Hot News अभी - अभी

रतनपुर में गाय पर हमला करने वाले युवक गिरफ्तार, रानीवाडा उपखंड की ताजा खबरों के आपका स्वागत।।

Wednesday, 31 March 2010

यौवन पर सेवाडिय़ा मेला



रानीवाड़ाक्षेत्र में चल रहा सेवाडिय़ा पशु मेला मंगलवार को भी पूरे परवान पर रहा। इस दौरान राज्य समेत अन्य राज्यों के पशु व्यापारियों ने भी जमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त की। मेले में 5वें दिन पशुओं के भावों में काफी तेजी देखी गई। मेले का समापन बुधवार को किया जाएगा।

मेले के दौरान गुजरात के काठियावाड़ से आए पशु व्यापारियों द्वारा पशुओं की खरीद फरोख्त में तेजी से भावों में वृद्धि देखी गई। पूर्णिमा के दिन मेले में ३० हजार से ज्यादा लोगों ने मेले का आनंद लिया। मेले में भीड़भाड़ होने से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में पशुओं की आवक अच्छी रही। मंगलवार शाम तक मेले में पहुंचने वाले पशुओं की संख्या करीबन साढ़े १३ हजार के पार पहुंची। मेले में कांकरेज नस्ल के बैल, सांड, ऊंट और घोड़े समेत अन्य पशुओं को खरीदने-बेचने वाले व्यापारियों व पशुपालकों के लिए स्वर्णिम अवसर है। मेले में मनोरंजन के लिए लगाए गए सर्कस, मौत का कुआं, वैरायटी शो, वीडियो पार्लर और सिनेमा घर पर लोगों की भीड़ रही। मेले में तरह-तरह की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

प्रतियोगिता संपन्न : मेले में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अदंत बैलों की प्रतियोगिता में मफतलाल डूंगरी प्रथम, शांतिलाल हर्षवाड़ा द्वितीय, दो दांत बैलों में केसाराम करवाड़ा प्रथम, चार दांत बैलों शेष&पेज 9

में देवाराम लाछीवाड़ प्रथम, छ: दांत बैलों में विक्रमभाई अमरेली प्रथम, मलतीयान बैलों में जेठाराम डूंगरी प्रथम, सांड़ घोडों में महंत रतनभारती सेवाडिय़ा प्रथम, श्रवण विश्नोई लियादरा द्वितीय रहें। इसी तरह घोडिय़ों में मलसिंह जैतावाड़ा प्रथम, प्रतापसिंह गुंदाऊ द्वितीय, प्रागाराम सेवाडिय़ा तृतीय, अदंत बछेरा प्रतियोगिता में मलसिंह प्रथम, दो दांत बछेरा में जांवताराम विश्रोई कूड़ा प्रथम, रामसिंह वासोल द्वितीय, बछेरी प्रतियोगिता में अर्जुनराम देवासी सरनाऊ प्रथम, सालसिंह सिलासन द्वितीय, नर ऊंट प्रतियोगिता में सुजाणाराम प्रथम, होतीराम पाल द्वितीय, भगाराम भाट तृतीय, लादा ऊंट में जोराराम वाड़ोल प्रथम, ऊंट सवारी प्रतियोगिता में प्रभुराम वासण प्रथम रहें।
पुलिस की निगरानी तेज
पुलिस ने इस वर्ष मेले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध धंधे, जुआघरों और सटोरियों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की सख्ती के चलते इस वर्ष अवैध कार्य करने वाले लोग मेले में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सुविधाओं से अच्छी व्यवस्था

मेले में पशुओं के पेयजल के लिए जलदाय विभाग के सहयोग से हौदियां व आवाड़ा बनाकर सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी तरह बिजली व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। पशुओं के लिए मेला प्रशासन ने चिकित्सकों की व्यवस्था कर रखी है। इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था का माकूल प्रबंध करने के लिए मेले के मध्य में स्थित प्लेटफार्म पर पुलिस की चौकी स्थापित की गई है। जहां ५० पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
चारा डिपो की कमी अखरी

वर्ष २००६ के मेले में श्रीशिव सांई सेवा समिति के सौजन्य से रियायती दर पर चारा बिक्री के लिए डिपो खोला गया था। इस वर्ष यह व्यवस्था नहीं होने से पशु व्यापारियों को ऊंची दर पर मेले में आया चारा खरीदने पड़ रहा है। जूनागढ़ से आए खीमाभाई ने बताया कि मेले में ज्वार का एक पुला २० रूपए में खरीदना पड़ रहा है जो काफी महंगा साबित हो रहा है।

समापन आज

मेले का समापन व पारितोषिक समारोह बुधवार दोपहर २ बजे मेला परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायन मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला कलक्टर कैलाशचंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में विजेता पशुपालकों को स्मृति चिह्नï व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पीपा जयंती पर निकाली शोभायात्रा

रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर श्री पीपाजी महाराज की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक श्रीपीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल द्वारा मनाई गई। इस मौके पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सिणधरी के भक्तराज मंहत तारूराम महाराज ने पीपाजी महाराज की जीवनी भजन के माध्यम से गाई। उन्होंने युवा समाज को पीपाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजन गायिका हंसा बेन ने अपने भजनों की प्रस्तति देकर लोगों की वाहवाही लुटी। इस अवसर पर पीपाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पीपाजी मंदिर से सदर बाजार पुलिसथाना, पंचायत समिति, हॉस्पीटल के सामने से, गरबा चौक होते हुए पीपाजी मंदिर पहुंची।

जसराज बने तहसील अध्यक्ष


रानीवाड़ा& निकटवर्ती मेड़ा रावणा राजपूत समाज की तहसील स्तरीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जसराज राठौड़ को तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी के तहत उपाध्यक्ष पद पर बाबूसिंह आदरवाड़ा, कालूसिंह काबा मालवाड़ा व जवानसिंह राठौड़ बडग़ांव, मंत्री पद पर नरपतसिंह मालवाड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर देवीसिंह मालवाड़ा, सचिव पद पर रामसिंह चौहान रानीवाड़ा और देवीसिंह परमार रानीवाड़ा खुर्द को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में समाज के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सांचौर व भीनमाल से भी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक मोहनसिंह सिसोदिया व मदनसिंह की देख-रेख में संचालित की गई।

Tuesday, 30 March 2010

वाक्पीठ संगोष्ठी कल से

रानीवाड़ा&उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालयों के वेतनकेंद्र प्रभारियों की दो दिवसीय संत्राक वाक्पीठ संगोष्ठी ३१ मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करड़ा में आयोजित की जाएगी। बीईईओ तोलाराम राणा ने बताया कि संगोष्ठी में समस्त संस्था प्रधान व वेतनकंद्र प्रभारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है, वहां से कार्यवाहक प्रधानाध्यापक संगोष्ठी में भाग लेंगे। एकल अध्यापिका शाला के प्रधान या प्रभारी व्यवस्था के अनुरूप संगोष्ठी में भाग लेंगे। संगोष्ठी में एमडीएम बर्तनों की मागं, संस्थापन सूचना और नवीन भवन व मरम्मत के प्रस्ताव साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।

मेले में होंगी प्रतियोगिताएं

रानीवाड़ा& सेवाडिय़ा पशु मेले के तहत सोमवार को भी पशुपालकों और खरीदारों की काफी भीड़ रही। इस दौरान पशुओं की खरीद फरोख्त में आई तेजी के चलते पशुपालकों को राहत मिल रही है। राज्य के बाहर से आए खरीदार स्थानीय पशुपालकों को मुंह मांगा दाम दे रहे हैं। गुजरात में पशुओं की मांग ज्यादा होने से मेले का बाजार काफी गर्म रहा।

मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आपेश्वर सेवाडिय़ा पशुमेले को लेकर मंगलवार को विभिन्न 19 प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सवेरे साढ़े आठ बजे शुरू होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक कमेटियों का गठन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के तहत शाम चार बजे घुड़ दौड़ व ऊंट दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मेले में व्यापारियों की तादाद भी ज्यादा देखी जा रही है। इस बार मेले में मनोरंजन के लिए सर्कस व झूले भी लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी माकूल प्रबंध किए गए हैं। मेले में गरीब पशुपालकों के बीमार पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं की व्यवस्था मालवाड़ा की कंकुबाई गोशाला की ओर से करवाई जा रही है। मेले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी में काफी तादादï में लोग उमड़ रहे हैं।

Monday, 29 March 2010

सरपंचों का स्नेह मिलन

रानीवाड़ा निकटवर्ती कोटड़ा के आंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पंचायत समिति के सभी सरंपचों का स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम संयोजक बलवंत पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंचों ने भाग लेकर संगठित होकर भविष्य में आने वाली समस्याओं का डट कर सामना करने की शपथ ली। बाद में सरपंच संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए ६ अप्रैल को आपेश्वर मंदिर सेवाडिय़ा में बैठक होगी।

शिविर संपन्न

रानीवाड़ा कस्बे के सांचौर बाईपास पर स्वंयसेवी संस्था मारवाड़ रूरल डवलॉपमेंट समिति के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव माया चौधरी ने बताया कि शिविर में पांच सौ से ज्यादा मरीजों का ईलाज गुजरात के वरिष्ठ चिकित्सकों ने नि:शुल्क किया। शिविर में डॉ. शैलेष गज्जर, डॉ. प्रद्यम्न अग्रवाल व डॉ. नैफिल अमी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Sunday, 28 March 2010

सेवाडिय़ा मेला यौवन पर

रानीवाड़ा
सेवाडिय़ा का अंतर्राज्यीय श्री आपेश्वर पशुमेला पूरे यौवन पर है। मेले में बैल, ऊंट, घोड़े, अश्ववंश की खरीद-फरोख्त बड़े स्तर पर हो रही है। इस मेले में अब तक 5935 पशुओं की आवक हो चुकी है। वहीं 300 के लगभग पशुओं की बिक्री भी हो चुकी है। शनिवार को ७०० से ज्यादा पशुओं की आवक हुई।

मेले की शुरुआत में ५000 पशु आए थे। लेकिन भूजल की कमी से चारा समस्या होने की स्थिति होने के बावजूद भी मेले में अब तक विगत वर्ष की तुलना में अधिक पशुओं की आवक हो चुकी है। और पशुओं की आवक अब भी जारी है। मेले में इस बार 5935 पशु आए हैं। मेले में पंचायत समिति विभाग ने व्यापारियों व पशुपालकों के लिए पानी, बिजली, चिकित्सा की उचित व्यवस्था करवाई है। जिले व जिले के बाहर के पशुपालक कांकरेज नस्ल के बैल, बीकानेरी व जैसलमेरी नस्ल के ऊंट, मारवाड़ी व काठियावाड़ी नस्ल के अश्व बेचने के लिए मेले में लाए हैं, तो खरीदने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ, उत्तरप्रदश्ेा, मध्यप्रदेश, गुजरात के व्यापारी भी मेले में अपना डेरा डाल चुके है। रोजगार का माध्यम बना पशु मेला सुणतर क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए रोजगार का साधन बन गया है। यहां पर गन्ने के ज्यूस, चाय की होटल, खाने की होटल, बर्तन, रस्सी सहित अन्य सामग्री की दुकान के माध्यम से कई लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है।

Saturday, 27 March 2010

शुरू हुआ सेवाडिय़ा पशु मेला

रानीवाड़ा
क्षेत्र का ऐतिहासिक श्रीआपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा शुक्रवार से रानीवाड़ा के सेवाडिय़ा गांव के ओरण में शुरू हो गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जसवंत कंवर और रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने ध्वजारोहण व बैलों की जोड़ी का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने भी भाग लिया।

जिला प्रमुख ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेलों के आयोजन से पशुपालकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। मेलें में पशुपालकों व पशुओं के लिए माकुल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। विधायक रतन देवासी ने कहा कि यह पशुमेला मारवाड़ व गुजरात के पशुपालकों में अतिलोकप्रिय है। मेलें के इतिहास में पहली बार नया प्रयोग कर संपूर्ण व्यवस्थाओं को ठेके पे दिया गया है, जो कि इस बार सफल रहा है।

इस प्रयोग से पंचायत समिति को चार गुनी आय ज्यादा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्रयास कर इस मेलें को पर्यटन के नक्शेे मे सम्मिलित किया जाएगा, ताकि मेलें में विदेशी पर्यटक भी भाग ले सके। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा तहसील में पेयजल का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके लिए नर्मदा का पेयजल प्रोजेक्ट की वित्त्ीाय स्वीकृति को लेकर मुख्यमंत्री से भी निवेदन किया गया है, आशा है कि यह प्रोजेक्ट अतिशीघ्र शुरू हो सकेगा। पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि भारतीय ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेले आवश्यक है। राज्य सरकार पशुपालकों के हितो की रक्षा करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। पशु चिकित्सालयों की स्वीकृति भी हो रही है। इससे पूर्व मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने मेला प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।

उन्होंने मेले के इतिहास की जानकारी देकर मेले से होने वाले फायदों के बारे में बताया। शुभारंभ समारोह में राउप्रावि की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान राधादेवी देवासी, सेवाडिय़ा मठ के मंहत रतन भारती, एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण, हरजीराम देवासी सहित कई जनों ने भाग लिया। शुभारंभ समारोह के बाद विधायक रतन देवासी ने रानीवाड़ा डेयरी द्वारा संचालित स्टॉल और नशा मुक्ति के लिए शिव सांई सेवा समिति की प्रदर्शनी का फिता काटकर उदï्घाटन किया। मेले में अभी तक छह हजार से भी ज्यादा पशुओं का आवक हो गई है तथा अभी भी पशुओं का आना जारी है। मेले में हरियाणा के अलावा उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तक के व्यापारी पशु खरीदने आते हंै। इसी वजह से मेले में भारी संख्या में स्थानीय पशुपालक अपने पशुओं को बिक्री के लिए लेकर पहुंचते है।

Friday, 26 March 2010

सेवाडिय़ा पशु मेले का शुभारंभ आज

रानीवाड़ा
सेवाडिय़ा आपेश्वर पशु मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला प्रमुख जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर कलेक्टर केवलकुमार गुप्ता भी भाग लेंगे। मेलाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढे बारह बजे मेला कार्यालय में विधिवत रूप से झण्डारोहण कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बैलों की पूजा की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रधान राधादेवी देवासी व उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा भी भाग लेंगे।

Thursday, 25 March 2010

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

लाखावास निवासी एक विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुत्रों के अनुसार डाडोकी निवासी रेखाराम भारताराम सरगरा को कल बुधवार को पुलिस ने कस्बें में से गिरफ्तार किया। इसके विरूद्ध पुलिस थानें में धारा ३६६ व ३७६ का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की आज भीनमाल के न्यायालय में पेश किया।

मेले की तैयारियां जोरों पर


रानीवाड़ा
पंचायतीराज विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू होने वाला राज्य स्तरीय आपेश्वर पशु मेला सेवाडिय़ा की तैयारियां शुरू हो गई है। विभाग ने मेला स्थल पर दुकानों के लिए भूखण्ड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं तिलवाड़ा के पशु मेला समापन के बाद कई दुकानदारों ने अपना सामान लाकर यहां डाल दिया व कुछ ने दुकानें लगाना भी शुरू कर दिया है। मेला अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में चिकित्सा, प्रकाश, पानी, स्वच्छता एवं पुलिस का प्रबंध रहेगा। मेले का उद्घाटन भूमि पूजन व झण्डा रोहण के साथ २६ मार्च को जिला प्रमुख जसवंत कंवर व कलक्टर केवलकुमार गुप्ता करेंगे। मेला अधिकारी ने बताया कि मेला स्थल पर भूखण्डों का आवंटन किया जा रहा है, जिसमें कपड़ा बाजार, झूला, चकरी, सर्कस, सिनेमा, मनिहारी, मेन बाजार, चूड़ी, खादी भण्डार व मनोरंजन, हलवाई, लोहा, कसेरा, टेन्ट हाऊस व अन्य दुकानों के लिए भूखण्डों की नीलामी होगी।

अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा : मेले की तैयारियों का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जायजा लिया। उपखण्ड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, तहसीलदार खेताराम सारण ने पशुपालन विभाग, पंचायत कर्मचारियों के साथ सेवाडिय़ा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला स्थल पर भूखण्डों की नीलामी व दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवाओं की आपूर्ति, टीकाकरण के अलावा खाद्य व पेय पदार्थो के नमूने लेने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी ने मेले के दौरान सीएचसी के चिकित्सक को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबन्द करने को कहा। राजस्व छीजत रोकने, अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी थाना स्थापित करने, पशु चारे की दरों का निर्धारण, पशु मेला क्षेत्र में रोशनी पानी की व्यवस्था, परम्परागत खेलों व पशु प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में निर्देशित किया।

पशु प्रतियोगिताएं : मेले में 2९ व 3० मार्च को उन्नत नस्ल के पशुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी तथा २ अप्रेल को विजेता पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मेले में 3 वर्ष से कम उम्र के बछड़ों को राज्य के बाहर ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। मेले में संक्रामक रोग से पीडि़त मनुष्य व पशुओं का प्रवेश वर्जित है।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस थाने में अमानत में खयानत का मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी किशनलाल ने बताया कि भादरूणा तहसील सांचौर निवासी लीलाराम देवजी कलबी ने रिपोर्ट देकर बताया कि दहीपुर निवासी आसु खां पुत्र गाजी खां मोईला मुसलमान ने उससे 44 हजार रुपए में भैंस खरीदी थी। इस सौदे की एवज में आरोपी ने 18 हजार रुपए नकद प्रदान किए थे। शेष राशि मांगने पर आरोपी गाली-गलोज कर राशि देने से मना कर रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

प्राप्ति रसीद जमा करवाने के निर्देश

रानीवाड़ा राउमावि के प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी किशनलाल कोली ने क्षेत्र की समस्त सरकारी विद्यालयों के संस्थाप्रधानों को पत्र लिखकर इंस्पायर्ड योजना के तहत चयनित विद्यार्थिओं को चैक प्रदान कर उनकी प्राप्ति रसीद राउमावि विद्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हंै। कोली ने बताया कि समस्त संस्था प्रधान विद्यार्थियों को चैक का भुगतान निर्धारित प्रारूप में ही करें। इसी तरह प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की गणना की प्रक्रिया चल रही है।

शहीद दिवस मनाया

रानीवाड़ा
कस्बे के एक कॉम्पलेक्स में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में यूथ बिग्रेड की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता हरसन देवासी ने इस अवसर पर शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के त्याग व आजादी में उनकी अहम भूमिका के बारे में संबोधन दिया। इस अवसर पर प्रकाश विश्नोई, अशोक चौधरी, मसराराम देवासी , शिवलाल, प्रताप भील, गोवाराम राणा ने भी बैठक को संबोधित किया।

नेहरू बिग्रेड की बैठक हुई

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय नेहरू बिग्रेड छात्र संघ की बैठक कस्बे के वाल्मीकि आश्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक साहू की देख-रेख में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर नितेश गोस्वामी को केर ग्राम ईकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में कमलेश सुथार, जोगाराम परमार, दिनेश सियाग, महेंद्र सियाग सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Wednesday, 24 March 2010

भाटीप के दो जने गुजरात में गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

रानीवाड़ा।
बनासकांठा पुलिस ने रानीवाड़ा तहसील के भाटीप गांव निवासी दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। बनासकांठा पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार तडके पालनपुर के समीप छापी गांव के पास नाकेबंदी के दौरान क्वालिस कार क्रमांक जीजे 6 बीए 7214 को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक वाहन को भगाने की कोशिश करने लगा, परंतु पुलिस ने पीछा कर कार को दस्तियाब किया। निरीक्षण करने पर उसमें ४५ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर कार को जब्त किया तथा दो आरोपी जिनका नाम पूछने पर सांवलाराम पुत्र माधाराम ढाका व तुलसीराम तेजाजी जाट निवासी भाटीप तहसील रानीवाड़ा होना बताया। दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अवैध शराब के मुख्य स्त्रोतों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दि है। छापी पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सी.बी. टंडेल ने बताया कि बरामद शुदा माल दौ लाख छ: हजार रूपए का माना गया है।

Tuesday, 23 March 2010

नवजीवन योजना के तहत चेक वितरित


रानीवाड़ा &राज्य सरकार द्वारा संचालित नवजीवन योजना के तहत सोमवार को रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर नट बस्ती में प्रशिक्षण प्राप्त 59 व्यक्तियों को 11 लाख 49 हजार रुपयों की राशि के ऋण एवं अनुदान वितरित किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी खीमाराम परमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नवजीवन योजना के तहत राष्टï्रीय जागृति संस्था द्वारा अवैध शराब निर्माण में लिप्त परिवारों के सदस्यों के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के बाद सोमवार को रानीवाड़ा की नट बस्ती में ऋण एवं अनुदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रानीवाड़ा के 43 एवं भीनमाल क्षेत्र के 16 व्यक्तियों को ऋण एवं अनुदान के चेक वितरित किए गए, जिसमें 6 लाख 29 हजार रुपयों के ऋण एवं 5 लाख 20 हजार रुपयों की अनुदान राशि सम्मिलित है। समारोह को स्थानीय सरपंच गोदाराम देवासी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी खीमाराम परमार, एसडीएम कैलाशचंद शर्मा व संस्था के प्रेसीडेंट भभूतराम सोलंकी ने भी भाग लिया।

विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज

रानीवाड़ा & पुलिस थाने में एक युवक द्वारा विवाहिता को शादी की नीयत से भगा ले जाने और दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सोमवार को दर्ज हुआ है। थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि लाखावा निवासी एक विवाहिता ने आखरडा निवासी रेखाराम पुत्र भारताराम सरगरा के खिलाफ दो माह तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हो रखी थी। पति-पत्नी में आपसी अनबन के कारण वह पीहर में ही रह रही थी। इस दौरान आरोपी उसे शादी की नीयत से भगाकर ले गया और दो माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। भगाकर ले जाने में आरोपी सहित छह-सात जने और शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।

कैसे मिलेगा बालिका शिक्षा को बढ़ावा


बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला कर बेटियों को शिक्षा से जोडऩे की कवायद में जुटी है, लेकिन कई स्थानों पर सरकारी योजनाएं पूरी तरह से मूर्त रूप नहीं ले पा रही है तो कई स्थान पर सरकारी सम्पत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।

तहसील क्षेत्र के पिछड़े समाज की बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चलाया जा रहा है। इस विद्यालय में बालिकाओं के करियर के प्रति खिलवाड़ हो रहा है। जालेरा के नाम से स्वीकृत व रानीवाड़ा कस्बे में कुछ वर्ष पूर्व खोले गए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन और भौतिक सुविधाओं का टोटा है। इस आवासीय विद्यालय में सात कर्मचारियों का स्टाफ हैं। इनमें अध्यापक तो केवल चार ही हैं, बाकी एक कुक, सहायिका तथा एक चौकीदार है। चालू सत्र में विद्यालय में ९0 बालिकाओं का नामांकन था, लेकिन आठवीं की परीक्षा होने के बाद ५० बालिकाएं ही विद्यालय में है।

दो शिक्षिका दोनों डेपुटेशन पर: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वर्तमान में एक प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक है। प्रधानाध्यापक है, जो शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन का कार्य भी देखती है। ये दोनों टीचर डेपुटेशन पर लगाई गई हैं। अन्य दो संविदा पर हैं। पर हॉस्टल व क्लास रूम एक ही जालेरा कल्लां में स्वीकृत इस विद्यालय का भवन निर्माणाधीन होने की वजह से फिलहाल यह विद्यालय रानीवाड़ा कस्बे में किराए के मकान में चल रहा है। विद्यालय की हालत काफी खस्ताहाल है। फिलहाल हॉस्टल व क्लास रूम एक ही जगह बना रखा है। दिन में बालिकाओं को यहां लगे तख्तों पर व नीचे बैठाकर पढ़ाई करवाई जाती है तथा रात में बालिकाएं इन्हीं कमरों में सोती हैं।

धूल चाट रही सिलाई मशीनें

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढऩे वाली बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालय बजट से सिलाई मशीन मंगवाई गई थी, लेकिन सिलाई प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से मशीनें अनुपयोगी साबित हो रही हैं। मशीनों को विद्यालय में आए हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है।

कंप्यूटर बने कबाड़

विद्यालय का भवन किराए पर होने से सामान दुर्दशा का शिकार हो रहा है। भवन में पर्याप्त स्थान व देखभाल के अभाव में काफी परेशानी हो रही है। यही कारण है कि कंप्यूटर सहित सोलर प्लेट, इनवर्टर, खेल सामग्री, आलमारी व पलंग कबाड़ बनते जा रहे हैं। जालेरा में भवन का कार्य धीमी गति से चलने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं का शिक्षण प्रभावित हो रहा है।

ञ्चविद्यालय का नया भवन जालेरा कल्लां में तैयार हो रहा है। किराए के भवन में कमियों को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कम्प्यूटर व टेलरिंग अध्यापक की नियुक्ति भी शीघ्र करवाई जाएगी।

- तेजाराम विश्नोर्ई, बीआरसीएफ, एसएसए रानीवाड़ा

Monday, 22 March 2010

पेयजल मुहैया करवाने की मांग

रानीवाड़ा
कस्बे की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरपंच गोदाराम देवासी ने विधायक को पत्र प्रेषित किया है। देवासी ने बताया कि उपखंड मुख्यालय व सघन आबादी होने की वजह से कस्बे में इन दिनों पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। कस्बे की आबादी के लिए जलदाय विभाग ने दो ओवर हैड टेंक की व्यवस्था कर रखी है, जिसमें भाटवास पेयजल स्कीम से पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल के अन्य स्रोत देवपुरा, आमपुरा इन दिनों सूख गए हैं, जिससे कस्बे की संपूर्ण आबादी भाटवास पेयजल स्कीम के भरोसे है। उन्होंने बताया कि एक ओवर हैड टेंक की स्वीकृति सांचौर बाईपास पर करने की मांग की है। इस कार्य के लिए उन्होंने विधायक देवासी को पत्र लिखकर निवेदन किया है।

सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु


रानीवाड़ा& कस्बे में शनिवार रात को इंद्रा कॉलोनी में महेश्वरी निवास पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा एवं साक्षरता खंड समन्वयक ताराचंद भारद्वाज सहित श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। कस्बे में प्रबुद्ध नागरिकों के एक मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को मानवता के कल्याण के लिए रामचरित मानस के मंगलकारी पंचम सोपान सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर सैकड़ों पुरुष व महिला ने दोहे एवं चोपाइयों का लाभ लिया। सुंदरकांड के वाचन में बीईईओ तोलाराम राणा, साक्षरता सहायक चमनाराम देवासी, बाबुदास वैष्णव, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदूलाल त्रिवेदी, किशोर जोशी, महेंद्रप्रताप, पोपट बोहरा, भाणाराम श्रीमाली, दरगाराम अवस्थी, राहुल वैष्णव के साथ ग्रामीणजन, समाजसेवी समेत महिलाओं ने भाग लिया।

Sunday, 21 March 2010

समस्याओं के निराकरण की मांग

रानीवाड़ा.राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा ने बीईईओ कार्यालय में लंबित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई ने बताया कि ब्लॉक पोषाहार राशि पिछले चार माह से नहीं मिली है, इसके अलावा शिक्षकों की सर्विस बुकों का संधारण भी पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। नवनियुक्त अध्यापकों व प्रबोधकों की सर्विस बुक भी अभी तक नहीं बनाई गई है। साथ ही अध्यापकों का परिवीक्षा काल हटाना, चयनित वेतनमान व पेंशन प्रकरणों का निपटारा, पीडी मद के अध्यापकों का पांच प्रतिशत डीए एरियर, चयनित वेतनमान एरियर भुगतान व एसटीसी अध्यापकों के परिवीक्षा काल एरियर के भुगतान की मांग की गई है।

प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू

रानीवाड़ा & स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य किशनालाल कोली ने बताया कि राजस्थान स्टेट की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र विद्यालय में पहुंच चुके हैं। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की उच्च माध्यमिक परीक्षा पांच अप्रैल से तथा माध्यमिक परीक्षा ८ अप्रैल से शुरू होगी। नव पंजीकृत एवं पूकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्रभारी भगराज विश्नोई से सुबह ११ से २ बजे तक प्राप्त किया जा सकेंगे।

सफेद मूसली ने बदली तकदीर


गुमानसिंह राव
रानीवाड़ा
सुणतर क्षेत्र के एक किसान ने कुछ वर्ष पूर्व १०० किलो उत्पादन के साथ सफेद मूसली की खेती शुरू की। अब वह २० क्विंटल तक ऊपज ले रहे हैं। धानोल निवासी प्रगतिशील किसान बाबूलाल चौधरी ने क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए एक मिसाल कायम की है।
आलू की भांति मेढ़ों पर सफेद मूसली की बुवाई बरसात से पहले की जाती है जाड़े में निराई-गुड़ाई के बाद करीब ९ माह के बाद गर्मी में पत्तियां सूख जाने पर उत्पादन लिया जाता है। अब क्षेत्रीय किसानों का रुझान आयुर्वेद से संबंधित जड़ीबूटियों की खेती की तरफ बढ़ रहा है। बाबूलाल का कहना है कि वर्ष 200६ में नागौर जिले के लाडनूं से वे 20 किलो सफेद मूसली का रोप लाकर रोपा था। हर वर्ष वे इसमें बढ़ोतरी करते गए। मौजूदा समय में पांच बीघा खेत में २० क्विंटल सफेद मूसली की खेती हो रही है। क्लोरो फाइटम बोरिबेलियम के वैज्ञानिक नाम वाले इस सफेद मूसली को भारत में शक्तिवर्धक के रूप में पहचान मिली है। यहां की सफेद मूसली की मांग विदेशों में अत्यधिक है, लेकिन सफेद मूसली का उत्पादन कर रहे क्षेत्र के किसानों को अभी कुछ अड़चने आ रही हैं। सरकार द्वारा सफेद मूसली की खेती को बढ़ावा नहीं दिया गया और न ही इसके लिए कोई बाजार ही निर्धारित किया गया है। शेष & पेज 9 पर
चौधरी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व सफेद मूसली के बीज की कीमत छह सौ रुपए प्रति किलो थी, लेकिन अब इसका दाम बढ़कर 16 सौ रुपए प्रति किलो हो गया है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि परख कर अच्छे बीज की रोपाई की जाए तो प्रति बीघे चार क्विंटल सफेद मूसली की पैदावार की जा सकती है। इससे एक तरफ जहां परम्परागत कृषि को छोड़कर किसान औषधीय पौधों की खेती की ओर आकृष्ट होने लगे हैं, वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त ऐसे युवक भी, जो अभी तक खेती-किसानी के कार्य को केवल कम पढ़े-लिखे लोगों का व्यवसाय मानते थे, औषधीय पौधों की खेती अपनाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं।
यह है घटक
सफेद मूसली में कार्बोहाईड्रेट्स 42 प्रतिशत, प्रोटीन 8 से 9 प्रतिशत, सैपोजिन्स 2 से 17 प्रतिशत, रेशा 3 से 4 प्रतिशत, एल्कलोंयड्स 25, विटामिन ए, बी, डी तथा ई, ग्लूकोसइड्स, अमीनो अम्ल स्टरयोरड्स आदि और खनिज लवण 7 से 15 प्रतिशत तक पाए जाते हैं। सैपोजिन्स की मात्रा के आधार पर ही इसका मूल्य निर्धारण होता है।
क्या है फायदा
मात्र 6 से 8 माह में प्रति एकड़ एक से दो लाख रुपए का शुद्ध लाभ देने वाली और कोई फसल नहीं है। इसकी किसी प्रकार की प्रोसेसिंग करने की आवश्यकता नहीं, कोई मशीन लगाने की जरूरत नहीं। इसे किसान सीधे उखाड़ कर, छील कर तथा सुखा कर बेच सकते हैं। सफेद मूसली के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध है। इसलिए इसकी खेती रोजगार का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराती है। मौसम में परिवर्तन से इस पर कोई असर नहीं पड़ता। सफेद मूसली की खेती पूरे राजस्थान में की जा सकती है।
अनुकूल है वातावरण
सफेद मूसली के उत्पादन के लिए उष्ण व उपोष्ण कटिबन्धीय जलवायु की आवश्यकता होती है यही कारण है कि यह अरावली की पहाङियों में विशेष रूप पाई जाती है चूंकि यह कठोर प्रकृति का पौधा है इसलिए इसे विभिन्न प्रकार की जलवायु में उगाया जा सकता है। मूसली की फसल में प्राय: कोई विशेष बीमारी नहीं देखी गयी है अत: इसमें किसी प्रकार के कीटनाशकों का उपयोग करने की कोई जरूरत नहीं है। इसका प्रमुख कारण यह है कि पौधे का कन्द भूमि में नीचे रहता है। इस फसल पर किन्ही प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, पाला, और कुहासा आदि का प्रभाव नहीं हो पाता। वैसे यह पैाधा किसी प्रकार की बीमारी या प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव मुक्त है।
औषधीय उपयोग
सफेद मूसली शक्तिवर्धक, मेधावर्धक, प्रसवोपरान्त शारीरिक क्षतिपूर्ति, हृदय दुर्बलता, टॉनिक स्वरूप, बुढ़ापे में कमजोरी दूर करने वाली प्रसिद्ध औषधि, प्रजनन क्षमता में वृद्धि के लिए उपयोगी, माताओं में दूध बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है। सफेद मूसली को 'दूसरी शिलाजीतÓ की संज्ञा दी जाती है, चीन, उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले पौधे जिन्सेंग का विकल्प माना गया है विदेशों में इससे कैलांग जैसे फ्लेक्स बनाए जाते हैं जिनका पौष्टिक नाश्ते के रूप में उपयोग किया जाता है।
विपणन की व्यवस्था
धानोल में कार्य लाडनूं औषधीय पादप एंड प्रौसेसिंग सहकारी समिति के द्वारा हो रहा है। समिति के प्रबंध निदेशक विजेंद्र विश्रोई ने बताया कि समिति किसान को ५०० सौ रुपए प्रति किग्रा के अनुसार बीज उपलब्ध करवाती है तथा ५०० सौ रुपए के हिसाब से गीली मूसली किसान से खरीद करती है। इस तरह किसान को चार गुनी आय होती है। कम जमीन में ज्यादा पैदावार होने से क्षेत्र में यह फसल लोकप्रिय होती जा रही है।

Thursday, 18 March 2010

परीक्षा केंद्र यथावत

रानीवाड़ा & मालवाड़ा व सेवाड़ा के माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों व उनके अभिभावकों ने स्थानीय विधायक रतन देवासी को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र यथावत रखने को लेकर आभार जताया है। पंचायत समिति सदस्या दिवाली काबा ने बताया कि मालवाड़ा के दसवीं के छात्रों को परीक्षा के लिए सांचौर के मालवाड़ा में परीक्षा देने के लिए जाना था, इसी तरह सेवाड़ा के छात्रों को आहोर तहसील के भाद्राजुन का स्थान निर्धारित किया गया था। इतनी दूरी को देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर निवेदन किया था, जिस पर विधायक ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव से वार्तालाप कर परीक्षा केंद्र पूर्व की भाति यथावत रखने का निवेदन किया गया, जिस पर बोर्ड ने कल फैक्स भेजकर परीक्षा केंद्र पूर्व की भाति रखने के निर्देश दिए।

विकास समिति की बैठक सम्पन्न

रानीवाड़ा & कस्बे की राउमावि बालिका विद्यालय की विद्यालय विकास समिति की बैठक संस्था प्रधाना सोहनीदेवी विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बालिकाओं के शिक्षण व्यवस्था में सुधार, पुस्तकालय विकास, खेल-कूद गतिविधियों सहित अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या ललिता बोहरा, सरपंच गोदाराम देवासी, ग्रामसेवक भाणाराम बोहरा सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

Monday, 15 March 2010

बोर्ड सेंटर यथावत रखने की मांग

रानीवाड़ा & निकटवर्ती मालवाड़ा ग्राम की राउमावि में चल रही रमसा योजना के तहत प्रधानाचार्यों की बैठक में आए जिला शिक्षा अधिकारी श्यामसुदंर लाहोटी का भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर मालवाड़ा व सेवाड़ा विद्यालय का बोर्ड सेंटर यथावत पर रखने की मांग की है। खंडेलवाल ने कहा कि राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बोर्ड केंद्र दुरस्त जगह व निजि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का केंद्र स्थानीय गंाव में रखने का निर्णय गलत है।प्रवक्ता ने मौके से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उपनिदेशक धनश्याम मीणा से भी दूरभाष पर वार्ता कर बताया कि सोमवार तक बोर्ड केंद्र बदलने के निर्देश दे दिए जाएंगे, वही खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार तक आदेश नही होने पर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी की ढोल-नगाडे व थाली बजाकर नींद हराम की जाएगी।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रानीवाड़ा & इंद्रा कॉलोनी में शनिवार रात को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के वाचन में मंडल के ताराचंद भारद्वाज, विश्वनाथ त्रिवेदी, बाबुदास वैष्णव, कृपाल महेश्वरी, तरूण लोढ़ा, चंदूलाल त्रिवेदी, किशोर जोशी, महेंद्रप्रताप, पोपट बोहरा, भाणाराम श्रीमाली, दरगाराम अवस्थी, राहुल वैष्णव के साथ ग्रामीणजन, समाजसेवी समेत महिलाओं ने भाग लिया।

वन मित्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई

रानीवाड़ा& तेरह हजार हैक्टेयर से अधिक वन क्षेत्रफल वाले सांचौर व रानीवाड़ा क्षेत्र में वनों की सुरक्षा के लिए नए प्रहरियों के आने की तैयारी हो गई है। कुछ समय बाद वन मित्रों को क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में नियुक्ति मिल जाएगी। राज्य में वन विभाग व जनता के बीच सेतु का कार्य करने की दृष्टि से विभिन्न रेंज क्षेत्रों में वन मित्रों की नियुक्ति के तहत रेंज में पांच वन मित्र लगाए जाने हैं। दिसम्बर में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया था, लेकिन बाद में आचार संहिता लागू होने से यह प्रक्रिया अटक गई थी, लेकिन अब इसे फिर गति मिली है।

आए प्रस्ताव : वन विभाग सूत्रों के अनुसार वन मित्रों की भर्ती एक समिति के माध्यम से होगी। इस समिति में सम्बंधित पंचायत का सरपंच, वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष व विभाग का वनपाल या रेंजर शामिल है। मंडल वन कार्यालय को आधी जगहों से तो वन मित्रों के चयन के प्रस्ताव मिल चुके हैं वहीं शेष जगहों से प्रस्ताव आ रहे हैं।

ञ्चक्षेत्र में वन मित्रों को मंडल स्तर से आवश्यक प्रक्रिया के बाद नियुक्ति दी जाएगी। पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति माह १५ सौ रूपए मानदेय के रूप में दिए जाएंगे।

-नाहरसिंह सिनसिनवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज रानीवाड़ा व सांचौर

Sunday, 14 March 2010

ग्लेंडर बिमारी को लेकर अश्वपालकों में भय व्याप्त

रानीवाड़ा।
प्रदेश में अश्वों की दुर्लभ मानी जाने वाली मालानी नस्ल के अश्वपालकों के लिए बुरी खबर है। अश्वों में विदेशी बिमारी ग्लेंडर का देश में प्रवेश हो गया है। अश्वों व अश्वपालकों के लिए जानलेवा मानी जाने इस बिमारी के चपेट में छत्तीसगढ़ के पांच अश्व आ गए है। कभी भी इस बिमारी का प्रदेश में भी आगाज हो सकता है। राज्य सरकार इस घटना से अनभिज्ञ कुंभकर्णी नींद में सो रही है। अभी बाड़मेर में तिलवाड़ा मेला पूरे यौवन पर चल रहा है। इस मेले में एक हजार से ज्यादा अश्व विभिन्न प्रदेशों से भाग ले रहे है। इसी माह के अंत में जिले के सेवाडिय़ा व सांचौर पशु मेले भी आयोजित होने है। एक भी संक्रमित अश्व के आने पर यह बिमारी विकराल रूप ले सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि संक्रमित अश्व के साथ उसके मालिक को भी यह बिमारी लग जाती है। पशुपालन विभाग की बात माने तो इस बिमारी का अभी तक कोई ईलाज नही है। प्रदेश में सर्वाधिक अश्व झालावाड़ में फिर जालोर जिले में पाए जाते है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्लेंडर रोग को अभी तक विदेशी ही माना जाता रहा है। केन्द्र सरकार ने भी दुर्लभ नस्ल के सरंक्षण को लेकर अश्वों को देश से बाहर ले जाने पर पाबंदी लगा रखी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ५ मार्च को पांच अश्वों में इस बिमारी के लक्षण देखे जाने पर इनके खून के नमूनें हरियाणा के हिसार स्थित नेशनल रिचर्स सेंटर ऑफ इक्विंस भेजे गए, जहां उनके नमूनें पोजीटिव पाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे देश के अश्वपालकों में अज्ञात भय देखा जा रहा है। जबकि प्रदेश की राज्य सरकार का रवैया अश्वपालकों के लिए चिंताजनक है।
एक साल लगा था प्रतिबंध:- गत वर्ष प्रदेश के अश्वों में इक्वाईन होर्स सिकनेस जैसी बिमारी फैली थी, तब राज्य सरकार ने एक वर्ष तक अश्व प्रतियोगिताओं के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। इस बिमारी का ईलाज था, बाद में उस पर नियंत्रण कर लिया गया। परंतु ग्लेंडर बिमारी के मामले में राज्य सरकार का रवैया अश्वपालकों के हित में नही देखा जा रहा है। राज्य सरकार को सही समय पर अश्वपालकों को सावचेत करना चाहिए ताकि भारी नुकसान से बचा जा सके।
क्या है ग्लेंडर:- अश्वों के लिए घातक संक्रामक बिमारी है। यह बिमारी एक्टीनो बेसीलस मैलाई नामक बैक्टिरीया से फैलती है। बाद में यह जीवाणु मानव को संक्रमित कर लेता है। इस बिमारी के संक्रमण के आने के बाद अक्सर अश्व को मार दिया जाता है। अभी तक यह बिमारी अमेरिका, ब्रिटेन, कनाड़ा में ही पाई जाती थी परंतु अब इसका प्रसारण एशिया व दक्षिण अमेरिका में भी हो गया है।
लक्षण:- संक्रमित अश्व में तीन प्राथमिक लक्षण देखे जा सकते है। सर्वप्रथम अश्व की नासिका की झिल्ली में संक्रमण, श्वसन तंत्रिका पर प्रभाव डालकर फेफड़ों में अवरोध व चर्म संक्रमित होकर सडऩे लग जाती है। आंतों में अल्सर हो कर रस्सी हो जाती है। बिमारी की अंतिम स्थिति को फर्सी कहा जाता है। अंत में अश्व को मारना ही पड़ता है।
इनका कहना:-
इस बिमारी के बारे में राज्य सरकार से निर्देश नही मिले है, निर्देश मिलने पर जिले में आयोजित होने वाले सेवाडिय़ा व सांचौर पशु मेलों में भाग लेने वाले अश्वों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
- डॉ.गंगासिंह जैतावत, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग जालोर।
यह बिमारी जानलेवा है, एक भी संक्रमित अश्व के मेलों में आने पर हालात भयानक हो सकते है। गत वर्ष इक्वाईन होर्स सिकनेस के चलते सरकार ने एक साल तक अश्वों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगाया था।
- डॉ. मुकेश पटेल, प्रभारी पशु चिकित्सक मालवाड़ा।
यह बिमारी राज्य में भी आ सकती है, अश्वों के सरंक्षण के प्रति सरकार जागरूक नही है। मालानी नस्ल के बचाव को लेकर विभाग को संवदेनशील होकर निर्णय लेना चाहिए।
- गौरव कुमार, अश्व प्रेमी जोधपुर।

केसर से होने लगी कमाई


रानीवाड़ा!धानोल के एक खेत में कश्मीर का केसर खुशबु बिखेर रहा है। रंग बिरंगें फुलों की छटा यहां देखते ही बनती है।
केसर क्यारियों के कारण आस-पास के खेतों में इसकी खुशबु महक रही है। गांव के केवाराम चौधरी ने करीब तीन माह पूर्व अपने खेत में एक बीघा कृषि भूमि में माउंट आबू की ब्रह्माकुमारी संस्था से केसर के बीज लाकर उगाए थे। अब इन बीजों से पौधे बन गए हैं जो केसर के फूलों से महक रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भास्कर ने बताया था कि क्षेत्र के किसान खेतों में केसर उगा रहे हैं और उनका यह प्रयोग सफल होता है तो इससे किसानों की तकदीर भी बदल सकती है। अब जैसे जैसे केसर पर फूल आ रहे हैं। किसानों के चेहरे भी खिल रहे हैं। क्षेत्र में केसर की खेती सभी किसानों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्रगतिशील किसान चौधरी ने प्रथम में प्रयोग कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अब केसर उतारना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं आधा किलों केसर डीसा के बाजार में पचास हजार रूपए प्रतिकिलों के भाव से बेची भी है। चौधरी ने बताया कि कश्मीर की जैसी जलवायु इस क्षेत्र की नही है, फिर भी ऐसी भौगोलिक परिस्थितियों में भी केसर की खेती आशा के अनुरूप खरी उतरी है। एक बीघा जमीन में दो किलो केसर निकलने की संभावना है। इस खेती में कम लागत से ज्यादा आमदनी हो रही है।
किसानों के लिए प्रेरणा बनी फसल

कृषि विभाग के अधिकारी कन्हैयालाल विश्नोई ने बताया कि निसंदेह धानोल में केसर की खेती हो रही है, परंतु कश्मीर जैसी जलवायु नहीं मिलने के कारण गुणवत्ता के मामले में कुछ कम है। इस केसर की खेती की सफलता को देखते हुए काफी किसानों ने अब चौधरी की राह अपनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष नवंबर महिने में काफी किसान सुणतर क्षेत्र के काफी किसान अपने खेतों में केसर उगाएंगे। बकौल, चौधरी ने बताया कि उनके इस प्रयोग का निरीक्षण करने के लिए गुजरात की दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने दौरा किया। उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन में इस खेती की सार-संभाल करने पर ही यह प्रयोग सफल हो पाया है। इस खेती से किसान को डेढ़ लाख रूपए आय होने की संभावना है।

केरोसिन के लिए भटक रहे विद्यार्थी

रानीवाड़ा!एक ओर जहां छात्र छात्राएं परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं वहीं उन्हें केरोसीन के लिए भटकना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से यहां आकर रहने वाले छात्र छात्राओं को केरोसीन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार ने केरोसिन आवंटन प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इन दिनों कस्बे में विद्यार्थी केरोसिन के लिए भटकते रहे हंै।

योग शिविर सेवाड़ा में

रानीवाड़ा . निकटवर्ती सेवाड़ा ग्राम में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान रिकॉर्ड के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर रविवार से होगा। शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा प्राणायम एवं आसन सिखाए जाएंगे। शिविर में जिला प्रभारी शैतानसिंह राव भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

अवैध खनन का मौका देखा

रानीवाड़ा . मालवाड़ा की पहाड़ी में कई दिनों से चल रहे अवैध खनन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान को लेकर ग्रामीणों के एतराज पर सहायक खनन अभियंता एसके यादव ने मौका स्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी भूमि के पास स्थित विष्णुगिरी गुफा व समाधि स्थल के पास अवैध खनन कर्ताओं के द्वारा खनन किया जा रहा है। जिससे पेयजल टंकी विद्यालय भवन को नुकसान होने की संभावना है। ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग के अभियंता ने घटना स्थल पर आकर ग्रामीणों ने पूरी जानकारी ली, परंतु रात हो जाने से खान की पेमाईश नहीं हो सकी।

परीक्षा केंद्र दूर होने से विद्यार्थियों में रोष

रानीवाड़ा
तहसील क्षेत्र की मालवाड़ा गांव के दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा के केंद्र दूर-दराज आने से परेशानी खड़ी हो गई है। मालवाड़ा के विद्यार्थियों ने पंचायत समिति सदस्य दिवालीदेवी काबा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अविलंब केंद्र बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेवाड़ा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र सांचौर तहसील के मालवाड़ा ग्राम की रामावि में रखा गया है। अभिभावकों ने बताया कि केंद्र का चयन विभाग के द्वारा गलती से हुआ है। अत: इस गलती को अविलंब सुधारा जाए।

Saturday, 13 March 2010

सुंदरकांड का पाठ आज

रानीवाड़ा! मानवता के कल्याण को लेकर कस्बें के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक मंडल का गठन कर प्रत्येक शनिवार को शांयकाल रामचरित्र मानस के पंचम सौपान सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। कथावाचन ताराचंद भारद्वाज ने बताया कि यह क्रम पूर्व में भी लंबे समय से चलाया गया था, अब इसे नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। आज शनिवार को कस्बे के मदनलाल महेश्वरी के निवास पर सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है। जिसमें कस्बे के समस्त प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी सहित महिलाएं भाग लेगी।

परीक्षा केंद्र १५० किलोमीटर दूर


रानीवाड़ा!निकटवर्ती सेवाड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के दसवीं के छात्रों का परीक्षा केंद्र यहां से करीबन १५० किलोमीटर दूर आहोर तहसील के भाद्राजून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आवंटित किया गया है। इसे चाहे बोर्ड की गलती कहे या अदूरर्शिता, लेकिन परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना जरुर करना पड़ेगा। छात्रों को परीक्षा से ज्यादा चिंता तो परीक्षा केंद्र की है। इस विधालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत १५ छात्राएं व १० छात्र है, जिन्हें परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

क्या कहते है जिला शिक्षा अधिकारी

ञ्च परीक्षा केन्द्र से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी बोर्ड अजमेर से ही मिल सकती है। परीक्षा केन्द्र आवंटन में हमारी कोई भूमिका नहीं होती। ऐसी समस्याओं केे लिए हम अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहे है।

- श्याम सुन्दर लाहोटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जालोर

अब होगी परेशानी

परीक्षा आवेदन पत्र में प्रधानाध्यापक भागीरथराम विश्नोई ने सेवाड़ा विद्यालय के छात्रों को गांग या सरनाऊ परीक्षा केन्द्र देने का आदेश दिया। वहीं अब बोर्ड से आई रोल नम्बर सीट व परीक्षा केन्द्र में भाद्राजून लिखा हुआ है। परीक्षा केंद्र को लेकर विद्यार्थी और परिजन पशोपेश में है।

परिजन परेशानी

परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने से विद्यार्थियों के साथ साथ परिजन परेशान हैं। इसका प्रमुख कारण आवागमन के साधनों का अभाव है। इसके अलावा जिन बालिकाओं के परीक्षा केंद्र भाद्राजून आया है। उनकी परेशानियां और भी बढ़ गई है। ग्रामीण अंचलों में बेटियों को शिक्षा के लिए गांव के लिए बाहर नहीं भेजते। जबकि अब बालिकाओं का परीक्षा केंद्र गांव से काफी अधिक दूर आया है। ऐसे में अब विद्यालय प्रशासन के साथ साथ छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक भी मुश्किल में है।

दहीपुर में उर्स सम्पन्न



रानीवाड़ा!निकटवर्ती दहीपुर में हजरत राधन शहीद रहमतुल्ला का चौथा उर्स मुबारक हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कौमी एकता का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बड़ोदरा से आए कव्वाल जिया मोईनी ने अपने फन का जादू बिखेरा। उन्होंने लहराएगा यहां पर झंडा तेरे नबी का कव्वाली देश कर गाकर लोगों की वाहवाही लुटी। जोधपुर से आए कव्वाल शौकत अंदाज ने भी गजले पेश कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस अवसर पर तहसीलदार खेताराम सारण, पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी, हरजीराम देवासी, सज्जनसिंह, तरूणखत्री, भरत देवड़ा, कैराराम मौजूद थे। इससे पूर्व सभी मेहमानों का स्वागत गनीभाई सुमरा व खेरूभाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन हुसैन खान सुुमरा ने किया।

Thursday, 11 March 2010

महंगाई के विरोध में धरना


रानीवाड़ा
महंगाई के विरोध में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के क्रम में बुधवार उपखंड मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष अमीचंद के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा की भू-जल स्तर के रसातल में चले जाने से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। वहीं सरकार ने बिजली के दाम व वेट बढ़ाकर किसान व आम आदमी पर आर्थिक भार डालने का प्रयास किया है। प्रदेश में सट्टेबाज, मुनाफाखोरों व जमाखोरों के चलते सरकारी गोदामों में अनाज कम व निजी गोदामों में अनाज सीमा से ज्यादा भंडार हो रहा है।
इसी कारण महंगाई बढ़ रही है। इस अवसर पर जसवंतपुर मंडलध्यक्ष देवेंद्रसिंह जाविया, जिला प्रवक्ता मुकेश खंडेलवाल, मकनाराम चौधरी, महानंन महेश्वरी ने भी धरने का संबोधित किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर महंगाई को काबू करने का निवेदन किया है। इस अवसर पर बलवंतसिंह डाभी, हेमाराम विश्रोई, जवाहरसिंह पाल, हनवंतशर्मा, करमीराम देवासी, प्रागाराम पुरोहित, चेतन वैष्णव, बाबूलाल संत, विंदाराम नट, रतनसिंह कोडिटा, नरेश जोशी, भीखाराम चौधरी, सोमताराम धानोल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Wednesday, 10 March 2010

बजट के खिलाफ देंगे धरना

रानीवाड़ा
कांग्रेस सरकार की ओर से मंगलवार को घोषित किसान विरोधी बजट, महंगाई, बिजली व केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध बुधवार को उपखंड कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल महामंत्री किरणकुमार माली ने बताया कि प्रदेशभर के उपखंड मुख्यालयों पर होने वाले भाजपा के धरने को लेकर बुधवार सवेरे 11 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने मंडलध्यक्ष भीखाराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरना देकर विरोध जताएंगे। इस दौरान आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन और पूर्व जिला प्रमुख नारायणसिंह देवल सहित भाजपा के कई नेता संबोधित करेंगे।

उर्स कल

रानीवाड़ा&उपखंड क्षेत्र के दहीपुर गांव में हजरत राधन शहिद रहमतुल्ला का उर्स गुरूवार को मनाया जाएगा। इंतजामिया कमेटी के सचिव नासिर हुसैन सुमरा ने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे कौमी एकता कार्यक्रम होगा। इसके बाद कलाकार शौकत अंदाज व जीया मोईनी कव्वाली पेश कर जादू बिखेरेंगे। उर्स को लेकर सर्कस, झूले और मौत का कुआ जैसे कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। दरगाह कमेटी की ओर से लंगर सहित रोशनी व पानी की व्यवस्था की गई है।

महिला दिवस पर संगोष्ठीï

रानीवाड़ा&निकटवर्ती मालवाड़ा गांव में विश्वमहिला दिवस पर शिव सांई सेवा समिति की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष मधु खंडेलवाल ने माताओं से अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति युक्त विद्यालय में प्रवेश देने का आग्रह करते हुए बेटियों को उच्च शिक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को कानून की जानकारी भी दी। मंजू शर्मा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कैसे रोका जाए और इसमें परिवार की क्या भूमिका होनी चाहिए? पर विस्तार
से जानकारी दी। नफीसा बानो ने समाज के विकास के लिए महिला शिक्षा की महती आवश्यकता जताई व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आग्रह किया। संगोष्ठी को कई महिलाओं ने संबोधित करते हुए सम्पूर्ण परिवार को नशा मुक्त रखने व जल बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर समिति द्वारा जरूरत मंद परिवार को कपड़ों सहित अन्य वस्तुएं वितरित की गई।

हैडपंप मरम्मत करवाने की मांग

रानीवाड़ा&धामसीन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी स्कूलों व ढाणियों में क्षतिग्रस्त १६ हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है। सरपंच बलवंत पुरोहित ने बताया कि हैंडपंप नाकारा पड़े होने से स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घर से बोतल में भरकर पानी ले जाना पड़ रहा है। पुरोहित ने बताया कि इस समस्यों को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप में कई बार सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी तरह बामनवाड़ा गांव के मुख्य पेयजल टांके में लिकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। रूपावटी खुर्द व बामनवाड़ा के कई टांके पाईप लाईन से नही जुडऩे के कारण वर्षों से खाली पड़े हैं। उन्होंने इन टांकों को पाईप लाईन से जुड़वाकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Tuesday, 9 March 2010

सात समंदर पार सफलता की उडान


रानीवाड़ा।
"उड़ान भरो अपने विचारों के साथ, उड़ान भरो अपने प्रेम के बल। मरुस्थलों के पार, समुद्रों और पर्वतों के पार, मात्र एक सांस में पहुंच जाते हो तुम" रूस के प्रसिद्ध कवि येलेना रेरिख की यह पंक्तियां रानीवाड़ा तहसील के सेवाड़ा निवासी होनहार युवक डा. प्रकाशचंद्र विश्रोई पर सटीक बैठती है। सेवाड़ा के धोरों में पलकर बड़ा होने वाला यह युवक अपने बलबूते पर सात समंदर पार स्वीडन देश में टेक्रोलॉजी विषय में डॉक्टरेट कर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी में प्रोजेक्ट लीडर के रूप में रिचर्स कर रहे है।
सेवाड़ा गांव के अध्यापक हरीशचंद्र विश्रोई जो अभी आहोर में कार्यरत है। उनके घर जन्म लेने वाले प्रकाश ने प्राथमिक शिक्षा गांव से प्राप्त कर हाई स्कूल नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा से डिक्टेशन मार्क के साथ उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की। बचपन से ही होनहार व हमेशा कक्षा में प्रथम रहने वाले प्रकाश ने बिट्स पिलानी से 2002 में माईक्रो इलेक्ट्रोनिक्स विषय में पीजी डिग्री कर कुछ समय तक जयपुर की इंजीनियरिंग कॉलेज में व्याख्याता पद पर कार्य किया। बाद में जनवरी 2003 से अगस्त 2004 तक सेन्ट्रल इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग रिचर्स इस्टीट्यूट में रिचर्स इंजीनियर के रूप में कार्य किया। इससे पूर्व उन्होंने इसरो में भी ट्रेनी इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाए दी। बाद में भारत सरकार की फैलोशिप योजना के तहत प्रकाश का चयन 2007 में ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स विषय में शोध करने के लिए स्वीडन की चालमर्स यूनिवर्सटी ऑफ टेक्रोलॉजी में चयन हुआ अभी प्रकाश स्वीडन में यूरोपीयन स्पेस एजेंसी में प्रोजेक्ट लीडर के रूप में रिचर्स कर रहे है।
उपलब्धियां - स्वीडन सरकार के द्वारा स्थाई नागरिकता प्राप्त विश्रोई को 2009 में चालमर्स इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया। सनï् 2008 में स्वीडिस यंग सांईटिस्ट अवार्ड, 2007 में स्वीडिस सीडा फैलोशिप अवार्ड लेकर प्रकाश ने देश का नाम रोशन किया है। इसी तरह सनï् 2001 में केट फैलोशिप, दिसम्बर 2002 में विश्वविद्यालय स्तर पर एकाडमी अवार्ड के रूप में स्वर्ण पदक व 2002 में आईआईटी कानपुर ने टेक्रनिकल पेपर प्रजेन्टेशन कॉन्टेस्ट के रूप में प्रथम ईनाम लेकर जिले का नाम रोशन किया।
श्रेय - विश्रोई ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरीशचंद्र विश्रोई व माता ब्रिजबाला विश्रोई को दिया है। विश्रोई का मानना है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। जरूरत है उन्हें प्लेटफार्म व उचित मार्गदर्शन की। विश्रोई का अनुज निलेश विश्रोई भी जयपुर से सी.ए. का अध्ययन कर रहा है। वर्तमान में विश्रोई स्वीडन देश के गोटेबोर्ग में ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स में शोध कर रहे है। इस विषय के तहत विश्रोई एक्स-रेज, गामा रेज, पेराबेंजिन-रेज पर अध्ययन कर रहे है। साथ ही प्रकाश व विद्युत पर इन किरणों के द्वारा पडने वाले प्रभाव पर भी रिचर्स कर रहे है।
अंत में प्रकाश पर कवि अज्ञेय कि निम्र पंक्तियां कही जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी, "उड़ चल हारिल लिये हाथ में, यही अकेला ओछा तिनका। उषा जाग उठी प्राची में कैसी बाट, भरोसा किन का"।

प्रतिभावान बालिका सम्मान से वंचित

रानीवाड़ा राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के लिए प्रतिभाशाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है, लेकिन चयन में खामियों के चलते तहसील क्षेत्र की एक होनहार बालिका को सम्मान से वंचित रखा जा रहा है। बडग़ांव के निकट वगतापुरा गांव की बालिका डिम्पल कुमारी पुत्री अर्जुनसिंह ने माध्यमिक परीक्षा 2009 में शताब्दी चिल्ड्रन विद्यालय बडग़ांव से ७८ प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, लेकिन गार्गी पुरस्कार की सूची में उसका नाम ही दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में बालिका व उसका परिवार काफी निराश है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ७५ प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त तरने वाली बालिका को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। विभाग की खामियों के चलते इस बालिका को इस सम्मान से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर बालिका के पिता अर्जुनसिंह ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र पे्रषित कर बालिका का नाम इस सूची में शामिल करने का निवेदन किया है।

२० कार्टन अवैध शराब बरामद


रानीवाड़ा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम को जाखड़ी नदी में नाकेबंदी के दौरान चंडीगढ़ निर्मित बीस कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
वाहन चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि एएसआई शिवाराम सहित किशनलाल, लाधाराम व बाबूलाल ने जाखड़ी नदी में रविवार शाम को नाकेबंदी की। इस दौरान गुजरात की ओर से आ रहे जीप ट्रोले को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। जिस पर जीप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसका काफी देर तक पीछा किया।
बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम धानपुरा (डीसा) निवासी गणपत पुत्र डाया रेबारी बताया। उसने बताया कि उसे यह शराब रानीवाड़ा पहुंचाने के लिए कहा गया था। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान वाहन से चंडीगढ़ निर्मित बीस अंग्रेजी शराब के कार्टन बरामद किए। वाहन समेत आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। जहां से आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए बारीकी से जांच कर रही है।

Monday, 8 March 2010

अवैध खनन रुकवाने की मांग


रानीवाड़ा! निकटवर्ती मालवाड़ा पहाड़ी पर पिछले कुछ दिनों से चल रहे अवैध खनन के विरोध में रविवार को भील समाज के लोगों ने उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में बैठक का आयोजन किया। बाद में इन लोगों ने रानीवाड़ा एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन को रोकने की मांग की। साथ ही खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की। जानकारी के अनुसार मालवाड़ा कस्बे के पास स्थित पहाड़ी पर प्राचीन विष्णुगिरी महाराज की गुफा व समाधि और माताजी का मंदिर आया हुआ है। जो भील समाज की आस्था का केंद्र है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के पास गत कुछ दिनों से ग्रेनाइट पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे पहाड़ी पर स्थित इन प्राचीन स्थलों, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उड का धोरा सामुदायिक सभाभवन सहित कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली दो पानी की टंकियों को नुकसान पहुंच सकता है। समाज बंधुओं ने रानीवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा को ज्ञापन दिया और समस्या समाधान की मांग की। साथ ही विधायक रतनदेवासी व अन्य मंत्रियों को ज्ञापन भेजकर भील समाज के इस पवित्र स्थल के संरक्षण की मांग की है।
इस अवसर पर भील समाज के पंच सुजानाराम, समाजसेवी मंछाराम परिहार, ग्रामसेवक भाणाराम श्रीमाली, जीएसएस व्यवसथापक मानसिंह, भूरसिंह राठौड़, मुश्ताक भाई, रमेशकुमार, सवाराम, समेलाराम, हरजीराम हंसाराम, परखाराम जोईताराम, सामतीदेवी, शैतानसिंह और समरथाराम सहित कई लोग मौजूद थे।

Sunday, 7 March 2010

सुणतर का आलू पहुंचेगा कनाडा



रानीवाड़ा।
सुणतर क्षेत्र के जाखड़ी ग्राम का आलु अब कनाड़ा जाने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा कान्ट्रेक्ट फार्मिंग योजना शुरू होने से ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। यह कार्य जाखड़ी के प्रगतिशील व शिक्षित किसान महेंद्रसिंह पुत्र वनेसिंह देवड़ा ने कर दिखाया है। इतना ही नही तीन महिने में तीनगुनी कमाई कर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रगति की नई राह दिखाने में सफलता प्राप्त की है।
कैसे हुई शुरूआत - कनाड़ा की मैक्कन कंपनी जिसका विश्व के आलु उत्पादन क्षेत्र में पांच प्रतिशत एकाधिकार है, उससे कॉन्टेक्ट फार्मींग का एग्रीमेंट कर डेढ हैक्टर जमीन में कंपनी का बीज लगाकर क्षेत्र में प्रथम प्रयोग किया। कंपनी के द्वारा प्रमाणित बीज को कंपनी के अधिकारियों की देख-रेख में जाखड़ी के देवड़ा कृषि फार्म में नवबंर माह में बुवाई की गई। अनूकुल भोगोलिक जलवायु होने की वजह से डिसा, गुजरात को भी आलु के उत्पादन में जाखड़ी ने पीछे छोड दिया। वहां एक किलो आलु की बुवाई से दस किलो आलु पैदा होते है, वही जाखड़ी में १४ किलो आलु पैदा हुए है। वजन में यहां का आलु औसतन चार सौ से छ: सौ ग्राम के बीच माना गया है, जोकि अति उत्तम क्वालिटी है।
कांन्टे्रक्ट की शर्ते - जाखड़ी में कंपनी ने किसान को साढे पांच रूपए किलों की दर तय की। इस दर से कंपनी किसान से यह आलु खरीद कर कनाड़ा सहित दौ सौ देश में निर्यात करेगी। यदि किसान इस आलु को ज्यादा दर पर बाजार में बैचना चाहे तो भी कंपनी के द्वारा इसकी छुट दी गई है। यदि बाजार में साढे पांच रूपए की दर से भी कम दर चल रही है, तो भी कंपनी किसान को निर्धारित दर अर्थात साढे पांच रूपए प्रतिकिलो भाव ही देगी। आलु की पैदावार की बुवाई व निकासी सहित ट्रांसपोटेशन का व्यय भी कंपनी ही करेगी। पैकेजिंग सामग्री भी कंपनी के द्वारा किसान को दी जाएगी।
क्या है खासियत - इस आलु में शर्करा की मात्रा कम होने के कारण स्वाद में फीका है। मधुमेह के मरीजों के लिए यह आलु कम नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए इस आलु को मैकन कंपनी फं्रेच फ्राई व फिंगर चिप्स का रूप देकर विश्व की पांच सितारा होटलों में सप्लाई करती है। कंपनी की दौ सौ देशों में शाखाए है। इस किस्म के आलु की फसल में रोग नही लगने से किसानों को राहत महसूस होती है, साथ ही खरपतवार से भी छुटकारा मिलता है। फसल को मिनी स्प्रिकंलर सिस्टम से सिंचाई की जाए, तो बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। किसान ने इस फसल को तैयार करने में एक लाख रूपए खर्च किए, उसकी एवज में उसको तीन माह में चार लाख रूपए की प्राप्ति हुई है। किसान के लिए यह पैदावार बेहद लाभदायी है। भविष्य में जाखड़ी सहित सुणतर क्षेत्र के काफी किसान इस फसल की तरफ आकर्षित हो रहे है। फसल की निकासी के बाद इसी जगह जायद का बाजरा बोने से किसान को अच्छी निकासी होती है।

Saturday, 6 March 2010

किसान की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर


रानीवाड़ा निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुंदाऊ की कबूली की ढाणी में किसान परिवार में जन्मी वादु विश्नोई की प्रतिभा काबिले तारीफ है। वादु ने स्कूली शिक्षा के दौरान खो-खो खेल प्रतियोगिता में कई कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र सहित जिले के खो-खो प्रेमियों का दिल जीता है। सांकड़ गांव की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययन के दौरान उसने सर्व प्रथम दयालपुरा में आयोजित जिला स्तरीय, बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय व कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले समेत राज्य को गौरवान्वित किया। इसी तरह नवम कक्षा में अध्ययन के दौरान भीनमाल में आयोजित जिला स्तरीय, सांगरिया हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय एवं लुधियाना पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। खो-खो खेल प्रेमियों के लिए वादु का नाम जाना-पहचाना नाम है।

विश्नोई ने बताया कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन नहीं मिलने से खेल जगत को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में इन बिखरी हुई प्रतिभाओं की पहचान जौहरी ही कर सकता है। खेल जगत को ऐसे जौहरी पुरूषों की आवश्यकता है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि जिले में खो-खो गेम्स के लिए आवश्यक संसाधन व प्रशिक्षक की व्यवस्था राज्य सरकार करें, ताकि इन प्रतिभाओं को ऊंचा मुकाम हासिल हो सके।

- गुमानसिंह राव

Friday, 5 March 2010

करवाड़ा गांव में चारा डिपो नहीं खुलने से पशुपालक परेशान

करड़ा !निकटवर्ती करवाड़ा गांव में काफी समय गुजर जाने पर भी प्रशासन द्वारा अभी तक चारा डिपो नही खेला गया है। इस वर्ष अकाल पडऩे से क्षेत्र के पशुपालकों को नाममात्र भी चारा नसीब नही हुआ है।
इसके चलते पशुपालकों को चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा चारा डिपो खोलने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि करवाड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति है। चारे के अभाव में पशुपालक मनमाने दाम पर चारा खरीदकर अपने पशुओं का बचाने में लगे हुए हैं। समय रहते चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो पशुपालकों को अपने पशुओं को भगवान भरोसे छोडऩे को मजबूर होना पड़ेगा।

कुतर के भाव आसमान पर

चारे के अभाव में कुतर के भावों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते गांवों में रेत मिली कुतर के भाव प्रतिकिलों सात से आठ रूपया हो गया है। ऐसे में अब पशुपालकों के समक्ष अपने पशुओं को संभालना परेशानी भरा हो गया है। वे इन्हेंं छोडऩे को मजबूर हो रहे हैं।

-पशुपालक पिछले दो -तीन माह से चारे के लिए मारे -मारे घूम रहे हैं, लेकिन चारा नहीं मिल रहा है जिसके चलते चारे के लिए पशुपालकों का पलायन जारी है। वहीं चारे व पानी के अभाव में अब पशुधन को बचाना चुनौती बनी हुई है।

-रतनाराम जाट व केसाराम देवासी, पशुपालक, करवाड़ा

-चारे की समस्या के चलते पशुधन काल कलवित हो रहा है। अभी भी अगर चारे का डिपो खोला जाये तो पशुपालकों को चारे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

-मानीदेवी,अध्यक्ष, जीएसएस, करवाड़ा

दूरसंचार सेवाए ठप

रानीवाड़ा !निकटवर्ती बडग़ांव ग्रामपंचायत में पखवाड़े भर से बीएसएनएल की लैंड लाईन सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपसरपंच शब्बीर हुसैन बोहरा ने बताया कि लैंड लाईन की सेवा दुरस्त करने को लेकर उन्होंने कई बार लिखित व मौखिक रूप से दूर संचार अधिकारी रानीवाड़ा को सूचित किया, परंतु सेवाए बहाल नही हो पा रही है। दूर संचार कार्यालय ने बताया कि बडग़ांव एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के चलते सेवाए प्रभावित हो रही है।

वार्डसभा आज

रानीवाड़ा! कस्बे की ग्राम पंचायत में वार्ड सभा का आयोजन सरपंच गोदाराम की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया जाएगा। वार्ड सभा में कस्बे के विभिन्न मौहल्लों की समस्याओंं व उनके समाधान के बारे में चर्चा की जाएगी। कस्बें की रोशनी, सफाई, यातायात, अवैध कब्जों सहित पंचायत की भूमि की पैमाईश करने के विषय पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए जाएगें।

बैठक संपन्न

रानीवाड़ा &कस्बे के रामदेव मंदिर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रानीवाड़ा प्रभारी अर्जुनराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता ग्रहण करने वाले नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। इस अवसर पर सांचोर प्रभारी लक्ष्मण कालमा, जालोर प्रभारी अमराराम ने भी भाग लिया।

छात्रा को मिला इंस्पायर्ड अवार्ड

रानीवाड़ा!निकटवर्ती संतोष विद्या भारती माध्यमिक विद्यालय जाखड़ी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी चौधरी को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंसपायर्ड अवार्ड दिया गया है। छात्रा को पांच हजार रूपए का चैक एवं प्रशस्ति पत्र संस्था प्रधान गिरधारीसिंह के द्वारा प्रदान किया गया।

किसानों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

रानीवाड़ा! क्षेत्र के किसानों ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सेणीदान चारण ने बताया कि किसानों को जायद की फसल के लिए आठ घंटे कृषि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों को विद्युत बील फ्लेट रेट या मीटर प्रणाली को एच्छिक की जाए। ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार से गुजरना ना पड़े। फसली बीमा योजना के तहत जिन किसनों की खरीफ की फसल में नुकसान हुआ था। उनकों फसली बीमा अविलंब दिलाया जाए। किसानों की समस्या का समाधान नही होने पर किसान को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।

बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

रानीवाड़ा निकटवर्ती ग्राम मालवाड़ा के श्री पीथाराम आश्रम २८ फरवरी को मेघवाल समाज सुधार समिति की बैठक गोवाराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष ने ललित डाबी का प्रथम प्रयास में राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन होने पर समिति का अभिनंदन किया गया एवं सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर आगामी ७ से ८ मार्च को होने वाले पीथारामजी के वार्षिक मेले में सहयोग करने की सदस्यों से अपील की गई। इस मौके पर चेतनपुरी महाराज, कांतिलाल वाघेला, जगदीश पंचाल, धुखाराम डाबी, पोपटलाल वाघेला, हंसाराम परमार, पांचाराम, कृष्ण चौहान, राकेश भाटीया, लक्ष्मण वाघेला समेत समाज के कई लोगों ने भाग लिया।

Sunday, 28 February 2010

अध्यापकों को दिए निर्देश

रानीवाड़ा. बीईईओ Tolaराम राणा ने अकाल राहत के अंतर्गत विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराने वाले एसडीएमसी अध्यापकों को जल्द से जल्द पारित सुदा मस्टररोल प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शौचालयों पर लगे मजदूरों को समय पर भुगतान किया जा सके। उन्होंने बतााय कि समय पर मजदूरों को भुगतान नहीं करने पर समस्त जिम्मेदारी एसडीएमसी की रहेगी।

परीक्षाएं ३ से

रानीवाड़ा. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति के निर्देशानुसार इस वर्ष होने वाली स्नातक २०१० की मुख्य परीक्षा का केंद्र श्री रघुनाथ विश्रोई मेमोरियल कॉलेज रानीवाड़ा में रहेगा। सहायक केंद्राधीक्षक एम.एल. मेघवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र भीनमाल होगा एवं नियमित विद्यार्थिओं की परीक्षाएं स्थानीय कॉलेज मे 3 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र कार्यालय समय में कॉलेज से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Saturday, 27 February 2010

पंखु का विजयी सफर

रानीवाड़ा.'असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होतीÓ प्रसिद्ध कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निरालाÓ की यह पक्तियां सुणतर क्षेत्र की होनहार बालिका पंखु देवासी के हुनर और काबीलियत की ओर इशारा करती है। समिति के रतनपुर गांव के रेबारी परिवार में जन्मी इस होनहार बालिका ने प्राथमिक विद्यालय से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाने में कोई कमी नहीं रखी थी।

पंखु का विजयी सफर

पंखु ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तश्तरी फेंक, गोला फेंक व बाधा दौड़ प्रतियोगिताओं से अपना विजयी सफर शुरू किया। २००८ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मैसूर में आयोजित नेशनल कॉॅम्पीटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ष जुलाई २००८ में पूना में आयोजित ५३वें नेशनल गेम्स में तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में अव्वल रहीं। जनवरी २००८ में कोलकता में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत हुई प्रतियोगिता में १४ वर्ष वर्ग में तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में भी अव्वल रहकर जिले सहित पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। नवंबर २००९ में अमृतसर (पंजाब) में आयोजित ५५वीं नेशनल प्रतियोगिता में ५वां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नवबंर २००९ में झालावाड़ में आयोजित ५४वीं स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व २००५ में डूंगरपुर, २००६ में गंगानगर व २००८ में सिरोही मे आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में ८० मीटर बाधा दौड़, गोला फेंक व तश्तरी फेंक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की यह ऐसी प्रथम बालिका है, जिसने अपने नाम इतने खिताब अर्जित करने में सफलता हासिल की है। देवासी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शारीरिक शिक्षक रमेश चौधरी को दिया है। चौधरी के कुशल प्रशिक्षण से ही वो आज इस मुकाम तक पहुंच पाई है। साथ ही अशिक्षित परिवार से होने के बावजूद परिजनों ने भी उसे प्रोत्साहित किया। देवासी का लक्ष्य एशियाड गेम्स में भाग लेकर जिले सहित पूरे देश का नाम रोशन करना है, लेकिन पारिवारिक पृष्ठ भूमि व कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते लक्ष्य तक पहुंचना कांटों भरी राह में चलने जैसा है। - राव गुमानसिंह

Friday, 26 February 2010

धरना जारी

रानीवाड़ा
पंचायत समिति के सामने तीसरे दिन पूर्व विद्यार्थी मित्रों का धरना जारी रहा। बाद में उन्होंने छात्रनेता दिनेश गुलशर के नेतृत्व में चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जालोर जिले में रानीवाड़ा के अलावा सभी समितियों में विद्यार्थी मित्रों को नियुक्ति दे दी गई है, परंतु रानीवाड़ा समिति में पूर्व विद्यार्थी मित्रों को नियुक्ति न देकर उच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। संघ के प्रवक्ता दौलाराम ने बताया कि जब तक विद्यार्थी मित्रों की मांग नही मानी जाएगी, तब तक पंचायत समिति के सामने धरना जारी रहेगा। इसी तरह होली के बाद जिला पूर्व विद्यार्थी संघ के बैनर तले मुख्यालय पर अनिश्चित कालिन धरना व भूख-हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।

प्रबंधन मंडल की बैठक आयोजित

रानीवाड़ा! रघुनाथ विश्नोर्ई मेमोरियल कॉलेज के प्रबंध मंडल की बैठक प्रंबधन निदेशक नरेंद्र विश्नोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध सचिव भागीरथ विश्नोई ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर कुलपति महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के आदेशानुसार महाविद्यालय को मुख्य परीक्षा २०१० का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस अवसर पर प्रबंध मंडल की बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी, विद्यायार्थिओं तथा अभिभावकगण ने उच्च शिक्षा मंत्री तथा कुलपति का हार्दिक आभार जताया।

परीक्षा २८ को

रानीवाड़ा
राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज की परीक्षा २८ फरवरी रविवार को सवेरे १० बजे न्यू गोल्डन एज्यूकेशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के निदेशक मंजीराम चौधरी ने बताया कि अग्नि प्रभा विश्व गुरू के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षार्थी बैठक व्यवस्था दो हॉल में की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष उपाध्यक्ष को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया है।

Wednesday, 24 February 2010

आदिवासी जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने जनप्रतिधियों का सम्मान समारोह रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर थे जबकि अध्यक्षता जोधपुर संभाग के अध्यक्ष अमरसिंह कालुंदा ने की। समारोह में आदिवासी समाज से निर्वाचित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जालोर जिला उपप्रमुख मूलाराम भील, आबुपर्वत नगरपालिका अध्यक्ष लीला परमार, जसवंतपुरा प्रधान दीपाराम भील, रोहित प्रधान रेश्मादेवी भील, सिवाणा प्रधान मालाराम भील, जादूगर शायरमल कड़वा, एकलव्य समिति के अध्यक्ष किशोर आलिका सहित कई सरंपच व वार्डपंचों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों ने समाज में शिक्षा का प्रसार प्रचार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिनेश परमार, सांकलाराम राणा व होतीराम वडलू सहित कई लोग मौजूद थे।

विद्यार्थी मित्रों ने दिया धरना


रानीवाड़ा! पूर्व विद्यार्थी मित्रों ने पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने के संयोजक नेहरूराम मेघवाल ने बताया कि स्थानीय शिक्षाधिकारी जानबूझकर विद्यार्थी मित्रों के अधिकारों का हनन एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना कर रहे है। उन्होंने बताया कि संयुक्त निदेशक ने स्पष्ट निर्देश जारी कर शैक्षणिक वर्ष २००८-०९ में कार्यरत विद्यार्थी मित्रों को पुन: लगाने का कहा है, परंतु जिला शिक्षाधिकारी उनको नहीं लगा रहे है। इस संबंध में बुधवार को विद्यार्थी मित्र तीन सूत्री मांगों को एसडीएम को ज्ञापन देंगे। धरने को कृष्णकुमार, सुजानसिंह, दौलाराम, अजाराम, वालाराम, केसाराम, गंगाराम व वचनाराम ने संबोधित किया

Tuesday, 23 February 2010

स्काउट्स शिविर संपन्न

रानीवाड़ा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट संघ मालवाड़ा का तीन दिवसीय स्काउट जांच शिविर सोमवार को सम्पन्न हुआ।
शिविर के समापन अवसर पर राउप्रावि आखराड़ के प्रधानाध्यापक बाबूराम मेघवाल ने स्काउट्स को ग्रीष्म ऋतु में अपने विद्यालय व घर पर पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे बांधकर लगाने की बात कही। शिविर संचालक हंजारीमल माली ने बताया कि तीन दिवसीय जांच शिविर में पायनरिंग, गांठे, अनुमान लगाना, प्राथमिक सहायता, क्राफ्ट कला सहित विभिन्न दक्षता का परीक्षण डॉ. वागाराम सुथार, चौथाराम, जेताराम, मुकेशकुमार व तगाराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मसरूराम देवासी, प्रतापाराम सुथार, चतराराम प्रजापत, जोईताराम चौधरी, बाबूलाल प्रजापत सहित कई ग्रामीण व विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। शिविर में कुल ७८ स्काउट्स ने भाग लिया।

शून्य से शिखर की ओर


रानीवाड़ा. कभी स्वयं को किसी से कम नही समझना चाहिए। शून्य से शुरू होकर उच्च मुकाम तक पहुंचने के बीच कई प्रकार की मुश्किलों से सामना करना पड़ता है। संघर्षकर मंजिल पाने का अलग ही अनुभव है। यह बात जिले के हरमू गांव निवासी मनोहरसिंह चारण पर सटीक बैठती है। मनोहरसिंह ने जिले की जसवंतपुरा कस्बे की नवोदय विद्यालय से उच्च माध्यमिक शिक्षा लेकर अहमदाबाद के आईआईएम तक पहुंचने का गौरवशाली सफर तय किया है। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान में पहुंचकर चारण ने जिले का नाम रोशन किया है।

परिचय : भीनमाल तहसील के हरमू गांव के किसान महेशदान चारण के पुत्र मनोहरसिंह ने उच्च माध्यमिक शिक्षा २००१ में विज्ञान वर्ग से ८५ प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी। वह अपनी कक्षा में टॉपर स्थान पर रहा। कोटा से आईआईटी का फाऊंडेशन कॉर्स कर २००३ में चारण का कानपुर आईआईटी में चयन हुआ। इन्होंने २००७ में आईआईटी डिग्री प्राप्त कर गुडगांव व हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनीज में कुछ समय के लिए कार्य किया। बाद में केट परीक्षा में चयन होकर इन्टरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के बाद उनका चयन आईआईएम अहमदाबाद

में हुआ।

सफलता का श्रेय पिता को : चारण ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने पिता को दिया है। उन्होंने खेती-बाड़ी से कड़ी मेहनत कर रुपए जमा किए थे। जो महाविद्यालय शुल्क के तौर पर अदा कर अच्छे पिता की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई भी तमिलनाडू से इंजीनियरिंग की शिक्षा ले रहा है। जिसने उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा जसवंतपुरा के नवोदय विद्यालय से ली है।

प्रेरणास्रोत्र स्वामी विवेकानंद : चारण अपना आदर्श स्वामी विवेकानंद को मानते हैं। उनकी हार्दिक इच्छा है कि आईआईएम की शिक्षा लेकर वह देश में ही रहकर प्रदेश के लोगों का आर्थिक स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाए। गौरतलब है कि आईआईएम अहमदाबाद का नाम देश के टॉप १० प्रबंधन संस्थानों में आता है। जिले का यह प्रथम ऐसा होनहार विद्यार्थी है, जिसका चयन आईआईएम अहमदाबाद में हुआ है। - राव गुमानसिंह

Monday, 22 February 2010

जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान

रानीवाड़ा
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने जनप्रतिधियों का सम्मान समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमजीभाई डामोर मौजूद रहेंगे। वहीं अध्यक्षता जोधपुर संभाग के अध्यक्ष अमरसिंह कालुंदा करेंगे। समारोह में आदिवासी समाज से निर्वाचित पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। जालोर जिला उपप्रमुख मूलाराम भील, आबूपर्वत नगरपालिका अध्यक्ष लीला परमार, जसवंतपुरा प्रधान दीपाराम भील, रोहित प्रधान रेश्मादेवी भील व सिवाणा प्रधान मालाराम भील सहित कई सरंपच व वाडऱ् पंचों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शक्ति हॉस्पिटल के पास कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा।

Sunday, 21 February 2010

नरेगा में नकेल, समितियों का होगा गठन

रानीवाड़ा।
पंचायतीराज संस्थाओं में नए जनप्रतिनिधियों की ताजपोशी के साथ ही राज्य सरकार ने नरेगा योजना में अनियमितता रोकने की शुरूआत कर दी है। नरेगा कार्यों में उपयोग में ली जाने वाली निर्माण सामग्री की राशि का भुगतान अब जनप्रतिनिधि सीधे नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से हर ग्राम पंचायत स्तर पर पांच सदस्यीय सतर्कता समितियों का गठन किया जा रहा है। रानीवाड़ा पंचायत समिति में इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
क्या होगा समिति का दायित्व:- समिति नरेगा कार्र्यो की निर्माण सामग्री की जांच कर गुणवत्ता, माप व भार, दर, मात्रा एवं राशि का सत्यापन करेगी। इसके अलावा निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म के रजिस्ट्रेशन की वैधता की जांच भी करेगी। सभी स्तर पर जांच सही पाए जाने पर सबंंिधत फर्म को भुगतान किया जाएगा। समिति में ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम सचिव, कार्य स्थल वार्ड का पंच, नरेगा योजना के कनिष्ठ अभियंता, रोजगार सहायक शामिल होंगे।
क्या थी पुरानी प्रक्रिया:- नरेगा में अभी तक निर्माण सामग्री के भुगतान के लिए केवल ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम सचिव के हस्ताक्षर जरूरी थे। जनप्रतिनिधियों के दबाव के चलते योजना के भुगतान में अनियमितता की आशंका रहती थी।
इनका कहना है
नरेगा में अनियमितता रोकने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सतर्कता समिति बनाई जाएंगी। ग्राम पंचायतों में समितियों के गठन की प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण सामग्री का भुगतान समिति सदस्यों के हस्ताक्षर के बाद ही हो सकेगा।
-जेठाराम वर्मा, सहायक अभियंता नरेगा, रानीवाड़ा।

कृषकों का भ्रमण २5 से

रानीवाड़ा. राज्य सरकार की आत्मा योजना के तहत कृषकों का दल भ्रमण के लिए २५ से २७ फरवरी तक रानीवाड़ा से रवाना होगा। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल विश्रोई ने बताया कि ४५ सदस्यीय कृषक दल रानीवाड़ा से गोधाम पथमेड़ा में वर्मी कम्पोस्ट का प्रोजेक्ट, सीलू हैड पर नर्मदा नहर का निरीक्षण, जीवदया गोशाला भीनमाल, सांथू कृषि फार्म पर जैतुन की खेती, बावतरा व खेतलावास में बगीचे के निरीक्षण सहित केशवणा कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करवाया जाएगा।

सांकलाराम अध्यक्ष बने

रानीवाड़ा. स्थानीय शाखा के जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव जिलाध्यक्ष बंशीलाल सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुए। कार्यकारिणी में हंजारीराम पुरोहित को संरक्षक, सांकलाराम राणा को अध्यक्ष, लाखाराम देवासी को महामंत्री, अशोकसिंह चौहान को संगठन मंत्री, अशोककुमार मेघवाल को कोषाध्यक्ष, प्रकाशसिंह देवड़ा को संयुक्त मंत्री, मुकेशबाबु मीणा को उपाध्यक्ष, दिनेश चौधरी को कार्यमंत्री और भगवानसहाय शर्मा को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Friday, 19 February 2010

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को किया घर बदर


रानीवाड़ा।
निकटवर्ती बडग़ांव की एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर घर बदर करने की घटना का बडग़ांव क्षेत्र के लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र पे्रषित कर विवाहिता के साथ न्याय करने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक बडग़ांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी भूपेशकुमार माली की पुत्री दरिया की शादी दो वर्ष पूर्व निकट के जेतपुरा गांव में विनोदकुमार पुत्र भूरमल माली से सामाजिक रीति-रिवाज पूर्वक हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दरिया के ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग की दो लाख रूपए लाने का दबाव देने पर दरिया के पिता भूपेशकुमार ने वह राशि विनोदकुमार को दी, परंतु उसके बाद बार-बार दहेज के रूप में अतिरिक्त राशि की मांग होने पर दरिया के पीहर पक्ष ने राशि देने से मना कर दिया। बाद में दरिया के पति विनोदकुमार, सासु अमीयादेवी, ससुर भूरमल, ननद दरिया ने उसके साथ शारीरिक यातनाएं देना शुरू कर दिया। बाद में उसे घर बदर कर बडग़ांव भेज दिया। चुंकि भूपेशकुमार वर्तमान में अहमदाबाद में व्यवसाय कर रहे है। अत: उन्होंने अहमदाबाद के न्यायालय में दरिया के साथ दहेज की मांग को लेकर प्रताडऩा करने का मामला दर्ज करवाया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष देखा जा रहा है। बडग़ांव व्यापार मंडल सहित ग्राम पंचायत के सरपंच बाबूराम चौधरी, उपसरपंच शब्बीर हुसैन बोहरा ने दहेज के लोभियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्थानीय विधायक रतन देवासी को भी पत्र प्रेषित कर निवेदन किया है। बड़ंगाव व्यापार संघ ने सात दिवस के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नही करने पर गुजरात कूच करने की चेतावनी दी है।

पशु चिकित्सा शिविर सम्पन्न


रानीवाड़ा।
निकटवर्ती मालवाड़ा की संघवी कंकुबाई वरधीचंद गौरी गौशाला जीवदया में चल रहे तीन दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आज शुक्रवार को विधिवत रूप से समापन हुआ। मुख्य अतिथि रायंचद मेहता इस इवसर पर कहा कि मूक पशुओं का दर्द समझ कर इस प्रकार के शिविरों के द्वारा उनकी स्वास्थ्य सेवा करने से मन को शांति का अनुभव होता है। समाज सेवी वस्तुपाल जैन ने चिकित्सा शिविर में निशुल्क सेवाएं देने पर चिकित्सकों का आभार जताया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश पटेल ने बताया कि शिविर में २५४१ पशुओं का इलाज किया गया। जिनमें से कई पशुओं की शल्य चिकित्सा भी की गई। गौशाला अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने शिविर के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। समापन समारोह का संचालन मुकेश खंडेलवाल ने किया।

राधा की हुई ताज-पोशी


रानीवाड़ा।
रानीवाड़ा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमति राधादेवी देवासी ने शुक्रवार को पंचायत समिति में प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने बधाई दी। प्रधान पद के लिए कार्यग्रहण में कार्यवाहक विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा ने औपचारिकता पूरी कराई। देवासी ने क्षेत्र में विकास व कांग्रेस पार्टी के निर्देशों पर भरोसा जताया तथा मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। स्थानीय विधायक रतन देवासी ने भी उन्हें माला पहनाकर श्रीमति देवासी का स्वागत किया। कार्यवाहक बीडीओं वर्मा ने प्रधान को गुलदस्ता प्रदान कर शुभकामनांए दी। जेईएन विमलेश राठौड़ ने प्रधान का शाल ओढाकर सम्मान किया। जिला उपप्रमुख मूलाराम भील को साफा व जिला परिषद सदस्या ललीता बोहरा को शाल ओढाकर अभिनंदन किया। उधर रानीवाड़ा पंचायत समिति की ३० ग्राम पंचायतों में डेढ़ दर्जन के करीब ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी पंचायत समिति में प्रधान कार्यभार ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसको लेकर पंचायत समिति में दिनभर भीड़भाड़ का माहौल रहा। उधर गांग ग्राम पंचायत के सरपंच भूराराम मेघवाल ने भी पदभार शुक्रवार को ग्रहण कर लिया। इनका अनेक स्थानों पर माला व शॅाल भेंटकर स्वागत किया।

एक्स-रे मशीन का हुआ लोकार्पण


रानीवाड़ा।
राज्य सरकार की मंशानुसार प्रत्येक गांव के गरीब तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संदर्भ में रानीवाड़ा मुख्यालय की सीएचसी में आज एक्स-रे की सुविधा शुरू की जा रही है। साथ ही भविष्य में ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिसकी तैयारियां की जा चुकी है। यह बात स्थानीय विधायक रतन देवासी ने आज सीएचसी में एक्स-रे मशीन के लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जननी सहायता योजना के तहत प्रसुता महिलाओं को दिए जाने वाली राहत राशि की ग्रामीण क्षेत्र से शिकायतें ज्यादा आ रही है। जिन पर अंकुश लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रति सरकारी कर्मचारी को संवेदनशील होकर कार्य करना है। इन योजनाओं में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देवासी ने कहा कि सीएचसी में छ: चिकित्सक पदों पर नियुक्तिया दी गई है। जिसमें कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी सेवाएं दे रहे है। इन सेवाओं को आम जन तक प्रसारित करने के लिए जन प्रतिनिधिओं की भागीदारी आवश्यक है।
मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशनसिंह ने कहा कि सीएचसी की जमीन में कुछ भाग रेल्वे का आ रहा है। अत: हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ९ लाख रूपए रेल्वे में जमा कराना आवश्यक है। इसके लिए जन भागीदारी या विधायक कोष से सहयोग की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा ब्लॉक में सभी रिक्त पद पर नियुक्तिया की जा चुकी है।
ब्लॉक सीएमओं डॉ. ए.आर. चौहान ने बताया कि सीएचसी ने गत वर्ष नसबंदी में लक्ष्य से ज्यादा कार्य कर प्रदेश में अहम भूमिका निभाई थी। जिसकी बदौलत एक्स-रे मशीन के लिए राशि राज्य सरकार ने आवंटित की थी। आज एक्स-रे मशीन के लोकार्पण से बीपीएल, वरिष्ठ नागरीक सहित विधवा महिलाओं को निशुल्क सेवा का लाभ मिल सकेगा। सामान्य वर्ग के मरीजों को रियायती दर पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक में कार्यरत समस्त एएनएम, जीएनएम, समस्त चिकित्सकों सहित प्रधान राधादेवी, उपप्रमुख मूलाराम भील, डॉ. वासुदेव लोढा, डॉ. हरीश जीनगर, डॉ. रघुनाथ, डॉ. भूपेश विश्रोई, डॉ. मांगीलाल विश्रोई, जिला परिषद सदस्या ललीता बोहरा सहित कई लोगों ने भाग लिया।

सरपंचों ने संभाला पदभार

रानीवाड़ा
निकटवर्ती आजोदर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच सीतादेवी भील ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच मोहनकंवर, पूर्व सरपंच तगाराम घांची, रघुवीरसिंह देवड़ा, चंदुलाल ग्राम सेवक, सरदारसिंह झाला, लवजीराम जोशी, कालूराम घांची, मोतीराम चौधरी, लखाराम पटवारी सहित कई जने मौजूद थे।

भवनों का उद्घाटन आज

रानीवाड़ा!विधायक रतन देवासी शुक्रवार को कस्बें में नवनिर्मित भवनों का उदï्घाटन कर लोकार्पित करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अंबालाल जीनगर ने बताया कि सवेरे 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित भवन व एक्स-रे मशीन का उदï्घाटन विधायक देवासी करेंगे। नवनिर्मित भवन पर ८० लाख रूपए व्यय किए गए है। इस स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण होने से एक छत के नीचे समस्त प्रकार की सुविधाए उपलब्ध हो सकेगी। इसी प्रकार 11 बजें सांचोर बाई पास सड़क मार्ग पर सरकारी चारा डिपों का उदï्घाटन भी किया जाएगा। इस डिपों का संचालन कल्याण ग्राम सेवा सहकारी समिति मालवाड़ा के द्वारा किया जा रहा है।

Thursday, 18 February 2010

नेहरू ब्रिगेड की बैठक संपन्न

रानीवाड़ा
कस्बे में मंगलवार को अखिल भारतीय नेहरू बिग्रेड छात्रसंघ की बैठक हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन कर महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष पद पर दिनेश सियाग, उपाध्यक्ष गोपाल सारण, प्रवक्ता दिनेश राहड़, सचिव पद पर सोहन जांगु को मनोनित किया गया। अध्यक्षता अशोक साहु ने की।

वात्सल्यधाम का किया निरीक्षण

रानीवाड़ा!कस्बे में आत्मानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित वात्सल्य धाम का मंगलवार को आईजी मौरिसबाबू ने निरीक्षण किया। इस मौके संस्थान के अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित ने बाबू का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में बाबू ने वात्सल्यधाम में अध्ययन कर रहेे अनाथ बालकों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि नन्हें बालकों में ही ईश्वर का निवास होता है, इनकी सेवा से ही जीवन सफल होता है। इस अवसर पर मोहनलाल वाड़ा, देवराज, बाबुलाल और रमेश पुरोहित भी मौजूद थे।

Tuesday, 16 February 2010

सालों से बसी कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव

रानीवाड़ा
कस्बे में सांचौर बाईपास की नई बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का टोटा होने से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में न तो प्राथमिक स्तर का कोई विद्यालय है और ना ही सड़क व विद्युत सुविधा उपलब्ध है।
नई कॉलोनी में आवश्यक सुविधाएं नहीं होने के कारण कॉलोनीवासी काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी को बसे कई साल बीत जाने के बाद भी यहां पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। इन रास्तों पर भी जगह-जगह बबूल की घनी झाडिय़ां होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार कॉलोनी में नाली व्यवस्था भी नहीं है। गौरतलब है कि यहां मध्यम वर्ग के करीब सौ परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी के निवासी लीलाराम माली ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के लिए कॉलोनी वासी लंबे समय से तरस रहे हैं।

माहेश्वरी समाज की जिला बैठक २१ को

रानीवाड़ा! जालोर-सिरोही माहेश्वरी जिला महासभा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कस्बे के आपेश्वर महादेव मंदिर सेवाडिय़ा में २१ फरवरी सवेरे ११ बजे होगी। जिला मंत्री महानंद शारदा ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयशंकर राठी का अभिनंदन किया जाएगा। जिला मुख्यालय जालोर में छात्रावास व सुंधामाता पर्वत पर धर्मशाला के निर्माण करवाने को चर्चा की जाएगी। साथ ही तहसील स्तर पर युवा व महिला संगठन का विस्तार करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में दोनों जिले के सभी स्वजाति बंधु आवश्यक रूप से भाग लेंगे।

Monday, 15 February 2010

वैलेंटाइन-डे का किया विरोध

रानीवाड़ा! वैलेंटाईन डे के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर व ग्रीटिंग कार्ड जलाकर कड़ा रोष प्रकट किया। इस मौके नगरमंत्री लक्ष्मणाराम चौधरी ने कहा कि विदेशों में मनाए जाने वाले इस दिन का सभी को विरोध करना चाहिए। इस मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, हैप्पी बोहरा, जितेंद्रसिंह वाघेला, दिलीप सोनी, सुरेश, चंदनसिंह डाभी, जयंतिलाल चौधरी, नरेंद्र चौधरी, छैलसिंह राव सहित कई कार्यकर्ता ने भी कड़ा रोष प्रकट किया।

चिकित्सा शिविर कल से

रानीवाड़ा! निकटवर्ती मालवाड़ा ग्राम के कंकुबाई वरधीचंद संघवी गौरी गौशाला जीवदया में नि:शुल्क विशाल पशु शल्य चिकित्सा एवां बांझपन निवारण शिविर आचार्य यशोवर्म सुरिश्वर महाराज आदि समुदाय एवं मुन्नी देवरत्न विजय महाराज तथा ललीता बेन बाबूलाल परिवार के सौजन्य से १६ फरवरी से १८ फरवरी तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय पशु शिविर में पशुपालन विभाग जालोर के सहयोग से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा ईलाज नि:शुल्क किया जाएगा।

चारा डिपो का उदï्घाटन

रानीवाड़ा& कुड़ा ग्राम में रविवार को चारा डिपों का उद्घाटन किया गया। कुड़ा सहकारी समिति के व्यवस्थापक कालूराम वाणिका ने बताया कि चारा डिपों का उदï्घाटन प्रात: तहसीलदार खेताराम सारण ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सरपंच गणेशाराम देवासी, पटवारी लेहराराम सुंदेशा, ग्राम सेवक समेत कई गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

रानीवाड़ा
चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. एम.आर. परमार का सामुदायिक स्वास्थय केंद्र रानीवाड़ा में पहुंचने पर स्वागत किया गया। डॉ. वासुदेव लोढ़ा व डॉ. गजेंद्रसिंह देवल ने साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा एन.आर.एच.एम. मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. लोकेश तिवारी ने माल्यापर्ण किया। स्वागत के बाद डॉ. परमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं संस्थागत प्रसव अधिक से अधिक कराने तथा परिवार कल्याण में शतï् प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. भूपेंद्र विश्रोई, डॉ. रघुनंदन, डॉ. बहादुर मीणा समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे। वहीं माली समाज सेवा संस्थान द्वारा चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एम.आर. परमार के रानीवाड़ा पहुंचने पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. परमार विगत दिनों पदोन्नती द्वारा संयुक्त निदेशक बने हैं। इस दौरान किरणकुमार माली, ओमजी माली, वरधाराम माली, दीपाराम, मालाराम, भलाराम समेत कई समाज बंधु उपस्थित थे।

उप जिला प्रमुख का किया सम्मान

रानीवाड़ा
राजस्थान भील महासभा द्वारा नव निर्वाचित उपजिला प्रमुख मूलाराम मीणा का सम्मान किया गया। प्रदेश महासचिव भाखराराम राणा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नरसिंग पढिय़ार द्वारा उपजिला प्रमुख का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा महासभा के दल में बीईईओ तोलाराम राणा, प्र.अ. हुकमाराम राणा, जयकिशन राणा, पूर्व सरपंच कोड़का दीपाराम भील, छगनाराम भील, अध्यापक हंजाराम, राजाराम आदि समाज बंधुओं ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने समाज के विकास, शिक्षा को बढा़वा देने, कुरीतियों को मिटाकर समाज में एकता पर बल देने की बात कही। नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख मूलाराम राणा ने समाज बंधुओं को सहयोग करने का आश्वासन देकर समाज हित में सरकारी योजनाओं के सफल संचालन एवं अमल में लाने की बात कही। राजस्थान भील महासभा की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, जालोर विधायक रामलाल मेघवाल, रानीवाड़ा विधायक रतनदेवासी व कांग्रेस नेता को भील समाज को प्रतिनिधित्व देने पर आभार प्रकट किया गया। भील समाज के इस सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यकारिणी घोषित

रानीवाड़ा
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा रानीवाड़ा की मासिक बैठक उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। उपशाखा मंत्री ओखाराम देवासी ने बताया कि इस बैठक में कार्यकारिणी में पारसाराम राणा को उपसभाध्यक्ष, हनुमानारा भाटीप को उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि, रामप्यारी विश्नोई को महिला प्रतिनिधि, भागीरथ सारण को प्राथमिक प्रतिनिधि, किशनाराम को शारीरिक शिक्षा तथा मालाराम को संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि मनोनित किया गया। बैठक में आगामी १९ से २० फरवरी को जयपुर में होने वाले प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में ५० शिक्षकों के भाग लेने का निर्णय किया गया। साथ ही पोषाहार राशि उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर महोदय को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में खींयाराम चौधरी, किशनाराम, चमनाराम, कैलाश, रूगनाथ दांतवाड़ा, सांवलाराम, भागीरथराम, मोहनलाल व किशनाराम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Sunday, 14 February 2010

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कल से

रानीवाड़ा।
निकटवर्ती रानीवाड़ा खुर्द में श्रीआंई माताजी व रामसा पीर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू होगा। महोत्सव के संयोजक कांतिलाल गोयल ने बताया कि रानीवाड़ा खुर्द कस्बे के गोयल वास में नवनिर्मित मंदिर में कल १५ फरवरी को प्रात १० से १२.३० के बीच दोनों मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। इससे पहले सुबह ४ से 7 बजे हवन व बाद में चढ़ावा का कार्यक्रम रखा गया है। आज रविवार को भजन संध्या व वरघोड़े का आयोजन रखा गया है।

डीपीसी की सूची हुई प्रकाशित

रानीवाड़ा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा जालोर से वित्तिय वेतन श्रृंखला सामान्य अध्यापक एवं अध्यापिका के वर्ष २००८-०९ तथा २००९-१० की डीपीसी के लिए तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापकों की अस्थाई पात्रता सूची प्रकाशित की गई है। इस वेतन श्रृंखला की प्रति बीईईओं कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है, यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो तत्काल कार्यालय का मय दस्तावेजों के सुचित करे। किसी का नाम नही जुड़ा है तो भी आवेदन कर सकते है। बीईईओं तोलाराम राणा ने बताया कि पात्रता सूची कार्यालय समय में किसी भी कार्य दिवस को देखी जा सकती है।

Friday, 12 February 2010

शिक्षक संघ की बैठक कल

रानीवाड़ा।
राजस्थान प्रगतिशील शिक्षक संघ उपशाखा रानीवाड़ा की बैठक कस्बे के राउप्रावि में रविवार को उपशाखा अध्यक्ष रघुनाथ विश्रोई की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उपशाखामंत्री ओखाराम देवासी ने बताया कि इस बैठक में आगामी १९ व २० फरवरी को जयपुर में आयोजित होने वाले संघ के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन, कार्यकारिणी मनोनयन, विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
मेघवाल समाज की बैठक कल
रानीवाड़ा।
मेघवाल समाज शिक्षा समिति की आगामी बैठक बडग़ांव के बाबा रामदेव मंदिर में १४ फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रचार मंत्री पोपटलाल ने बताया कि इस बैठक में पंचायतरीराज चुनावों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम की तिथिओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। सभी सदस्य आवश्यक रूप से भाग लेने की अपील की गई है।

हर-हर महादेव की गूंज

रानीवाड़ा।
शिवरात्रि के त्यौहार पर आज सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अभी तक शिवालय हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो रहे है। श्रद्धालुओं ने सुबह सवेरे स्नान कर शिव मंदिरों में जाकर पूर्जा अर्चना की। इस मौके पर शिवजी का गाजर, बिल्व पत्र, बेर, दूध आदि से पूजन व जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। महा-शिवरात्री के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरोï मेï पूजा-अर्चना को लेकर काफी संख्या मेï श्रद्घालुओï की भीड़ लगी रही। इसमेï बड़ी संख्या मेï महिलाऐï भी शामिल थी। बाबा पर जलाभिषेक के लिए सुबह से तकरीबन देर शाम तक मंदिरोï मेï भक्तोï का तांता लगा रहा। क्षेत्र के आपेश्वर मंदिर सेवाडिया, पातालेश्वर मंदिर सेवाड़ा, आंद्रेश्वर मंदिर कोटड़ा, राणेश्वर मंदिर रानीवाड़ा खुर्द, भूतेश्वर मंदिर पूरण, सिलेश्वरमंदिर सिलासन सहित कई मंदिरोï मेï जलाभिषेक व पूजा-अर्चना को ले भक्तोï की भीड़ देखी गई। शिवरात्रि पर्व को लेकर आपेश्वर मंदिर सेवाडिया को भव्य तरीके से सजाया गया था। यहां पूजा-अर्चना के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही। मंदिर के महंत रतनभारती की अगुवाई मेï मंदिर परिसर से गाजे -बाजे के साथ एक बड़ी शोभा यात्रा व भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शाम मंदिर मेï प्रसाद का वितरण किया गया। विभिन्न शिवालयोï की रंगाई पोताई व सजावट की गई थी। विभिन्न शिव मंदिरोï मेï पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओï की काफी भी भाड़ लगी रही। जहां श्रद्धालुओï ने बाबा के शिविलिंग पर फूल व बेलपत्र चढ़ा कर पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया।

सेवाड़ा में गुंजी शिव लहरी




रानीवाड़ा।
आ गई शिवरात्रि पधारो शंकरजी। हो पधारो शंकरजी, आरती उतारे। पार उतारें शंकरजी हो उतारें शंकरजी। कुछ इसी तरह के भजन कल रात्रि को सेवाड़ा के पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दौरान कई कलाकारों के द्वारा अल सुबह तक गुंजायमान रहे। गुजरात के प्रसिद्ध भजन कलाकार जयराम एंड पार्टी के द्वारा प्रस्तुत किए गए। हजारों की तादात में मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ ने पुरी रात भजनों का आनंद लिया। बाद में प्रियंका राजपुरोहित, हर्ष देवासी सहित कई कलाकारों ने भी अपनी कला का जौहर दिखाया। कलाकार जबराराम सेन ने हनुमान व बाबा रामदेव के वेश में नृत्य पेश कर सभी लोगों का मन मोह लिया। शिव रात्रि में मेले में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री हरजीवनभाई ने नशावृति को त्यागने की अपील कर मंदिर जीर्णोद्धार में मुक्तहस्त से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने भी २ लाख ७२ हजार रूपए नकद देकर दूसरों को भी ज्यादा से ज्यादा दान देने की बात कही। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मेदाराम चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवरात्रि के दौरान ७ से ८ लाख रूपए सहयोग राशि आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में गुजरात से भी सैंकडों की तादात में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की स्तुति की धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन सरपंच हिम्मतसिंह सोलंकी के द्वारा किया गया।
शिवरात्रि पर्व मनाया

Sunday, 7 February 2010

महानरेगा पर पत्रिका

रानीवाड़ा
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में नवाचारों की जानकारी सुलभ कराने एवं अन्य गतिविधियों के आदान-प्रदान के लिए राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने महानरेगा संवाद पत्रिका का प्रकाशन करने का निश्चय किया है। विभाग द्वारा समस्त कार्यक्रम अधिकारियों को लिखे पत्र में इस संबंध में प्रकाशन योग्य सामग्री भिजवाने को कहा है।

क्या है योजना : विभागीय निर्देशानुसार पत्रिका में विभिन्न जिलों के मध्य महानरेगा कार्योंके अनुभवों के आदान-प्रदान, नवाचारों सहित जलसंरक्षण कार्य, सफलता के आंकड़े सहित योजना के महत्व एवं सामाजिक एवं आर्थिक ढांचे में आए परिवर्तनों आदि को इंगित करते आलेख एवं कविताएं आदि सामग्री प्रकाशित की जाएगी। इसमें स्थानीय रचनाकारों से भी रचनाएं मंगवाने के लिए कहा गया है। पत्रिका का प्रकाशन मासिक होगा। कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रानीवाड़ा क्षेत्र भी नरेगा योजना में जिले में अव्वल रहा है। यहा करवाए गए उत्कृष्ट कार्यो को पत्रिका में प्रकाशित करवाने के लिए विभाग को भेजा जाएगा।

श्रद्धालु तीर्थ स्थल नाकोड़ाजी पहुंचे

रानीवाड़ा . श्रीरामसूरी डहेला वाला समुदाय के आचार्य विमलरत्नसूरीश्वर का शुक्रवार दोपहर जैन तीर्थ नाकोड़ा में देवलोकगमन होने पर उनके अनुयायियों मे शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शनिवार को श्रद्धालु नाकोड़ाजी पहुंचे। क्षेत्र के पंसेरी, पूरण, मालवाड़ा, बडग़ांव, रानीवाड़ा सहित कागमाला से जैन श्रद्धालु नाकोड़ाजी पहुंचे। महाराज का अंतिम संस्कार दोपहर में नाकोड़ा तीर्थ पर ही किया गया। गौरतलब है कि महाराज मूलत: मालवाड़ा के निवासी थे। उन्होंने गत वर्ष चार्तुमास भी पूरण में किया था।

अब महकेगी केसर क्यारी


गुमानसिंह राव. रानीवाड़ा

जलवायु और मौसम ने साथ दिया तो रानीवाड़ा क्षेत्र अब केसर की महक से महकेगा। एक प्रयोग के तहत उपखंड मुख्यालय से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर प्रायोगिक तौर पर केसर की खेती की गई है। जिसके सफल होने की काफी संभावना है।

गांव में बसंत ऋ तु के आते ही खुशबूदार और कीमती जड़ी-बूटी 'केसरÓ की बहार आ रही है। वर्ष के अधिकतर समय ये खेत अन्य फसलों से लहलहातेे थे, लेकिन फरवरी के अंत तक ये खेत बैंगनी रंग के फूलों से सजने लग जाऐंगे। धानोल के केवाराम चौधरी व जाखड़ी के वनैसिंह देवड़ा ने धानोल में यह प्रयोग किया है। इन किसानों ने बताया कि गत वर्ष भी उन्होंने माउंट आबु के ब्रह्माकुमारी संस्थान से केसर के बीज लाकर लघु प्रयोग कर केसर की पैदावार तैयार की थी। इस बार कुछ ज्यादा मात्रा में केसर की क्यारिया तैयार की है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का सहयोग नही मिलने के कारण इस कीमती फसल को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। अनुकूल जलवायु के चलते इस फसल का प्रयोग काफी हद तक सफल रहा है। बकौल, केवाराम उन्होंने गत वर्ष तैयार केसर को शादी के समय दूध के साथ मिलाकर मेहमानों को सेवन कराया था। सुणतर के केसर का स्वाद भी स्वादिष्ट होने के कारण इस फसल के परिणाम भविष्य के लिए सकारात्मक आने की उम्मीद है।

इनका कहना

केसर का खेती करने वाले ने बताया कि गत वर्ष केसर कम तैयार हुआ था परंतु, फिर भी उम्मीद है कि इस बार बीते साल से उत्पादन ज्यादा होगा और दाम भी अच्छे मिलेंगे।

-केवाराम चौधरी, किसान, धानोल

इस प्रयोग के सफल होने पर विभाग इस खेती की ओर ध्यान देगा। अभी तो देख रहे है। वैसे जिले के कृषि अधिकारियों के लिए नया प्रयोग है। पौधे की ऊंचाई डेढ़ फीट है, फू ल आने पर ही मालूम पड़ेगा।

-कन्हैयालाल विश्नोई, सहायक कृषि अधिकारी, रानीवाड़ा