग को इसे अन्य उपयोग में लेना चाहिए। भवन में पसरी गंदगी को हटवाने के लिए कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा।
- बलवन्त पुरोहित, सरंपच धामसीन
बांध में पानी की आवक नहीं होने के कारण कार्यालय को उपयोग में नहीं लिया गया।
- गुलाबसिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल संसाधन विभाग, जेतपुरा
दरअसल, जेतपुरा बांध का उद्घाटन वर्ष 1992 में सिंचाई मंत्री श्रीमती कमला देवी के कर कमलों से हुआ था। इस बांध से करीब 6 हजार हैक्टर जमीन सिचिंत करने का लक्ष्य था, लेकिन बांध बनने के बाद बारिश के अभाव में कभी डेड स्टोर यानी एक मीटर से ज्यादा कभी पानी नहीं आया।
बांध पर जल संसाधन विभाग की ओर से दो लाख 50 हजार रूपए की लागत से कार्यालय भवन बनाया था जो बांध में पानी नहीं आने के कारण शुरू ही नहीं हो पाया। इस कारण से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। वर्तमान में स्थिति यह है कि भवन न केवल जर्जर हो गया है, बल्कि कचरे से भी अटा पड़ा है। भवन में लगा लोहे का दरवाजा भी टूट गया है। वहीं प्रांगण में लगाए गए पौधे सूख रहे हैं। हालांकि बांध पर दो कर्मचारी तैनात है, लेकिन वे यहां कभी कभार ही नजर आते हैं।
बंदरों ने बिगाड़ा सौंदर्य
जेतपुरा बांध पर पांच लाख खर्च कर सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटें लगाई गई थीं, जिन्हें बंदरों ने तोड़ दी। वहीं कई लाइटें गायब हैं। बताया जा रहा है कि समाजकंटक इन लाइटों को बल्ब सहित चुराकर ले गए।
जल संसाधन विभाग का भवन देखरेख के अभव में जर्जर हो रहा है। विभाग को इसे अन्य उपयोग में लेना चाहिए। भवन में पसरी गंदगी को हटवाने के लिए कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा।
- बलवन्त पुरोहित, सरंपच धामसीन
बांध में पानी की आवक नहीं होने के कारण कार्यालय को उपयोग में नहीं लिया गया।
- गुलाबसिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल संसाधन विभाग, जेतपुरा
चौधरी को दी श्रद्धाजंलि
रानीवाड़ा & निकटवर्ती मेड़ा में पूर्व सरपंच धनाराम चौधरी के निधन पर ग्रामीणों ने शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें चौधरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनकी आत्मा को श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूदीन मिस्त्री, रहमानभाई मुसला, लसाराम पुरोहित, बलदेव शर्मा, जसराज राठौड़ सहित कई लोग उपस्थित थे
कार्यशाला आज
रानीवाड़ा & पंचायत समिति सभा भवन में मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटर को लेकर कार्यशाला का आयोजन होगी। विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-शासन कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा राजकाम्प के माध्यम से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के बारे में कार्यशाला में सभी सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामसेवक व रोजगार सहायकों को जानकारी दी जाएगी। बाद में दोपहर २.३० बजे ग्रामसेवकों की अलग से बैठक का आयोजन कर नरेगा योजना की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी।
Monday, 5 April 2010
अब महिलाएं भी बनेंगी राशन डीलर
रानीवाड़ासार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खुलने वाली राशन की दुकानों पर अब महिलाओं का भी हक होगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए सहकारिता विभाग की रिद्धि-सिद्धि योजना के तहत संचालित महिला सहकारी समितियां अब राशन विक्रय करने के लिए उचित मूल्य की दुकान संभालेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने रसद विभाग को भी आदेश जारी किए हंै। रसद विभाग के अनुसार इन समितियों को शीघ्र ही राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। निर्धारित मापदण्ड पूरे करने के बाद राज्य सरकार की ओर से इन समितियों को एक लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
सात महिला समितियों को दिए प्राधिकार पत्र : रसद विभाग ने राशन की दुकान के लिए ७ महिला सहकारी समितियों को प्राधिकार पत्र जारी कर दिए हैंं। अप्रेल से यह काम करना शुरू कर देंगी। इसमें मालवाड़ा व रानीवाड़ा की दो महिला समितिया भी शामिल हंै। जानकारी के अनुसार जिले की ७ महिला सहकारी समितियों के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भिजवाए गए थे। इसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के प्रमुख शासन सचिव ने ७ समितियों की स्वीकृति प्रदान कर इन्हें दुकान आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए हंै।
दुकानों में से मिलेगा हिस्सा
जिले में संचालित ३६८ राशन की दुकानों में से इन समितियों को आधा भाग राशन की दुकान के लिए दिया जाएगा। यदि कहीं एक उचित मूल्य की दुकान है तो उसमें इस महिला सहाकारी समिति का हिस्सा होगा, यदि दो है तो दुकान का तीसरा हिस्सा समिति के लिए होगा।
-राज्य ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह कार्य शुरू किया है। इसमें सहकारी विभाग की महिला सहकारी समितियो को लिया गया है। सात समितियों की स्वीकृति मिल चुकी है। रसद विभाग ने इन समितियों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
-पुष्पराज पालीवाल, प्रर्वतन निरीक्षक, जालोर
दाउदी बोहरा समाज ने मनाई धर्मगुरु की सालगिरह
भास्कर न्यूज & रानीवाड़ा निकटवर्ती बडग़ांव कस्बे में दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुराहानुद्दीन की 99वीं सालगिरह के अवसर पर समुदाय के लोगों ने शनिवार शाम को शाही जुलूस निकाला और धर्मगुरु की उम्रदराजी की कामना की। इस मौके परशाम को मस्जिद में आमिल शेख खोजेमा भाई की सदारत में खुशी की मजलिस हुई। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद से शाही जुलूस निकाला गया। बैंडबाजों की धुन के साथ आमिल की सदारत में निकाले गए जुलूस में सबसे आगे युवक थे। वहीं बच्चे भी मजहबी लिबास पहने हुए थे। समुदाय के लोग सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। समुदाय के युवकों ने जुलूस के दौरान मार्ग में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी भी की तथा लोगों को टॉफियां भी बांटी। जुलूस में बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में निकले मोहम्मदी गार्ड स्काउट का बंैड आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। जुलूस मामा कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, धामसीन चौराहा, मार्केट, सुरजकुड़ अस्पताल तिराहा होते हुए मस्जिद पहुंचा।
सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
रानीवाड़ा& मानवता के कल्याण के लिए अनवरत चलने वाले सुंदरकांड के पाठ का आयोजन शनिवार को पाल गांव में किया गया। संगीतमय पाठ के आयोजन से पाल गांव में वातावरण पूर्ण धर्ममय हो गया। गांव के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने सियावर रामचंद्र की जय एवं पवनपुत्र हनुमान की जय बोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुंदरकांड के पाठ के आयोजन में मुख्य वाचक के रूप में उपजिला कलेक्टर कैलाशचंद्र शर्मा और साक्षरता समन्वयक ताराचंद भारद्वाज ने भी इसका वाचन किया। इसी प्रकार वाचक मंडल के सदस्य विश्वनाथ त्रिवेदी, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदुलाल, राहुल वैष्णव, दरगाराम अवस्थी, प्रताप श्रीमाली, भाणाराम अवस्थी, बाबूदास, किशोर, भंवरलाल जोशी, वर्धनाथ गोस्वामी, महादेवाराम, चमनाराम देवासी, पारस जोशी, टीकम महेश्वरी, सज्जनसिंह राव, इश्वर महेश्वरी, कैलाश महेश्वरी, धीरेंद्र वर्मा, मदनलाल महेश्वरी, धर्मेेंद्र लोढ़ा सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया। साक्षरता सहायक चमनाराम देवासी ने आरती कर प्रसाद का वितरण करवाया। एसडीएम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पुरुषार्थ के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रमों से जुडऩा चाहिए।
समारोह में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
रानीवाड़ा& पंचायतीराज चुनावों में मेघवाल समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रविवार को मेघवाल सेवा समाज समिति के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपप्रधान रावताराम मेघवाल व अध्यक्ष कृषि मंडी चेयरमेन समरथाराम ने थे। समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य वजाराम मेघवाल ने भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह में पंचायत समिति सदस्या दीवालीदेवी जाखड़ी, छगनाराम करवाड़ा, वजीदेवी चितरोड़ी, उगमदेवी वणधर, बादलीदेवी चाटवाड़ा व सरपंच भूराराम गांग, नेथीराम आखराड़, जेवीदेवी कागमाला, कमलादेवी चितरोड़ी, कालूराम रोपसी व उपसरपंच छगनाराम जोड़वास का साफा व शाल पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके वक्ताओं ने समाज विकास में एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बाद में निर्णय लेकर समाज में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने व बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संत बगदाराम डूंगरी, पूनमाराम सिंगावास, नागजीराम पूर्वसरपंच, कालुराम अध्यापक, केसाराम हाडेतर, प्रभुराम कडेला, धीराराम, मोटाराम, कांतिलाल, कृष्णकुमार, मीश्राराम परमार, झालाराम, जयचंद, पोपटलाल, मोहनलाल, चौथमल सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
तार टूटने से आवागमन बाधित
रानीवाड़ा& कस्बे के भीनमाल मार्ग पर धनपुरा गांव के पास रविवार को टैंकर के बिजली के पोल से टकराने से तार टूटने से करीब 3 बजे आवागमन बाधित रहा। तार टूट जाने से अफरा-तफरी हो गया। दोपहर २ बजे हुए इस हादसे के बाद लगभग 3 घंटा आवागमन बाधित हुआ। घटना के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। जिस जगह घटना हुई, वह स्थान जसवंतपुरा थाना अंतर्गत होने से पुलिस है। घटना के दो घंटे बाद तक वहां पुलिस नहीं पहुंच पाई। वाहन चालकों को पोल को हटाने व बिजली आपूर्ति बंद करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति शुरू रहने तक घटना स्थल पर से लोग दूर ही नजर आए। समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर आवागमन ठप रहा।
Sunday, 4 April 2010
जॉबकार्ड जारी करवाने की मांग
रानीवाड़ा
महानरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड से वंचित परिवारों को नए जॉबकार्ड जारी करवाने को लेकर जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि नए वर्ष के दौरान काफी परिवार इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हंै। उनके पास जॉब कार्ड उपलब्ध नही हंै तथा पुराने जॉब कार्ड जो कि तीन वर्ष पूर्व जारी हुए थे। वो भी सही हालात में नही होने के कारण नए जॉब कार्ड बनाने के निर्देश जारी करें।
महानरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड से वंचित परिवारों को नए जॉबकार्ड जारी करवाने को लेकर जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि नए वर्ष के दौरान काफी परिवार इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हंै। उनके पास जॉब कार्ड उपलब्ध नही हंै तथा पुराने जॉब कार्ड जो कि तीन वर्ष पूर्व जारी हुए थे। वो भी सही हालात में नही होने के कारण नए जॉब कार्ड बनाने के निर्देश जारी करें।
जल बिन जा रही बेजुबानों की जान
पानी का संकट क्षेत्र के जंगलों में वन्य जीवों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है। यही हाल रहा तो इस बार अकाल के दौरान भारी संख्या में वन्यजीवों को दम तोडऩा पड़ सकता है। सुंधा पर्वत के आसपास के वन्य क्षेत्र में पिछले पखवाड़े के दौरान करीब चार दर्जन बंदरों की मौत हो गई। साथ ही अन्य वन्य जीवों पर भी इसका असर पड़ रहा है। खुद वन विभाग मान रहा है कि पानी की कमी इन जीवों के लिए जान लेवा साबित हो रही है और उसका कोई उपाय भी नहीं है। इधर, कुछ माह पूर्व ही चितलवाना के निकट नर्मदा नहर में पाली गई मछलियों के जीवन पर भी पानी के कारण संकट छाने लगा है। मछली उत्पादन कर रहे ठेकेदार की पानी के बहाव में आ रही कमी के कारण चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पानी की कमी के कारण वहां मछलियां नहीं पनप रही हैं। शेष&पेज 9
मशीनों से खींच लेते हैं पानी
नर्मदा का ओवरफ्लो पानी लूणी व सूकड़ी नदी में छोड़ा गया था। अब यहां पानी की आवक बंद कर दी गई है। नदी क्षेत्र के आसपास के किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए इस पानी को मशीनों से खींच रहे हैं। जिससे दिनों दिन यहां पानी की कमी होती जा रही है। पानी के अभाव में ये मछलियां मरती जा रही हैं।
वन्य प्रेमी आया आगे
पूरण गांव के छत्तरसिंह देवल ने मूक जीवों की जान बचाने के लिए पहल की है। उसने स्वंय के टैं्रक्टर से धोरों में पेयजल पहुंंचाने का काम शुरू किया है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जंगली जानवरों को राहत पहुंचाने को लेकर जंगलों में कच्ची टंकियों को खेल के रूप में रखवा कर प्रतिदिन टैंकर से भरवाने का कार्य यह युवक कर रहा है। रोजाना सुबह देवल इस काम में लग जाते है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में काफी तादात में वन्य जीव पानी के प्यास से मारे जा चुके है।
क्यों गहराया जलसंकट
इस क्षेत्र में जल संकट का मुख्य कारण सुकळ नदी का सूख जाना है। जिले में लगातार तीन साल से अच्छी बरसात नहीं हो रही है। सुंधा पर्वत के आसपास जंगलों से घिरे और सुंधा पर्वत से सटे पूरण व कैर गांव के निकट बहने वाली इस बारहमासी सुकळ नदी के सूख जाने से परंपरागत पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इससे पास में स्थित दो एनीकट सूख गए हैं। पूरे पर्वतीय क्षेत्र के आसपास जंगली जानवरों के लिए पीने का पानी नहीं बचा है। वन विभाग की ओर से खेली भी नही बनाई हुई है, जबकि विभाग वन्य जीवों को पेयजल मुहैया कराने के लेकर बड़े दावे कर रहा है।
मछलियों के जीवन पर संकट
चितलवाना. करीबन साल भर पहले शुरू हुई नर्मदा नहर में पानी की आवक को देखते हुए एक ठेकेदार ने इस पानी को मछली उत्पादन के लिए उपयोगी मान कर उसमें करीबन 35 लाख बीज डाले थे, लेकिन 15 मार्च से बंद हुई पानी की आवक के चलते इन मछलियों पर भी संकट गहरा गया है। निकटवर्ती केरियां और गांधव के बीच लूणी व सूकड़ी नदी में नर्मदा नहर के ओवरफ्लो से डाले गए पानी के सूख जाने से अब ये मछलियां मरती जा रही हैं। नहर में बंद हुई पानी की आवक के साथ अब ओवरफ्लो से इक_ा हुआ पानी भी सूखने के कगार पर है। पानी की आवक बंद होने के कारण मछलियां कीचड़ में फंस कर मरने लगी हैं। इससे मछली उत्पादन के कार्य में काफी रुकावट आ रही है।
बिखरे पड़े हैं बंदरों के शव
सुंधा पर्वत के आसपास जंगलों से घिरे और सुंधा पर्वत से सटे पूरण व कैर गांव के पर्वतीय क्षेत्रों में काले मुंह वाले बंदरों के शव बिखरे पड़े हैं। इस क्षेत्र में करीब ४० बंदरों के शव पड़े हैं जो अकाल में मौत का शिकार हो गए। इस क्षेत्र में दूर दूर तक पानी का कोई साधन नहीं है। जलस्रोत सूखे पड़े हैं और वन विभाग की ओर से भी कोई व्यवस्था नहीं है। काले मुंह के बंदरों के अलावा इस क्षेत्र में जरख, सियार, लकड़बग्गा, रीछ सहित कई वन्य जीव हैं। पानी की कमी के कारण रीछों का तो गांव में आना रोज की घटना है। इसी प्रकार यहां के धोरों में कुलाचे मारते काले हरिण को भी पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। पानी की तलाश में झुंड में हरिण गांवों की ओर आने लगे हैं। पूरण गांव से ८ किमी दूर दुर्गम क्षेत्र वणार व धाराल तक के बीच के वन क्षेत्र में हरिणों की प्यास बुझाने वाले एनीकट सूख गए हैं।
-जंगली जानवरों को पानी सप्लाई के लिए बजट का प्रस्ताव विभाग के उच्चाधिकारियों को भिजवाया गया गया है। वैसे पूरे क्षेत्र में सैकड़ों की तादात में बंदर सहित कई जीव मारे जा रहे हंै। पर्वत के टॉप पर पेयजल उपलब्ध करवाना नामुमकिन है। अब इनका भगवान ही मालिक है।
-अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जसवंतपुरा
पहले नर्मदा नहर में पानी की आवक के दौरान मछली पानी के तेज बहाव में आ जाने से मर जाती थी और अब आवक बंद होने के बाद लगातार पानी की कमी से मछलियां गड्ढों व कीचड़ में फंस जाती हैं।
- मोहम्मद इस्माइल खां, मछली ठेकेदार, जोधपुर
Friday, 2 April 2010
रानीवाड़ा के सौंदर्यीकरण की पहल
Hiten Shahरानीवाड़ा रानीवाड़ा कस्बा अतिशीघ्र हाईटेक व आकर्षक बनने जा रहा है। विधायक की प्रेरणा से कई दानदाताओं के सहयोग से यह योजना मूर्तरूप लेने जा रही है। जिसके तहत कस्बे के चौराहों का गुजरात की तर्ज पर सौंदर्यकरण किया जाएगा। विधायक देवासी के प्रयासों से कस्बे के सौंदर्यकरण को लेकर लेआऊट तैयार करवाया जा रहा है। गुरूवार को अहमदाबाद के आर्किटेक्ट हितेन शाह ने अपने गुु्रप के साथ कस्बे का दौरा कर विभिन्न तिराहों का निरीक्षण किया। साथ ही कस्बे के गुजरात से लगते हुए मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वारा बनवाने व भीनमाल रेलवे क्रोसिंग से सांचौर रेलवे क्रोसिंग की मुख्य सड़क को आधुनिक तकनीक से बनवाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अमृत वर्मा से विचार विमर्श किया। ![]() नागरिकों की हुई बैठक : इस टीम ने कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने मीटिंग कर कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान विकास अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि हरजीराम देवासी, समाज सेवी मंछाराम परिहार, कांग्रेस नेता परसराम ढाका, अंबालाल जीनगर, पारसमल जीनगर, ईश्वर माहेश्वरी, रामाराम लुहार सहित कई लोग मौजूद थे। सौंदर्यकरण को लेकर विधायक देवासी ने बताया कि गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करने पर प्रथम कस्बा रानीवाड़ा होने से कस्बे का आधुनिक व तकनीकि तरीके से विकास आवश्यक है। विकास में दानदाताओं की भूमिका अहम होती है। कस्बे के विकास को लेकर काफी दानदाता आगे आ रहे है। |
|---|
विधायक का आभार जताया
| रानीवाड़ा& विधानसभा में पेयजल समस्याओं को लेकर चर्चा करने पर लोगों ने विधायक रतन देवासी का आभार जताया है। बुधवार को पेयजल के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा में प्रश्नोत्तर के दौरान विधायक देवासी ने नर्मदा के पानी को जिले के रानीवाड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा, आहोर सहित अन्य कस्बों तक लाने के लिए पुरजोर मांग की। देवासी ने इस दौरान सदन को अवगत करवाया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या में लाइनमैन की अहम भूमिका है। अधिकतर लाइनमैन खुद काम नही करते है तथा पेयजल के वितरण के लिए दूसरे व्यक्ति को यह काम सौंप देते है |
|---|
पूर्व सरपंच की मौत पर शोक
| रानीवाड़ा& रामसीन के पास जीप दुर्घटना में निकटवर्ती मेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धन्नाराम चौधरी की मौत होने पर गांव में शोक छा गया। उपखंड मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर मेड़ा गांव के घरों में आज इस घटना को लेकर लोगों ने चूल्हे नही जलाए। दोपहर तक लोग मृतक के शव का इंतजार करते रहे उसके बाद अंतिम संस्कार में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। |
|---|
Thursday, 1 April 2010
जमकर हुई खरीद-फरोख्त
![]() रानीवाड़ा प्रसिद्ध सेवाडिय़ा पशु मेले का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया। कलेक्टर केवल कुमार गुप्ता के सानिध्य में हुए समापन समारोह में मेले के अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें अव्वल रहने वाले पशुपालकों का सम्मान किया गया। इस पशु मेले में कुल 13 हजार 677 पशु आए थे, जिनमें से 6 हजार पशुओं की बिक्री हुई। इससे पंचायत समिति को 3 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। समापन को संबोधित करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि विषम परिस्थतिओं में भी मेले का सफल आयोजन कर आयोजकों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पशु व्यापारियों को आश्वस्त कर कहा कि उनकों गुजरात सहित अन्य राज्यों में अपने पशुधन को ले जाने में कोई प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। पशु व्यापारियों को विशेष परमिट दिया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेलें में पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। यह परंपरा मेले के लिए अच्छी मानी गई है। जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ताइस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पशु परिवहन करते समय सभी व्यापारी कानून की परिधी में कार्य करे, तो उनके सामने कोई समस्या नहीं आएगी। बाहर के व्यापारियों को यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाए। एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा ने भी मेला आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सराहनीय कार्य बताया। उन्होनें कहा कि पशुमेला सेवाडिय़ा की अच्छी साख होने से इसका इंतजार हर पशुपालक और व्यापारी को रहता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मेले में सर्वश्रेष्ठ पशु का चयन कर जेतावाड़ा निवासी मूलसिंह पुत्र गुमानसिंह राजपुत की घोड़ी को प्रथम विजेता चिन्ह दिया। बाद में प्रतिवेदन के रूप में मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। घुड़ दौड़ में उमड़े लोगमंगलवार की शाम को मेला मैदान में प्रसिद्ध घुड़ दौड व ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता पशुपालकों को फुंदा बांधकर सम्मानित किया। इस दौड़ को देखने के लिए मैदान में हजारो की तादाद में लोगों ने भाग लिया। मेले के दौरान पशुओं के शृंगार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं। घुड़ दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी, भूमि विकास बैंक के चेयरमेन राव मोहनसिंह चितलवाना, रणजीतसिंह बडग़ांव, नवलसिंह देवड़ा, पूरणसिंह देवड़ा, मंछाराम परिहार सहित कई लोगों ने भाग लिया। ![]() समारोह मेें विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं विजेता पशुपालकों को समापन समारोह में आकर्षक ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले की व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान देने पर विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों सहित अधिकारियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। |
|---|
Wednesday, 31 March 2010
यौवन पर सेवाडिय़ा मेला
पीपा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर श्री पीपाजी महाराज की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक श्रीपीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल द्वारा मनाई गई। इस मौके पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सिणधरी के भक्तराज मंहत तारूराम महाराज ने पीपाजी महाराज की जीवनी भजन के माध्यम से गाई। उन्होंने युवा समाज को पीपाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन गायिका हंसा बेन ने अपने भजनों की प्रस्तति देकर लोगों की वाहवाही लुटी। इस अवसर पर पीपाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पीपाजी मंदिर से सदर बाजार पुलिसथाना, पंचायत समिति, हॉस्पीटल के सामने से, गरबा चौक होते हुए पीपाजी मंदिर पहुंची।
जसराज बने तहसील अध्यक्ष

रानीवाड़ा& निकटवर्ती मेड़ा रावणा राजपूत समाज की तहसील स्तरीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जसराज राठौड़ को तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी के तहत उपाध्यक्ष पद पर बाबूसिंह आदरवाड़ा, कालूसिंह काबा मालवाड़ा व जवानसिंह राठौड़ बडग़ांव, मंत्री पद पर नरपतसिंह मालवाड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर देवीसिंह मालवाड़ा, सचिव पद पर रामसिंह चौहान रानीवाड़ा और देवीसिंह परमार रानीवाड़ा खुर्द को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में समाज के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सांचौर व भीनमाल से भी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक मोहनसिंह सिसोदिया व मदनसिंह की देख-रेख में संचालित की गई।
Tuesday, 30 March 2010
वाक्पीठ संगोष्ठी कल से
रानीवाड़ा&उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालयों के वेतनकेंद्र प्रभारियों की दो दिवसीय संत्राक वाक्पीठ संगोष्ठी ३१ मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करड़ा में आयोजित की जाएगी। बीईईओ तोलाराम राणा ने बताया कि संगोष्ठी में समस्त संस्था प्रधान व वेतनकंद्र प्रभारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है, वहां से कार्यवाहक प्रधानाध्यापक संगोष्ठी में भाग लेंगे। एकल अध्यापिका शाला के प्रधान या प्रभारी व्यवस्था के अनुरूप संगोष्ठी में भाग लेंगे। संगोष्ठी में एमडीएम बर्तनों की मागं, संस्थापन सूचना और नवीन भवन व मरम्मत के प्रस्ताव साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
मेले में होंगी प्रतियोगिताएं
रानीवाड़ा& सेवाडिय़ा पशु मेले के तहत सोमवार को भी पशुपालकों और खरीदारों की काफी भीड़ रही। इस दौरान पशुओं की खरीद फरोख्त में आई तेजी के चलते पशुपालकों को राहत मिल रही है। राज्य के बाहर से आए खरीदार स्थानीय पशुपालकों को मुंह मांगा दाम दे रहे हैं। गुजरात में पशुओं की मांग ज्यादा होने से मेले का बाजार काफी गर्म रहा।
मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आपेश्वर सेवाडिय़ा पशुमेले को लेकर मंगलवार को विभिन्न 19 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सवेरे साढ़े आठ बजे शुरू होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के तहत शाम चार बजे घुड़ दौड़ व ऊंट दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मेले में व्यापारियों की तादाद भी ज्यादा देखी जा रही है। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए सर्कस व झूले भी लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी माकूल प्रबंध किए गए हैं। मेले में गरीब पशुपालकों के बीमार पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं की व्यवस्था मालवाड़ा की कंकुबाई गोशाला की ओर से करवाई जा रही है। मेले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी में काफी तादादï में लोग उमड़ रहे हैं।
मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आपेश्वर सेवाडिय़ा पशुमेले को लेकर मंगलवार को विभिन्न 19 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सवेरे साढ़े आठ बजे शुरू होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के तहत शाम चार बजे घुड़ दौड़ व ऊंट दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मेले में व्यापारियों की तादाद भी ज्यादा देखी जा रही है। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए सर्कस व झूले भी लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी माकूल प्रबंध किए गए हैं। मेले में गरीब पशुपालकों के बीमार पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं की व्यवस्था मालवाड़ा की कंकुबाई गोशाला की ओर से करवाई जा रही है। मेले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी में काफी तादादï में लोग उमड़ रहे हैं।
Monday, 29 March 2010
सरपंचों का स्नेह मिलन
रानीवाड़ा निकटवर्ती कोटड़ा के आंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पंचायत समिति के सभी सरंपचों का स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक बलवंत पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंचों ने भाग लेकर संगठित होकर भविष्य में आने वाली समस्याओं का डट कर सामना करने की शपथ ली। बाद में सरपंच संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए ६ अप्रैल को आपेश्वर मंदिर सेवाडिय़ा में बैठक होगी।
शिविर संपन्न
रानीवाड़ा कस्बे के सांचौर बाईपास पर स्वंयसेवी संस्था मारवाड़ रूरल डवलॉपमेंट समिति के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव माया चौधरी ने बताया कि शिविर में पांच सौ से ज्यादा मरीजों का ईलाज गुजरात के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नि:शुल्क किया। शिविर में डॉ. शैलेष गज्जर, डॉ. प्रद्यम्न अग्रवाल व डॉ. नैफिल अमी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
Sunday, 28 March 2010
सेवाडिय़ा मेला यौवन पर
रानीवाड़ासेवाडिय़ा का अंतर्राज्यीय श्री आपेश्वर पशुमेला पूरे यौवन पर है। मेले में बैल, ऊंट, घोड़े, अश्ववंश की खरीद-फरोख्त बड़े स्तर पर हो रही है। इस मेले में अब तक 5935 पशुओं की आवक हो चुकी है। वहीं 300 के लगभग पशुओं की बिक्री भी हो चुकी है। शनिवार को ७०० से ज्यादा पशुओं की आवक हुई।
मेले की शुरुआत में ५000 पशु आए थे। लेकिन भूजल की कमी से चारा समस्या होने की स्थिति होने के बावजूद भी मेले में अब तक विगत वर्ष की तुलना में अधिक पशुओं की आवक हो चुकी है। और पशुओं की आवक अब भी जारी है। मेले में इस बार 5935 पशु आए हैं। मेले में पंचायत समिति विभाग ने व्यापारियों व पशुपालकों के लिए पानी, बिजली, चिकित्सा की उचित व्यवस्था करवाई है। जिले व जिले के बाहर के पशुपालक कांकरेज नस्ल के बैल, बीकानेरी व जैसलमेरी नस्ल के ऊंट, मारवाड़ी व काठियावाड़ी नस्ल के अश्व बेचने के लिए मेले में लाए हैं, तो खरीदने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ, उत्तरप्रदश्ेा, मध्यप्रदेश, गुजरात के व्यापारी भी मेले में अपना डेरा डाल चुके है। रोजगार का माध्यम बना पशु मेला सुणतर क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए रोजगार का साधन बन गया है। यहां पर गन्ने के ज्यूस, चाय की होटल, खाने की होटल, बर्तन, रस्सी सहित अन्य सामग्री की दुकान के माध्यम से कई लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है।
Saturday, 27 March 2010
शुरू हुआ सेवाडिय़ा पशु मेला
रानीवाड़ाक्षेत्र का ऐतिहासिक श्रीआपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा शुक्रवार से रानीवाड़ा के सेवाडिय़ा गांव के ओरण में शुरू हो गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जसवंत कंवर और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने ध्वजारोहण व बैलों की जोड़ी का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने भी भाग लिया।
जिला प्रमुख ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेलों के आयोजन से पशुपालकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। मेलें में पशुपालकों व पशुओं के लिए माकुल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। विधायक रतन देवासी ने कहा कि यह पशुमेला मारवाड़ व गुजरात के पशुपालकों में अतिलोकप्रिय है। मेलें के इतिहास में पहली बार नया प्रयोग कर संपूर्ण व्यवस्थाओं को ठेके पे दिया गया है, जो कि इस बार सफल रहा है।
इस प्रयोग से पंचायत समिति को चार गुनी आय ज्यादा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्रयास कर इस मेलें को पर्यटन के नक्शेे मे सम्मिलित किया जाएगा, ताकि मेलें में विदेशी पर्यटक भी भाग ले सके। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा तहसील में पेयजल का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके लिए नर्मदा का पेयजल प्रोजेक्ट की वित्त्ीाय स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया गया है, आशा है कि यह प्रोजेक्ट अतिशीघ्र शुरू हो सकेगा। पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि भारतीय ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेले आवश्यक है। राज्य सरकार पशुपालकों के हितो की रक्षा करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। पशु चिकित्सालयों की स्वीकृति भी हो रही है। इससे पूर्व मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेला प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।
उन्होंने मेले के इतिहास की जानकारी देकर मेले से होने वाले फायदों के बारे में बताया। शुभारंभ समारोह में राउप्रावि की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान राधादेवी देवासी, सेवाडिय़ा मठ के मंहत रतन भारती, एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी सहित कई जनों ने भाग लिया। शुभारंभ समारोह के बाद विधायक रतन देवासी ने रानीवाड़ा डेयरी द्वारा संचालित स्टॉल और नशा मुक्ति के लिए शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी का फिता काटकर उदï्घाटन किया। मेले में अभी तक छह हजार से भी ज्यादा पशुओं का आवक हो गई है तथा अभी भी पशुओं का आना जारी है। मेले में हरियाणा के अलावा उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तक के व्यापारी पशु खरीदने आते हंै। इसी वजह से मेले में भारी संख्या में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं को बिक्री के लिए लेकर पहुंचते है।
Friday, 26 March 2010
सेवाडिय़ा पशु मेले का शुभारंभ आज
रानीवाड़ा
सेवाडिय़ा आपेश्वर पशु मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला प्रमुख जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता भी भाग लेंगे। मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढे बारह बजे मेला कार्यालय में विधिवत रूप से झण्डारोहण कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बैलों की पूजा की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रधान राधादेवी देवासी व उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा भी भाग लेंगे।
सेवाडिय़ा आपेश्वर पशु मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला प्रमुख जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता भी भाग लेंगे। मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढे बारह बजे मेला कार्यालय में विधिवत रूप से झण्डारोहण कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बैलों की पूजा की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रधान राधादेवी देवासी व उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा भी भाग लेंगे।
Thursday, 25 March 2010
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लाखावास निवासी एक विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुत्रों के अनुसार डाडोकी निवासी रेखाराम भारताराम सरगरा को कल बुधवार को पुलिस ने कस्बें में से गिरफ्तार किया। इसके विरूद्ध पुलिस थानें में धारा ३६६ व ३७६ का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की आज भीनमाल के न्यायालय में पेश किया।
मेले की तैयारियां जोरों पर

रानीवाड़ा
पंचायतीराज विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू होने वाला राज्य स्तरीय आपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा की तैयारियां शुरू हो गई है। विभाग ने मेला स्थल पर दुकानों के लिए भूखण्ड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं तिलवाड़ा के पशु मेला समापन के बाद कई दुकानदारों ने अपना सामान लाकर यहां डाल दिया व कुछ ने दुकानें लगाना भी शुरू कर दिया है। मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में चिकित्सा, प्रकाश, पानी, स्वच्छता एवं पुलिस का प्रबंध रहेगा। मेले का उद्घाटन भूमि पूजन व झण्डा रोहण के साथ २६ मार्च को जिला प्रमुख जसवंत कंवर व कलक्टर केवलकुमार गुप्ता करेंगे। मेला अधिकारी ने बताया कि मेला स्थल पर भूखण्डों का आवंटन किया जा रहा है, जिसमें कपड़ा बाजार, झूला, चकरी, सर्कस, सिनेमा, मनिहारी, मेन बाजार, चूड़ी, खादी भण्डार व मनोरंजन, हलवाई, लोहा, कसेरा, टेन्ट हाऊस व अन्य दुकानों के लिए भूखण्डों की नीलामी होगी।
अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा : मेले की तैयारियों का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जायजा लिया। उपखण्ड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण ने पशुपालन विभाग, पंचायत कर्मचारियों के साथ सेवाडिय़ा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला स्थल पर भूखण्डों की नीलामी व दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवाओं की आपूर्ति, टीकाकरण के अलावा खाद्य व पेय पदार्थो के नमूने लेने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी ने मेले के दौरान सीएचसी के चिकित्सक को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबन्द करने को कहा। राजस्व छीजत रोकने, अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी थाना स्थापित करने, पशु चारे की दरों का निर्धारण, पशु मेला क्षेत्र में रोशनी पानी की व्यवस्था, परम्परागत खेलों व पशु प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में निर्देशित किया।
पशु प्रतियोगिताएं : मेले में 2९ व 3० मार्च को उन्नत नस्ल के पशुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी तथा २ अप्रेल को विजेता पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मेले में 3 वर्ष से कम उम्र के बछड़ों को राज्य के बाहर ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। मेले में संक्रामक रोग से पीडि़त मनुष्य व पशुओं का प्रवेश वर्जित है।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस थाने में अमानत में खयानत का मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी किशनलाल ने बताया कि भादरूणा तहसील सांचौर निवासी लीलाराम देवजी कलबी ने रिपोर्ट देकर बताया कि दहीपुर निवासी आसु खां पुत्र गाजी खां मोईला मुसलमान ने उससे 44 हजार रुपए में भैंस खरीदी थी। इस सौदे की एवज में आरोपी ने 18 हजार रुपए नकद प्रदान किए थे। शेष राशि मांगने पर आरोपी गाली-गलोज कर राशि देने से मना कर रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
प्राप्ति रसीद जमा करवाने के निर्देश
रानीवाड़ा राउमावि के प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी किशनलाल कोली ने क्षेत्र की समस्त सरकारी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों को पत्र लिखकर इंस्पायर्ड योजना के तहत चयनित विद्यार्थिओं को चैक प्रदान कर उनकी प्राप्ति रसीद राउमावि विद्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हंै। कोली ने बताया कि समस्त संस्था प्रधान विद्यार्थियों को चैक का भुगतान निर्धारित प्रारूप में ही करें। इसी तरह प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की गणना की प्रक्रिया चल रही है।
शहीद दिवस मनाया
रानीवाड़ा
कस्बे के एक कॉम्पलेक्स में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में यूथ बिग्रेड की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता हरसन देवासी ने इस अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के त्याग व आजादी में उनकी अहम भूमिका के बारे में संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रकाश विश्नोई, अशोक चौधरी, मसराराम देवासी , शिवलाल, प्रताप भील, गोवाराम राणा ने भी बैठक को संबोधित किया।
कस्बे के एक कॉम्पलेक्स में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में यूथ बिग्रेड की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता हरसन देवासी ने इस अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के त्याग व आजादी में उनकी अहम भूमिका के बारे में संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रकाश विश्नोई, अशोक चौधरी, मसराराम देवासी , शिवलाल, प्रताप भील, गोवाराम राणा ने भी बैठक को संबोधित किया।
नेहरू बिग्रेड की बैठक हुई
रानीवाड़ा
अखिल भारतीय नेहरू बिग्रेड छात्र संघ की बैठक कस्बे के वाल्मीकि आश्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू की देख-रेख में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर नितेश गोस्वामी को केर ग्राम ईकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में कमलेश सुथार, जोगाराम परमार, दिनेश सियाग, महेंद्र सियाग सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अखिल भारतीय नेहरू बिग्रेड छात्र संघ की बैठक कस्बे के वाल्मीकि आश्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू की देख-रेख में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर नितेश गोस्वामी को केर ग्राम ईकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में कमलेश सुथार, जोगाराम परमार, दिनेश सियाग, महेंद्र सियाग सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Wednesday, 24 March 2010
भाटीप के दो जने गुजरात में गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
रानीवाड़ा।
बनासकांठा पुलिस ने रानीवाड़ा तहसील के भाटीप गांव निवासी दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बनासकांठा पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार तडके पालनपुर के समीप छापी गांव के पास नाकेबंदी के दौरान क्वालिस कार क्रमांक जीजे 6 बीए 7214 को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक वाहन को भगाने की कोशिश करने लगा, परंतु पुलिस ने पीछा कर कार को दस्तियाब किया। निरीक्षण करने पर उसमें ४५ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर कार को जब्त किया तथा दो आरोपी जिनका नाम पूछने पर सांवलाराम पुत्र माधाराम ढाका व तुलसीराम तेजाजी जाट निवासी भाटीप तहसील रानीवाड़ा होना बताया। दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अवैध शराब के मुख्य स्त्रोतों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दि है। छापी पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सी.बी. टंडेल ने बताया कि बरामद शुदा माल दौ लाख छ: हजार रूपए का माना गया है।
बनासकांठा पुलिस ने रानीवाड़ा तहसील के भाटीप गांव निवासी दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बनासकांठा पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार तडके पालनपुर के समीप छापी गांव के पास नाकेबंदी के दौरान क्वालिस कार क्रमांक जीजे 6 बीए 7214 को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक वाहन को भगाने की कोशिश करने लगा, परंतु पुलिस ने पीछा कर कार को दस्तियाब किया। निरीक्षण करने पर उसमें ४५ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर कार को जब्त किया तथा दो आरोपी जिनका नाम पूछने पर सांवलाराम पुत्र माधाराम ढाका व तुलसीराम तेजाजी जाट निवासी भाटीप तहसील रानीवाड़ा होना बताया। दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अवैध शराब के मुख्य स्त्रोतों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दि है। छापी पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सी.बी. टंडेल ने बताया कि बरामद शुदा माल दौ लाख छ: हजार रूपए का माना गया है।
Tuesday, 23 March 2010
नवजीवन योजना के तहत चेक वितरित

रानीवाड़ा &राज्य सरकार द्वारा संचालित नवजीवन योजना के तहत सोमवार को रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर नट बस्ती में प्रशिक्षण प्राप्त 59 व्यक्तियों को 11 लाख 49 हजार रुपयों की राशि के ऋण एवं अनुदान वितरित किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी खीमाराम परमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नवजीवन योजना के तहत राष्टï्रीय जागृति संस्था द्वारा अवैध शराब निर्माण में लिप्त परिवारों के सदस्यों के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के बाद सोमवार को रानीवाड़ा की नट बस्ती में ऋण एवं अनुदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रानीवाड़ा के 43 एवं भीनमाल क्षेत्र के 16 व्यक्तियों को ऋण एवं अनुदान के चेक वितरित किए गए, जिसमें 6 लाख 29 हजार रुपयों के ऋण एवं 5 लाख 20 हजार रुपयों की अनुदान राशि सम्मिलित है। समारोह को स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी खीमाराम परमार, एसडीएम कैलाशचंद शर्मा व संस्था के प्रेसीडेंट भभूतराम सोलंकी ने भी भाग लिया।
विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज
रानीवाड़ा & पुलिस थाने में एक युवक द्वारा विवाहिता को शादी की नीयत से भगा ले जाने और दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को दर्ज हुआ है। थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि लाखावा निवासी एक विवाहिता ने आखरडा निवासी रेखाराम पुत्र भारताराम सरगरा के खिलाफ दो माह तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हो रखी थी। पति-पत्नी में आपसी अनबन के कारण वह पीहर में ही रह रही थी। इस दौरान आरोपी उसे शादी की नीयत से भगाकर ले गया और दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। भगाकर ले जाने में आरोपी सहित छह-सात जने और शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।
कैसे मिलेगा बालिका शिक्षा को बढ़ावा

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला कर बेटियों को शिक्षा से जोडऩे की कवायद में जुटी है, लेकिन कई स्थानों पर सरकारी योजनाएं पूरी तरह से मूर्त रूप नहीं ले पा रही है तो कई स्थान पर सरकारी सम्पत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।
तहसील क्षेत्र के पिछड़े समाज की बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चलाया जा रहा है। इस विद्यालय में बालिकाओं के करियर के प्रति खिलवाड़ हो रहा है। जालेरा के नाम से स्वीकृत व रानीवाड़ा कस्बे में कुछ वर्ष पूर्व खोले गए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन और भौतिक सुविधाओं का टोटा है। इस आवासीय विद्यालय में सात कर्मचारियों का स्टाफ हैं। इनमें अध्यापक तो केवल चार ही हैं, बाकी एक कुक, सहायिका तथा एक चौकीदार है। चालू सत्र में विद्यालय में ९0 बालिकाओं का नामांकन था, लेकिन आठवीं की परीक्षा होने के बाद ५० बालिकाएं ही विद्यालय में है।
दो शिक्षिका दोनों डेपुटेशन पर: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वर्तमान में एक प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक है। प्रधानाध्यापक है, जो शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन का कार्य भी देखती है। ये दोनों टीचर डेपुटेशन पर लगाई गई हैं। अन्य दो संविदा पर हैं। पर हॉस्टल व क्लास रूम एक ही जालेरा कल्लां में स्वीकृत इस विद्यालय का भवन निर्माणाधीन होने की वजह से फिलहाल यह विद्यालय रानीवाड़ा कस्बे में किराए के मकान में चल रहा है। विद्यालय की हालत काफी खस्ताहाल है। फिलहाल हॉस्टल व क्लास रूम एक ही जगह बना रखा है। दिन में बालिकाओं को यहां लगे तख्तों पर व नीचे बैठाकर पढ़ाई करवाई जाती है तथा रात में बालिकाएं इन्हीं कमरों में सोती हैं।
धूल चाट रही सिलाई मशीनें
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढऩे वाली बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालय बजट से सिलाई मशीन मंगवाई गई थी, लेकिन सिलाई प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से मशीनें अनुपयोगी साबित हो रही हैं। मशीनों को विद्यालय में आए हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है।
कंप्यूटर बने कबाड़
विद्यालय का भवन किराए पर होने से सामान दुर्दशा का शिकार हो रहा है। भवन में पर्याप्त स्थान व देखभाल के अभाव में काफी परेशानी हो रही है। यही कारण है कि कंप्यूटर सहित सोलर प्लेट, इनवर्टर, खेल सामग्री, आलमारी व पलंग कबाड़ बनते जा रहे हैं। जालेरा में भवन का कार्य धीमी गति से चलने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं का शिक्षण प्रभावित हो रहा है।
ञ्चविद्यालय का नया भवन जालेरा कल्लां में तैयार हो रहा है। किराए के भवन में कमियों को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कम्प्यूटर व टेलरिंग अध्यापक की नियुक्ति भी शीघ्र करवाई जाएगी।
- तेजाराम विश्नोर्ई, बीआरसीएफ, एसएसए रानीवाड़ा
Monday, 22 March 2010
पेयजल मुहैया करवाने की मांग
रानीवाड़ा
कस्बे की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरपंच गोदाराम देवासी ने विधायक को पत्र प्रेषित किया है। देवासी ने बताया कि उपखंड मुख्यालय व सघन आबादी होने की वजह से कस्बे में इन दिनों पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। कस्बे की आबादी के लिए जलदाय विभाग ने दो ओवर हैड टेंक की व्यवस्था कर रखी है, जिसमें भाटवास पेयजल स्कीम से पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल के अन्य स्रोत देवपुरा, आमपुरा इन दिनों सूख गए हैं, जिससे कस्बे की संपूर्ण आबादी भाटवास पेयजल स्कीम के भरोसे है। उन्होंने बताया कि एक ओवर हैड टेंक की स्वीकृति सांचौर बाईपास पर करने की मांग की है। इस कार्य के लिए उन्होंने विधायक देवासी को पत्र लिखकर निवेदन किया है।
कस्बे की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरपंच गोदाराम देवासी ने विधायक को पत्र प्रेषित किया है। देवासी ने बताया कि उपखंड मुख्यालय व सघन आबादी होने की वजह से कस्बे में इन दिनों पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। कस्बे की आबादी के लिए जलदाय विभाग ने दो ओवर हैड टेंक की व्यवस्था कर रखी है, जिसमें भाटवास पेयजल स्कीम से पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल के अन्य स्रोत देवपुरा, आमपुरा इन दिनों सूख गए हैं, जिससे कस्बे की संपूर्ण आबादी भाटवास पेयजल स्कीम के भरोसे है। उन्होंने बताया कि एक ओवर हैड टेंक की स्वीकृति सांचौर बाईपास पर करने की मांग की है। इस कार्य के लिए उन्होंने विधायक देवासी को पत्र लिखकर निवेदन किया है।
सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु

रानीवाड़ा& कस्बे में शनिवार रात को इंद्रा कॉलोनी में महेश्वरी निवास पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा एवं साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज सहित श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। कस्बे में प्रबुद्ध नागरिकों के एक मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को मानवता के कल्याण के लिए रामचरित मानस के मंगलकारी पंचम सोपान सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर सैकड़ों पुरुष व महिला ने दोहे एवं चोपाइयों का लाभ लिया। सुंदरकांड के वाचन में बीईईओ तोलाराम राणा, साक्षरता सहायक चमनाराम देवासी, बाबुदास वैष्णव, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदूलाल त्रिवेदी, किशोर जोशी, महेंद्रप्रताप, पोपट बोहरा, भाणाराम श्रीमाली, दरगाराम अवस्थी, राहुल वैष्णव के साथ ग्रामीणजन, समाजसेवी समेत महिलाओं ने भाग लिया।
Sunday, 21 March 2010
समस्याओं के निराकरण की मांग
रानीवाड़ा.राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा ने बीईईओ कार्यालय में लंबित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई ने बताया कि ब्लॉक पोषाहार राशि पिछले चार माह से नहीं मिली है, इसके अलावा शिक्षकों की सर्विस बुकों का संधारण भी पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। नवनियुक्त अध्यापकों व प्रबोधकों की सर्विस बुक भी अभी तक नहीं बनाई गई है। साथ ही अध्यापकों का परिवीक्षा काल हटाना, चयनित वेतनमान व पेंशन प्रकरणों का निपटारा, पीडी मद के अध्यापकों का पांच प्रतिशत डीए एरियर, चयनित वेतनमान एरियर भुगतान व एसटीसी अध्यापकों के परिवीक्षा काल एरियर के भुगतान की मांग की गई है।
प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू
रानीवाड़ा & स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य किशनालाल कोली ने बताया कि राजस्थान स्टेट की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र विद्यालय में पहुंच चुके हैं। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की उच्च माध्यमिक परीक्षा पांच अप्रैल से तथा माध्यमिक परीक्षा ८ अप्रैल से शुरू होगी। नव पंजीकृत एवं पूकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्रभारी भगराज विश्नोई से सुबह ११ से २ बजे तक प्राप्त किया जा सकेंगे।
सफेद मूसली ने बदली तकदीर

गुमानसिंह राव
रानीवाड़ा
सुणतर क्षेत्र के एक किसान ने कुछ वर्ष पूर्व १०० किलो उत्पादन के साथ सफेद मूसली की खेती शुरू की। अब वह २० क्विंटल तक ऊपज ले रहे हैं। धानोल निवासी प्रगतिशील किसान बाबूलाल चौधरी ने क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए एक मिसाल कायम की है।
आलू की भांति मेढ़ों पर सफेद मूसली की बुवाई बरसात से पहले की जाती है जाड़े में निराई-गुड़ाई के बाद करीब ९ माह के बाद गर्मी में पत्तियां सूख जाने पर उत्पादन लिया जाता है। अब क्षेत्रीय किसानों का रुझान आयुर्वेद से संबंधित जड़ीबूटियों की खेती की तरफ बढ़ रहा है। बाबूलाल का कहना है कि वर्ष 200६ में नागौर जिले के लाडनूं से वे 20 किलो सफेद मूसली का रोप लाकर रोपा था। हर वर्ष वे इसमें बढ़ोतरी करते गए। मौजूदा समय में पांच बीघा खेत में २० क्विंटल सफेद मूसली की खेती हो रही है। क्लोरो फाइटम बोरिबेलियम के वैज्ञानिक नाम वाले इस सफेद मूसली को भारत में शक्तिवर्धक के रूप में पहचान मिली है। यहां की सफेद मूसली की मांग विदेशों में अत्यधिक है, लेकिन सफेद मूसली का उत्पादन कर रहे क्षेत्र के किसानों को अभी कुछ अड़चने आ रही हैं। सरकार द्वारा सफेद मूसली की खेती को बढ़ावा नहीं दिया गया और न ही इसके लिए कोई बाजार ही निर्धारित किया गया है। शेष & पेज 9 पर
चौधरी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सफेद मूसली के बीज की कीमत छह सौ रुपए प्रति किलो थी, लेकिन अब इसका दाम बढ़कर 16 सौ रुपए प्रति किलो हो गया है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि परख कर अच्छे बीज की रोपाई की जाए तो प्रति बीघे चार क्विंटल सफेद मूसली की पैदावार की जा सकती है। इससे एक तरफ जहां परम्परागत कृषि को छोड़कर किसान औषधीय पौधों की खेती की ओर आकृष्ट होने लगे हैं, वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त ऐसे युवक भी, जो अभी तक खेती-किसानी के कार्य को केवल कम पढ़े-लिखे लोगों का व्यवसाय मानते थे, औषधीय पौधों की खेती अपनाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं।
यह है घटक
सफेद मूसली में कार्बोहाईड्रेट्स 42 प्रतिशत, प्रोटीन 8 से 9 प्रतिशत, सैपोजिन्स 2 से 17 प्रतिशत, रेशा 3 से 4 प्रतिशत, एल्कलोंयड्स 25, विटामिन ए, बी, डी तथा ई, ग्लूकोसइड्स, अमीनो अम्ल स्टरयोरड्स आदि और खनिज लवण 7 से 15 प्रतिशत तक पाए जाते हैं। सैपोजिन्स की मात्रा के आधार पर ही इसका मूल्य निर्धारण होता है।
क्या है फायदा
मात्र 6 से 8 माह में प्रति एकड़ एक से दो लाख रुपए का शुद्ध लाभ देने वाली और कोई फसल नहीं है। इसकी किसी प्रकार की प्रोसेसिंग करने की आवश्यकता नहीं, कोई मशीन लगाने की जरूरत नहीं। इसे किसान सीधे उखाड़ कर, छील कर तथा सुखा कर बेच सकते हैं। सफेद मूसली के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध है। इसलिए इसकी खेती रोजगार का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराती है। मौसम में परिवर्तन से इस पर कोई असर नहीं पड़ता। सफेद मूसली की खेती पूरे राजस्थान में की जा सकती है।
अनुकूल है वातावरण
सफेद मूसली के उत्पादन के लिए उष्ण व उपोष्ण कटिबन्धीय जलवायु की आवश्यकता होती है यही कारण है कि यह अरावली की पहाङियों में विशेष रूप पाई जाती है चूंकि यह कठोर प्रकृति का पौधा है इसलिए इसे विभिन्न प्रकार की जलवायु में उगाया जा सकता है। मूसली की फसल में प्राय: कोई विशेष बीमारी नहीं देखी गयी है अत: इसमें किसी प्रकार के कीटनाशकों का उपयोग करने की कोई जरूरत नहीं है। इसका प्रमुख कारण यह है कि पौधे का कन्द भूमि में नीचे रहता है। इस फसल पर किन्ही प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, पाला, और कुहासा आदि का प्रभाव नहीं हो पाता। वैसे यह पैाधा किसी प्रकार की बीमारी या प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव मुक्त है।
औषधीय उपयोग
सफेद मूसली शक्तिवर्धक, मेधावर्धक, प्रसवोपरान्त शारीरिक क्षतिपूर्ति, हृदय दुर्बलता, टॉनिक स्वरूप, बुढ़ापे में कमजोरी दूर करने वाली प्रसिद्ध औषधि, प्रजनन क्षमता में वृद्धि के लिए उपयोगी, माताओं में दूध बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है। सफेद मूसली को 'दूसरी शिलाजीतÓ की संज्ञा दी जाती है, चीन, उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले पौधे जिन्सेंग का विकल्प माना गया है विदेशों में इससे कैलांग जैसे फ्लेक्स बनाए जाते हैं जिनका पौष्टिक नाश्ते के रूप में उपयोग किया जाता है।
विपणन की व्यवस्था
धानोल में कार्य लाडनूं औषधीय पादप एंड प्रौसेसिंग सहकारी समिति के द्वारा हो रहा है। समिति के प्रबंध निदेशक विजेंद्र विश्रोई ने बताया कि समिति किसान को ५०० सौ रुपए प्रति किग्रा के अनुसार बीज उपलब्ध करवाती है तथा ५०० सौ रुपए के हिसाब से गीली मूसली किसान से खरीद करती है। इस तरह किसान को चार गुनी आय होती है। कम जमीन में ज्यादा पैदावार होने से क्षेत्र में यह फसल लोकप्रिय होती जा रही है।
Thursday, 18 March 2010
परीक्षा केंद्र यथावत
रानीवाड़ा & मालवाड़ा व सेवाड़ा के माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों व उनके अभिभावकों ने स्थानीय विधायक रतन देवासी को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र यथावत रखने को लेकर आभार जताया है। पंचायत समिति सदस्या दिवाली काबा ने बताया कि मालवाड़ा के दसवीं के छात्रों को परीक्षा के लिए सांचौर के मालवाड़ा में परीक्षा देने के लिए जाना था, इसी तरह सेवाड़ा के छात्रों को आहोर तहसील के भाद्राजुन का स्थान निर्धारित किया गया था। इतनी दूरी को देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर निवेदन किया था, जिस पर विधायक ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव से वार्तालाप कर परीक्षा केंद्र पूर्व की भाति यथावत रखने का निवेदन किया गया, जिस पर बोर्ड ने कल फैक्स भेजकर परीक्षा केंद्र पूर्व की भाति रखने के निर्देश दिए।
विकास समिति की बैठक सम्पन्न
रानीवाड़ा & कस्बे की राउमावि बालिका विद्यालय की विद्यालय विकास समिति की बैठक संस्था प्रधाना सोहनीदेवी विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बालिकाओं के शिक्षण व्यवस्था में सुधार, पुस्तकालय विकास, खेल-कूद गतिविधियों सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा, सरपंच गोदाराम देवासी, ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
Monday, 15 March 2010
बोर्ड सेंटर यथावत रखने की मांग
रानीवाड़ा & निकटवर्ती मालवाड़ा ग्राम की राउमावि में चल रही रमसा योजना के तहत प्रधानाचार्यों की बैठक में आए जिला शिक्षा अधिकारी श्यामसुदंर लाहोटी का भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर मालवाड़ा व सेवाड़ा विद्यालय का बोर्ड सेंटर यथावत पर रखने की मांग की है। खंडेलवाल ने कहा कि राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बोर्ड केंद्र दुरस्त जगह व निजि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का केंद्र स्थानीय गंाव में रखने का निर्णय गलत है।प्रवक्ता ने मौके से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उपनिदेशक धनश्याम मीणा से भी दूरभाष पर वार्ता कर बताया कि सोमवार तक बोर्ड केंद्र बदलने के निर्देश दे दिए जाएंगे, वही खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार तक आदेश नही होने पर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी की ढोल-नगाडे व थाली बजाकर नींद हराम की जाएगी।
सुंदरकांड पाठ का आयोजन
रानीवाड़ा & इंद्रा कॉलोनी में शनिवार रात को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के वाचन में मंडल के ताराचंद भारद्वाज, विश्वनाथ त्रिवेदी, बाबुदास वैष्णव, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदूलाल त्रिवेदी, किशोर जोशी, महेंद्रप्रताप, पोपट बोहरा, भाणाराम श्रीमाली, दरगाराम अवस्थी, राहुल वैष्णव के साथ ग्रामीणजन, समाजसेवी समेत महिलाओं ने भाग लिया।
वन मित्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई
रानीवाड़ा& तेरह हजार हैक्टेयर से अधिक वन क्षेत्रफल वाले सांचौर व रानीवाड़ा क्षेत्र में वनों की सुरक्षा के लिए नए प्रहरियों के आने की तैयारी हो गई है। कुछ समय बाद वन मित्रों को क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में नियुक्ति मिल जाएगी। राज्य में वन विभाग व जनता के बीच सेतु का कार्य करने की दृष्टि से विभिन्न रेंज क्षेत्रों में वन मित्रों की नियुक्ति के तहत रेंज में पांच वन मित्र लगाए जाने हैं। दिसम्बर में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया था, लेकिन बाद में आचार संहिता लागू होने से यह प्रक्रिया अटक गई थी, लेकिन अब इसे फिर गति मिली है।
आए प्रस्ताव : वन विभाग सूत्रों के अनुसार वन मित्रों की भर्ती एक समिति के माध्यम से होगी। इस समिति में सम्बंधित पंचायत का सरपंच, वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष व विभाग का वनपाल या रेंजर शामिल है। मंडल वन कार्यालय को आधी जगहों से तो वन मित्रों के चयन के प्रस्ताव मिल चुके हैं वहीं शेष जगहों से प्रस्ताव आ रहे हैं।
ञ्चक्षेत्र में वन मित्रों को मंडल स्तर से आवश्यक प्रक्रिया के बाद नियुक्ति दी जाएगी। पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति माह १५ सौ रूपए मानदेय के रूप में दिए जाएंगे।
-नाहरसिंह सिनसिनवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज रानीवाड़ा व सांचौर
आए प्रस्ताव : वन विभाग सूत्रों के अनुसार वन मित्रों की भर्ती एक समिति के माध्यम से होगी। इस समिति में सम्बंधित पंचायत का सरपंच, वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष व विभाग का वनपाल या रेंजर शामिल है। मंडल वन कार्यालय को आधी जगहों से तो वन मित्रों के चयन के प्रस्ताव मिल चुके हैं वहीं शेष जगहों से प्रस्ताव आ रहे हैं।
ञ्चक्षेत्र में वन मित्रों को मंडल स्तर से आवश्यक प्रक्रिया के बाद नियुक्ति दी जाएगी। पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति माह १५ सौ रूपए मानदेय के रूप में दिए जाएंगे।
-नाहरसिंह सिनसिनवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज रानीवाड़ा व सांचौर
Sunday, 14 March 2010
ग्लेंडर बिमारी को लेकर अश्वपालकों में भय व्याप्त
रानीवाड़ा।प्रदेश में अश्वों की दुर्लभ मानी जाने वाली मालानी नस्ल के अश्वपालकों के लिए बुरी खबर है। अश्वों में विदेशी बिमारी ग्लेंडर का देश में प्रवेश हो गया है। अश्वों व अश्वपालकों के लिए जानलेवा मानी जाने इस बिमारी के चपेट में छत्तीसगढ़ के पांच अश्व आ गए है। कभी भी इस बिमारी का प्रदेश में भी आगाज हो सकता है। राज्य सरकार इस घटना से अनभिज्ञ कुंभकर्णी नींद में सो रही है। अभी बाड़मेर में तिलवाड़ा मेला पूरे यौवन पर चल रहा है। इस मेले में एक हजार से ज्यादा अश्व विभिन्न प्रदेशों से भाग ले रहे है। इसी माह के अंत में जिले के सेवाडिय़ा व सांचौर पशु मेले भी आयोजित होने है। एक भी संक्रमित अश्व के आने पर यह बिमारी विकराल रूप ले सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि संक्रमित अश्व के साथ उसके मालिक को भी यह बिमारी लग जाती है। पशुपालन विभाग की बात माने तो इस बिमारी का अभी तक कोई ईलाज नही है। प्रदेश में सर्वाधिक अश्व झालावाड़ में फिर जालोर जिले में पाए जाते है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्लेंडर रोग को अभी तक विदेशी ही माना जाता रहा है। केन्द्र सरकार ने भी दुर्लभ नस्ल के सरंक्षण को लेकर अश्वों को देश से बाहर ले जाने पर पाबंदी लगा रखी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ५ मार्च को पांच अश्वों में इस बिमारी के लक्षण देखे जाने पर इनके खून के नमूनें हरियाणा के हिसार स्थित नेशनल रिचर्स सेंटर ऑफ इक्विंस भेजे गए, जहां उनके नमूनें पोजीटिव पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे देश के अश्वपालकों में अज्ञात भय देखा जा रहा है। जबकि प्रदेश की राज्य सरकार का रवैया अश्वपालकों के लिए चिंताजनक है।
एक साल लगा था प्रतिबंध:- गत वर्ष प्रदेश के अश्वों में इक्वाईन होर्स सिकनेस जैसी बिमारी फैली थी, तब राज्य सरकार ने एक वर्ष तक अश्व प्रतियोगिताओं के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। इस बिमारी का ईलाज था, बाद में उस पर नियंत्रण कर लिया गया। परंतु ग्लेंडर बिमारी के मामले में राज्य सरकार का रवैया अश्वपालकों के हित में नही देखा जा रहा है। राज्य सरकार को सही समय पर अश्वपालकों को सावचेत करना चाहिए ताकि भारी नुकसान से बचा जा सके।
क्या है ग्लेंडर:- अश्वों के लिए घातक संक्रामक बिमारी है। यह बिमारी एक्टीनो बेसीलस मैलाई नामक बैक्टिरीया से फैलती है। बाद में यह जीवाणु मानव को संक्रमित कर लेता है। इस बिमारी के संक्रमण के आने के बाद अक्सर अश्व को मार दिया जाता है। अभी तक यह बिमारी अमेरिका, ब्रिटेन, कनाड़ा में ही पाई जाती थी परंतु अब इसका प्रसारण एशिया व दक्षिण अमेरिका में भी हो गया है।
लक्षण:- संक्रमित अश्व में तीन प्राथमिक लक्षण देखे जा सकते है। सर्वप्रथम अश्व की नासिका की झिल्ली में संक्रमण, श्वसन तंत्रिका पर प्रभाव डालकर फेफड़ों में अवरोध व चर्म संक्रमित होकर सडऩे लग जाती है। आंतों में अल्सर हो कर रस्सी हो जाती है। बिमारी की अंतिम स्थिति को फर्सी कहा जाता है। अंत में अश्व को मारना ही पड़ता है।
इनका कहना:-
इस बिमारी के बारे में राज्य सरकार से निर्देश नही मिले है, निर्देश मिलने पर जिले में आयोजित होने वाले सेवाडिय़ा व सांचौर पशु मेलों में भाग लेने वाले अश्वों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
- डॉ.गंगासिंह जैतावत, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग जालोर।
यह बिमारी जानलेवा है, एक भी संक्रमित अश्व के मेलों में आने पर हालात भयानक हो सकते है। गत वर्ष इक्वाईन होर्स सिकनेस के चलते सरकार ने एक साल तक अश्वों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगाया था।
- डॉ. मुकेश पटेल, प्रभारी पशु चिकित्सक मालवाड़ा।
यह बिमारी राज्य में भी आ सकती है, अश्वों के सरंक्षण के प्रति सरकार जागरूक नही है। मालानी नस्ल के बचाव को लेकर विभाग को संवदेनशील होकर निर्णय लेना चाहिए।
- गौरव कुमार, अश्व प्रेमी जोधपुर।
केसर से होने लगी कमाई
रानीवाड़ा!धानोल के एक खेत में कश्मीर का केसर खुशबु बिखेर रहा है। रंग बिरंगें फुलों की छटा यहां देखते ही बनती है।
केसर क्यारियों के कारण आस-पास के खेतों में इसकी खुशबु महक रही है। गांव के केवाराम चौधरी ने करीब तीन माह पूर्व अपने खेत में एक बीघा कृषि भूमि में माउंट आबू की ब्रह्माकुमारी संस्था से केसर के बीज लाकर उगाए थे। अब इन बीजों से पौधे बन गए हैं जो केसर के फूलों से महक रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भास्कर ने बताया था कि क्षेत्र के किसान खेतों में केसर उगा रहे हैं और उनका यह प्रयोग सफल होता है तो इससे किसानों की तकदीर भी बदल सकती है। अब जैसे जैसे केसर पर फूल आ रहे हैं। किसानों के चेहरे भी खिल रहे हैं। क्षेत्र में केसर की खेती सभी किसानों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रगतिशील किसान चौधरी ने प्रथम में प्रयोग कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अब केसर उतारना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं आधा किलों केसर डीसा के बाजार में पचास हजार रूपए प्रतिकिलों के भाव से बेची भी है। चौधरी ने बताया कि कश्मीर की जैसी जलवायु इस क्षेत्र की नही है, फिर भी ऐसी भौगोलिक परिस्थितियों में भी केसर की खेती आशा के अनुरूप खरी उतरी है। एक बीघा जमीन में दो किलो केसर निकलने की संभावना है। इस खेती में कम लागत से ज्यादा आमदनी हो रही है।
किसानों के लिए प्रेरणा बनी फसल
कृषि विभाग के अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने बताया कि निसंदेह धानोल में केसर की खेती हो रही है, परंतु कश्मीर जैसी जलवायु नहीं मिलने के कारण गुणवत्ता के मामले में कुछ कम है। इस केसर की खेती की सफलता को देखते हुए काफी किसानों ने अब चौधरी की राह अपनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष नवंबर महिने में काफी किसान सुणतर क्षेत्र के काफी किसान अपने खेतों में केसर उगाएंगे। बकौल, चौधरी ने बताया कि उनके इस प्रयोग का निरीक्षण करने के लिए गुजरात की दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने दौरा किया। उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन में इस खेती की सार-संभाल करने पर ही यह प्रयोग सफल हो पाया है। इस खेती से किसान को डेढ़ लाख रूपए आय होने की संभावना है।
केरोसिन के लिए भटक रहे विद्यार्थी
रानीवाड़ा!एक ओर जहां छात्र छात्राएं परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं वहीं उन्हें केरोसीन के लिए भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से यहां आकर रहने वाले छात्र छात्राओं को केरोसीन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार ने केरोसिन आवंटन प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इन दिनों कस्बे में विद्यार्थी केरोसिन के लिए भटकते रहे हंै।
योग शिविर सेवाड़ा में
रानीवाड़ा . निकटवर्ती सेवाड़ा ग्राम में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान रिकॉर्ड के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर रविवार से होगा। शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा प्राणायम एवं आसन सिखाए जाएंगे। शिविर में जिला प्रभारी शैतानसिंह राव भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
अवैध खनन का मौका देखा
रानीवाड़ा . मालवाड़ा की पहाड़ी में कई दिनों से चल रहे अवैध खनन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान को लेकर ग्रामीणों के एतराज पर सहायक खनन अभियंता एसके यादव ने मौका स्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी भूमि के पास स्थित विष्णुगिरी गुफा व समाधि स्थल के पास अवैध खनन कर्ताओं के द्वारा खनन किया जा रहा है। जिससे पेयजल टंकी विद्यालय भवन को नुकसान होने की संभावना है। ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग के अभियंता ने घटना स्थल पर आकर ग्रामीणों ने पूरी जानकारी ली, परंतु रात हो जाने से खान की पेमाईश नहीं हो सकी।
परीक्षा केंद्र दूर होने से विद्यार्थियों में रोष
रानीवाड़ा
तहसील क्षेत्र की मालवाड़ा गांव के दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा के केंद्र दूर-दराज आने से परेशानी खड़ी हो गई है। मालवाड़ा के विद्यार्थियों ने पंचायत समिति सदस्य दिवालीदेवी काबा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अविलंब केंद्र बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेवाड़ा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र सांचौर तहसील के मालवाड़ा ग्राम की रामावि में रखा गया है। अभिभावकों ने बताया कि केंद्र का चयन विभाग के द्वारा गलती से हुआ है। अत: इस गलती को अविलंब सुधारा जाए।
तहसील क्षेत्र की मालवाड़ा गांव के दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा के केंद्र दूर-दराज आने से परेशानी खड़ी हो गई है। मालवाड़ा के विद्यार्थियों ने पंचायत समिति सदस्य दिवालीदेवी काबा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अविलंब केंद्र बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेवाड़ा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र सांचौर तहसील के मालवाड़ा ग्राम की रामावि में रखा गया है। अभिभावकों ने बताया कि केंद्र का चयन विभाग के द्वारा गलती से हुआ है। अत: इस गलती को अविलंब सुधारा जाए।
Saturday, 13 March 2010
सुंदरकांड का पाठ आज
रानीवाड़ा! मानवता के कल्याण को लेकर कस्बें के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक मंडल का गठन कर प्रत्येक शनिवार को शांयकाल रामचरित्र मानस के पंचम सौपान सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। कथावाचन ताराचंद भारद्वाज ने बताया कि यह क्रम पूर्व में भी लंबे समय से चलाया गया था, अब इसे नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। आज शनिवार को कस्बे के मदनलाल महेश्वरी के निवास पर सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है। जिसमें कस्बे के समस्त प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी सहित महिलाएं भाग लेगी।
परीक्षा केंद्र १५० किलोमीटर दूर

रानीवाड़ा!निकटवर्ती सेवाड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के दसवीं के छात्रों का परीक्षा केंद्र यहां से करीबन १५० किलोमीटर दूर आहोर तहसील के भाद्राजून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आवंटित किया गया है। इसे चाहे बोर्ड की गलती कहे या अदूरर्शिता, लेकिन परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना जरुर करना पड़ेगा। छात्रों को परीक्षा से ज्यादा चिंता तो परीक्षा केंद्र की है। इस विधालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत १५ छात्राएं व १० छात्र है, जिन्हें परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
क्या कहते है जिला शिक्षा अधिकारी
ञ्च परीक्षा केन्द्र से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी बोर्ड अजमेर से ही मिल सकती है। परीक्षा केन्द्र आवंटन में हमारी कोई भूमिका नहीं होती। ऐसी समस्याओं केे लिए हम अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहे है।
- श्याम सुन्दर लाहोटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जालोर
अब होगी परेशानी
परीक्षा आवेदन पत्र में प्रधानाध्यापक भागीरथराम विश्नोई ने सेवाड़ा विद्यालय के छात्रों को गांग या सरनाऊ परीक्षा केन्द्र देने का आदेश दिया। वहीं अब बोर्ड से आई रोल नम्बर सीट व परीक्षा केन्द्र में भाद्राजून लिखा हुआ है। परीक्षा केंद्र को लेकर विद्यार्थी और परिजन पशोपेश में है।
परिजन परेशानी
परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने से विद्यार्थियों के साथ साथ परिजन परेशान हैं। इसका प्रमुख कारण आवागमन के साधनों का अभाव है। इसके अलावा जिन बालिकाओं के परीक्षा केंद्र भाद्राजून आया है। उनकी परेशानियां और भी बढ़ गई है। ग्रामीण अंचलों में बेटियों को शिक्षा के लिए गांव के लिए बाहर नहीं भेजते। जबकि अब बालिकाओं का परीक्षा केंद्र गांव से काफी अधिक दूर आया है। ऐसे में अब विद्यालय प्रशासन के साथ साथ छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक भी मुश्किल में है।
दहीपुर में उर्स सम्पन्न


रानीवाड़ा!निकटवर्ती दहीपुर में हजरत राधन शहीद रहमतुल्ला का चौथा उर्स मुबारक हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कौमी एकता का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बड़ोदरा से आए कव्वाल जिया मोईनी ने अपने फन का जादू बिखेरा। उन्होंने लहराएगा यहां पर झंडा तेरे नबी का कव्वाली देश कर गाकर लोगों की वाहवाही लुटी। जोधपुर से आए कव्वाल शौकत अंदाज ने भी गजले पेश कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस अवसर पर तहसीलदार खेताराम सारण, पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, हरजीराम देवासी, सज्जनसिंह, तरूणखत्री, भरत देवड़ा, कैराराम मौजूद थे। इससे पूर्व सभी मेहमानों का स्वागत गनीभाई सुमरा व खेरूभाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन हुसैन खान सुुमरा ने किया।
Thursday, 11 March 2010
महंगाई के विरोध में धरना

रानीवाड़ा
महंगाई के विरोध में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के क्रम में बुधवार उपखंड मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष अमीचंद के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा की भू-जल स्तर के रसातल में चले जाने से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। वहीं सरकार ने बिजली के दाम व वेट बढ़ाकर किसान व आम आदमी पर आर्थिक भार डालने का प्रयास किया है। प्रदेश में सट्टेबाज, मुनाफाखोरों व जमाखोरों के चलते सरकारी गोदामों में अनाज कम व निजी गोदामों में अनाज सीमा से ज्यादा भंडार हो रहा है।
इसी कारण महंगाई बढ़ रही है। इस अवसर पर जसवंतपुर मंडलध्यक्ष देवेंद्रसिंह जाविया, जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल, मकनाराम चौधरी, महानंन महेश्वरी ने भी धरने का संबोधित किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर महंगाई को काबू करने का निवेदन किया है। इस अवसर पर बलवंतसिंह डाभी, हेमाराम विश्रोई, जवाहरसिंह पाल, हनवंतशर्मा, करमीराम देवासी, प्रागाराम पुरोहित, चेतन वैष्णव, बाबूलाल संत, विंदाराम नट, रतनसिंह कोडिटा, नरेश जोशी, भीखाराम चौधरी, सोमताराम धानोल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Wednesday, 10 March 2010
बजट के खिलाफ देंगे धरना
रानीवाड़ा
कांग्रेस सरकार की ओर से मंगलवार को घोषित किसान विरोधी बजट, महंगाई, बिजली व केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध बुधवार को उपखंड कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल महामंत्री किरणकुमार माली ने बताया कि प्रदेशभर के उपखंड मुख्यालयों पर होने वाले भाजपा के धरने को लेकर बुधवार सवेरे 11 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने मंडलध्यक्ष भीखाराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरना देकर विरोध जताएंगे। इस दौरान आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन और पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल सहित भाजपा के कई नेता संबोधित करेंगे।
कांग्रेस सरकार की ओर से मंगलवार को घोषित किसान विरोधी बजट, महंगाई, बिजली व केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध बुधवार को उपखंड कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल महामंत्री किरणकुमार माली ने बताया कि प्रदेशभर के उपखंड मुख्यालयों पर होने वाले भाजपा के धरने को लेकर बुधवार सवेरे 11 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने मंडलध्यक्ष भीखाराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरना देकर विरोध जताएंगे। इस दौरान आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन और पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल सहित भाजपा के कई नेता संबोधित करेंगे।
उर्स कल
रानीवाड़ा&उपखंड क्षेत्र के दहीपुर गांव में हजरत राधन शहिद रहमतुल्ला का उर्स गुरूवार को मनाया जाएगा। इंतजामिया कमेटी के सचिव नासिर हुसैन सुमरा ने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे कौमी एकता कार्यक्रम होगा। इसके बाद कलाकार शौकत अंदाज व जीया मोईनी कव्वाली पेश कर जादू बिखेरेंगे। उर्स को लेकर सर्कस, झूले और मौत का कुआ जैसे कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। दरगाह कमेटी की ओर से लंगर सहित रोशनी व पानी की व्यवस्था की गई है।
महिला दिवस पर संगोष्ठीï
रानीवाड़ा&निकटवर्ती मालवाड़ा गांव में विश्वमहिला दिवस पर शिव सांई सेवा समिति की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष मधु खंडेलवाल ने माताओं से अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति युक्त विद्यालय में प्रवेश देने का आग्रह करते हुए बेटियों को उच्च शिक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को कानून की जानकारी भी दी। मंजू शर्मा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कैसे रोका जाए और इसमें परिवार की क्या भूमिका होनी चाहिए? पर विस्तार
से जानकारी दी। नफीसा बानो ने समाज के विकास के लिए महिला शिक्षा की महती आवश्यकता जताई व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आग्रह किया। संगोष्ठी को कई महिलाओं ने संबोधित करते हुए सम्पूर्ण परिवार को नशा मुक्त रखने व जल बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर समिति द्वारा जरूरत मंद परिवार को कपड़ों सहित अन्य वस्तुएं वितरित की गई।
से जानकारी दी। नफीसा बानो ने समाज के विकास के लिए महिला शिक्षा की महती आवश्यकता जताई व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आग्रह किया। संगोष्ठी को कई महिलाओं ने संबोधित करते हुए सम्पूर्ण परिवार को नशा मुक्त रखने व जल बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर समिति द्वारा जरूरत मंद परिवार को कपड़ों सहित अन्य वस्तुएं वितरित की गई।
हैडपंप मरम्मत करवाने की मांग
रानीवाड़ा&धामसीन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी स्कूलों व ढाणियों में क्षतिग्रस्त १६ हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है। सरपंच बलवंत पुरोहित ने बताया कि हैंडपंप नाकारा पड़े होने से स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घर से बोतल में भरकर पानी ले जाना पड़ रहा है। पुरोहित ने बताया कि इस समस्यों को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप में कई बार सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी तरह बामनवाड़ा गांव के मुख्य पेयजल टांके में लिकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। रूपावटी खुर्द व बामनवाड़ा के कई टांके पाईप लाईन से नही जुडऩे के कारण वर्षों से खाली पड़े हैं। उन्होंने इन टांकों को पाईप लाईन से जुड़वाकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
Tuesday, 9 March 2010
सात समंदर पार सफलता की उडान

रानीवाड़ा।
"उड़ान भरो अपने विचारों के साथ, उड़ान भरो अपने प्रेम के बल। मरुस्थलों के पार, समुद्रों और पर्वतों के पार, मात्र एक सांस में पहुंच जाते हो तुम" रूस के प्रसिद्ध कवि येलेना रेरिख की यह पंक्तियां रानीवाड़ा तहसील के सेवाड़ा निवासी होनहार युवक डा. प्रकाशचंद्र विश्रोई पर सटीक बैठती है। सेवाड़ा के धोरों में पलकर बड़ा होने वाला यह युवक अपने बलबूते पर सात समंदर पार स्वीडन देश में टेक्रोलॉजी विषय में डॉक्टरेट कर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी में प्रोजेक्ट लीडर के रूप में रिचर्स कर रहे है।
सेवाड़ा गांव के अध्यापक हरीशचंद्र विश्रोई जो अभी आहोर में कार्यरत है। उनके घर जन्म लेने वाले प्रकाश ने प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त कर हाई स्कूल नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा से डिक्टेशन मार्क के साथ उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की। बचपन से ही होनहार व हमेशा कक्षा में प्रथम रहने वाले प्रकाश ने बिट्स पिलानी से 2002 में माईक्रो इलेक्ट्रोनिक्स विषय में पीजी डिग्री कर कुछ समय तक जयपुर की इंजीनियरिंग कॉलेज में व्याख्याता पद पर कार्य किया। बाद में जनवरी 2003 से अगस्त 2004 तक सेन्ट्रल इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग रिचर्स इस्टीट्यूट में रिचर्स इंजीनियर के रूप में कार्य किया। इससे पूर्व उन्होंने इसरो में भी ट्रेनी इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाए दी। बाद में भारत सरकार की फैलोशिप योजना के तहत प्रकाश का चयन 2007 में ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स विषय में शोध करने के लिए स्वीडन की चालमर्स यूनिवर्सटी ऑफ टेक्रोलॉजी में चयन हुआ अभी प्रकाश स्वीडन में यूरोपीयन स्पेस एजेंसी में प्रोजेक्ट लीडर के रूप में रिचर्स कर रहे है।
उपलब्धियां - स्वीडन सरकार के द्वारा स्थाई नागरिकता प्राप्त विश्रोई को 2009 में चालमर्स इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया। सनï् 2008 में स्वीडिस यंग सांईटिस्ट अवार्ड, 2007 में स्वीडिस सीडा फैलोशिप अवार्ड लेकर प्रकाश ने देश का नाम रोशन किया है। इसी तरह सनï् 2001 में केट फैलोशिप, दिसम्बर 2002 में विश्वविद्यालय स्तर पर एकाडमी अवार्ड के रूप में स्वर्ण पदक व 2002 में आईआईटी कानपुर ने टेक्रनिकल पेपर प्रजेन्टेशन कॉन्टेस्ट के रूप में प्रथम ईनाम लेकर जिले का नाम रोशन किया।
श्रेय - विश्रोई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरीशचंद्र विश्रोई व माता ब्रिजबाला विश्रोई को दिया है। विश्रोई का मानना है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। जरूरत है उन्हें प्लेटफार्म व उचित मार्गदर्शन की। विश्रोई का अनुज निलेश विश्रोई भी जयपुर से सी.ए. का अध्ययन कर रहा है। वर्तमान में विश्रोई स्वीडन देश के गोटेबोर्ग में ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स में शोध कर रहे है। इस विषय के तहत विश्रोई एक्स-रेज, गामा रेज, पेराबेंजिन-रेज पर अध्ययन कर रहे है। साथ ही प्रकाश व विद्युत पर इन किरणों के द्वारा पडने वाले प्रभाव पर भी रिचर्स कर रहे है।
अंत में प्रकाश पर कवि अज्ञेय कि निम्र पंक्तियां कही जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी, "उड़ चल हारिल लिये हाथ में, यही अकेला ओछा तिनका। उषा जाग उठी प्राची में कैसी बाट, भरोसा किन का"।
प्रतिभावान बालिका सम्मान से वंचित
रानीवाड़ा राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के लिए प्रतिभाशाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है, लेकिन चयन में खामियों के चलते तहसील क्षेत्र की एक होनहार बालिका को सम्मान से वंचित रखा जा रहा है। बडग़ांव के निकट वगतापुरा गांव की बालिका डिम्पल कुमारी पुत्री अर्जुनसिंह ने माध्यमिक परीक्षा 2009 में शताब्दी चिल्ड्रन विद्यालय बडग़ांव से ७८ प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, लेकिन गार्गी पुरस्कार की सूची में उसका नाम ही दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में बालिका व उसका परिवार काफी निराश है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ७५ प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त तरने वाली बालिका को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। विभाग की खामियों के चलते इस बालिका को इस सम्मान से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर बालिका के पिता अर्जुनसिंह ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र पे्रषित कर बालिका का नाम इस सूची में शामिल करने का निवेदन किया है।
२० कार्टन अवैध शराब बरामद

रानीवाड़ा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम को जाखड़ी नदी में नाकेबंदी के दौरान चंडीगढ़ निर्मित बीस कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
वाहन चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई शिवाराम सहित किशनलाल, लाधाराम व बाबूलाल ने जाखड़ी नदी में रविवार शाम को नाकेबंदी की। इस दौरान गुजरात की ओर से आ रहे जीप ट्रोले को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। जिस पर जीप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसका काफी देर तक पीछा किया।
बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम धानपुरा (डीसा) निवासी गणपत पुत्र डाया रेबारी बताया। उसने बताया कि उसे यह शराब रानीवाड़ा पहुंचाने के लिए कहा गया था। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान वाहन से चंडीगढ़ निर्मित बीस अंग्रेजी शराब के कार्टन बरामद किए। वाहन समेत आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। जहां से आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए बारीकी से जांच कर रही है।
Monday, 8 March 2010
अवैध खनन रुकवाने की मांग
रानीवाड़ा! निकटवर्ती मालवाड़ा पहाड़ी पर पिछले कुछ दिनों से चल रहे अवैध खनन के विरोध में रविवार को भील समाज के लोगों ने उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में बैठक का आयोजन किया। बाद में इन लोगों ने रानीवाड़ा एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन को रोकने की मांग की। साथ ही खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की। जानकारी के अनुसार मालवाड़ा कस्बे के पास स्थित पहाड़ी पर प्राचीन विष्णुगिरी महाराज की गुफा व समाधि और माताजी का मंदिर आया हुआ है। जो भील समाज की आस्था का केंद्र है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के पास गत कुछ दिनों से ग्रेनाइट पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे पहाड़ी पर स्थित इन प्राचीन स्थलों, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उड का धोरा सामुदायिक सभाभवन सहित कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली दो पानी की टंकियों को नुकसान पहुंच सकता है। समाज बंधुओं ने रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा को ज्ञापन दिया और समस्या समाधान की मांग की। साथ ही विधायक रतनदेवासी व अन्य मंत्रियों को ज्ञापन भेजकर भील समाज के इस पवित्र स्थल के संरक्षण की मांग की है।
इस अवसर पर भील समाज के पंच सुजानाराम, समाजसेवी मंछाराम परिहार, ग्रामसेवक भाणाराम श्रीमाली, जीएसएस व्यवसथापक मानसिंह, भूरसिंह राठौड़, मुश्ताक भाई, रमेशकुमार, सवाराम, समेलाराम, हरजीराम हंसाराम, परखाराम जोईताराम, सामतीदेवी, शैतानसिंह और समरथाराम सहित कई लोग मौजूद थे।
Sunday, 7 March 2010
सुणतर का आलू पहुंचेगा कनाडा
रानीवाड़ा।
सुणतर क्षेत्र के जाखड़ी ग्राम का आलु अब कनाड़ा जाने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा कान्ट्रेक्ट फार्मिंग योजना शुरू होने से ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। यह कार्य जाखड़ी के प्रगतिशील व शिक्षित किसान महेंद्रसिंह पुत्र वनेसिंह देवड़ा ने कर दिखाया है। इतना ही नही तीन महिने में तीनगुनी कमाई कर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रगति की नई राह दिखाने में सफलता प्राप्त की है।
कैसे हुई शुरूआत - कनाड़ा की मैक्कन कंपनी जिसका विश्व के आलु उत्पादन क्षेत्र में पांच प्रतिशत एकाधिकार है, उससे कॉन्टेक्ट फार्मींग का एग्रीमेंट कर डेढ हैक्टर जमीन में कंपनी का बीज लगाकर क्षेत्र में प्रथम प्रयोग किया। कंपनी के द्वारा प्रमाणित बीज को कंपनी के अधिकारियों की देख-रेख में जाखड़ी के देवड़ा कृषि फार्म में नवबंर माह में बुवाई की गई। अनूकुल भोगोलिक जलवायु होने की वजह से डिसा, गुजरात को भी आलु के उत्पादन में जाखड़ी ने पीछे छोड दिया। वहां एक किलो आलु की बुवाई से दस किलो आलु पैदा होते है, वही जाखड़ी में १४ किलो आलु पैदा हुए है। वजन में यहां का आलु औसतन चार सौ से छ: सौ ग्राम के बीच माना गया है, जोकि अति उत्तम क्वालिटी है।
कांन्टे्रक्ट की शर्ते - जाखड़ी में कंपनी ने किसान को साढे पांच रूपए किलों की दर तय की। इस दर से कंपनी किसान से यह आलु खरीद कर कनाड़ा सहित दौ सौ देश में निर्यात करेगी। यदि किसान इस आलु को ज्यादा दर पर बाजार में बैचना चाहे तो भी कंपनी के द्वारा इसकी छुट दी गई है। यदि बाजार में साढे पांच रूपए की दर से भी कम दर चल रही है, तो भी कंपनी किसान को निर्धारित दर अर्थात साढे पांच रूपए प्रतिकिलो भाव ही देगी। आलु की पैदावार की बुवाई व निकासी सहित ट्रांसपोटेशन का व्यय भी कंपनी ही करेगी। पैकेजिंग सामग्री भी कंपनी के द्वारा किसान को दी जाएगी।
क्या है खासियत - इस आलु में शर्करा की मात्रा कम होने के कारण स्वाद में फीका है। मधुमेह के मरीजों के लिए यह आलु कम नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए इस आलु को मैकन कंपनी फं्रेच फ्राई व फिंगर चिप्स का रूप देकर विश्व की पांच सितारा होटलों में सप्लाई करती है। कंपनी की दौ सौ देशों में शाखाए है। इस किस्म के आलु की फसल में रोग नही लगने से किसानों को राहत महसूस होती है, साथ ही खरपतवार से भी छुटकारा मिलता है। फसल को मिनी स्प्रिकंलर सिस्टम से सिंचाई की जाए, तो बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। किसान ने इस फसल को तैयार करने में एक लाख रूपए खर्च किए, उसकी एवज में उसको तीन माह में चार लाख रूपए की प्राप्ति हुई है। किसान के लिए यह पैदावार बेहद लाभदायी है। भविष्य में जाखड़ी सहित सुणतर क्षेत्र के काफी किसान इस फसल की तरफ आकर्षित हो रहे है। फसल की निकासी के बाद इसी जगह जायद का बाजरा बोने से किसान को अच्छी निकासी होती है।
Saturday, 6 March 2010
किसान की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर

रानीवाड़ा निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुंदाऊ की कबूली की ढाणी में किसान परिवार में जन्मी वादु विश्नोई की प्रतिभा काबिले तारीफ है। वादु ने स्कूली शिक्षा के दौरान खो-खो खेल प्रतियोगिता में कई कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र सहित जिले के खो-खो प्रेमियों का दिल जीता है। सांकड़ गांव की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययन के दौरान उसने सर्व प्रथम दयालपुरा में आयोजित जिला स्तरीय, बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय व कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले समेत राज्य को गौरवान्वित किया। इसी तरह नवम कक्षा में अध्ययन के दौरान भीनमाल में आयोजित जिला स्तरीय, सांगरिया हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय एवं लुधियाना पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। खो-खो खेल प्रेमियों के लिए वादु का नाम जाना-पहचाना नाम है।
विश्नोई ने बताया कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन नहीं मिलने से खेल जगत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में इन बिखरी हुई प्रतिभाओं की पहचान जौहरी ही कर सकता है। खेल जगत को ऐसे जौहरी पुरूषों की आवश्यकता है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि जिले में खो-खो गेम्स के लिए आवश्यक संसाधन व प्रशिक्षक की व्यवस्था राज्य सरकार करें, ताकि इन प्रतिभाओं को ऊंचा मुकाम हासिल हो सके।
- गुमानसिंह राव
Friday, 5 March 2010
करवाड़ा गांव में चारा डिपो नहीं खुलने से पशुपालक परेशान
करड़ा !निकटवर्ती करवाड़ा गांव में काफी समय गुजर जाने पर भी प्रशासन द्वारा अभी तक चारा डिपो नही खेला गया है। इस वर्ष अकाल पडऩे से क्षेत्र के पशुपालकों को नाममात्र भी चारा नसीब नही हुआ है।
इसके चलते पशुपालकों को चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा चारा डिपो खोलने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि करवाड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति है। चारे के अभाव में पशुपालक मनमाने दाम पर चारा खरीदकर अपने पशुओं का बचाने में लगे हुए हैं। समय रहते चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो पशुपालकों को अपने पशुओं को भगवान भरोसे छोडऩे को मजबूर होना पड़ेगा।
कुतर के भाव आसमान पर
चारे के अभाव में कुतर के भावों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते गांवों में रेत मिली कुतर के भाव प्रतिकिलों सात से आठ रूपया हो गया है। ऐसे में अब पशुपालकों के समक्ष अपने पशुओं को संभालना परेशानी भरा हो गया है। वे इन्हेंं छोडऩे को मजबूर हो रहे हैं।
-पशुपालक पिछले दो -तीन माह से चारे के लिए मारे -मारे घूम रहे हैं, लेकिन चारा नहीं मिल रहा है जिसके चलते चारे के लिए पशुपालकों का पलायन जारी है। वहीं चारे व पानी के अभाव में अब पशुधन को बचाना चुनौती बनी हुई है।
-रतनाराम जाट व केसाराम देवासी, पशुपालक, करवाड़ा
-चारे की समस्या के चलते पशुधन काल कलवित हो रहा है। अभी भी अगर चारे का डिपो खोला जाये तो पशुपालकों को चारे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
-मानीदेवी,अध्यक्ष, जीएसएस, करवाड़ा
इसके चलते पशुपालकों को चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा चारा डिपो खोलने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि करवाड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति है। चारे के अभाव में पशुपालक मनमाने दाम पर चारा खरीदकर अपने पशुओं का बचाने में लगे हुए हैं। समय रहते चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो पशुपालकों को अपने पशुओं को भगवान भरोसे छोडऩे को मजबूर होना पड़ेगा।
कुतर के भाव आसमान पर
चारे के अभाव में कुतर के भावों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते गांवों में रेत मिली कुतर के भाव प्रतिकिलों सात से आठ रूपया हो गया है। ऐसे में अब पशुपालकों के समक्ष अपने पशुओं को संभालना परेशानी भरा हो गया है। वे इन्हेंं छोडऩे को मजबूर हो रहे हैं।
-पशुपालक पिछले दो -तीन माह से चारे के लिए मारे -मारे घूम रहे हैं, लेकिन चारा नहीं मिल रहा है जिसके चलते चारे के लिए पशुपालकों का पलायन जारी है। वहीं चारे व पानी के अभाव में अब पशुधन को बचाना चुनौती बनी हुई है।
-रतनाराम जाट व केसाराम देवासी, पशुपालक, करवाड़ा
-चारे की समस्या के चलते पशुधन काल कलवित हो रहा है। अभी भी अगर चारे का डिपो खोला जाये तो पशुपालकों को चारे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
-मानीदेवी,अध्यक्ष, जीएसएस, करवाड़ा
दूरसंचार सेवाए ठप
रानीवाड़ा !निकटवर्ती बडग़ांव ग्रामपंचायत में पखवाड़े भर से बीएसएनएल की लैंड लाईन सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपसरपंच शब्बीर हुसैन बोहरा ने बताया कि लैंड लाईन की सेवा दुरस्त करने को लेकर उन्होंने कई बार लिखित व मौखिक रूप से दूर संचार अधिकारी रानीवाड़ा को सूचित किया, परंतु सेवाए बहाल नही हो पा रही है। दूर संचार कार्यालय ने बताया कि बडग़ांव एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के चलते सेवाए प्रभावित हो रही है।
वार्डसभा आज
रानीवाड़ा! कस्बे की ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन सरपंच गोदाराम की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया जाएगा। वार्ड सभा में कस्बे के विभिन्न मौहल्लों की समस्याओंं व उनके समाधान के बारे में चर्चा की जाएगी। कस्बें की रोशनी, सफाई, यातायात, अवैध कब्जों सहित पंचायत की भूमि की पैमाईश करने के विषय पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए जाएगें।
बैठक संपन्न
रानीवाड़ा &कस्बे के रामदेव मंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रानीवाड़ा प्रभारी अर्जुनराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता ग्रहण करने वाले नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। इस अवसर पर सांचोर प्रभारी लक्ष्मण कालमा, जालोर प्रभारी अमराराम ने भी भाग लिया।
छात्रा को मिला इंस्पायर्ड अवार्ड
रानीवाड़ा!निकटवर्ती संतोष विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय जाखड़ी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी चौधरी को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंसपायर्ड अवार्ड दिया गया है। छात्रा को पांच हजार रूपए का चैक एवं प्रशस्ति पत्र संस्था प्रधान गिरधारीसिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
किसानों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
रानीवाड़ा! क्षेत्र के किसानों ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि किसानों को जायद की फसल के लिए आठ घंटे कृषि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों को विद्युत बील फ्लेट रेट या मीटर प्रणाली को एच्छिक की जाए। ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार से गुजरना ना पड़े। फसली बीमा योजना के तहत जिन किसनों की खरीफ की फसल में नुकसान हुआ था। उनकों फसली बीमा अविलंब दिलाया जाए। किसानों की समस्या का समाधान नही होने पर किसान को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
रानीवाड़ा निकटवर्ती ग्राम मालवाड़ा के श्री पीथाराम आश्रम २८ फरवरी को मेघवाल समाज सुधार समिति की बैठक गोवाराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष ने ललित डाबी का प्रथम प्रयास में राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन होने पर समिति का अभिनंदन किया गया एवं सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर आगामी ७ से ८ मार्च को होने वाले पीथारामजी के वार्षिक मेले में सहयोग करने की सदस्यों से अपील की गई। इस मौके पर चेतनपुरी महाराज, कांतिलाल वाघेला, जगदीश पंचाल, धुखाराम डाबी, पोपटलाल वाघेला, हंसाराम परमार, पांचाराम, कृष्ण चौहान, राकेश भाटीया, लक्ष्मण वाघेला समेत समाज के कई लोगों ने भाग लिया।
Sunday, 28 February 2010
अध्यापकों को दिए निर्देश
रानीवाड़ा. बीईईओ Tolaराम राणा ने अकाल राहत के अंतर्गत विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराने वाले एसडीएमसी अध्यापकों को जल्द से जल्द पारित सुदा मस्टररोल प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शौचालयों पर लगे मजदूरों को समय पर भुगतान किया जा सके। उन्होंने बतााय कि समय पर मजदूरों को भुगतान नहीं करने पर समस्त जिम्मेदारी एसडीएमसी की रहेगी।
परीक्षाएं ३ से
रानीवाड़ा. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति के निर्देशानुसार इस वर्ष होने वाली स्नातक २०१० की मुख्य परीक्षा का केंद्र श्री रघुनाथ विश्रोई मेमोरियल कॉलेज रानीवाड़ा में रहेगा। सहायक केंद्राधीक्षक एम.एल. मेघवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र भीनमाल होगा एवं नियमित विद्यार्थिओं की परीक्षाएं स्थानीय कॉलेज मे 3 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र कार्यालय समय में कॉलेज से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Hiten Shah


जिला कलक्टर केवलकुमार गुप्ता




